‘देवों के देव महादेव’ फेम एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया ने दिया बेटी को जन्म, फोटो शेयर कर फैंस को सुनाई गुड न्यूज
BE NEWS – ‘देवों के देव महादेव’ में देवी पार्वती का किरदार निभाने वाली फेम एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया ने एक बेटी को जन्म दिया है। इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कर उन्होनें अपने फैंस को ये खुशखबरी दी।

सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की फोटोज
बता दें कि टीवी के फेमस सीरीयल ‘देवों के देव महादेव’ में देवी पार्वती बनी एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया ने 5 दिंसबर को एक बेटी को जन्म दिया है। जिसकी फोटोज एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। जिसके बाद उनके फैंस और इंडस्ट्री के लोग भर- भर कर उनके बधाइयां दे रहें हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होनें बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए अपनी फोटोज शेयर की थी।

ये भी देखें: Babri Masjid Bengal: Humayun Kabir के ऐलान से बढ़ा सियासी तूफ़ान । Babri Masjid
बेबी गर्ल के पैरों की फोटो की शेयर
एक्ट्रेस ने अपनी बेबी गर्ल के छोटे- छोटे पैरों की फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, ‘5.12.2025 पर हमारा सबसे प्यारा आशिर्वाद यहां है। साथ ही इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होनें अपने पति विकास पराशर को भी टैग किया है। उनके फैंस दोनों को मम्मी- पापा बनने पर शुभकामनाएं दी हैं।’
‘पार्वती’ के किरदार से लोगों के दिलों में बनाई जगह
टीवी के मशहूर सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ में ‘पार्वती’ के किरदार से लोगों के दिलों पर अपनी जगह बनाने वाली सोनीरिका भदौरिया ने 18 फरवरी साल 2024 विकास पराशर के साथ शादी रचाई थी। इस शादी में उनकी फैमिली, करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे।