Ayodhya: अयोध्या में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया मकर संक्रांति का पर्व, रामलला को अर्पित की गई पतंग, विशेष भोग का आयोजन

BE NEWS – राम नगरी अयोध्या में मकर संक्रांति का पर्व आज गहरी आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। ठंड के बावजूद हजारों श्रद्धालु तड़के ही सरयू तट पर पहुंच गए और पवित्र स्नान कर दान-पुण्य किया। तिल, गुड़, अन्न और वस्त्रों के दान से घाटों पर पुण्य का माहौल बना रहा।

मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन

आपको बता दें कि आज देशभर में हर्षोल्लास के साथ मकर संक्रांति का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रामलला की विधिवत आराधना की गई। इस पर्व की परंपरा को जीवंत करते हुए श्रद्धालुओं की ओर से रामलला को पतंग अर्पित की गई।

बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु 

पूजा के बाद रामलला को विशेष भोग अर्पित किया गया। जिसके बाद मंदिर परिसर ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह से राममय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे, जिसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए थे।

घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सरयू नदी के विभिन्न घाटों पर सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। स्नान के बाद लोगों ने जरूरतमंदों को दान दिया और फिर राम मंदिर की ओर प्रस्थान किया। प्रशासन की ओर से भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और यातायात को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई।

ये भी देखें –सीधे सवाल: बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हिंसा क्यों? | क्यों चुप है सरकार? |Debate | BE NEWS – YouTube

अयोध्या में मकर संक्रांति का उत्साह, 5 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी ...

मकर संक्रांति के इस पावन अवसर पर अयोध्या पूरी तरह आस्था, परंपरा और उल्लास के रंग में रंगी नजर आ रही है। Read More Ayodhya: अयोध्या में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया मकर संक्रांति का पर्व, रामलला को अर्पित की गई पतंग, विशेष भोग का आयोजन

Meerut Kapasara Incident: कपसाड़ हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी पारस के खुद को बताया नाबालिग, आज कोर्ट में पेश होंगे सबूत

BE NEWS – मेरठ के सरधना थाने इलाके के कपसाड़ हत्या और अपहरण के मामले में नया खुलासा हुआ है, हत्यारोपी जेल में बन्द पारस ने जेल अधीक्षक डॉ वीरेश राज शर्मा से मिलकर खुद को नाबालिग बताया है जिस पर जेल अधीक्षक ने उससे इस संबंध में न्यायालय में
प्रमाणपत्र पेश करने की बात कहीं है।

आयु संबंधी प्रमाण पत्र पेश करने की तैयारी

आपको बता दें कि मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में हुए सनसनीखेज हत्या और अपहरण कांड में बुधवार को बड़ा कानूनी मोड़ आ सकता है। मुख्य आरोपी पारस सोम के नाबालिग होने को लेकर उसके परिजन और अधिवक्ता न्यायालय में आयु संबंधी प्रमाण पत्र पेश करने की तैयारी में हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस आरोपी को कस्टडी रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त फरसे की बरामदगी का प्रयास कर रही है।

meerut Kapsad Murder Case,मेरठ कपसाड़ अपहरण-हत्याकांड: एक कॉल से रुड़की ...

जेल में खुद को नाबालिग बता चुका है आरोपी

11 जनवरी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजे गए पारस सोम ने जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा से मुलाकात कर खुद को नाबालिग बताया था। जेल प्रशासन ने स्पष्ट किया था कि इस दावे से जुड़े प्रमाण पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएं। इसके बाद से ही आरोपी की उम्र को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

 आरोपी के अधिवक्ता के अनुसार, पारस सोम के परिजनों ने उसके शैक्षिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि उन्हें सौंप दिए गए है। जिसके आधार पर पारस नाबालिग है, इस संबंध के आधार पर बुधवार को कोर्ट में उसके आयु संबंधित प्रमाण पत्रों को दाखिल किया जाएगा।

ये भी देखें – Lucknow में संकल्प दिवस पर जुटा NDA नेतृत्व, किरेन रिजिजू का बड़ा बयान | UP Politics | BE News

मेरठ अपहरण-हत्याकांड : मां की हत्या से टूटी बेटी, कपसाड़ गांव के चप्पे ...

