महान मूर्तिकार राम वनजी सुतार का निधन, दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ को दिया था आकार

BE NEWS – दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निर्माता और देश ने महान मुर्तिकार रामवन जी सुतार का 100 वर्ष की उम्र में कल देर रात निधन हो गया। अपने जीवन काल में उन्होंने देश को कई अनमोल रचनाएं दी।

सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निर्माता

आपको बता दें कि मशहूर भारतीय मुर्तिकार रामवन जी सुतार जिन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण किया था, उनका 17 दिसंबर दिन बुधवार को देर रात 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने नोएडा स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। इस खबर की उनके पुत्र मूर्तिकार अनिलराम सुतार ने खुद दी। उनका अंतिम संस्कार आज सेक्टर – 94 में किया जाएगा।

Statue of Unity Inauguration: 7 दशक में बनाईं 8 हजार से ज्यादा ...

पद्म भूषण से सम्मानित महान मुर्तिकार

रामवन जी सुतार के पुत्र अनिल राम सुतार ने जानकारी देते हुए बताया कि, ” पद्म भूषण से सम्मानित महान मुर्तिकार रामवन जी सुतार लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके चलते कल देर रात उनके आवास पर उनका निधन हो गया। ”

देश ही नहीं दुनिया को दी कई अनमोल रचनाएं 

अपने 70 साल के करियर में उन्होंने देश ही नहीं दुनिया को भी कई अनमोल रचनाएं दी। उन्होंने गुजरात में स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की 182 मीटर ऊंची दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण किया था। दिल्ली में संसद के बाहर बैठा हुई मुद्रा में बनाई गयी कास्य की प्रतिमा भी उन्होंने ही बनाई है। डॉ. बीआर अंबेडकर, छत्रपति शिवाजी महाराज और महाराजा सुहेलदेव समेत कई महान पुरुषों की प्रतिमा भी इनकी देन हैं।

See also  25 दिसंबर को प्रेरणा स्थल का पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण, जोरों से चल रही आयोजन की तैयारियां

ये भी देखों- UP Politics: लोकसभा में जमकर बरसे अखिलेश: बोले- चुनाव आयोग में नियुक्ति का तरीका बदला जाए | BE News

1999 में पद्मश्री और 2016 में पद्म भूषण से सम्मानित

भारत सरकार ने उनके देश के प्रति अतुल्य योगदान को देखते हुए 1999 में पद्मश्री और 2016 में पद्म भूषण से सम्मानित किया है। 2016 में ही उन्हें ​टैगोर सांस्कृतिक सद्भाव पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। अभी हालहिं में उनको महराष्ट्र सरकार ने महराष्ट्र के सर्वोच्च पुरुस्कार से महाराष्ट्र भूषण से नवाजा गया था।