इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला द्वारा जंबूरी में कराया जा रहा है सूर्य दर्शन एवं रात्रि आकाश दर्शन

इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला, लखनऊ द्वारा भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की डायमंड जुबली ग्रैंड फिनाले व 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी में खगोलीय जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सूर्यदर्शन और रात्रि आकाश दर्शन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह कार्यक्रम 23 से 29 नवम्बर 2025 तक रोजाना नक्षत्रशाला एवं उत्तर प्रदेश एमैच्योर एस्ट्रोनॉमर्स क्लब के सहयोग से संचालित हो रहे हैं।

सूर्यदर्शन के लिए जम्बूरी स्थल पर दो सोलर टेलीस्कोप और सौर चश्मों की व्यवस्था की गई है, जिनकी सहायता से देशभर से आए लगभग 35 हजार स्काउट्स एवं गाइड्स सूर्य का सुरक्षित अवलोकन कर रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, छात्रों को सूर्य पर दिखाई देने वाली सोलर प्रोमिनेंस, सनस्पॉट और अन्य सौर गतिविधियाँ बेहद आकर्षित कर रही हैं।
कार्यक्रम का संचालन क्लब के संकल्प मोहन और अनुराग अवस्थी द्वारा किया जा रहा है।

रात्रि आकाश दर्शन के तहत नक्षत्रशाला द्वारा लगाए गए बड़े टेलीस्कोपों से प्रतिभागियों को चन्द्रमा, शनि ग्रह के छल्ले, बृहस्पति का लाल धब्बा, तथा शुक्र ग्रह की कलाएँ दिखाए जा रहे हैं। बच्चों में इन ग्रहों को देखने को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। विशेषज्ञ उन्हें ग्रहों की संरचना एवं विशेषताओं की संक्षिप्त जानकारी भी प्रदान कर रहे हैं।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश एमैच्योर एस्ट्रोनॉमर्स क्लब के अनुराग सिंह, काव्या, वंशिका, आराधना, राहिल, गरिमा, कोमल, आदित्य कश्यप, दीपशिखा, अक्षत पाल आदि सदस्य भी सहयोग कर रहे हैं।
इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला ने कार्यक्रमों के समन्वय के लिए श्री दिनेश जोशी और श्री संदीप यादव को तैनात किया है।

सभी कार्यक्रम डॉ. सुमित कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजन समिति के अनुसार, ये गतिविधियाँ पूरी तरह निःशुल्क हैं और जम्बूरी के प्रतिभागियों को खगोल विज्ञान का वास्तविक अनुभव प्रदान कर रही हैं।

India 2030 Commonwealth Games, मेजबानी पर लगी औपचारिक मुहर; इस देश से मिली कड़ी टक्कर

India 2030 Commonwealth Games: भारत की कोशिशें आखिरकार रंग ले आई हैं। भारत को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिल गई है।

Read More India 2030 Commonwealth Games, मेजबानी पर लगी औपचारिक मुहर; इस देश से मिली कड़ी टक्कर

राम मंदिर ध्वजारोहण पर कमेंट करना पाकिस्तान को पड़ा भारी, भारत बोला- लेक्चर मत दो

अयोध्या के राम मंदिर में हुए ध्वजारोहण कार्यक्रम पर टिप्पणी करना पाकिस्तान को भारी पड़ गया है। भारत ने पाकिस्तान से साफ कहा है कि वह लेक्चर न दे। भारत सरकार ने पाकिस्तान को बुधवार को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि जिसका कट्टरता और अपने अल्पसंख्यकों पर दमन का लंबा रिकॉर्ड रहा है, उसे दूसरों को लेक्चर देने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

Read More राम मंदिर ध्वजारोहण पर कमेंट करना पाकिस्तान को पड़ा भारी, भारत बोला- लेक्चर मत दो

यूपी में एसआईआर का समय 3 माह के लिए बढ़ाए, लोगों को मौका दें; अखिलेश की चुनाव आयोग से मांग