न्यायालय के आदेश आते है उनका पालन

जेल अधीक्षक ने बताया कि न्यायालय के जो भी आदेश आते है उनका पालन किया जाएगा। अगर आरोपी पारस नाबालिग है, तो कोर्ट के आदेश के अनुसार, उसे बाल सुधार गृह भेजा जाएगा। वहीं इस केस के विवेचक सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि आरोपी पक्ष ने अभी तक उन्हें आयु संबंधित कोई भी प्रमाण पत्र या शपथ पत्र नहीं दिए है।

अब तक बरामद नहीं फरसा

सुनीता की हत्या में प्रयुक्त फरसा अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को कस्टडी रिमांड पर लेकर हथियार की बरामदगी के साथ-साथ अन्य अहम साक्ष्य भी जुटाए जाएंगे। फिलहाल इस केस में दर्ज धाराओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

योगीजी बुलडोजर चलवा दीजिए... कपसाड़ हत्याकांड पर दलित और राजपूत समाज ने ...

अखिलेश यादव ने की मदद देने की घोषणा

वहीं दूसरी तरफ कपसाड़ में मां सुनीता की हत्या कर बेटी रुबी के अपहरण करने के संबंध में विधायक अतुल प्रधान ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर इस पुरी घटना के बारे में जानकारी देते हुए पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग रखी। साथ ही ज्वालागढ़ में सोनू कश्यप के साथ हुई घटना के बारे में भी जानकारी दी। जिसके बाद अखिलेश यादव ने पीड़ितों के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाते हुए रूबी को तीन लाख रुपये और सोनू कश्यप के परिवार को दो लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की है।

यह है पूरा मामला

बीते बृहस्पतिवार सुबह कपसाड़ गांव में अनुसूचित जाति की महिला सुनीता अपनी बेटी रूबी के साथ गन्ने की छिलाई के लिए जा रही थीं। आरोप है कि गांव के ही पारस सोम ने रजबहे के पास रूबी का अपहरण कर लिया। विरोध करने पर सुनीता की फरसे से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया था। पुलिस ने शनिवार देर शाम पारस को रुड़की रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर रूबी को सकुशल बरामद किया था। Read More Meerut Kapasara Incident: कपसाड़ हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी पारस के खुद को बताया नाबालिग, आज कोर्ट में पेश होंगे सबूत

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद के दिल्ली स्थित आवास में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और फोरेंसिक टीम

BE NEWS – भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद के घर आग सुबह भीषण आग लग गई है। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाडियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग उनके घर के कमरे में लगी। इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

फायर सर्विस की तीन गाड़ियां मौके पर

आपको बता दें कि पूर्व केंद्रिय मंत्री और भाजपा नेता रविशंकर के दिल्ली स्थित आवास में बुधवार सुबह आग लगने की घटना सामने आई है। यह आग राजधानी के 21, मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड स्थित उनके घर में सुबह करीब 8 बजे लगी। आग की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया। दमकल विभाग के अनुसार, उन्हें सुबह 8:03 बजे आग लगने की जानकारी मिली थी।

किसी के हताहत होने की खबर नहीं

मिली जानकारी के अनुसार, आग घर के एक कमरे में लगी थी। राहत की बात यह रही कि जिस समय आग लगी, उस कमरे में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फायर ब्रिगेड ने स्पष्ट किया है कि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ।

ये भी देखें – बांग्लादेश में हिंदू युवक की बेरहमी से हत्या, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर सवाल | BE News

Panic ensued in the Chanakyapuri area after a fire broke out in a house

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

सूत्रों के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। आग लगने के कारण हुए नुकसान का भी फिलहाल आकलन नहीं किया जा सका है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम भी रविशंकर प्रसाद के आवास पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारी आग के कारणों और संभावित नुकसान की विस्तृत जांच कर रहे हैं। वहीं इस मामले पर दमकल विभाग का कहना है कि आग अब पूरी तरह बुझा दी गई है और स्थिति नियंत्रण में है। प्रशासन की ओर से मामले पर नजर रखी जा रही है। Read More भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद के दिल्ली स्थित आवास में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और फोरेंसिक टीम

