ED रेड के बाद बंगाल से दिल्ली तक मचा सियासी घमासान, ममता बनर्जी का केंद्र पर हमला, TMC का गृह मंत्रालय के सामने धरना

BE NEWS – ईडी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल समेत कुल 15 जगहों पर छापेमारी की थी। जिसमें वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के आईटी प्रमुख और आईपीएसी प्रमुख प्रतीक जैन के आवास और सॉल्ट लेक स्थित ऑफिस पर भी छापेमारी की गयी। इस कार्रवाई के बाद राजनैतिक माहौल और गरमा गया, और टीएमसी सांसदों ने गृह मंत्रालय के सामने धरना दिया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे 8 सांसदों को हिरासत में ले लिया है।

पश्चिम बंगाल समेत देश के 15 ठिकानों पर छापेमारी

आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के बाद पश्चिम बंगाल से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक माहौल गरमा गया है। गुरुवार को ईडी ने पश्चिम बंगाल समेत देश के 15 ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें कोलकाता स्थित राजनीतिक रणनीति बनाने वाली कंपनी आईपैक (I-PAC) का दफ्तर भी शामिल था। इस कार्रवाई के बाद मामला पूरी तरह सियासी रंग लेता दिख ।

आईपैक कार्यालय पर छापे की खबर मिलते ही खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वहां पहुंच गईं। बताया जा रहा है कि वह कुछ फाइलें अपने साथ लेकर ऑफिस से बाहर निकलीं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्रीय एजेंसियों के जरिए उनकी पार्टी की निजी और राजनीतिक जानकारी चुराने की कोशिश की जा रही है।

पूरे बंगाल में प्रदर्शन का ऐलान

ईडी की कार्रवाई से नाराज़ ममता बनर्जी ने शुक्रवार को पूरे पश्चिम बंगाल में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया। उन्होंने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

ED के खिलाफ FIR, कोलकाता में दो मामले दर्ज

विवाद और तेज तब हो गया जब कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईडी के खिलाफ दो अलग-अलग पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज कराई। टीएमसी का आरोप है कि एजेंसी ने नियमों का उल्लंघन किया और राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई की।

ये भी देखें- BORDER 2: Ishq Da Chehra | Sunny Deol, Varun D, Diljit Dosanjh, Ahan S | Sachet – Parampara, Kausar

दिल्ली में TMC का प्रदर्शन

दिल्ली में भी तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने कई टीएमसी सांसदों को हिरासत में लेकर पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पहुंचाया।

अमित शाह पर सवाल

टीएमसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अमित शाह को निशाने पर लेते हुए सवाल उठाया कि क्या अब लोकतंत्र को कुचलने के लिए दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल चुने हुए प्रतिनिधियों के खिलाफ किया जा रहा है। पार्टी ने आरोप लगाया कि असहमति की आवाज को दबाया जा रहा है। Read More ED रेड के बाद बंगाल से दिल्ली तक मचा सियासी घमासान, ममता बनर्जी का केंद्र पर हमला, TMC का गृह मंत्रालय के सामने धरना

ED Raids: टीएमसी के आईटी प्रमुख के घर ईडी की छापेमारी, मौके पर पहुंचीं सीएम ममता बनर्जी, लगाएं गंभीर आरोप..

BE NEWS – प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के आईटी प्रमुख और आईपीएसी प्रमुख प्रतीक जैन के आवास सॉल्ट लेक स्थित ऑफिस पर छापेमारी की। छापेमारी की सूचना मिलते ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्वयं मौके पर पहुंचीं और केंद्रीय एजेंसी की कार्रवाई पर कड़ा विरोध जताया हैं।

संगठन संबधी डेटा जब्त करने की कोशिश का 

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उससे पहले ही सियासी हलचल तेज हो चुकी है, इसी बीच 8 जनवरी 2026 को कोलकाता में टीएमसी के I-PAC के डायरेक्टर प्रतीक जैन के घर और सॉल्ट लेक ऑफिस पर ED ने रेड मारी है। जिस पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि ईडी के अधिकारी छापेमारी के दौरान टीएमसी से जुड़े हार्ड डिस्क, आंतरिक दस्तावेज और संगठन संबधी डेटा जब्त करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि इन दस्तावेजों में विधानसभा चुनावों से संबंधित संवेदनशील जानकारी मौजूद थी। उसके बाद आईपैक दफ्तर में मौजूद कुछ फाइलों को उठाकर ममता बनर्जी की गाड़ी में रखा।

4,500 करोड़ रुपये के निवेश धोखाधड़ी मामले में ईडी ने की छापेमारी ...

दस्तावेज भाजपा को सौंपने की मंशा

सीएम ममता ने ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताते हुए कहा कि, यह पूरी तरह असंवैधानिक है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या राजनीतिक दलों के आईटी प्रमुखों के घरों पर छापेमारी कराना केंद्रीय गृह मंत्री का काम है। ममता बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि जब्त किए जाने वाले दस्तावेज भाजपा को सौंपने की मंशा से एकत्र किए जा रहे थे।

ये भी देखें – Azam Khan पुलिस एनकाउंटर में ढेर | UP Police Encounter | BE News

कर्नाटक में भाजपा की हार पर सीएम ममता बनर्जी बोलीं- यह 2024 की शुरुआत ...

केंद्रीय एजेंसी की जांच में सीधा हस्तक्षेप

वहीं, पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने छापेमारी की जगह पर मुख्यमंत्री के पहुंचने पर आपत्ति जताई। उन्होंने इसे अनैतिक, असंवैधानिक और केंद्रीय एजेंसी की जांच में सीधा हस्तक्षेप करार दिया। सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि इस मामले में ईडी को सीएम के खिलाफ भी कार्रवाई करनी चाहिए।

छह राज्यों में कुल 15 ठिकानों पर तलाशी अभियान

उधर ईडी ने स्पष्ट किया है कि यह छापेमारी सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर की गई कथित धोखाधड़ी के एक मामले की जांच के तहत की गई है। एजेंसी के अनुसार, इस मामले में देश के छह राज्यों में कुल 15 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया गया है। इसमें इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (IPC) का कोलकाता स्थित कार्यालय भी शामिल है। ईडी का दावा है कि एक संगठित गिरोह फर्जी नौकरियां दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी कर रहा था, जिसकी जांच जारी है। Read More ED Raids: टीएमसी के आईटी प्रमुख के घर ईडी की छापेमारी, मौके पर पहुंचीं सीएम ममता बनर्जी, लगाएं गंभीर आरोप..

महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव से ठीक पहले सियासी हलचल तेज, कांग्रेस से निलंबित 12 पार्षद बीजेपी में शामिल

BE NEWS – महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव से ठीक पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस से निलंबित किए गये 12 पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए हैं। महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने सभी को पार्टी में शामिल कराया है।

एक बार फिर राज्य की राजनीति को नई दिशा

आपको बता दें कि महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों ने एक बार फिर राज्य की राजनीति को नई दिशा दे दी है। कांग्रेस के निलंबित सभी 12 पार्षदों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने पार्टी में शामिल कराया। जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट शेयर कर खुद इसकी जानकारी दी।

Ambernath Municipal Council 12 councillors suspended Congress January 7 joined BJP January 8, BJP 26 members Shiv Sena has 27 councillors | अंबरनाथ नगरपालिका परिषदः 7 जनवरी को कांग्रेस से 12 पार्षद निलंबित और 8 जनवरी को भाजपा में शामिल, बीजेपी सदस्यों की संख्या 26 और शिवसेना के पास 27 पार्षद

पोस्ट शेयर कर दी इसकी जानकारी 

उन्होंने लिखा कि, “भाजपा परिवार के विकासोन्मुख और लोकाभिमुख कार्यशैली से प्रेरित होकर उबाठा समूह के कल्याण ग्रामीण के उपजिला प्रमुख राहुल भगत ने विकास का ‘कमल’ अपने हाथ में लिया। इस अवसर पर उनका भाजपा परिवार में स्वागत किया गया और आगामी यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।