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश बहुत बड़ा राज्य है। यहां करोड़ों मतदाताओं का वोट बनना है। इसी बीच शादियां और वैवाहिक कार्यक्रम भी है, इसलिए चुनाव आयोग एसआईआर प्रक्रिया का समय तीन माह बढ़ाएं, लोगों को मौका दें। बीएलओ और पार्टियों के बीएलए को सही से ट्रेनिंग दी जाए, जिससे सभी मतदाताओं का वोट बन जाए।

अखिलेश ने रविवार को जारी बयान में कहा है कि भाजपा ने जनता से किए वादों को पूरा नहीं किया। जनता विधानसभा चुनाव में भाजपा से हिसाब लेगी। जनता भाजपा से पूछेगी कि जो वादे किए थे वे कितने पूरे हुए। भाजपा सरकार ने विकास का कोई काम नहीं किया। सिर्फ भ्रष्टाचार किया और बजट की लूट की। भाजपा सरकार में स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त हैं। भाजपा सरकार मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल नहीं चला पा रही है। भाजपा सरकार किसान को खाद नहीं दे पा रही है। मंडी नहीं चला पाई। मंडियों को बर्बाद कर दिया। किसानों को फसलों की सही कीमत नहीं मिल रही हैं। बिचौलिए किसानों की फसल औने-पौने दाम पर खरीद कर मुनाफा कमा रहे हैं।

लाल किला धमाका: मौलवी इरफान ने 300 से ज्यादा कश्मीरियों में भरा आतंक वाला जहर

दिल्ली विस्फोट मामले की जांच कर रही एनआईए को गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। संदिग्धों से मिले इनपुट से पता चला है कि कट्टरपंथ की पाठशाला कई देशों से चल रही थी। ऐसे में एजेंसी अल-फलाह यूनिवर्सिटी के विदेशी लिंक भी खंगालने में जुटी है। इस बीच यह भी पता चला है कि मौलवी इरफान 300 से ज्यादा कश्मीरियों को आतंक की राह पर धकेलने के लिए उनके दिमाग में जहर घोल चुका है।

एक अधिकारी ने बताया कि तुर्किए, पाकिस्तान के अलावा ब्रिटेन, कनाडा जैसे देशों से कुछ संदिग्धों का संपर्क एजेंसियों की जानकारी में आया है। इसे खंगालने के लिए एनआईए इन देशों की एजेंसियों से भी संपर्क साधेगी। सूत्रों ने बताया कि आठ आरोपियों में से जिन तीन डॉक्टर और एक मौलवी को एनआईए श्रीनगर से दिल्ली पूछताछ के लिए लाई है। इनमें से जम्मू-कश्मीर के रहने वाले डॉ. मुजम्मिल शकील गनी और मौलवी मुफ्ती इरफान अहमद वागे ने कई अहम जानकारियां एनआईए को दी हैं। जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा कि इस हमले में तमाम देसी-विदेशी पहलुओं को खंगाल रहे हैं। लेकिन इसके लिए अभी कई महत्वपूर्ण कड़ियों को जोड़ना बाकी है।

अभी तक दो आरोपी के तार देश से बाहर जुड़े

जांच एजेंसियों ने बताया कि श्रीनगर से गिरफ्तार करके दिल्ली लाए गए चारों आरोपी जम्मू-कश्मीर के पुलवामा का डॉ. मुजम्मिल शकील गनी, अनंतनाग का डॉ. आदिल अहमद राठेर, शोपियां का मौलवी मुफ्ती इरफान अहमद वागे और उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली डॉ. शाहीन सईद में से अभी तक की जांच में डॉ. मुजम्मिल और मौलवी इरफान के तार देश से बाहर जुड़ते दिखाई दे रहे हैं।

300 से ज्यादा कश्मीरियों को कट्टरपंथी बनाया

एजेंसी के मुताबिक, मौलवी ने पिछले चार-पांच साल में 300 से अधिक कश्मीरियों को कट्टरपंथी बनने का पाठ पढ़ाया। इसी का नतीजा है कि इनमें से कुछ डॉक्टर और ओजीडब्ल्यू आतंकवादी गतिविधियों में शामिल हो गए। सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तार मौलवी इरफान ने पूछताछ में बताया कि उसी ने अनंतनाग में एक ईदगाह से पिस्टल उठाकर आरिफ को दी थी। अक्तूबर, 2023 में डॉ. आदिल और फिदायीन बना डॉक्टर उमर दोनों एके-47 लेकर उसके पास एक मस्जिद में आए थे।