यूपी में मौसम का कहर जारी, कड़ाके की ठंड के साथ बढ़ा घना कोहरा, 19 जनवरी तक जारी यलो अलर्ट जारी

BE NEWS – उत्तर प्रदेश में जनवरी के दूसरे हफ्ते में भी मौसम का कहर जारी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा और शीतलहर लोगों को बेहाल कर रही है। ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसका असर अब मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में भी साफ नजर आने लगा है।

बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन

आपको बता दें कि मौसम विभाग ने प्रदेश में 19 जनवरी तक कोहरे और कड़ाके की ठंड को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान सुबह और रात के समय दृश्यता बेहद कम रहने की चेतावनी दी गई है। पिछले कुछ दिनों से रात में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं ने गलन को और बढ़ा दिया है। दिन में कहीं हल्की तो कहीं तेज धूप जरूर निकली, लेकिन इससे ठंड में कोई खास कमी नहीं आई। मकर संक्रांति के दिन भी मौसम के सर्द बने रहने का अनुमान है।

दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे का डबल अटैक, जानिए यूपी ...

कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने मेरठ, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, सहारनपुर, रामपुर, अमरोहा, शाहजहांपुर, मुरादाबाद और संभल समेत कई जिलों में घने कोहरे की संभावना जताई है। वहीं पूर्वी यूपी के जिलों में बर्फीली हवाओं के चलते गलन बनी रहने के आसार है।

ठंड में सबसे आगे मुजफ्फरनगर

बीते 24 घंटों में प्रदेश का सबसे ठंडा शहर मुजफ्फरनगर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मेरठ में 2.9°C, बरेली में 3.0°C, कानपुर में 4.0°C और हरदोई 4.5°C तापमान रहा। न्यूनतम तापमान में 3.4 डिग्री की गिरावट के साथ कानपुर प्रदेश का चौथा सबसे ठंडा शहर रहा।

ये भी देखें – बांग्लादेश में हिंदू युवक की बेरहमी से हत्या, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर सवाल | BE News

UP वालों स्वेटर और कंबल निकाल लो! शीतलहर के साथ कोहरा बरपाएगा कहर, इन ...

हल्की बारिश के भी आसार

सीएसए के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एस.एन. सुनील पांडेय के अनुसार, दिन में धूप के कारण ठंड का अंदाजा नहीं लग पाया, लेकिन रात में तेज ठंडी हवाओं से तापमान तेजी से गिरा। मौसम विभाग ने 18 और 19 जनवरी को पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है। Read More यूपी में मौसम का कहर जारी, कड़ाके की ठंड के साथ बढ़ा घना कोहरा, 19 जनवरी तक जारी यलो अलर्ट जारी

गोरखपुर महोत्सव में पवन सिंह के लाइव शो के दौरान मची अफरा-तफरी, बेकाबू भीड़ पर पुलिस ने भांजी लाठियां

BE NEWS – भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई गाना या फिल्म नहीं, बल्कि गोरखपुर में हुआ उनका लाइव शो है। गोरखपुर महोत्सव के दौरान पवन सिंह को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़ बेकाबू हो गई, जिसके बाद हालात संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा।

कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भीड़

दरअसल  12 जनवरी की रात गोरखपुर महोत्सव के दूसरे दिन पवन सिंह स्टेज शो के लिए पहुंचे थे। इस दौरान जैसे ही उनके आने की खबर फैली, कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भीड़ तेजी से बढ़ती चली गई। हालात इतने बिगड़ गए कि सुरक्षा व्यवस्था जवाब देने लगी और देखते ही देखते अफरा-तफरी मच गई।

