Mahatma Gandhi’s Death Anniversary: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी और सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को किया याद

Mahatma Gandhi’s Death Anniversary – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। हर वर्ष 30 जनवरी को यह दिन शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से महात्मा गांधी को नमन किया और उनके विचारों को याद किया।

Mahatma Gandhi's Death Anniversary
Mahatma Gandhi’s Death Anniversary
भारत के निर्माण का आधार 

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में महात्मा गांधी के स्वदेशी आंदोलन को विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का आधार बताया। उन्होंने कहा कि, ‘बापू का जीवन और विचार देशवासियों को कर्तव्य, आत्मबल और राष्ट्रनिर्माण के मार्ग पर प्रेरित करते रहेंगे। राष्ट्रपिता का स्वदेशी पर जोर आज के भारत के आत्मनिर्भरता के संकल्प से सीधे जुड़ा हुआ है और यही सोच विकसित भारत की नींव है।’

महात्मा गांधी के आदर्शों को अपनाने की अपील की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर (Mahatma Gandhi’s Death Anniversary)  श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सत्य, अहिंसा और मानवता के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, ‘बापू की करुणा, नैतिकता और अहिंसक विचारधारा आज भी पूरी दुनिया को प्रकाश दिखाने का कार्य कर रही है। सीएम योगी ने अपने संदेश में कहा कि गांधी के आदर्शों को अपनाकर ही एक समृद्ध, न्यायपूर्ण और विकसित भारत का निर्माण संभव है।’

ये भी देखें – UGC पर सुप्रीम फैसला! | Supreme Court Big Decision on UGC | BE NEWS

CM Yogi Adityanath
CM Yogi Adityanath
उनके बलिदान की स्मृति में शहीद दिवस

महात्मा गांधी की 30 जनवरी 1948 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके सर्वोच्च बलिदान की स्मृति में यह दिन शहीद दिवस (Mahatma Gandhi’s Death Anniversary) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन देश उन सभी महान आत्माओं को याद करता है, जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

आज भी प्रासंगिक हैं गांधी के विचार

मोहनदास करमचंद गांधी, जिन्हें दुनिया बापू के नाम से जानती है, ने सत्य और अहिंसा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया। दक्षिण अफ्रीका से शुरू हुआ उनका सत्याग्रह भारत की आज़ादी का मजबूत आधार बना। असहयोग आंदोलन, नमक सत्याग्रह और भारत छोड़ो आंदोलन के जरिए उन्होंने ब्रिटिश शासन को हिला दिया। गांधी जी का अहिंसा, समानता और मानवता का संदेश आज भी न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा बना हुआ है।

ये भी देखें – Lucknow में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का शक्ति प्रदर्शन, DM ऑफिस पर सौंपा ज्ञापन! | BE News Read More Mahatma Gandhi’s Death Anniversary: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी और सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को किया याद

Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस पर लखनऊ में सीएम योगी ने फहराया तिरंगा, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Republic Day 2026: देशभर के साथ राजधानी लखनऊ में भी 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कालीदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी।

देशवासियों को गणतंत्र दिवस पर दीं शुभकामनाएं 

आपको बता दें कि सीएम योगी ने राजधानी लखनऊ में इस मौके पर प्रदेशवासियों और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान की गूंज से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। तिरंगा फहराने के बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, ” संविधान ने अनेक उतार- चढ़ाव देखे हैं फिर भी आज भारत मजबूत हुआ ”

76 वर्षों की यात्रा में भारतीय संविधान

आगे उन्होंने कहा कि पिछले 76 वर्षों की यात्रा में भारतीय संविधान ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन इसके बावजूद देश ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक आज हर भारतवासी राष्ट्रीय एकता, अखंडता और गौरव के भाव के साथ नए भारत के निर्माण में सहभागी बन रहा है।

ये भी देखें- Republic Day Parade 2026 LIVE: भारत के 77वें गणतंत्र दिवस की परेड कर्तव्य पथ से LIVE | BE News 

गणतंत्र दिवस पर महापुरुषों को किया नमन

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन करते हुए कहा कि, “उनके नेतृत्व में चले स्वतंत्रता आंदोलन ने भारत को आज़ादी दिलाई। उन्होंने भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल और नेताजी सुभाष चंद्र बोस सहित उन सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों को भी श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।”

ये भी देखें – Republic Day 2026: देशभक्ति से ओतप्रोत कविताओं ने से हुआ भारत माता का वंदन| BE News

राजधानी में देशभक्ति का माहौल

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में विभिन्न स्थानों पर रंगारंग कार्यक्रम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूरा शहर देशभक्ति के नारों और तिरंगे के रंग में सराबोर नजर आया। Read More Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस पर लखनऊ में सीएम योगी ने फहराया तिरंगा, देशवासियों को दी शुभकामनाएं