India-US Trade Deal: भारत- अमेरिका ट्रेड डील पर बोले पीयूष गोयल, कहा – “देश के उज्ज्वल आर्थिक भविष्य की ओर…”

India-US Trade Deal – केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भारत और अमेरिका के बीच हुई नई India-US Trade Deal को लेकर अहम जानकारी साझा की है। उन्होंने इस समझौते को भारत के हित में बताते हुए इसे बहुत अच्छी ट्रेड डील करार दिया। इस डील के तहत अमेरिकी बाजार में भारतीय उत्पादों पर लगाया जाने वाला टैरिफ 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है।

व्यापारिक रिश्तों में एक नया अध्याय

आपको बता दें कि भारत और अमेरिका के व्यापारिक रिश्तों में एक नया अध्याय जुड़ गया है। मंगलवार को केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारत और अमेरिका के बीच हुई बहुत अच्छी India-US Trade Deal की आधिकारिक घोषणा की। यह समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई टेलीफोनिक बातचीत के बाद संभव हुआ है।

पीयूष गोयल ने बताया कि यह फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई हालिया टेलीफोन बातचीत के बाद सामने आया है। इस बातचीत के बाद दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों में सकारात्मक प्रगति देखने को मिली है।

India-US Trade Deal
India-US Trade Deal
 प्रतिस्पर्धी देशों से बेहतर समझौता

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच मजबूत और भरोसेमंद संबंधों का लाभ भारत को मिला है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ किया गया यह व्यापार समझौता न केवल पड़ोसी देशों बल्कि वैश्विक प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में भारत के लिए सबसे बेहतर साबित हुआ है।

गोयल ने बताया कि यह समझौता अचानक नहीं हुआ, बल्कि बीते कई महीनों से दोनों देशों की वार्ता टीमें लगातार बातचीत और विचार-विमर्श में जुटी थीं। उन्होंने कहा कि यह डील देश के उज्ज्वल आर्थिक भविष्य की ओर एक मजबूत कदम है।

ये भी देखें – India-US Trade Deal पर बड़ा ब्रेकथ्रू। BE NEWS

Narendra Modi And Donald Trump
Narendra Modi And Donald Trump
प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप की पुष्टि

इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की थी कि India-US Trade Deal पर सहमति बन गई है और भारतीय उत्पादों पर पारस्परिक टैरिफ में कटौती की जा रही है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी पुष्टि करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया और कहा कि, ‘140 करोड़ भारतीयों के लिए यह एक सकारात्मक खबर है। हालांकि, प्रधानमंत्री के बयान में औपचारिक रूप से ट्रेड डील शब्द का उल्लेख नहीं किया गया।’

ये भी देखें – Mardaani 3 Movie Review: Rani Mukerji is BACK!

Narendra Modi And Donald Trump

संसद में विपक्ष के रवैये की भी कड़ी आलोचना

पीयूष गोयल ने संसद में विपक्ष के रवैये की भी कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी दलों – जैसे डीएमके, तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का संसद में व्यवहार अस्वीकार्य था। गोयल ने आरोप लगाया कि विपक्षी सांसद चेयर के पास जाकर स्पीकर का अपमान कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसी कारण सरकार ने संसद के बजाय प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए देश को जानकारी देना जरूरी समझा।

अमेरिका में विदेश मंत्री जयशंकर

इसी बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर अमेरिका के दौरे पर हैं। वह 2 से 4 फरवरी तक वाशिंगटन में रहेंगे, जहां वह अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो द्वारा आयोजित ‘क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्ट्रीयल’ बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती, स्वच्छ ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिजों में रणनीतिक सहयोग पर चर्चा होगी। Read More India-US Trade Deal: भारत- अमेरिका ट्रेड डील पर बोले पीयूष गोयल, कहा – “देश के उज्ज्वल आर्थिक भविष्य की ओर…”

Bank Strike Today: SBI-PNB समेत सरकारी बैंकों में आज कामकाज ठप, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद…