जन्मदिन सेलिब्रेशन के दौरान बिगड़े हालात

बताया जा रहा है कि शो के दौरान मंच पर पवन सिंह के जन्मदिन का केक काटा जा रहा था। उसी वक्त फैंस की भीड़ आगे बढ़ने लगी और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख पुलिस को मजबूरन लाठीचार्ज करना पड़ा, जिससे भीड़ तितर-बितर हो गई। इस दौरान कई लोग घायल हुए हैं।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार्यक्रम स्थल पर कुर्सियां टूटी हुई पड़ी हैं और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं। भगदड़ के कारण महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा परेशान हुए।

ये भी देखें – “हिंदी थोपी तो लात मारूंगा”,Raj Thackeray का धमकी भरा बयान | BMC Election | BE News

सांसद रवि किशन भी थे मंच पर मौजूद

इस कार्यक्रम में पवन सिंह के साथ मंच पर भोजपुरी अभिनेता और सांसद रवि किशन भी मौजूद थे। दोनों की मौजूदगी के चलते उत्साह अपने चरम पर था, लेकिन अव्यवस्था के कारण पूरा आयोजन प्रभावित हो गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो

घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें पुलिस की कार्रवाई और भगदड़ के दृश्य साफ नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। Read More गोरखपुर महोत्सव में पवन सिंह के लाइव शो के दौरान मची अफरा-तफरी, बेकाबू भीड़ पर पुलिस ने भांजी लाठियां

मेरठ: दलित महिला हत्याकांड मामले में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने जताई चिंता, कहा – “मुझे आशंका है कि लड़की को…”

BE NEWS – मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में दलित महिला की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मृतका की बेटी को सकुशल बरामद कर लिया है और मुख्य आरोपी युवक पारस सोम को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक और बरामद की गई युवती से पूछताछ कर रही है।

अपहरण के विरोध में हुई हत्या का आरोप

आपको बता दें कि मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में दिनदहाड़े हुई दिल दहला देने वाली वारदात के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी । पुलिस ने घटना के तीन दिन बाद अपहृत दलित किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। इसके साथ ही इस मामले के मुख्य आरोपी युवक पारस को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

वहीं पीड़ित परिवार का आरोप है कि पारस सोम ने उनकी बेटी का अपहरण किया था। जब इस बात का मृतका ने विरोध किया तो आरोपी ने महिला पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिवार दलित समाज से ताल्लुक रखता है, जिस कारण यह मामला और भी संवेदनशील हो गया है।

ये भी देखें- Priyanka Gandhi Birthday: Congress का बड़ा कदम, प्रियंका गांधी के बर्थडे पर धमाका तय! | BE News

मेरठ में अपहरण-हत्या से उबाल... पीड़िता के गांव जा रहे सपा नेता ...

लव एंगल को लेकर बढ़ी सियासत

घटना के बाद भीम आर्मी चीफ और नगीना से लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद ने इस पूरे मामले को लेकर गंभीर चिंता जाहिर की है। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद पीड़ित परिजनों से मुलाकात के लिए मेरठ रवाना हुए। हालांकि, रास्ते में गाजीपुर बॉर्डर पर गाजियाबाद पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

चंद्रशेखर आजाद ने प्रशासन को दी चेतावनी

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि, उन्हें डर है कि लड़की और उसके परिवार पर दबाव बनाकर आरोपी के पक्ष में बयान बदलवाने की कोशिश की जा सकती है। उन्होंने कहा, “मुझे आशंका है कि लड़की को डराकर या समझाकर, परिवार को दबाव में लेकर लड़के के समर्थन में बयान दिलवाया जा सकता है। कल से ही यह नैरेटिव चलाया जा रहा है कि लड़का-लड़की में अफेयर था।” उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि पीड़िता और उसके परिवार पर किसी भी तरह का दबाव न डाला जाए।

चंद्रशेखर बोले- पीएम मोदी को पाकिस्तान के दलितों की चिंता है, लेकिन देश ...

