IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज तीसरा टी20 मैच, टीम इंडिया कर सकती है प्लेइंग 11 में बदलाव

BE NEWS – भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज तीसरा T20 मैच धर्मशाला में होने जा रहा है। पिछलो मैच में टीम इंडिया को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद अब टीम में बदलाव की संभावना नजर आ रही है। पांच मैचों की इस सीरीज में दोनोंं टीमों ने अब तक 1-1 मैच जीता है।

टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज का आज तीसरा मैच

आपको बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका ने पांच मैचों की टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज का आज तीसरा मैच धर्मशाला HPCA स्टेडियम में शाम 7 बजे खेला जाना है। पहले मैच में जहां टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी, वहीं दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की थी। दोनों टीमें 1-1 मैच जीत कर बराबरी पर है। लेकिन हार के बाद टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है।

दरअसल संजू सैमसन इस समय शानदार फॉर्म में हैं और घरेलू क्रिकेट में भी उन्होंने धमाल मचाया हुआ है। इस वजह से कयास ये लगाए जा रहें कि टीम इंडिया में उनकी वापसी हो सकती है। शुभमन गिल या जितेश शर्मा की जगह उन्हें टीम में खिलाया जा सकता है।

साउथ अफ्रीका करेगी बदलाव

साउथ अफ्रीका की टीम ने पिछला मुकाबला जीत कर मैच में बराबरी कर ली। बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था, हालांकि ओपनर रीज़ा हेंड्रिक्स का खराब प्रदर्शन रहा। उनकी जगह रेयान रिकेल्टन को मौका मिल सकता है, लेकिन टीम ने अभी कुछ डिक्लेयर नहीं किया है।

IND vs SA 1st T20I LIVE STREAMING: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 ...

टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का पूरा स्क्वाड

 टीम इंडिया

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।

See also  पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का आज 71वां जन्मदिन,पीएम मोदी समेत देशभर के नेताओं ने दी शुभकामनाएं

साउथ अफ्रीका 

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, एनरिक नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी, रीज़ा हेंड्रिक्स, ओटनील बार्टमैन, डोनोवन फरेरा, क्वेना मफाका, जॉर्ज लिंडे।