उन्होंने लिखा कि, इस मौके पर कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका की स्थायी समिति के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा के निर्विरोध उम्मीदवार दीपेश म्हात्रे, जयेश म्हात्रे, हर्षदाताई भोइर सहित अन्य प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित थे।

ये भी देखें- बंगाल में SIR से टेंशन में ममता! चुनाव आयोग को किया खुला चैलेंज? | BE NEWS

शिवसेना के खिलाफ गठबंधन

महाराष्ट्र के ठाणे जिले की अंबरनाथ नगर परिषद में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के खिलाफ गठबंधन करके अंबरनाथ विकास अघाड़ी (AVA) नाम की एक पार्टी बनाई थी, जिसके बाद कांग्रेस ने इन  सभी 12 पार्षदों को निंलवित कर दिया था। जोकि अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं। Read More महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव से ठीक पहले सियासी हलचल तेज, कांग्रेस से निलंबित 12 पार्षद बीजेपी में शामिल

Delhi: तुर्कमान गेट पर अतिक्रमण हटाने के दौरान भीड़ ने पुलिस व MCD कर्मियों पर किया पथराव, FIR दर्ज, पांच गिरफ्तार

BE NEWS – दिल्ली के तुर्कमान गेट के पास बनी फैज-ए- इलाही मस्जिद के पास कल रात अतिक्रमण हटाने को लेकर कार्रवाई हुई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इस अभियान का विरोध किया। कुछ ही देर में भीड़ बेकाबू हो गई जिसके बाद वहां पत्थरबाजी शुरु हो गई। जिस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थति को तुरंत काबू कर लिया। वहीं मामले पर गंभीरता दिखाते हुए पुलिस FIR भी दर्ज की है और उपद्रवियों की पहचान शुरु कर दी है।

अदालत के आदेश के बाद अतिक्रमण हटाने का कार्य

आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में सोमवार देर रात अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हालात अचानक बेकाबू हो गए। फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की टीम जब अदालत के आदेश के तहत अतिक्रमण हटाने पहुंची, तो स्थानीय लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते यह विरोध हिंसा में बदल गया और भीड़ ने पुलिस व एमसीडी कर्मियों पर पथराव कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को तुरंत मोर्चा संभालना पड़ा।

तुर्कमान गेट मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, पत्थरबाजी और ...

पथराव में पांच पुलिसकर्मी घायल

हिंसक झड़प के दौरान पथराव में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालांकि, सभी को मामूली चोटें आई हैं और किसी की हालत गंभीर नहीं बताई जा रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भीड़ को हटाया गया और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

10 लोग हिरासत में, 5 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अब तक करीब 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सीसीटीवी फुटेज और ड्रोन कैमरों की मदद से पत्थर फेंकने वालों की पहचान की जा रही है।

जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (सेंट्रल रेंज) मधुर वर्मा ने बताया कि, “पत्थर फेंकने वालों को दो-तीन मिनट में हटा दिया गया। पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।”

ये भी देखें- Delhi Turkman Gate पर फैज-ए-इलाही दरगाह के पास भारी बवाल! | Bulldozer Action | MCD | BE News

लोकोपयोगी सेवा की स्थाई लोक अदालत के आदेश के बाद रेलवे स्टेशन रोड के ...

कोर्ट के आदेश पर हो रही थी कार्रवाई

सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी नितिन वलसन ने कहा कि एमसीडी की यह कार्रवाई दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत की जा रही थी। उन्होंने बताया, “एमसीडी कर्मचारी जेसीबी लेकर आए थे। लोगों को समझाया गया कि यह कोर्ट का आदेश है और वे चाहें तो इसके खिलाफ अपील कर सकते हैं। कुछ लोगों ने अपील की, लेकिन उन्हें स्टे नहीं मिला। इसके बाद 25-30 लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। डीसीपी के मुताबिक, हालात बिगड़ने पर पुलिस को भीड़ को पीछे हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

ये भी देखें- Ankita Bhandari murder case: Ankita Bhandari को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरी जनता | BE News

