Dhurandhar: धुरंधर की सफलता पर इमोशनल हुए रणवीर सिंह, पोस्ट कर फैंस के साथ साझा की अपने दिल की बात

BE NEWS – रणवीर सिंह की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुयी है और लगातार जबरदस्त कमाई कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। दस दिनों के भीतर ही इस फिल्म ने भारत में अब तक कुल 350 करोड़ और दुनिया भर में तक कुल 500 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। जिसको लेकर रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर खुशी जाहिर की है।

रणवीर सिंह की धुरंधर ने ओपनिंग वीकेंड में मचाया हंगामा, 106.50 करोड़ ...

रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी हिट

आपको बता दें कि 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ ने धमाल मचा रखा है। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त स्टारर धुरंधर को सोशल मीडिया पर अब तक जबरदस्त रिस्पांस भी मिल रहा है। दस दिनों के अंदर ही इस फिल्म भारत में अब तक कुल 350 करोड़ और दुनिया भर में कुल 500 करोड़ कमाई कर ली है। फिल्म की धुआंधार कमाई रुकने का काम नहीं ले रही है।

यो भी देखे: भारत के 4 सबसे रहस्यमई मंदिर | ndia’s 4 Most Mysterious Temples | BE NEWS

120 Crew Members Hospitalised On Dhurandhar Set: रणवीर सिंह की धुरंधर ...

सोशल मीडिया पर किया इमोशनल पोस्ट

‘धुरंधर’ के ब्लॉकबस्टर साबित होने के बाद रणवीर सिंह बहुत खुश है। अपनी इस सफलता को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर लिखा कि, ” किस्मत की एक बहुत खुबसुरत आदत है कि वो वक्त आने पर बदलती है……लेकिन फिलहाल नजर और सब्र।”

ranveer singh1

2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हो चुकी है। इस कलेक्शन के साथ ही रणवीर सिंह ने अपनी ही कई फिल्मों के रिकार्ड को तोड़ दिया है। जिसके बाद फिल्म अब 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। अपने दूसरे वीकेंड पर फिल्म ने अब तक सबसे ज्यादा कमाई की है। जिसने ‘पुष्पा 2’ और ‘छावा’ समेत कई फिल्मों को पछाड़ दिया है।

See also  श्रद्धा कपूर ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग शादी जुड़े सवाल को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- "मैं करूंगी तो विवाह..."