History Of Royal Carriage: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस पर विदेशी अतिथियों के साथ की शाही बग्घी में सवारी, जानें इसका सालों पुराना इतिहास…

History Of Royal Carriage: 77वें गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत राष्ट्रपति भवन से होते ही इतिहास की एक झलक नजर आई, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विदेशी अतिथियों के साथ शाही बग्घी में सवार होकर समारोह स्थल की ओर रवाना हुईं। इस अवसर पर यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेएन भी राष्ट्रपति के साथ मौजूद रहे।

शाही बग्घी का ऐतिहासिक महत्व

आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस समारोह में इस्तेमाल होने वाली यह शाही बग्घी सैकड़ों साल पुरानी है। भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद 1950 में इस बग्घी में बैठकर समारोह में शामिल हुए थे। इसके पहले, ब्रिटिश वायसराय भी इसे शाही सवारी के रूप में प्रयोग करते थे। बग्घी के किनारों पर सोने की परत लगी हुई है और इसमें राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ को भी सोने के साथ अंकित किया गया है।

ये भी देखें – Ayodhya के महंत Raju Das का बड़ा बयान | युवाओं को अपनी जड़ों से जुड़ने का आह्वान | BE News

President Draupadi Murmu
काले रंग की शाही बग्घी और इसकी विशेषताएं

दरअसल इस काले रंग की शाही बग्घी को खास लकड़ी से तैयार किया गया है। इसके पहियों के रिम और अन्य हिस्सों में सोने का इस्तेमाल किया गया है। वर्तमान मूल्य करोड़ों रुपये में आंका जाता है। 100 साल से अधिक पहले कोलकाता की स्टुअर्ट एंड कंपनी ने इसे ब्रिटिश शासन के दौरान बनाया था। बग्घी को आगे खींचने के लिए छह घोड़ों का इस्तेमाल किया जाता है, और इसकी सुरक्षा राष्ट्रपति के विशेष अंगरक्षकों द्वारा सुनिश्चित की जाती है।

ये भी देखें – UGC Bill 2026: UGC के नए कानून के विरोध में सवर्ण समाज का आक्रोश मार्च | BE News

Royal Carriage

इस शाही बग्घी के अधिकार को लेकर निर्णय

भारत-पाकिस्तान के विभाजन के समय इस शाही बग्घी के अधिकार को लेकर निर्णय सिक्का उछालकर किया गया। भारत के दूत एच.एम. पटेल और पाकिस्तान के चौधरी मोहम्मद अली ने इस निर्णय में भाग लिया। सिक्का उछालकर तय हुआ कि बग्घी भारत के पास रहे।

शाही बग्घी का उपयोग बंद

प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 1984 में हत्या के बाद शाही बग्घी का उपयोग बंद कर दिया गया था और इसकी जगह बुलेटप्रूफ कार का इस्तेमाल शुरू हुआ। हालांकि, वर्ष 2014 में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इसे पुनः इस्तेमाल किया। उसके बाद से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने भी विभिन्न सार्वजनिक समारोहों में इस बग्घी का प्रयोग किया।

गणतंत्र दिवस का भव्य दृश्य

राष्ट्रपति के शाही बग्घी में सवार होने से समारोह की भव्यता और ऐतिहासिक महत्व और भी बढ़ गया। छह घोड़ों की जोड़ी और सोने की परत वाली बग्घी ने समारोह को ऐतिहासिक और यादगार बना दिया। डॉ. राजेंद्र प्रसाद से लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तक, यह बग्घी हमारे गौरवशाली अतीत और आधुनिक भारत के आत्मविश्वास को जोड़ती है। 77वें गणतंत्र दिवस पर छह घोड़ों की टाप और बग्घी की चमक ने दुनिया को यह संदेश दिया कि भारत अपनी जड़ों और परंपराओं को सहेजते हुए भविष्य की ओर कदम बढ़ा रहा है। Read More History Of Royal Carriage: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस पर विदेशी अतिथियों के साथ की शाही बग्घी में सवारी, जानें इसका सालों पुराना इतिहास…

77th Republic Day 2026: भारतीय खेल जगत में देशभक्ति की लहर, रोहित, गंभीर और मनु भाकर समेत कई अन्य खिलाड़ियों ने दी शुभकामनाएं

77th Republic Day 2026 – देशभर में आज 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की सलामी ली। इस समारोह के दौरान यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला लॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा भी मौजूद रहे।