Bank Strike Today – अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो आपको कुछ और दिन इंतजार करना पड़ सकता है। रविवार और गणतंत्र दिवस की छुट्टी के बाद अब मंगलवार, 27 जनवरी को बैंक यूनियनों ने देशव्यापी बैंक हड़ताल (Bank Strike)  का आह्वान किया है। यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बैनर तले बुलाई गई है, जिसका उद्देश्य सरकार और बैंक प्रबंधन पर लंबित मांगों को पूरा करने का दबाव बनाना है।

Bank Strike
Bank Strike
इन बैंकों ने जारी की एडवाइजरी

बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और बैंक ऑफ बड़ौदा (Bob) सहित कई बड़े सरकारी बैंकों ने अपने ग्राहकों को पहले ही सूचित कर दिया है कि हड़ताल (Bank Strike) के कारण शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहेगा। हालांकि बैंकों ने यह भी स्पष्ट किया है कि डिजिटल सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी।

हड़ताल के चलते मंगलवार को बैंक शाखाओं में –

बैंक हड़ताल (Bank Strike) का वजह से केवाईसी (KYC) अपडेट, नया खाता खुलवाना, चेक जमा करना, नकद जमा और निकासी जैसे काम नहीं हो पाएंगे। इसके अलावा चेक क्लियरिंग प्रक्रिया भी प्रभावित हो सकती है, जिससे व्यापारिक लेनदेन में देरी संभव है।

ये भी देखें – AIMIM पार्षद सहर यूनुस शेख के बयान पर क्या कहती है जनता? BE News

 

कौन-सी सेवाएं रहेंगी चालू, ग्राहक इन सेवाओं का लाभ ले सकेंगे –

वहीं बैंक हड़ताल (Bank Strike) के बीच नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई (UPI), एटीएम से कैश निकासी (सीमित उपलब्धता के साथ) जैसी सुवधाएं चालू रहेगी। बैंकों ने ये भरोसा दिलाया है कि वेबसाइट और मोबाइल ऐप्स के जरिए बैंकिंग सेवाएं 24×7 उपलब्ध रहेंगी।

बैंक यूनियनों की प्रमुख मांगें

1. बैंक कर्मचारी सभी शनिवारों को छुट्टी घोषित करने की मांग कर रहे हैं। अभी केवल दूसरे और चौथे शनिवार को ही अवकाश रहता है। यूनियनों का दावा है कि सरकार और IBA के बीच इस पर सहमति बन चुकी है, लेकिन अधिसूचना अब तक जारी नहीं हुई है।

2. पुराने कर्मचारियों के लिए पेंशन अपडेट करने, खाली पदों पर नई भर्ती करने और आउटसोर्सिंग बंद करने की मांग भी प्रमुख मुद्दों में शामिल है।

3. कर्मचारी संगठन नई पेंशन योजना (NPS) को खत्म कर पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने की मांग कर रहे हैं, ताकि रिटायरमेंट के बाद सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Bank Strike
Bank Strike
एटीएम पर बढ़ सकता है दबाव

लगातार तीन दिन बैंक बंद रहने के कारण एटीएम में कैश की कमी हो सकती है। हालांकि बैंक प्रबंधन ने कैश उपलब्धता बनाए रखने का प्रयास करने का भरोसा दिया है, लेकिन भारी निकासी से एटीएम जल्दी खाली होने की आशंका बनी हुई है।

 SBI ने ग्राहकों से की अपील 

देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने ग्राहकों से अपील की है कि वे हड़ताल (Bank Strike) के दौरान डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करें। बैंक के अनुसार, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई सेवाएं बिना किसी रुकावट के चालू रहेंगी।

ये भी देखें – Republic Day Parade 2026: Border पर कैसा रहा गणतंत्र दिवस? जवानों ने साझा किया अपना अनुभव | BE News Read More Bank Strike Today: SBI-PNB समेत सरकारी बैंकों में आज कामकाज ठप, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद…

America-European Union Tariff War: अमेरिका-यूरोपीय संघ टैरिफ जंग के बीच भारत को मिला नया साझेदार, FTA से निर्यात को मिलेगी रफ्तार

America-European Union Tariff War – अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव में अब एक उम्मीद की किरण दिखाई दे रही है। टैरिफ वॉर के बीच भारत को यूरोपीय संघ का समर्थन मिला है, जिससे भारत को बड़ा फायदा मिल सकता है।

