UP BJP President: पंकज चौधरी ने यूपी भाजपा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया दाखिल, सीएम योगी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

BE NEWS – BJP अध्यक्ष पद के लिए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने आज नामाकंन पत्र दाखिल कर दिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक,मंत्री सूर्य प्रताप शाही समेत 10 लोग प्रस्तावक बने।

नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी 

दरअसल उत्तर प्रदेश में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने आज 13 दिसंबर दिन शनिवार को अपना  नामाकंन पत्र दाखिल कर दिया है। उनके खिलाफ किसी ने भी नामाकंन दाखिल नहीं किया। इसके अनुसार पंकज चौधरी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष हो गए। वो पीएम मोदी के भरोसेमंद नेता माने जाते है। जो केंद्रीय राज्य मंत्री और सात बार सांसद रह चुके है। गोरखपुर क्षेत्र से आने वाले पंकज चौधरी महाराज गंज लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुके हैं।

ये भी देखे: Today Breaking News ! आज 13 दिसंबर 2025 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | आज की 25 बड़ी खबरें | BE NEWS

Cough syrup scandal: Constable built luxurious houses with ill-gotten gains; ED raids underway at 25 locations

सीएम योगी बने प्रस्तावक

बता दें कि पंकज चौधरी के प्रस्तावकों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक,मंत्री सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, स्मृति ईरानी, ए. के. शर्मा, कमलेश पासवान, सुरेश कुमार खन्ना, असीम अरुण और बेबी रानी रॉय ये सभी मौजूद रहें।

कल 17वें प्रदेश अध्यक्ष की होगी घोषणा

यूपी में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा की खराब प्रदर्शन के चलते प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने जून 2024 को इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से अब तक ये पद खाली पड़ा हुआ था। कल 17वें प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हो जाएगी। कल लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में केंद्रीय चुनाव अधिकारी व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा करेंगे।

See also  IND vs SA: चौथा टी-20 मैच रद्द होने पर फूटा फैंस का गुस्सा, बीसीसीआई के फैसले पर उठ रहे गंभीर सवाल