घने कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुआ दर्दनाक हादसा, सात बसें और तीन कारें आपस में टकराई, 10 लोगों की मौत

BE NEWS – घने कोहरे के कारण मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। सात बसों और तीन कारों के टकरा जाने को कारण वाहनों में भीषण आग लग गई। जिसमेंं 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में बड़ी संख्या में यात्रियों के घायल होने की खबर है। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जोरदार धमाके के साथ सभी वाहनों में लगी आग

आपको बता दें कि मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे आज सुबह तड़के करीब 3:30 बजे घने कोहरे की वजह से एक के बाद एक सात बसों और तीन कारों के आपस में टकराने के कारण भीषण हादसा हो गया। ये टक्कर इतनी भीषण थी कि जोरदार धमाके के साथ सभी वाहनों में आग लग गई। आग के लगते ही लोगों में चीख- पुकार मच गई। लोगों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे के कारण एक्सप्रेस-वे के इस हिस्से में यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। वैकल्पिक मार्गों से वाहनों को डायवर्ट किया ।

Yamuna Express way Accident Mathura 1

करीब एक दर्जन दमकल की गाड़ियां मौके पर

इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और करीब एक दर्जन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में 10 लोगों के मौत और बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की खबर है। सभी घायलों को जिला अस्पताल मथुरा और 100 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गंभीर रुप से घायल लोगों को SN मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जिनका उपचार चल रहा है।

See also  Uttar Pradesh- 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियां तेज, 14 जिलों में की नए जिलाध्यक्षों की घोषणा

WhatsApp Image 2025-12-16 at 7.33.34 AM

दृश्यता शुन्य होने की वजह से हादसा

पुलिस प्रशासन ने इस हादसे की जांच शुरु कर दी है। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हो रहा की यह घटना घने कोहरे की वजह से दृश्यता शुन्य होने की वजह से ये हादसा हुआ। प्रशासन ने लोगों से कोहरे के दौरान विशेष सतर्कता व तय गति सीमा का पालन करने की अपील की है।