अतिक्रमण हटाने का काम जारी

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जितना अतिक्रमण हटाया जाना था, वह काम पूरा किया जा चुका है और आगे भी अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने चेतावनी दी है कि हिंसा में शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। Read More Delhi: तुर्कमान गेट पर अतिक्रमण हटाने के दौरान भीड़ ने पुलिस व MCD कर्मियों पर किया पथराव, FIR दर्ज, पांच गिरफ्तार

महाराष्ट्र : अंबरनाथ नगर परिषद में सियासी उलटफेर, शिवसेना के खिलाफ कांग्रेस- बीजेपी ने किया गठबंधन

BE NEWS – महाराष्ट्र की राजनीति में स्थानीय निकाय चुनाव एक बार फिर से बड़ा बदलाव होने वाला हैं। ठाणे जिले की अंबरनाथ नगर परिषद में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के खिलाफ गठबंधन कर लिया है। यह गठबंधन इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि अंबरनाथ को शिंदे गुट की शिवसेना का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है।

कांग्रेस और बीजेपी का साथ आना 

आपको बता दें कि महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों ने एक बार फिर राज्य की राजनीति को नई दिशा दे दी है। अंबरनाथ नगर परिषद में कांग्रेस और बीजेपी का साथ आना न सिर्फ चौंकाने वाला है, बल्कि यह गठबंधन सीधे तौर पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

पूरे महाराष्ट्र राजनीति में हलचल तेज

मुंबई से करीब 70 किलोमीटर दूर स्थित अंबरनाथ नगर परिषद में हालिया चुनावों के बाद शिवसेना सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, लेकिन बहुमत से चूक गई। इस दौरान शिवसेना ने अपने सहयोगी बीजेपी के साथ मिलकर सत्ता बनाने की कोशिश की। हालांकि, अंतिम समय में बीजेपी ने शिवसेना का साथ छोड़ते हुए कांग्रेस से हाथ मिला लिया। इस गठबंधन के बाद कांग्रेस-बीजेपी ने मिलकर नगर परिषद में सरकार बना ली और बीजेपी के एक पार्षद को नगर अध्यक्ष चुना गया। इस गठबंधन ने न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि पूरे महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज कर दी है।

ये भी देखें – UP Election 2027 में बाबा पड़ेंगे सब पे भारी! | BE News

अंबरनाथ में पलटे सियासी समीकरण

शिवसेना का तीखा हमला

बीजेपी के इस कदम से शिवसेना खासा नाराज नजर आ रही है। शिंदे गुट के विधायक डॉ. बालाजी किनिकर ने कांग्रेस-बीजेपी गठबंधन को ‘अभद्र युति’ बताते हुए इसे जनादेश के खिलाफ करार दिया। वहीं, सांसद श्रीकांत शिंदे ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, इस गठबंधन को लेकर सवाल बीजेपी से पूछे जाने चाहिए।

श्रीकांत शिंदे ने दो टूक कहा कि, बीजेपी और शिवसेना लंबे समय से केंद्र और राज्य में सहयोगी हैं और यह गठबंधन मजबूत रहना चाहिए। उन्होंने यह भी दावा किया कि अंबरनाथ में शिवसेना ने विकास के कई अहम काम किए हैं और पार्टी आगे भी विकास की राजनीति करने वालों के साथ ही खड़ी रहेगी।

बीजेपी ने दी सफाई

विवाद बढ़ने के बाद बीजेपी ने भी अपनी स्थिति स्पष्ट की है। पार्टी के उपाध्यक्ष गुलाबराव करंजुले पाटिल ने कहा कि बीजेपी ने शिवसेना के साथ गठबंधन को लेकर कई बार बातचीत की कोशिश की, लेकिन शिवसेना की ओर से कोई ठोस या स्पष्ट जवाब नहीं मिला। ऐसे में पार्टी को ये निर्णय लेना पड़ा। Read More महाराष्ट्र : अंबरनाथ नगर परिषद में सियासी उलटफेर, शिवसेना के खिलाफ कांग्रेस- बीजेपी ने किया गठबंधन

UP Draft Voter List 2026: उत्तर प्रदेश में जारी हुई ड्राफ्ट मतदाता सूची, SIR के तहत हटाए गए 2.88 करोड़ नाम