पीड़िता के भाई का बयान

मृतका के भाई ने भी इस मामले में अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि उनकी बहन पर किसी भी तरह का दबाव नहीं बनाया जाना चाहिए और उसका बयान नहीं बदलवाया जाना चाहिए। भाई का कहना है कि उन्हें आशंका है कि कुछ लोग युवती पर दबाव बनाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन उन्हें भरोसा है कि सच सामने आएगा।

गांव में तैनात भारी पुलिस बल

स्थिति को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं से हत्या, अपहरण और कथित प्रेम संबंध को ध्यान में रखते हुए पूछताछ जारी है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी। Read More मेरठ: दलित महिला हत्याकांड मामले में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने जताई चिंता, कहा – “मुझे आशंका है कि लड़की को…”

Lucknow: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- “आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की…”

BE NEWS – आज दिनांक 11 जनवरी, 2026 को उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

शास्त्री जी का उद्घोष आज भी सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत 

आपको बता दें कि इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी का संपूर्ण जीवन देश की सेवा, नैतिक मूल्य और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को समर्पित रहा उनका जय जवान जय किसान का उद्घोष आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। आगे  उन्होंने ने कहा कि, शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा न केवल वर्तमान समय में, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी मार्गदर्शक है।

ये भी देखें- फर्जी जॉइनिंग लेटर से ठगी | Fake Railway Recruitment | Big Job Fraud | BE NEWS

आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की परिकल्पना

उप मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि “जय जवान, जय किसान” का नारा देने वाले शास्त्री जी ने जिस आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की परिकल्पना की थी, उसे आज यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश साकार कर रहा है। किसान कल्याण, राष्ट्रीय सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और समग्र विकास के क्षेत्र में हो रहे कार्य शास्त्री जी के सपनों के भारत की दिशा में एक सशक्त कदम है। Read More Lucknow: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- “आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की…”

UP Draft Voter List 2026: उत्तर प्रदेश में जारी हुई ड्राफ्ट मतदाता सूची, SIR के तहत हटाए गए 2.88 करोड़ नाम

BE NEWS – उत्तर प्रदेश में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया के बाद आज ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। 4 नवंबर से लेकर 26 दिसंबर तक चली इस प्रक्रिया के बाद गहन जांच कर इसे तैयार किया गया है।

कुल 12 करोड़ 55 लाख मतदाता दर्ज

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इस नई सूची में राज्य में कुल 12 करोड़ 55 लाख मतदाता दर्ज किए गए हैं। SIR प्रक्रिया से पहले प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 15 करोड़ से अधिक थी, लेकिन पुनरीक्षण के दौरान 2 करोड़ 88 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। राज्य के सभी जिलों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी हो चुकी है। अब केवल औपचारिक प्रक्रियाएं बाकी हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा आज दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे अपडेट की विस्तृत जानकारी देंगे।

ये भी देखें – CM योगी ने निकाली बंपर भर्तियां! पुलिस भर्ती में मिलेगी 3 साल की छूट | BE NEWS

बिहार में वोटर लिस्ट से कितने लाख वोटर्स के नाम काटे गए? SIR के फाइनल ...

बड़े शहरों में सबसे ज्यादा वोट कटे

SIR की जिलावार रिपोर्ट में सामने आया है कि उत्तर प्रदेश के बड़े शहरों में सबसे अधिक मतदाता सूची से नाम हटाए गए हैं। राजधानी लखनऊ इस मामले में सबसे आगे रहा, जहां 12 लाख से ज्यादा वोट कटे हैं। अन्य प्रमुख जिलों में कटे वोटों की संख्या इस प्रकार है-

1.प्रयागराज- 11,56,339

2. कानपुर- 9 लाख से अधिक

3. आगरा- 8,36,965

4. गाजियाबाद- 8,18,325

5. बरेली- 7,14,768

6. मेरठ- 6,65,647

7. गोरखपुर- 6,45,634

8. जौनपुर- 5,89,546

9. वाराणसी- 5,73,217

10. गौतम बुद्ध नगर- 4,47,479

सूची जारी करने की तारीख में बदलाव

चुनाव आयोग ने पहले ही ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी करने की तारीख में बदलाव किया था। दरअसल, राज्य का आकार बड़ा होने और मतदाताओं की संख्या अधिक होने के कारण SIR की प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं हो सकी थी। पहले गणना फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 12 दिसंबर तय की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 26 दिसंबर किया गया। ड्राफ्ट सूची पहले 31 दिसंबर को जारी होनी थी, लेकिन इसे आगे बढ़ाकर 6 जनवरी कर दिया गया।

