Bushehr Nuclear Plant पर हमला चौथी बार हमला, ईरान ने दी खुली धमकी-‘रेडिएशन फैला तो खत्म हो जाएंगे खाड़ी देश’

Bushehr Nuclear Plant Attack : मध्य पूर्व (Middle East) में चल रहा तनाव अब एक विनाशकारी मोड़ पर पहुंच गया है। शनिवार को इजरायल और अमेरिका ने संयुक्त रूप से ईरान के बुशहर परमाणु केंद्र (Bushehr Nuclear Power Plant) पर चौथी बार बड़ा हमला किया। इस हमले के बाद ईरान ने पहली बार सीधे तौर पर परमाणु तबाही (Nuclear Catastrophe) की चेतावनी दी है।

IAEA says projectile hits near Iran's Bushehr nuclear plant, killing one -  The Hindu
Bushehr Nuclear Power Plant
पहली बार खुलकर परमाणु खतरे की चेतावनी

आपको बता दें कि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पहली बार खुलकर परमाणु खतरे की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर इस हमले के कारण रेडियोएक्टिव फॉलआउट ( परमाणु विकिरण ) हुआ, तो इसकी कीमत तेहरान नहीं, बल्कि खाड़ी देशों (GCC Countries) को अपनी बर्बादी से चुकानी होगी।

‘खाड़ी देशों की राजधानियों में समाप्त हो जाएगा जीवन’

अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक तीखी पोस्ट साझा करते हुए पश्चिमी देशों और पड़ोसी अरब मुल्कों को आगाह किया। उन्होंने लिखा:

परमाणु संयंत्र पर हमले को लेकर ईरान की चेतावनी, कहा - अगर रेडिएशन फैला तो  खाड़ी के अन्य देश भी तबाह होंगे | Iran Warns Against Attack on Nuclear Plant:  Says If
“इज़रायल और अमेरिका ने हमारे बुशहर न्यूक्लियर प्लांट पर अब तक चार बार बमबारी की है। अगर इससे रेडियोएक्टिव फॉलआउट (विकिरण का प्रसार) हुआ, तो यह तेहरान को प्रभावित करने से पहले सऊदी अरब, यूएई, कुवैत, बहरीन, कतर और ओमान जैसे खाड़ी देशों की राजधानियों में जीवन पूरी तरह समाप्त कर देगा।”
पश्चिमी देशों के ‘दोहरे मापदंड’ पर सवाल

ईरानी विदेश मंत्री ने यूक्रेन युद्ध का हवाला देते हुए पश्चिमी देशों के रुख पर तंज कसा। उन्होंने याद दिलाया कि जब यूक्रेन के ज़ापोरिज्जिया (Zaporizhzhia) परमाणु प्लांट के पास सैन्य गतिविधियां हुई थीं, तब पूरी दुनिया ने आक्रोश जताया था। अराघची ने सवाल किया कि अब बुशहर पर चार-चार बार हुए हमलों पर पश्चिमी देश चुप क्यों हैं? उन्होंने कहा कि ईरान के पेट्रोकेमिकल संयंत्रों पर हमले उनके वास्तविक इरादों को साफ कर रहे हैं।

See also  नितिन नबीन बने BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, आज दिल्ली में संभालेंगे पदभार, पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे

कहां है ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट जिसके कैंपस में हुआ हमला, रूस का  क्या है इससे कनेक्शन - Bushehr Nuclear Plant iran attack Russia connection  - AajTak

24 घंटे में अमेरिका को मिला था करारा जवाब

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार को बुशहर (Bushehr Nuclear Plant) पर हुआ यह हमला इजरायल और अमेरिका की ‘बौखलाहट’ का नतीजा माना जा रहा है। पिछले 24 घंटों के भीतर ईरान ने अमेरिकी सेना को भारी नुकसान पहुंचाया था, जिसमें शामिल हैं: 2 अमेरिकी फाइटर जेट्स का मार गिराया जाना। एक विशाल ए-10 (A-10) एयरक्राफ्ट और कई हेलीकॉप्टरों की तबाही। 2 एमक्यू-9 (MQ-9) रीपर ड्रोन और कई क्रूज मिसाइलों को ईरानी एयर डिफेंस द्वारा नष्ट किया जाना।

विनाशकारी होंगे नतीजे...', रूस ने कहा- ईरान में न्यूक्लियर प्लांट पर हमले  आउट ऑफ कंट्रोल - Russian nuclear company rosatom says strike iran nuclear  plant out of control ntcppl - AajTak

स्थाई समाधान की अपील

ईरान ने स्पष्ट किया है कि वह युद्ध नहीं चाहता, बल्कि यह उन पर थोपा गया है। अराघची ने कहा कि ईरान इस संकट का ‘सशर्त और स्थाई समाधान’ चाहता है। उन्होंने किसी भी प्रकार के ‘अस्थाई’ या छोटे समझौते को सिरे से खारिज कर दिया है।