BE NEWS – उत्तर प्रदेश में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया के बाद आज ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। 4 नवंबर से लेकर 26 दिसंबर तक चली इस प्रक्रिया के बाद गहन जांच कर इसे तैयार किया गया है।

कुल 12 करोड़ 55 लाख मतदाता दर्ज

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इस नई सूची में राज्य में कुल 12 करोड़ 55 लाख मतदाता दर्ज किए गए हैं। SIR प्रक्रिया से पहले प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 15 करोड़ से अधिक थी, लेकिन पुनरीक्षण के दौरान 2 करोड़ 88 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। राज्य के सभी जिलों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी हो चुकी है। अब केवल औपचारिक प्रक्रियाएं बाकी हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा आज दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे अपडेट की विस्तृत जानकारी देंगे।

ये भी देखें – CM योगी ने निकाली बंपर भर्तियां! पुलिस भर्ती में मिलेगी 3 साल की छूट | BE NEWS

बिहार में वोटर लिस्ट से कितने लाख वोटर्स के नाम काटे गए? SIR के फाइनल ...

बड़े शहरों में सबसे ज्यादा वोट कटे

SIR की जिलावार रिपोर्ट में सामने आया है कि उत्तर प्रदेश के बड़े शहरों में सबसे अधिक मतदाता सूची से नाम हटाए गए हैं। राजधानी लखनऊ इस मामले में सबसे आगे रहा, जहां 12 लाख से ज्यादा वोट कटे हैं। अन्य प्रमुख जिलों में कटे वोटों की संख्या इस प्रकार है-

1.प्रयागराज- 11,56,339

2. कानपुर- 9 लाख से अधिक

3. आगरा- 8,36,965

4. गाजियाबाद- 8,18,325

5. बरेली- 7,14,768

6. मेरठ- 6,65,647

7. गोरखपुर- 6,45,634

8. जौनपुर- 5,89,546

9. वाराणसी- 5,73,217

10. गौतम बुद्ध नगर- 4,47,479

सूची जारी करने की तारीख में बदलाव

चुनाव आयोग ने पहले ही ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी करने की तारीख में बदलाव किया था। दरअसल, राज्य का आकार बड़ा होने और मतदाताओं की संख्या अधिक होने के कारण SIR की प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं हो सकी थी। पहले गणना फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 12 दिसंबर तय की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 26 दिसंबर किया गया। ड्राफ्ट सूची पहले 31 दिसंबर को जारी होनी थी, लेकिन इसे आगे बढ़ाकर 6 जनवरी कर दिया गया।

फाइनल वोटर लिस्ट 6 मार्च 2026 को होगी जारी 

चुनाव आयोग के मुताबिक फाइनल वोटर लिस्ट 6 मार्च 2026 को जारी की जाएगी। यदि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में आपका नाम नहीं है, तो आपके पास अभी पूरा मौका है कि आप समय रहते अपना नाम जुड़वा सकें। ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद 6 फरवरी तक दावे और आपत्तियां दर्ज की जा सकती हैं, जबकि 27 फरवरी तक नया वोटर बनने के लिए आवेदन किया जा सकेगा।

ये भी देखें – Today Breaking News ! आज 06 जनवरी 2026 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | TOP 25 | BE News

Read More UP Draft Voter List 2026: उत्तर प्रदेश में जारी हुई ड्राफ्ट मतदाता सूची, SIR के तहत हटाए गए 2.88 करोड़ नाम

Tragic accident in Delhi: आदर्श नगर में DMRC स्टाफ क्वार्टर में आग, पति-पत्नी और मासूम बेटी की मौत

BE NEWS – दिल्ली के आदर्श नगर में एक मकान में अचानक से भीषण आग लग जाने के कारण एक ही परिवार के तीन लोगों की जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

DMRC के स्टाफ क्वार्टर में भीषण आग

आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। आदर्श नगर के मजलिस पार्क इलाके में स्थित दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के स्टाफ क्वार्टर में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।

यह हादसा 6 जनवरी की तड़के करीब 3 बजे हुआ। दिल्ली फायर सर्विस को रात 2 बजकर 39 मिनट पर सूचना मिली कि मजलिस पार्क स्थित DMRC के स्टाफ क्वार्टर में आग लगी है। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। मृतकों में पति, पत्नी और उनकी 10 वर्षीय बेटी शामिल हैं। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

ये भी देखें- WPL 2026 LAUNCH P STR 20 SHT 09JAN26 ENG HD YT NA VER

दिल्ली मेट्रो स्टाफ क्वार्टर में भीषण आग, एक बच्ची समेत परिवार के तीन ...