भारत के लिए एक बड़ा अवसर

दरअसल बदलते व्यापारिक समीकरणों के बीच भारत के लिए एक बड़ा अवसर उभरता नजर आ रहा है। अमेरिका और यूरोपीय संघ (EU) के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव, खासतौर पर आयात शुल्क को लेकर पैदा हुई अनिश्चितता, भारत के लिए रणनीतिक लाभ का कारण बन सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि भारत – यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता (FTA) अंतिम रूप ले लेता है, तो भारतीय निर्यातकों को अमेरिकी टैरिफ से होने वाले संभावित नुकसान से काफी हद तक राहत मिल सकती है।

ये भी देखें – Today Breaking News ! आज 21 जनवरी 2026 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | TOP 25 | BE NEWS

मोदी सरकार के 8 सालों में कितनी बदल गई भारत की विदेश नीति, पंडित नेहरू ...

भारत के लिए हो सकता बड़ा झटका 

हालिया विश्लेषण के मुताबिक भारत अमेरिका को हर साल करीब 79.4 अरब डॉलर का निर्यात करता है। यदि अमेरिका की ओर से भारतीय उत्पादों पर सख्त टैरिफ लगाए जाते हैं, तो यह भारत के लिए बड़ा झटका हो सकता है। हालांकि, इसी चुनौती के बीच एक मजबूत विकल्प भी सामने है। अनुमान है कि भारत अपने अमेरिकी निर्यात का लगभग 84% हिस्सा, यानी करीब 67.2 अरब डॉलर मूल्य का सामान, यूरोपीय बाजारों की ओर मोड़ सकता है, बशर्ते यूरोपीय संघ के साथ FTA लागू हो जाए।

ये भी देखें – UP Election 2027: PM किसे बनाना चाहती है Gen Z ? | CM Yogi | PM Modi | Akhilesh Yadav | BE News

भारत को यूरोपीय संघ का समर्थन
वैश्विक व्यापार माहौल में बढ़ा तनाव 

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद यूरोपीय देशों पर आयात शुल्क लगाने की घोषणाओं ने वैश्विक व्यापार माहौल में तनाव बढ़ा दिया है। इसी पृष्ठभूमि में भारत और EU के बीच लंबे समय से लंबित व्यापार समझौता भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए सुरक्षा कवच साबित हो सकता है। यह समझौता न केवल टैरिफ से होने वाले नुकसान को कम करेगा, बल्कि भारतीय उत्पादों को यूरोप में अधिक प्रतिस्पर्धी भी बनाएगा।

विशेषज्ञों का कहना है कि EU बाजार में भारत के लिए टेक्सटाइल, फार्मास्यूटिकल्स, इंजीनियरिंग गुड्स, ऑटो कंपोनेंट्स और आईटी सेवाओं जैसी कई श्रेणियों में बड़ी संभावनाएं मौजूद हैं। इसके अलावा, निर्यात का विविधीकरण भारत को किसी एक देश या बाजार पर अत्यधिक निर्भरता से भी बचाएगा।

व्यापारिक रणनीति को नए सिरे से गढ़ने का मौका

कुल मिलाकर, ‘टैरिफ वॉर’ के इस दौर में भारत के पास अपनी व्यापारिक रणनीति को नए सिरे से गढ़ने का मौका है। यदि भारत–EU FTA समय पर और अनुकूल शर्तों के साथ लागू होता है, तो यह न सिर्फ अमेरिकी टैरिफ के असर को संतुलित करेगा, बल्कि भारत को वैश्विक व्यापार मानचित्र पर एक मजबूत और भरोसेमंद साझेदार के रूप में भी स्थापित करेगा। Read More America-European Union Tariff War: अमेरिका-यूरोपीय संघ टैरिफ जंग के बीच भारत को मिला नया साझेदार, FTA से निर्यात को मिलेगी रफ्तार

Gold and Silver Price Hike: लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, जानिए आज आपके शहर का रेट…