फाइनल वोटर लिस्ट 6 मार्च 2026 को होगी जारी 

चुनाव आयोग के मुताबिक फाइनल वोटर लिस्ट 6 मार्च 2026 को जारी की जाएगी। यदि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में आपका नाम नहीं है, तो आपके पास अभी पूरा मौका है कि आप समय रहते अपना नाम जुड़वा सकें। ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद 6 फरवरी तक दावे और आपत्तियां दर्ज की जा सकती हैं, जबकि 27 फरवरी तक नया वोटर बनने के लिए आवेदन किया जा सकेगा।

ये भी देखें – Today Breaking News ! आज 06 जनवरी 2026 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | TOP 25 | BE News

Read More UP Draft Voter List 2026: उत्तर प्रदेश में जारी हुई ड्राफ्ट मतदाता सूची, SIR के तहत हटाए गए 2.88 करोड़ नाम

Lucknow: जौनपुर के किसान की बेटी पूजा बनी असिस्टेंट कमांडेंट, कहा- “मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना ने मेरे सपनों को दी राह”

BE NEWS – उत्तर प्रदेश आज सामाजिक न्याय और समान अवसर के क्षेत्र में एक नई पहचान स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि आर्थिक सीमाएं किसी भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी की प्रगति में बाधा न बनें। इसी सोच का सशक्त उदाहरण हैं जौनपुर की पूजा सिंह, जिनकी सफलता ने यह साबित कर दिया है कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर साधारण पृष्ठभूमि से आने वाली बेटियां भी असाधारण मुकाम हासिल कर सकती हैं।

संघर्षों से संकल्प तक का सफर

जौनपुर के एक किसान परिवार में जन्मी पूजा सिंह ने बचपन से ही सीमित संसाधनों में जीवन को करीब से देखा। पिता की खेती पर निर्भर आय से परिवार का भरण-पोषण आसान नहीं था, लेकिन पूजा ने कभी परिस्थितियों को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। शिक्षा को उन्होंने अपने जीवन का सबसे बड़ा हथियार माना। उन्होंने तय कर लिया था कि शिक्षा के माध्यम से वह न केवल अपना भविष्य संवारने का काम करेंगी, बल्कि अपने परिवार और गांव का नाम भी रोशन करेंगी। पूजा ने 12वीं तक की अपनी पढ़ाई दिल्ली से पूरी की थी। आर्थिक दबाव के कारण दिल्ली जैसे महानगर में रहकर आगे की पढ़ाई को जारी रख पाना उनके लिए संभव नहीं हो सका। ऐसे में पूजा जौनपुर लौट आईं और वहां के टीडी कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। यह वह दौर था जब आर्थिक सीमाएं पूजा के सपनों के आड़े आ सकती थीं, लेकिन प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना उनके लिए संजीवनी साबित हुईं हैं।

ये भी देखें- PM Modi को ‘राष्ट्रपुत्र’ की उपाधि देने की मांग, Lucknow में लगे पोस्टर | BE News

न पैसे, न कोचिंग फीस… फिर भी पहले अटेम्प्ट में बनी असिस्टेंट कमांडेंट ...