अदालत ने रिमांड के दौरान आरोपी जसीर बिलाल को वकील से मिलने की इजाजत दी

पटियाला हाउस की विशेष एनआईए अदालत ने शनिवार को लाल किला ब्लास्ट के आरोपी जसीर बिलाल वानी को रिमांड के दौरान अपने वकील से मिलने की इजाजत दे दी है। अदालत ने कहा है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए) मुख्यालय में वकील अपने मुवक्किल से हर दूसरे दिन मिल सकता है। वानी बहराहल एनआईए की रिमांड पर है। जसीर बिलाल वानी के उर्फ XXदानिश को एनआईए ने 17 नवंबर को श्रीनगर से गिरफ्तार किया था। उसे 18 नवंबर को 10 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया था। विशेष एनआईए जज अंजू बजजा चांदना की अदालत ने आरोपी जसीर बिलाल वानी उर्फ दानिश के वकील को हर दूसरे दिन शाम को पांच से छह बजे(एक घंटे) तक मिलने की अनुमति दी है। आरोप है कि जसीर ने टेक्निकल सपोर्ट व मॉडिफाइड ड्रोन दिए थे। वह एक रॉकेट बनाने की भी योजना बना रहा था।

BJP के साए में नहीं कर रहे काम, साबित करे चुनाव आयोग; वोट चोरी और SIR पर खरगे की नई चुनौती

देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को चुनाव आयोग की बदनियत करार देते हुए कहा है कि उसकी इस प्रक्रिया को लेकर पूरे देश में रोष है और पार्टी इसके विरोध में दिसम्बर के पहले सप्ताह में दिल्ली में विशाल रैली करेगी जिसमें

चुनाव आयोग के राजनीतिकरण करने का पर्दाफाश किया जाएगा। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने SIR प्रक्रिया से गुजर रहे 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के नेताओं के साथ मंगलवार को पार्टी मुख्यालय इंदिरा भवन में एक अहम बैठक की और चुनाव आयोग पर भाजपा के साए में काम करने का आरोप लगाया।

Read More BJP के साए में नहीं कर रहे काम, साबित करे चुनाव आयोग; वोट चोरी और SIR पर खरगे की नई चुनौती

मुझे मुस्लिम नेता क्यों बोला, मैंने तो नहीं कहा कि आप किस धर्म के पत्रकार हैं: सलमान खुर्शीद

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद ने एक ऐसा बयान दिया है, जो चर्चा का विषय है। मीडिया से बात करते हुए सलमान खुर्शीद ने एक सवाल पर कहा कि मुझे मुस्लिम नेता क्यों बोल रहे हैं। मैंने तो आपने नहीं पूछा कि आप किस धर्म के पत्रकार हैं। यह तब हुआ जब पत्रकार उनसे दिल्ली धमाकों को लेकर उनकी प्रतिक्रिया ले रहे थे। सलमान खुर्शीद से जब पूछा गया कि डॉक्टर उमर का वीडियो आया है, जिसमें वह खुद को जस्टिफाई कर रहे हैं। तब खुर्शीद ने कहा कि मैं पुलिसवाला नहीं हूं। पार्टी को जो कहना है वह अधिकृत प्रवक्ता कहेंगे।

Read More मुझे मुस्लिम नेता क्यों बोला, मैंने तो नहीं कहा कि आप किस धर्म के पत्रकार हैं: सलमान खुर्शीद

नीतीश 20 नवंबर को 20 मंत्रियों के साथ शपथ ले सकते हैं, बहुमत के बाद कैबिनेट विस्तार में बाकी मिनिस्टर

बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की आठवीं सरकार के गठन की प्रक्रिया बुधवार को विधायक दल का नेता चुनने के बाद तेजी हो जाएगी। सूत्रों का कहना है कि नीतीश 20 नवंबर को एनडीए के पांच दलों के लगभग 20 मंत्रियों के साथ दसवीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। 202 विधायकों की जीत से एनडीए के पास दो तिहाई से भी ज्यादा बहुमत है, लेकिन विधानसभा में बहुमत परीक्षण (फ्लोर टेस्ट) की औपचारिकता पूरी करने के बाद कैबिनेट विस्तार में बाकी को मौका मिलेगा। नीतीश के साथ शपथ लेने वाले मिनिस्टर की संख्या और सूची पर दिल्ली में भाजपा नेता और गृहमंत्री अमित शाह के साथ जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की मुलाकात हुई है।

नीतीश की नई सरकार में डिप्टी सीएम की संख्या और नेता पर भी अमित शाह के साथ चर्चा की संभावना है। अमित शाह शपथ ग्रहण से एक दिन पहले बुधवार की शाम को ही पटना पहुंच रहे हैं। माना जा रहा है कि सरकार में शामिल होने वाले बीजेपी के मंत्रियों की लिस्ट को अमित शाह पटना आकर फाइनल करेंगे। बीजेपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान सूची को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को ही पटना पहुंच रहे हैं। एनडीए के बाकी दल भी अपने-अपने कोटे के मंत्रियों की लिस्ट फाइनल करने में जुटे हुए हैं।

शपथ ग्रहण में पीएम नरेंद्र मोदी के आने की चर्चा के बाद पहले समझा जा रहा था कि 35 मंत्रियों का शपथ एक बार में ही हो जाएगा। नीतीश के अलावा 35 मंत्रियों में बीजेपी के 15 से 16, जेडीयू के 14 से 15, चिराग पासवान की लोजपा-आर के 2-3, जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के 1-1 मत्रियों की चर्चा थी। सूत्रों का कहना है कि सरकार गठन के पुराने तौर-तरीकों से पहले फ्लोर टेस्ट होगा और फिर कैबिनेट विस्तार में खाली जगह भरे जाएंगे। 20 मंत्रियों की लिस्ट में बीजेपी व जेडीयू से कुल 14-16 मंत्री हो सकते हैं जबकि पासवान, मांझी और कुशवाहा के कुल 4 मिनिस्टर बन सकते हैं।

इंसानों से बेहतर लगा AI, ब्रेकअप के बाद बनाया लाइफ-पार्टनर, रीति-रिवाज के साथ हुई शादी

AI का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। टेक्नोलॉजी को अडवांस्ड बनाने से लेकर एआई हर फील्ड में अपनी छाप छोड़ रहा है। एआई यूजर्स का काम काफी आसान कर रहा है। वहीं, कुछ के लिए यह लाइफ-पार्टनर क्रिएट करने का भी काम कर रहा है। एआई से क्रिएट किए गए लाइफ-पार्टनर का मामला जापान का है। 32 साल की जापानी महिला Kano ने चैटजीपीटी का यूज करके बनाए गए एक आर्टिफिशियल-इंटेलिजेंस पार्टनर के साथ प्रतीकात्मक वेडिंग सेरिमनी करके पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

Read More इंसानों से बेहतर लगा AI, ब्रेकअप के बाद बनाया लाइफ-पार्टनर, रीति-रिवाज के साथ हुई शादी

भाबीजी घर पर हैं के सक्सेनाजी को गुलशन ग्रोवर ने जड़ा था जोर का थप्पड़, बोले- मन किया उनका गला काट दूं

भाबीजी घर पर हैं सीरियल में अनोखेलाल सक्सेना के रोल में सानंद वर्मा ने कई थप्पड़ खाए थे। अब उन्होंने वेब सीरीज फर्स्ट कॉपी से जुड़ा एक ऐसा थप्पड़ कांड बताया है जिसके लिए उनके मन में बहुत नाराजगी है।

Read More भाबीजी घर पर हैं के सक्सेनाजी को गुलशन ग्रोवर ने जड़ा था जोर का थप्पड़, बोले- मन किया उनका गला काट दूं