पांचवीं मंजिल पर लगी आग

जानकारी के मुताबिक आग एक इमारत की पांचवीं मंजिल पर स्थित क्वार्टर में लगी थी। आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर रह रहे परिवार को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। काफी मशक्कत के बाद जब आग पर काबू पाया गया।

पति-पत्नी और बेटी के शव बरामद

आग बुझने के बाद घर के अंदर से तीन शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान 42 वर्षीय अजय, उनकी 38 वर्षीय पत्नी नीलम और 10 साल की बेटी जान्हवी के रूप में हुई है। आग में पूरा घर जलकर राख हो गया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी देखें – Padma Vibhushan Kalyan Singh की 94वीं जयंती,CM योगी ने दी श्रद्धांजलि | BE News
देर रात चीख-पुकार सुनकर जुटे लोग

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि देर रात अचानक चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं। जब लोग बाहर निकले तो देखा कि क्वार्टर से घना धुआं निकल रहा है। आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। दमकल और पुलिस के पहुंचने से पहले लोगों ने खुद पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवा के कारण आग और भड़क गई और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

आग लगने के कारणों की जांच जारी

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। शुरुआती जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी या किसी अन्य कारण से। Read More Tragic accident in Delhi: आदर्श नगर में DMRC स्टाफ क्वार्टर में आग, पति-पत्नी और मासूम बेटी की मौत

Lucknow: “लखनऊ दर्शन” इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस के दो सफल मॉक ड्रिल, 7 जनवरी से शुरू होगा नियमित सिटी टूर

BE NEWS – उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम ने लखनऊ दर्शन इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस के दो सफल मॉक ड्रिल पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही 7 जनवरी से नियमित सिटी टूर शुरू करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। सुबह के टूर का मॉक ड्रिल 3 जनवरी को और शाम के टूर का मॉक ड्रिल 4 जनवरी को आयोजित किया गया। यह पहल शहरवासियों और पर्यटकों के लिए एक सुव्यवस्थित और पर्यावरण-अनुकूल दर्शनीय यात्रा अनुभव की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

रोज़मर्रा की शहरी ज़िंदगी का नया अनुभव

आपको बता दें कि एलिवेटेड सिटी टूर के रूप में तैयार की गई लखनऊ दर्शन इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस यात्रियों को शहर की ऐतिहासिक विरासत और रोज़मर्रा की शहरी ज़िंदगी का नया और करीब से अनुभव कराएगी। मॉक ड्रिल के दौरान बस कोठी हयात बख्श, राजभवन और जीपीओ जैसे प्रमुख इलाकों से होकर गुज़री, जबकि रूट पर पहला प्रमुख ठहराव विधान सभा भवन रहा। गाइडेड टूर और चुने हुए स्थलों के माध्यम से शहर भ्रमण की इस व्यवस्था को प्रतिभागियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।

सुबह के मॉक ड्रिल में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग, वन विभाग, रोडवेज विभाग और नगर निगम के अधिकारी, इंजीनियरिंग के छात्र तथा टूर-ट्रैवल एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। छात्रों ने बताया कि इस अनुभव से उनके ज्ञान और समझ में बढ़ोतरी हुई, वहीं टूर और ट्रैवल क्षेत्र से जुड़े लोगों ने इसे पर्यटकों के लिए एक सशक्त और आकर्षक नया सिटी प्रोडक्ट बताया।

ये भी देखें – Bangladesh Hindu Attacked: सरदार जी निकले CM Yogi के फैन, Bangladesh की लगा दी लंका ! BE News 

 