क्रिकेटरों और खिलाड़ियों ने दी शुभकामनाएं

बता दें कि भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मना रहा है। देश के विभिन्न राज्यों में भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया गया और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। देशभर में और दुनिया के हर कोने में जहां भी भारतीय रहते हैं, वहां इस अवसर को खास अंदाज में मनाया जा रहा है। इस मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व और मौजूदा खिलाड़ी भी देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

ये भी देखें – Republic Day 2026: देशभक्ति से ओतप्रोत कविताओं ने से हुआ भारत माता का वंदन| BE News – YouTube

पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान व कप्तान गौतम गंभीर ने दी शुभकामनाएं

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान मुख्य कोच गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर लिखा, “हमारा एक ही संविधान है। हमारी एक ही पहचान होनी चाहिए , भारतीय!” वहीं पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने कहा, “गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। आइए हम अपने संविधान और नायकों के बलिदान का सम्मान करें। भारतीय होने पर गर्व है। जय हिंद।”

रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी

टी20 और चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को जीत दिलाने वाले कप्तान रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी शेयर की, जिसमें उनके हेल्मेट पर तिरंगा दिखाई दे रहा था।

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ट्वीट कर दीं शुभकामनाएं

टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, “संविधान से चलने वाले देश के 77 साल। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।” भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने लिखा, “हमारा एक संविधान है। हमारी पहचान भी एक होनी चाहिए – भारतीय। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।”

शिखर धवन ने देशवासियों को दी बधाई

पूर्व भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन ने देशवासियों को बधाई देते हुए लिखा, “दिल से हिंदुस्तानी। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।” वहीं सुरेश रैना ने कुछ तस्वीरें साझा करते हुए अपने संदेश में कहा, “गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद। जय भारत।”

निशानेबाज मनु भाकर ने दी बधाई

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर ने कहा, “आज और हर दिन अपने देश का प्रतिनिधित्व करने पर मुझे गर्व है। जय हिंद। गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।”

अध्यक्ष जय शाह ने दी हार्दिक शुभकामनाएं

आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने लिखा, “गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, आइए उस संविधान का जश्न मनाएं जो भारत को एक मजबूत और अधिक लचीला राष्ट्र बनाने की दिशा में अग्रसर करता है।” इसके अलावा, बीसीसीआई, अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) और हॉकी इंडिया ने भी सभी देशवासियों को इस गौरवशाली अवसर पर शुभकामनाएं दी। Read More 77th Republic Day 2026: भारतीय खेल जगत में देशभक्ति की लहर, रोहित, गंभीर और मनु भाकर समेत कई अन्य खिलाड़ियों ने दी शुभकामनाएं

Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस पर लखनऊ में सीएम योगी ने फहराया तिरंगा, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Republic Day 2026: देशभर के साथ राजधानी लखनऊ में भी 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कालीदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी।

देशवासियों को गणतंत्र दिवस पर दीं शुभकामनाएं 

आपको बता दें कि सीएम योगी ने राजधानी लखनऊ में इस मौके पर प्रदेशवासियों और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान की गूंज से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। तिरंगा फहराने के बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, ” संविधान ने अनेक उतार- चढ़ाव देखे हैं फिर भी आज भारत मजबूत हुआ ”

76 वर्षों की यात्रा में भारतीय संविधान

आगे उन्होंने कहा कि पिछले 76 वर्षों की यात्रा में भारतीय संविधान ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन इसके बावजूद देश ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक आज हर भारतवासी राष्ट्रीय एकता, अखंडता और गौरव के भाव के साथ नए भारत के निर्माण में सहभागी बन रहा है।

ये भी देखें- Republic Day Parade 2026 LIVE: भारत के 77वें गणतंत्र दिवस की परेड कर्तव्य पथ से LIVE | BE News 

गणतंत्र दिवस पर महापुरुषों को किया नमन

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन करते हुए कहा कि, “उनके नेतृत्व में चले स्वतंत्रता आंदोलन ने भारत को आज़ादी दिलाई। उन्होंने भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल और नेताजी सुभाष चंद्र बोस सहित उन सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों को भी श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।”

ये भी देखें – Republic Day 2026: देशभक्ति से ओतप्रोत कविताओं ने से हुआ भारत माता का वंदन| BE News

राजधानी में देशभक्ति का माहौल

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में विभिन्न स्थानों पर रंगारंग कार्यक्रम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूरा शहर देशभक्ति के नारों और तिरंगे के रंग में सराबोर नजर आया। Read More Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस पर लखनऊ में सीएम योगी ने फहराया तिरंगा, देशवासियों को दी शुभकामनाएं