BE NEWS – एमसीएक्स (MCX) पर सोने और चांदी में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है, जो कि लगातार दूसरे दिन अपने रिकॉर्ड लेवल पर है। बीते कई दिनों से चांदी में रिकार्ड तोड़ तेजी देखी जा रही, वहीं आज सोने ने भी सभी रिकार्ड तोड़ दिए है।

लगातार तेजी निवेशकों के बीच बनी चर्चा

आपको बता दें कि सोना आज फिर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है, वहीं चांदी की रफ्तार ने लोगों को चौंका दिया है।एमसीएक्स और इंडियन बुलियंस और ज्वैलरी एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, सोना 1.58 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है, जबकि चांदी ने भी अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए 3.34 लाख रुपए प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया है। सोने और चांदी में हुई इस लगातार तेजी ने निवेशकों के बीच चर्चा को तेज कर दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि इन धातुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी, वैश्विक बाज़ार में तेजी और निवेश की बढ़ती मांग के कारण हुई है।

Gold Rate Today: धनतेरस से पहले सोने की कीमत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड ...

सोने में जबरदस्त तेजी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने ने आज 7,255 रुपये की उछाल के साथ 1,57,820 रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर पार कर लिया। फरवरी 2026 एक्सपायरी वाले गोल्ड ने 1,58,339 रुपये के ऑल टाइम हाई को भी छुआ। मंगलवार को सोना 1,50,565 रुपये पर बंद हुआ था, जिससे एक ही दिन में भारी तेजी देखने को मिली।

ये भी देखें – UP Politics : मुलायम परिवार से बड़ी खबर! अपर्णा यादव और प्रतीक यादव के रिश्ते पर सवाल | BE News

Gold, Silver Price Today 19th April 2024- Check 18, 22, 24 Carat Sone ...

चांदी में भी कल से तेज़ी जारी

चांदी (Silver Price Today) में भी कल से तेज़ी जारी है। MCX के आंकड़ों के अनुसार, 1 किलो चांदी का भाव 3,34,027 रुपए के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया है। सबसे सस्ती चांदी पटना में ₹3,33,070 प्रति किलो, वहीं सबसे मंहगी चंडीगढ़ में जिसका रेट ₹3,34,150 प्रति किलो रहा।  चांदी में कुल 8,416 रुपए प्रति किलो की तेजी देखी गई है।

आज के प्रमुख शहरों में सोने के भाव-
    • पटना- ₹1,57,890

    • जयपुर- ₹1,57,950

    • कानपुर और लखनऊ- ₹1,58,020

    • भोपाल और इंदौर- ₹1,58,140

    • चंडीगढ़- ₹1,58,290

    • रायपुर- ₹1,58,230

विशेषज्ञों का अनुमान है कि यदि यही तेजी जारी रही, तो सोने का भाव जल्द ही 1,60,000 रुपए प्रति 10 ग्राम को पार कर सकता है। Read More Gold and Silver Price Hike: लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, जानिए आज आपके शहर का रेट…

Tariff War with Iran: ट्रंप का बड़ा ऐलान, ईरान से कारोबार करने वालों पर अमेरिका लगाएगा 25% टैरिफ, भारत पर क्या होगा इसका असर…

BE NEWS – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ एक नया फरमान जारी किया है। सख्त रुख अपनाते हुए ट्रंप ने ये ऐलान किया है कि जो भी देश ईरान के साथ व्यापार करेगा उसे 25 प्रतिशत टैरिफ देना होगा।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर दी जानकारी

आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने कल 12 जनवरी दिन सोमवार को एक बार फिर से बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने कहा कि जो भी देश ईरान के साथ व्यापारिक संबध रखेगा उस पर 25 प्रतिशत टैरिफ देना होगा। ट्रंप ने इस फैसले की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह आदेश अंतिम और निर्णायक है और इसमें किसी तरह की ढील नहीं दी जाएगी।

