लखनऊ पंकज चौधरी बने यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया नाम का ऐलान
BE NEWS – उत्तर प्रदेश में आज पंकज चौधरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया गया है। लखनऊ के राम मनोहर लोहिया विवि कैंपस के सभागार में सीएम योगी की उपस्थति में इसकी औपचारिक रुप से घोषणा कर दी गई है।
7 बार के लोकसभा सासंद रह चुके पंकज चौधरी
आपको बता दें कि आज यूपी भाजपा को अपना नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। केंद्रिय मंत्री और महाराज गंज से 7 बार के लोकसभा सासंद रह चुके पंकज चौधरी का नाम 17वें प्रदेश अध्यक्ष के रुप में घोषित कर दिया गया। जिसका ऐलान चुनाव प्रभारी पीयुष गोयल ने किया। इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ भी मौजूद रहें।

नए प्रदेश अध्यक्ष के रुप में पदभार किया ग्रहण
लखनऊ के राम मनोहर लोहिया विवि कैंपस के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत स्वस्ति वाचन, शखंनाद वादन के साथ हुई। जिसके बाद पंकज चौधरी ने यूपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के रुप में पदभार ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में सीएम योगी, चुनाव प्रभारी पीयुष गोयल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेस पाठक समेत कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहें। पंकज चौधरी का निर्विरोध चुनाव जीतना तय था क्योंकि उनके अलावा किसी और ने नामांकन दाखिल ही नहीं किया था।
कुर्मी वोट बैंक पर बीजेपी की बड़ी चाल
पंकज चौधरी कुर्मी बिरादरी से ताल्लुक रखते हैं और वह इस समुदाय से आने वाले चौथे नेता हैं जिन्हें यूपी बीजेपी अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले स्वतंत्र देव सिंह, विनय कटियार और ओम प्रकाश सिंह भी इस पद पर रह चुके हैं। इन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी भी माना जाता है। वह वर्तमान में केंद्र सरकार में वित्त राज्य मंत्री हैं और इससे पहले भी 2021 में इसी पद पर रह चुके हैं।
पंकज चौधरी की राजनैतिक शुरुआत
ओबीसी वर्ग की कुर्मी जाति से आते हैं। महाराजगंज से 7 बार सांसद रह चुके हैं, राजनीति की शुरुआत पार्षद के तौर पर की थी। इसके साथ ही गोरखपुर के डिप्टी मेयर भी रह चुके हैं। पहली बार 1991 में लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे। साथ ही 1991, 1996, 1998, 2004, 2014, 2019 और 2024 में चुनाव जीता। लेकिन 1999 और 2009 में चुनावी हार का सामना पड़ा। उनका राजनीतिक सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है, लेकिन हर बार उन्होंने मजबूती से वापसी की है।