Goa Night Club Fire: गोवा नाइट क्लब हादसे के आरोपी ‘लूथरा ब्रदर्स’ को आज लाया जाएगा भारत, थाईलैंड में पूरी हुई प्रत्यर्पण की प्रक्रिया
BE NEWS- गोवा नाइट क्लब हादसे के दोनों आरोपी लूथरा ब्रदर्स को आज थाईलैंड से भारत लाया जाएगा। उनके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। दोनों के दोपहर तक भारत लाये जाने की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली आते ही दोनों भाईयों को पुलिस अपना हिरासत में ले लेगी।
इंटरपोल की मदद से प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पूरी
आपको बता दें कि गोवा अग्निकांड मामले में आरोपी सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया आज पूरी हो चुकी है। थाईलैंड ने लूथरा ब्रदर्स को भारत को सौंप दिया है। इंटरपोल की मदद से प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। फ्लाईट से सीबीआई टीम के द्वारा दोनों आरोपी भाईयों को वापस लाया जा रहा है। दिल्ली आने के बाद उनको पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा।
ये भी देखे: UP Politics: लोकसभा में जमकर बरसे अखिलेश: बोले- चुनाव आयोग में नियुक्ति का तरीका बदला जाए | BE News

क्या है पूरी मामला
दरअसल गोवा की राजधानी पणजी से करीब 25 किलोमीटर दूर अर्पोरा गांव में बने मशहूर क्लब ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ क्लब में 6 दिसंबर की रात को अचानक रात को इलेक्ट्रॉनिक फायर क्रैकर्स के कारण आग लग जाने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद से क्लब के दोनों मालिक गौरव लूथरा और सौरव लूथरा फरार थे। जिसके बाद दोनों खिलाफ गैर-इरादतन हत्या और लापरवाही का मामला दर्ज है।

फुकेट से किया गया था गिरफ्तार
गोवा सरकार ने उनको पकड़ने के लिए ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया था और उनके पासपोर्ट भी सस्पेंड कर दिए थे। जिनको थाईलैंड पुलिस ने बीते गुरुवार को फुकेट से गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद दोनों को भारत लाने की तैयारी तेज कर दी गई थी। इससे पहले इस मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। जिसमें क्लब के मैनेजर विवेक सिंह, चीफ मैनेजर राजीव मोदक, बार मैनेजर राजवीर सिंधानिया और गेट मैनेजर प्रियांशु ठाकुर और दो कर्मचारी भरत कोहली व अजय गुप्ता को गिरफ्तार किया गया था। वहीं इस भीषण अग्निकांड पर कड़ा एक्शन लेते हुए सीएम प्रमोद सावंत ने नाइटक्लब पर बुलडोजर चलाने के आदेश दिया था।