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगाया

 प्रमुख व्यापारिक साझेदारों पर असर

ईरान के प्रमुख व्यापारिक साझेदारों में चीन, भारत, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात, पाकिस्तान और आर्मेनिया जैसे देश शामिल हैं। ऐसे में ट्रंप के इस कदम का सीधा असर इन सभी देशों पर पड़ने की आशंका है। भारत के लिए यह फैसला विशेष रूप से अहम माना जा रहा है, क्योंकि हाल के वर्षों में भारत ईरान के शीर्ष व्यापारिक साझेदारों में शामिल रहा है। अमेरिका पहले ही भारत पर ऊंचे टैरिफ लगा चुका है और अब ईरान के साथ व्यापार जारी रखने की स्थिति में भारतीय निर्यातकों को और अधिक दबाव झेलना पड़ सकता है।

भारत-ईरान व्यापार के आंकड़े

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास के अनुसार, भारत से ईरान को भेजे जाने वाले प्रमुख उत्पादों में चावल, चाय, चीनी, दवाइयां, कृत्रिम फाइबर, इलेक्ट्रिकल मशीनरी और आर्टिफिशियल ज्वेलरी शामिल हैं। वहीं ईरान से भारत में सूखे मेवे, रसायन और कांच से बने उत्पादों का आयात किया जाता है। वहीं वर्ष 2023 में भारत ने ईरान को करीब 1.19 अरब डॉलर का निर्यात किया, जबकि ईरान से भारत का आयात लगभग 1.02 अरब डॉलर रहा। चावल, सोयाबीन मील और केले भारत के प्रमुख निर्यात उत्पादों में शामिल रहे, जबकि ईरान से खासतौर पर रासायनिक उत्पादों का आयात हुआ।

ये भी देखें- Godhra Kand: Sabarmati Express में किसने लगाई थी आग? | Vakya | BE News

भारत हथियार से कम करेगा ट्रंप के टैरिफ की धार! जानिए NDTV इंडिया पर ...

 केवल व्यापार तक सीमित नहीं भारत और ईरान

भारत और ईरान के रिश्ते केवल व्यापार तक सीमित नहीं हैं। दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक और सभ्यतागत संबंध हजारों वर्षों पुराने माने जाते हैं। भारतीय दूतावास के अनुसार, आज के दौर में ये संबंध राजनीतिक संवाद, व्यापार, कनेक्टिविटी, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और लोगों के आपसी संपर्क के जरिए और मजबूत हुए हैं।

चाबहार के विकास को लेकर समझौता

भारत-ईरान संबंधों का सबसे अहम स्तंभ चाबहार बंदरगाह परियोजना है। 2015 में दोनों देशों के बीच चाबहार के विकास को लेकर समझौता हुआ था, जिसके बाद भारत, ईरान और अफगानिस्तान के बीच त्रिपक्षीय समझौता भी किया गया। भारत की कंपनी इंडिया पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड (IPGL) वर्तमान में शाहिद बेहेश्ती टर्मिनल के संचालन और विकास में सक्रिय भूमिका निभा रही है। मई 2024 में हुए 10 वर्षीय समझौते को दोनों देशों के रणनीतिक सहयोग के लिहाज से बेहद अहम माना गया। Read More Tariff War with Iran: ट्रंप का बड़ा ऐलान, ईरान से कारोबार करने वालों पर अमेरिका लगाएगा 25% टैरिफ, भारत पर क्या होगा इसका असर…

Budget 2026 Date: संसदीय इतिहास में पहली बार रविवार को पेश होगा केंद्रीय बजट, जानें क्यों खास है इस बार का बजट सत्र?

BE NEWS – इस बार आम बजट निर्मला सीतारमण द्वारा 1 फरवरी दिन रविवार पेश किया जाएगा। जिसकी घोषणा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने खुद की है। ये उनके द्वारा पेश किया जाने वाला नौवां बजट होगा।

संसद के इतिहास में पहली बार

आपको बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्तीय वर्ष 2025 -26 का आम बजट इस बार 1 फरवरी दिन रविवार को पेश करेंगी, जो कि संसद के इतिहास में पहली बार हो रहा है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज दिन सोमवार को अधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा की है।  आमतौर पर संसद की कार्यवाही सप्ताह के अंत में नहीं होती, ऐसे में रविवार को बजट पेश किया जाना एक ऐतिहासिक और असाधारण कदम माना जा रहा है। सरकार की ओर से 1 फरवरी को आधिकारिक रूप से ‘बजट डे’ घोषित किया गया है, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है।

