Delhi MCD By-Election Results: दिल्ली एमसीडी चुनाव के नतीजे घोषित, बीजेपी ने 7 और AAP ने 3 सीटों पर हासिल की जीत

BE NEWS – दिल्ली एमसीडी उपचुनाव के नतीजे घोषित किए जा चुके है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने 12 में से 7 और आम आदमी पार्टी ने 3 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस पार्टी 1 सीट और निर्दलीय प्रत्याशी शोएब इकबाल की पार्टी ने एक सीट पर जीत दर्ज की है।

कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों का गिनती

आपको बता दें कि दिल्ली में MCD By-Election के रिजल्ट आ चुके है। सुबह 8 बजे से दिल्ली के दस सेंटरों पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों का गिनती शुरु हुई थी। जिसमें बीजेपी ने 12 सीटों में 7 सीटों पर अपनी जीत दर्ज की है। वहीं आम आदमी पार्टी ने 3 सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस को संगम विहार से विजय मिली है, जबकि चांदनी महल से मोहम्मद इमरान ने निर्दलीय जीत हासिल करते हुए अपनी पकड़ बनाई है।

एमसीडी वार्ड समिति चुनाव: दिल्ली में आप और भाजपा ने एक दूसरे के ...

वार्डवार विजेताओं की पूरी सूची

1.विनोद नगर- सरला चौधरी (BJP)1,769 वोट

2.द्वारका बी –मनीषा देवी (BJP)9,100 वोट

3. अशोक विहार- वीना असीजा (BJP)405 वोट

4. ग्रेटर कैलाश- अंजुम मॉडल (BJP)4,165 वोट

5. दिंचाऊं कला – रेखा रानी (BJP)5,637 वोट

6. चांदनी महल- मोहम्मद इमरान (निर्दलीय)4,592 वोट

7. मुंडका – अनिल (AAP)1,577 वोट

8. संगम विहार ए- सुरेश चौधरी (कांग्रेस)3,628 वोट

9. शालीमार बाग बी- अनीता जैन (BJP)10,101 वोट

10. दक्षिण पुरी- राम स्वरूप कनौजिया (AAP)2,262 वोट

11. चांदनी चौक- सुमन कुमार गुप्ता (BJP)1,182 वोट

12. नारायणा- राजन अरोड़ा (AAP)148 वोट

Parliament Winter Session: आज से संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत, SIR और BLO की मौत जैसे अहम मुद्दो पर हो सकती चर्चा

BE NEWS- संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत आज से हो रही है। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही की शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी। इस सत्र में वोट चोरी से लेकर SIR के मुद्दे पर केंद्र सरकार को विपक्षी दल घेर सकते हैं। Read More Parliament Winter Session: आज से संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत, SIR और BLO की मौत जैसे अहम मुद्दो पर हो सकती चर्चा

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन, 81 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, कांग्रेस ने व्यक्त किया शोक

BE NEWS- पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल की लंबी बीमारी के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने निधन हो गया। कानपूर से तीन बार सांसद रह चुके है, श्रीप्रकाश जायसवाल ।

हार्ट अटैक पड़ने से 81 वर्ष की उम्र में निधन

आपको बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री प्रकाश जायसवाल का 28 नवंबर दिन शुक्रवार रात को हार्ट अटैक पड़ने से 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। कल अचानक से उनकी तबीयत खराब होने के कारण उनको किदवई नगर स्थित एक नर्सिंग होम में ले जाया गया, जहां से उनको कानपुर स्थित कार्डियोलॉजी रेफर किया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उनके मृत घोषित कर दिया।

74 साल के श्रीप्रकाश ने लोकसभा चुनाव के लिए ठोंकी ताल, बोले-'मैं अभी ...

राजनैतिक जगत के लिए एक बड़ा क्षति

पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रीप्रकाश जायसवाल ने 1999, 2004 और 2009 में कानपूर से सासंद रहे हैं। उनका जाना राजनैतिक जगत के लिए एक बड़ा क्षति है। उन्होनें 2011 से 2014 तक कानपुर में कोयला मंत्री का पदभार संभाला। कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

उनका निधन कांग्रेस के लिए एक बड़ी क्षति- मल्लिकार्जून खड़के

कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जून खड़के ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि, ‘ वे एक सच्चे कांग्रेसी थे। उन्होनें कानपुर के विकास के लिए और उसके कल्याण के लिए बहुत ही लगन और मेहनत के साथ कार्य किया। उनका निधन कांग्रेस के लिए एक बड़ी क्षति है।’ इस दुख की घड़ी में मैं उनके परिवार के साथ हूँ।

सीएम सिद्धारमैया और डीप्टी सीएम डीएसके के बीच हुई बैठक,क्या हो सकते है कई बड़े ऐलान…

BE NEWS – कर्नाटक में सीएम पद को लेकर चल रही धमासान के बीच आज सीएम सिद्धारमैया और डीप्टी सीएम डीके शिवकुमार के साथ नाश्ते पर बैठक हुई। कई दिनों से दोनों नेताओं के बीच चल रही विवाद की खबरों पर यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। Read More सीएम सिद्धारमैया और डीप्टी सीएम डीएसके के बीच हुई बैठक,क्या हो सकते है कई बड़े ऐलान…

कर्नाटक में सियासी घमासान तेज, सीएम सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार की पोस्ट ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

BE News – कर्नाटक में कांग्रेस सरकार इन दिनों आंतरिक खींचतान के दौर से गुजर रही है। मुख्यमंत्री बदलने को लेकर चल रही अटकलें अब महज अफवाह नहीं रहीं। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार के बीच बढ़ती दूरी ने राज्य की राजनीति में नया तूफान खड़ा कर दिया है। Read More कर्नाटक में सियासी घमासान तेज, सीएम सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार की पोस्ट ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

कांग्रेस ने बुलाई समीक्षा बैठक, बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार और भविष्य की तैयारी पर होगी गहन चर्चा

BE NEWS – बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलने के बाद कांग्रेस अब अपनी रणनीति का पुनर्मूल्यांकन करने में जुट गई है। राज्य में मात्र छह सीटों पर सिमटने के बाद पार्टी ने राजधानी दिल्ली में एक अहम समीक्षा बैठक बुलाई है, जिसमें पार्टी की कमजोरियों और भविष्य की तैयारी पर गहन चर्चा होगी। Read More कांग्रेस ने बुलाई समीक्षा बैठक, बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार और भविष्य की तैयारी पर होगी गहन चर्चा