बस के भीतर उत्साह का माहौल

वहीं इसके बाद शाम का मॉक ड्रिल शाम 4 बजे शुरू हुआ, जिसमें कहीं अधिक और विविध वर्ग की भागीदारी देखने को मिली। कुल 45 यात्री शामिल रहे, जिनमें उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के अधिकारी अपने परिवारों के साथ, परिवहन विभाग के प्रतिनिधि और अन्य प्रतिभागी मौजूद थे। बस के भीतर उत्साह का माहौल साफ दिखाई दिया। यात्री पूरे सफर के दौरान एक-दूसरे की तस्वीरें और वीडियो बनाते नजर आए। वहीं, सड़कों पर मौजूद लोग भी बस को देखकर उत्साहपूर्वक फोटो खींचते दिखे और कई स्थानों पर आमजन में बस में सवार होने की उत्सुकता भी देखी गई।

मॉक ड्रिल के दौरान यात्रियों की सुविधा और ऑन-बोर्ड अनुभव को और बेहतर बनाने पर भी ध्यान दिया गया। 7 जनवरी से शुरू होने वाली सेवा में यात्रियों को हल्का जलपान उपलब्ध कराया जाएगा। अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से 31 जनवरी तक टिकट बुकिंग पर 10 प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी।

ये भी देखें- Today Breaking News ! आज 05 जनवरी 2026 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | TOP 25 | BE News

लखनऊ दर्शन इलेक्ट्रिक बस यात्रियों को एक यादगार अनुभव- जयवीर सिंह

इस दौरान पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि, मॉक ड्रिल को एक साझा प्रयास के रूप में आयोजित किया गया, ताकि सेवा संचालन के साथ-साथ यात्रियों का अनुभव भी बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने कहा, “हमने पर्यटन, वन, परिवहन और शहरी निकायों के अधिकारियों के साथ-साथ छात्रों, परिवारों और ट्रैवल प्रोफेशनल्स की भागीदारी सुनिश्चित की। बस के भीतर और सड़कों पर लोगों में दिखा उत्साह इस बात का संकेत है कि लखनऊ दर्शन इलेक्ट्रिक बस यात्रियों को एक यादगार अनुभव देने की क्षमता रखती है और लखनऊ को एक जीवंत शहरी विरासत शहर के रूप में स्थापित करने में मदद करेगी।”

बुकिंग पहले से ही शुरू हो चुकी है और 7 जनवरी से टूर आरंभ होने के साथ लखनऊ दर्शन इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस परिवारों, छात्रों, पर्यटकों और पहली बार शहर घूमने आने वालों के लिए लखनऊ को देखने का एक आरामदायक, गाइडेड और सुव्यवस्थित विकल्प बनने की उम्मीद है। Read More Lucknow: “लखनऊ दर्शन” इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस के दो सफल मॉक ड्रिल, 7 जनवरी से शुरू होगा नियमित सिटी टूर

Lucknow: नववर्ष के तीसरे दिन सपा मुख्यालय में उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, अखिलेश यादव ने दी शुभकामनाएं, भाजपा पर बोला तीखा हमला

BE NEWS – समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में नववर्ष के तीसरे दिन भी उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर उन्हें नए साल की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को पुष्पगुच्छ और बुके भेंट किए।

भ्रष्टाचार से समाज का हर वर्ग परेशान

इस अवसर पर अखिलेश यादव ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश में खुशहाली और तरक्की की कामना की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार से समाज का हर वर्ग परेशान है। हर विभाग में लूट मची है। यूरिया खाद से लेकर धान खरीद तक में कालाबाजारी, मुनाफाखोरी और भ्रष्टाचार व्याप्त है।

जनता के बीच रहकर काम करने का किया आह्वान

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है और दुग्ध उत्पादकों को दूध का सही दाम नहीं मिल पा रहा। बिचौलिए मुनाफा कमा रहे हैं और सरकार उन्हें संरक्षण दे रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी एकता के साथ जनता के बीच रहकर काम करने का आह्वान किया और कहा कि भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाना जरूरी है। बजट और अन्य मुद्दों पर जनता को गुमराह करने के भाजपा के प्रयासों से सावधान रहने की जरूरत है।