निर्मला सीतारमण के लिए भी खास होगा यह बजट

यह बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के लिए व्यक्तिगत उपलब्धि के लिहाज से भी बेहद अहम है। यह उनका लगातार नौवां बजट होगा। इसके साथ ही वे देश के पूर्व प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच जाएंगी। मोरारजी देसाई ने अपने कार्यकाल में कुल 10 बजट पेश किए थे, और सीतारमण अब उस ऐतिहासिक रिकॉर्ड से सिर्फ एक कदम दूर हैं।

ये भी देखें – Magh Mela 2026: 6 दिन में 1 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान | Prayagraj | CM Yogi | BE News

रविवार 1 फरवरी को पेश होगा आम बजट 2026, 28 जनवरी से शुरू होगा संसद सत्र

28 जनवरी से शुरू होगा बजट सत्र

संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होगा। सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण से होगी। राष्ट्रपति लोकसभा कक्ष में लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। इसके बाद वित्त मंत्री संसद के दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी, जिसमें देश की आर्थिक स्थिति, विकास दर और आगामी चुनौतियों का विस्तृत आंकलन प्रस्तुत किया जाएगा।

दो चरणों में चलेगा बजट सत्र

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के अनुसार, बजट सत्र 28 जनवरी से 2 अप्रैल तक चलेगा और इसे दो चरणों में बांटा गया है। जिसके अंतर्गत पहला चरण 28 जनवरी से 13 फरवरी तक होगा। वहीं फिर 13 फरवरी के बाद सत्र स्थगित रहेगा और 9 मार्च को दोबारा शुरू होगा। इस अवधि में संसदीय समितियां विभिन्न मंत्रालयों की अनुदान मांगों और बजट प्रस्तावों की गहन समीक्षा भी करेंगी। जिसके बाद दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल तक चलने की संभावना जताई जा रही है। Read More Budget 2026 Date: संसदीय इतिहास में पहली बार रविवार को पेश होगा केंद्रीय बजट, जानें क्यों खास है इस बार का बजट सत्र?

LPG Price: नए साल के पहले दिन लगा महंगाई का झटका, गैस एजेंसियों ने बढ़ाए LPG सिलेंडर के दाम

BE NEWS – जनवरी को जहां पूरे देश में नए साल का जश्न मनाया जा रहा था, वहीं जनता को फिर एक बार फिर मंहगाई की मार देखने को मिल रही है। जिसका असर आम जनता की जेब पर पड़ने वाला है। 1 जनवरी यानि आज के दिन गैस एजेंसियों ने एलपीजी सिलेंडरों को दाम बढ़ा दिए हैं।

आम लोगों और कारोबारियों को महंगाई का झटका

आपको बता दें कि 1 जनवरी 2026 दिन गुरुवार यानि आज नए साल के दिन गैस एजेंसियों ने एलपीजी सिलेंडरों के दाम में बढ़ोत्तरी कर दी है। वहीं आम लोगों और कारोबारियों को महंगाई का झटका लगा है। गैस एजेंसी ने नए साल की सुबह LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि राहत की बात यह है कि इस बार घरेलू उपयोग में आने वाले 14 किलो वाले सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा की जाती है और उसी के आधार पर नए रेट जारी किए जाते हैं। जनवरी 2026 की शुरुआत में गैस एजेंसी ने केवल 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया है, जिसका सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और अन्य व्यावसायिक संस्थानों पर पड़ेगा।

LPG price Hike: सितंबर के पहले ही दिन महंगाई का झटका, बढ़ गए LPG गैस ...

19 किलो वाले सिलेंडर की नई कीमतें

दिल्ली में पहले की पहले की कीमतें ₹1580.50, नई कीमत ₹1691.50, कोलकाता में ₹1684 से ₹1795, मुंबई में  ₹1531.50 से ₹1642.50, चेन्नई में ₹1739.50 और अब नई कीमत ₹1849.50 हो गई हैं।

सबसे ज्यादा कीमत चेन्नई में देखने को मिली है, जहां 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम में 110 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में भी करीब 111 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कुल मिलाकर सभी प्रमुख महानगरों में लगभग समान बढ़ोतरी की गई है।

ये भी देखें – Today Breaking News ! आज 01 जनवरी 2026 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | TOP25 | BE NEWS

Free Safety Check for All LPG Connections by Govt Oil Companies - Sach ...