अभ्युदय योजना बनी जीवन की दिशा

इसी दौरान वर्ष 2024 में पूजा को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की जानकारी मिली। मई 2024 में उन्होंने आवेदन किया और जून से योजना के अंतर्गत निःशुल्क कोचिंग से जुड़ गईं। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित हो रही है। अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन, नियमित कक्षाएं, सुव्यवस्थित पाठ्यक्रम और निरंतर अभ्यास ने पूजा की तैयारी को मजबूती दी।

पूजा बताती हैं कि यदि उन्हें निजी कोचिंग संस्थान का सहारा लेना पड़ता तो लाखों रुपये खर्च करने पड़ते, जो उनके परिवार के लिए संभव नहीं था। अभ्युदय योजना ने न केवल यह आर्थिक बोझ खत्म किया, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास और एक नई दिशा भी दी।

ये भी देखें- Today Breaking News ! आज 05 जनवरी 2026 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | TOP 25 | BE News

पहले प्रयास में ऐतिहासिक सफलता

अभ्युदय योजना का सहारा मिलने के बाद समर्पित तैयारी और अनुशासन का ही परिणाम था कि पूजा सिंह ने अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी-सीएपीएफ परीक्षा उत्तीर्ण कर असिस्टेंट कमांडेंट का पद हासिल किया। उनकी यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता तक ही सीमित नहीं रही, यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की नीतियों की सफलता का भी प्रमाण है। पूजा की सफलता से उनके परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में गर्व का भाव है।

हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा

पूजा सिंह की कहानी आज हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है। पूजा सिंह कहती हैं कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना उन हजारों युवाओं के लिए उम्मीद की किरण है, जो संसाधनों की कमी से अपने सपनों को दबा देते हैं। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित यह योजना आईएएस, पीसीएस, नीट, जेईई और सीएपीएफ जैसी परीक्षाओं की तैयारी को गांव-गांव की गलियों तक पहुंचा दिया है। Read More Lucknow: जौनपुर के किसान की बेटी पूजा बनी असिस्टेंट कमांडेंट, कहा- “मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना ने मेरे सपनों को दी राह”

Lucknow: कुशल प्रशासक बाबू कल्याण सिंह की 94 वीं जन्म जयंती पर बरसे श्रद्धा के फूल, नगर निगम परिसर में आयोजित किया गया श्रद्धांजलि कार्यक्रम

BE NEWS – पूर्व मुख्यमंत्री एवं कुशल प्रशासक स्वर्गीय बाबू कल्याण सिंह की 94 वीं जन्म जयंती के अवसर पर आज सुबह नगर निगम मुख्यालय के सामने स्थापित उनकी प्रतिमा पर हजारों लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया।

पुष्प अर्पण एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन

आपको बता दें कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ‘पद्म विभूषण’ कल्याण सिंह की आज 94वीं जयंती पर आज सुबह नगर निगम मुख्यालय के सामने स्थापित उनकी प्रतिमा पर हजारों लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की। नगर निगम के सहयोग से पुष्प अर्पण एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन जिला लोधी राजपूत क्षत्रिय सभा द्वारा किया गया।

उनका जीवन जनसेवा और सामाजिक न्याय को समर्पित

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह ने बाबू कल्याण सिंह के व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए कहा कि, वे केवल एक नेता ही नहीं, बल्कि बाबू कल्याण सिंह सभी के बाबू जी होने के साथ – साथ गरीबों के मसीहा थे। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह का जीवन जनसेवा, सुशासन और सामाजिक न्याय को समर्पित रहा।

प्रतिमा पर छतरी लगाए जाने की घोषणा

नगर प्रमुख सुषमा खर्कवाल ने भी कार्यक्रम में शिरकत करते हुए प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने प्रतिमा पर छतरी लगाए जाने की घोषणा कर सभी को नमन किया।

ये भी देखें- Neha Singh Rathore विवादित बयान मामले में पहुंची Hazratganj police station | BE News

तमाम गणमान्य लोगों हुए सम्मिलित

पुष्पांजलि कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, पूर्व सांसद कौशल किशोर, विधायक योगेश शुक्ल, विधायक नीरज बोरा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम श्रद्धा, स्मृति और सम्मान के भाव के साथ संपन्न हुआ। इसके साथ ही तमाम गणमान्य लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की। Read More Lucknow: कुशल प्रशासक बाबू कल्याण सिंह की 94 वीं जन्म जयंती पर बरसे श्रद्धा के फूल, नगर निगम परिसर में आयोजित किया गया श्रद्धांजलि कार्यक्रम