Lemon Peel Benefits: नींबू का रस ही नहीं उसके छिलके में भी छिपे हैं कई गुणकारी लाभ, आइए जानें कैसे करें इसका उपयोग

Lemon Peel Benefits – बहुत से लोग सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीते हैं, ताकि पेट अंदर हो और वज़न कम हो। लेकिन सिर्फ नींबू का रस पीने से आपको बहुत कम फायदा मिलता है। असली पोषण और फाइबर तो नींबू के उस हिस्से में होता है, जिसे हम आमतौर पर कूड़े में फेंक देते हैं- नींबू का छिलका और गूदा।

Lemon Peel Reuse: नींबू के छिलके फेंकने की बजाय करें रीयूज, अलग-अलग तरीके  से आ सकता है काम | Republic Bharat
नींबू का छिलका
 रस या छिलके में, आखिर कहां छिपा है फाइबर

दरअसल नींबू एक सुपर हेल्दी फ्रूट है, लेकिन इसका असली फाइबर रस में नहीं, बल्कि गूदे और छिलके (Lemon Peel Benefits) में होता है। फाइबर शरीर में कई तरह से फायदा करता है। ये पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, भूख कम करता है। कैलोरी इनटेक घटाता है। शरीर को जमा फैट जलाने में मदद करता है। हेल्थ को बेहतर बनाकर मेटाबॉलिज्म तेज करता है। यही कारण है कि केवल नींबू पानी पीने से पर्याप्त फाइबर नहीं मिलता और वज़न कम करने में सीमित ही फायदा होता है।

स्वाद और स्वास्थ्य का छिपा खजाना है संतरे के छिलके, जानें उपयोग करने का ...

नींबू का छिलका इतना फायदेमंद क्यों?

 नींबू के रस में भरपूर विटामिन- सी पाया जाता है, जिसको उपयोग करके हम सभी उलके छिलके को फेंक देते हैं। लोकिन क्या आप जानते हैं नींबू के छिलके में भी कई ऐसे तत्व होते हैं, जो रस में नहीं मिलते। इनमें शामिल हैं-

1. विटामिन C

2.डी-लाइमोनीन

3.एंटीऑक्सीडेंट्स

4.एंटीफंगल और एंटीमाइक्रोबियल गुण

5.इम्यून सिस्टम को मजबूत करने वाले पोषक तत्व

कुछ हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि छिलका डाइजेशन सुधारने, फैट बर्निंग बढ़ाने और शरीर को टॉक्सिन्स से लड़ने में मदद कर सकता है।

See also  ब्रेकफास्ट में बनाएं मूंग दाल का ये झटपट बनने वाला चीला, जानें इस हेल्दी स्नैक को तैयार करने की आसान सी रेसिपी

amazing 7 health benefits of lemon peel how to use it नींबू के रस से ...

नींबू के छिलके (Lemon Peel Benefits) को खाने के तरीके

1. स्मूदी में ब्लेंड करके- नींबू को साफ पानी से धोकर उसका छिलका उतारें। छिलके को छोटी मात्रा में किसी भी स्मूदी के साथ ब्लेंड करकें भी आप उपयोग कर सकते हैं।

2. सलाद या डिश पर कद्दूकस करें- अपने सलाद, दही या फेवरेट डिश पर हल्का सा नींबू छिलका कद्दूकस करके डालें। इससे टेस्ट और न्यूट्रिशन दोनों बढ़ेंगे।

3. नींबू-छिलका ड्रिंक- नींबू को अच्छे से धोकर छिलका निकालें और फिर इसको एक कप पानी में इसे उबालें। अब इस पानी को पिएं और चाहें तो उबला हुआ छिलका भी खा सकते हैं।

क्या नींबू का रस निकालने के बाद छिलका फेंक देते हैं, तो अब ऐसा नहीं ...

कैसे करें गूदे का उपयोग करें 

1. नींबू का छिलका उतार दें

2. अंदर का गूदा निकालकर बीज हटाएं

3. गूदे को पानी में डालकर पिएं ताकि फाइबर मिल सके

क्यों है यह तरीका ज्यादा असरदार?

नींबू के छिलके(Lemon Peel Benefits) फाइबर आपकी भूख को नियंत्रित करते है और शरीर को धीरे-धीरे लेकिन नेचूरल तरीके से फैट बर्न करने में सपोर्ट करता है। इसलिए अगर आप केवल नींबू पानी पी रहे थे, तो अपनी डाइट में छिलका या गूदा जोड़कर आप बेहतर रिजल्ट देख सकते हैं। लेकिन किसी भी नई हेल्थ रूटीन को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।