14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर यह है कि 14 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये दाम पहले जैसे ही बने हुए हैं। दिल्ली में ₹853, कोलकाता में ₹879, मुंबई में ₹852.50 और चेन्नई ₹868.50 पर ही सीमित है।

हर बार की तरह इस बार भी घरेलू गैस सिलेंडर को महंगाई से दूर रखा गया है। हालांकि कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से होटल और रेस्टोरेंट के खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे आगे चलकर खाने-पीने की चीज़ों की कीमतों पर भी पड़ सकता है। जिसका असर आम जनता पर भी पड़ सकता है।

Read More LPG Price: नए साल के पहले दिन लगा महंगाई का झटका, गैस एजेंसियों ने बढ़ाए LPG सिलेंडर के दाम

PAN-Aadhaar Linking: पैन कार्ड को आधार से लिंक कराना अनिवार्य, जानें अंतिम तारीख और इसे ऑनलाइन लिंक कराने की प्रक्रिया पूरी…

BE NEWS – अगर आपने अब तक अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड आपस में लिंक नहीं किया है, तो अब समय बर्बाद न करें। आधार और पैन लिंकिंग की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2025 तय की गई है। इस तारीख के बाद जो पैन आधार से लिंक नहीं होंगे, वे 1 जनवरी 2026 से इनऑपरेटिव माने जाएंगे। इसका असर आपकी टैक्स से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सेवाओं पर भी पड़ेगा।

पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक करना क्यों है जरूरी

आपको बता दें कि टैक्स सिस्टम में पारदर्शिता और अकाउंटेबिलिटी बढ़ाने के लिए सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस ने पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंकिंग अनिवार्य की है। ITR फाइल करने के लिए यह जरूरी है। जिन लोगों को 1 अक्टूबर 2025 या उससे पहले पैन आवंटित किया गया है, उनके लिए 31 दिसंबर 2025 आखिरी तारीख है। लिंकिंग के बिना टैक्स से जुड़े कई प्रोसेस भी रुक जाएंगे।

Income Tax PAN card-Aadhaar card link NOT mandatory for THESE people ...

किसे दोबारा कराना पड़ेगा लिंक 

बता दें कि अगर किसी ने अपना पैन और आधार Enrolment ID का उपयोग करके बनवाया है, तो ऐसे यूजर्स को भी अपनी पैन कार्ड, आधार कार्ड लिंकिंग दोबारा करनी होगी। यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और इसे इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल पर आसानी से किया जा सकता है।

पैन को आधार से लिंक नहीं किया तो क्या होगा?

यदि आप आखिरी तारीख तक लिंकिंग नहीं करते हैं, तो इसके कई गंभीर प्रभाव होंगे। आप ITR फाइल और वेरिफाई नहीं कर सकेंगे।रिफंड रोक दिए जाएंगे। पुराने पेंडिंग रिटर्न प्रोसेस नहीं होंगे। Form 26AS में TDS/TCS क्रेडिट दिखाई नहीं देगा। TDS/TCS उच्च दर पर काटा या कलेक्ट किया जा सकता है। बाद में लिंक करने पर आपका PAN आमतौर पर लगभग 30 दिनों में फिर से एक्टिव हो जाता है।

ऑनलाइन कैसे करें लिंक 

यह प्रक्रिया बेहद आसान है और आप इसे घर बैठे ही कर सकते हैं-

1. इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. होमपेज पर ‘Link Aadhaar’ विकल्प चुनें।

3. अपना पैन कार्ड, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर दर्ज करें।

4. आपके मोबाइल पर एक OTP भेजा जाएगा, जिसे वेरिफाई करना है।

5. यदि आपका पैन कार्ड पहले से इन एक्टिव है, तो आपको पहले 1000 रुपयों का शुल्क जमा करना होगा।

6. इसके बाद ‘Quick Links’ → ‘Link Aadhaar Status’ में जाकर लिंकिंग की स्थिति चेक कर सकते हैं।

Rules Change: 1 दिसंबर से लागू होने जा रहे कुछ बदलाव, जानें इनका आपकी जेब पर क्या होगा असर…

BE NEWS-  आज दिसंबर के पहले दिन की शुरुआत से कई नए बदलाव होने वाले है, जोकि हमारे रोजमर्रा के दैनिक जीवन पर असर डाल सकते है। आइए जानते हैं क्या है ये नियम और बदलाव….

