भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद के दिल्ली स्थित आवास में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और फोरेंसिक टीम
BE NEWS – भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद के घर आग सुबह भीषण आग लग गई है। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाडियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग उनके घर के कमरे में लगी। इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
फायर सर्विस की तीन गाड़ियां मौके पर
आपको बता दें कि पूर्व केंद्रिय मंत्री और भाजपा नेता रविशंकर के दिल्ली स्थित आवास में बुधवार सुबह आग लगने की घटना सामने आई है। यह आग राजधानी के 21, मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड स्थित उनके घर में सुबह करीब 8 बजे लगी। आग की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया। दमकल विभाग के अनुसार, उन्हें सुबह 8:03 बजे आग लगने की जानकारी मिली थी।
किसी के हताहत होने की खबर नहीं
मिली जानकारी के अनुसार, आग घर के एक कमरे में लगी थी। राहत की बात यह रही कि जिस समय आग लगी, उस कमरे में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फायर ब्रिगेड ने स्पष्ट किया है कि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ।
ये भी देखें – बांग्लादेश में हिंदू युवक की बेरहमी से हत्या, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर सवाल | BE News

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
सूत्रों के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। आग लगने के कारण हुए नुकसान का भी फिलहाल आकलन नहीं किया जा सका है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम भी रविशंकर प्रसाद के आवास पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारी आग के कारणों और संभावित नुकसान की विस्तृत जांच कर रहे हैं। वहीं इस मामले पर दमकल विभाग का कहना है कि आग अब पूरी तरह बुझा दी गई है और स्थिति नियंत्रण में है। प्रशासन की ओर से मामले पर नजर रखी जा रही है। Read More भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद के दिल्ली स्थित आवास में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और फोरेंसिक टीम