ये भी देखें – Magh Mela 2026: माघ मेले के लिए परिवहन विभाग तैयार, 4000 बसें चलेंगी | BE News – YouTube

जनता को गुमराह करने की कोशिश

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति करती है, जिसे हराना समाजवादी पार्टी की जिम्मेदारी है। 2026 में कड़ी मेहनत करने से ही 2027 में सफलता मिलेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा मंत्रिमंडल विस्तार जैसे कदमों के जरिए जनता को गुमराह करने की कोशिश करेगी, इसलिए सतर्क रहकर राजनीति करनी होगी।

सरकार बनने पर हर वर्ग का सम्मान होगा

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर हर वर्ग का सम्मान होगा, प्रदेश का समग्र विकास किया जाएगा, किसानों और गांवों को खुशहाल बनाने के फैसले लिए जाएंगे। नौजवानों को नौकरी और रोजगार मिलेगा तथा महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। अन्याय और अत्याचार पर सख्ती से रोक लगेगी।

ये भी देखें – Neha Singh Rathore विवादित बयान मामले में पहुंची Hazratganj police station | BE News – YouTube

सपा मुख्यालय में कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, पूर्व सांसद अरविन्द कुमार सिंह, विधायक फरीद किदवई और अनिल वर्मा, समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. पाण्डेय, समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना इकबाल कादरी, राष्ट्रीय सचिव हाजी इरफान अंसारी (मऊ), समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, अयोध्या से प्रत्याशी फिरोज खान गब्बर, तेजेन्दर सिंह विर्क, पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा, पूर्व एमएलसी रामबृक्ष सिंह यादव, राजबाला रावत, फखरूल हसन चांद, अमरजीत यादव समेत कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। Read More Lucknow: नववर्ष के तीसरे दिन सपा मुख्यालय में उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, अखिलेश यादव ने दी शुभकामनाएं, भाजपा पर बोला तीखा हमला

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कैंट विधानसभा में जरूरतमंदों को बांटे कंबल, कहा- “भाजपा सरकार गरीबों की मदद के लिए हर वक्त तैयार…”

BE NEWS – उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कैंट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ी है और कोई भी व्यक्ति अपने आप को अकेला न समझे।

निराश्रित लोगों के लिए रैन बसेरों की व्यवस्था

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शनिवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार द्वारा ठंड के मौसम में गरीबों को कंबल वितरित किए जा रहे हैं तथा निराश्रित लोगों के लिए रैन बसेरों की व्यवस्था की गई है, जहां भोजन, चाय और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

जरूरतमंदों की मदद के लिए हर समय तत्पर भाजपा

आगे उन्होंने कहा कि, हमारी सरकार जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ी है और कोई भी व्यक्ति अपने आप को अकेला न समझे। भाजपा जनता की पार्टी है और हम सभी एक परिवार की तरह हैं। बीजेपी सरकार गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए हर समय तत्पर है।

ये भी देखें- भारत रत्न श्रद्धेय Atal Bihari Vajpayee की स्मृति में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन | BE News – YouTube

बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद

कार्यक्रम के तहत कैंट मंडल प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ – चारों मंडलों में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष राजन वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष सुनील वाजपेयी, संजीव कुमार श्रीवास्तव, रवि कुमार, मनोज श्रीवास्तव, मंडल महामंत्री प्रशांत मिश्र और विधानसभा संयोजक विनायक पांडेय उपस्थित रहे।

ये भी देखें- Breaking News: Gurmeet Ram Rahim को 40 दिन की मिली पैरोल | Baba Ram Rahim | BE News – YouTube

इसके साथ ही पार्षद सुशील तिवारी, नगर मंत्री योगेंद्र पटेल, पार्षद पीयूष दीवान, पार्षद प्रतिनिधि सुधीर मिश्र, लखविंदर पाल, मानस बाहरी, अतुल सिंह, दिलीप गुप्ता, आलोक विश्वकर्मा, अनिल पांडेय, संदीप, राजकुमार गौड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे। Read More डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कैंट विधानसभा में जरूरतमंदों को बांटे कंबल, कहा- “भाजपा सरकार गरीबों की मदद के लिए हर वक्त तैयार…”