1 दिसंबर से लागू नए नियम 

दरअसल हर महीने की पहली तारीख कुछ नए बदलाव और नियम लेकर आती है। इसी के चलते आज यानि 1 दिसंबर से कुछ नए नियम लागू होने जा रहें हैं। जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए। इनसे दैनिक आपकी जीवन की घरेलू और फाइनेंशियल जरुरतें भी प्रभावित हो सकती है। जो कि सीधा आपकी जेब पर असर डालेंगी। बता दें कि इन बदलावों में आधार अपडेट से जुड़े नियम, पेंशन स्कीम, घरेलू गैस सिलेंडर और टैक्स संबंधी नियमों में बदलाव भी शामिल हैं।

1 अप्रैल से होने जा रहे हैं ये पांच बदलाव, आपने किए या नहीं…. | These ...

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव

तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस की किमतों में बदलाव करती हैं। वहीं आज से हो रहे इन बदलावों में 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर में 10 रुपये की कमी की गई है। जिसकी नई कीमतें आज से लागू हो चुकी हैं। जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में किसी भी प्रकार का कोई बी बदलाव नहीं किया गया है।

आधार अपडेट से जुड़े नियम

हालहिं में यूआईडीएआई (UIDAI) ने नया एक नया एप लांच किया है। जिसके जरिए आप घर बैठे ही आधार कार्ड में अपना नाम,पता,मोबाइल नंबर और जन्मतिथि तक की जानकारी को भर सकते हैं। इसमें डाटा का सत्यापन पैनकार्ड, पासपोर्ट जैसे अन्य सरकारी रिकार्ड से हो जाएगा।

ट्रैफ्रिक से जुड़े हुए कुछ नियम

कई राज्यों में ट्रैफ्रिक से जुड़े हुए कुछ नियम लागू किए गए हैं। जिसमें यदि आप ऑनलाइन चालान की पेमेंट कर रहे हैं तो आपको अतिरिक्त शुल्क प्रोसेंसिंग शुल्क देना पड़ेगा। आपके पास पीयूसी सर्टिफिकेट भी होना आवश्यक है वरना आपको भारी जुर्माना देना पड़ सकता है।

EPFO ने कई बदलाव

EPFO ने भी कई बदलाव किए हैं। इसमें UAN-KYC, ई- नॉमिशन और मासिक पेंशन अपडेट के नियमों में बदलाव किए है।

एसबीआई ने एमकैश सर्विस बंद

एसबीआई ने एमकैश सर्विस को आज से बंद कर दिया है। SBI ने अपने ग्राहकों को अन्य विकल्पों जैसे UPI, IMPS, NEFT और RTGS का उपयोग करने की सलाह दी है।

छोटा शेयर बड़ा कमाल, 1 साल में 1021% का रिटर्न, निवेशक मालामाल

स्मॉल-कैप कैटेगरी में आने वाला और 100 रुपये से कम मूल्य वाला स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स का शेयर मजबूत तिमाही नतीजों की बदौलत 5% के अपर सर्किट तक पहुंच गया। कंपनी ने 14 नवंबर को इन नतीजों की घोषणा की थी। शेयर ने पिछले बंद भाव 54.16 रुपये की तुलना में 56 रुपये पर शुरुआत की और सुबह इसमें 56.86 रुपये का इंट्राडे हाई दर्ज किया गया। यही नहीं, यह छोटा सा शेयर बड़ा कमाल दिखाते हुए 1 साल में 1021 पर्सेंट का छप्परफाड़ रिटर्न देकर अपने निवेशकों को मालामाल कर दिया है।

Read More छोटा शेयर बड़ा कमाल, 1 साल में 1021% का रिटर्न, निवेशक मालामाल