Republic Day 2026: इस गणतंत्र दिवस पर अपनी उंगलियों को दें देशभक्ति का टच, ट्राई करें ये लेटेस्ट तिरंगा नेल आर्ट डिजाइन्स…

Republic Day 2026 – अगर आप गणतंत्र दिवस पर कपड़े या घर की सजावट के अलावा कुछ अलग और स्टाइलिश करना चाहती हैं, तो तिरंगा नेल आर्ट एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। केसरिया, सफेद और हरे रंग से सजे नाखून न सिर्फ देशभक्ति का अहसास कराते हैं, बल्कि हाथों की खूबसूरती भी बढ़ाते हैं।

आजकल तिरंगा नेल आर्ट के कई लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइन मिल जाते हैं, जिन्हें आप पार्लर में करवाने के साथ-साथ घर पर भी आसानी से ट्राई कर सकती हैं। ऑनलाइन रेडी-मेड नेल्स भी उपलब्ध हैं, जिन्हें 10–15 मिनट में ग्लू की मदद से लगाया जा सकता है। यहां कुछ सिंपल नेलआर्ट डिजाइन दिए दिए गये है, जिनकी मदद से आप भा अस गणतंत्र दिवस पर एक क्लासी और ट्रेडिशनल दोनों लुक पा सकती हैं-

गणतंत्र दिवस पर शायरी मैसज | Happy Republic day 2023 Messages Wishes ...

1. सिंपल तिरंगा नेल आर्ट

गणतंत्र दिवस पर अगर आप मिनिमल लुक पसंद करती हैं तो यह डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है। हर नाखून को केसरिया, सफेद और हरे रंग में पेंट करें। यह लुक सिंपल होने के साथ-साथ काफी क्लासी भी लगता है।

गणतंत्र दिवस पर ट्राई करें ये स्टाइलिश तिरंगा नेल आर्ट - try-this ...

2. अशोक चक्र नेल आर्ट

अगर आप अपने नेल्स पर सफेद नेल पॉलिश पर नीले रंग से बना अशोक चक्र हमारे हाथों को खास और एलिगेंट लुक देता है। यह डिजाइन देशभक्ति को खूबसूरती से दर्शाता है।

ये भी देखें – T20 World Cup 2026: बांग्लादेश पर भड़के भारतीय फैंस, सोशल मीडिया जमकर लताड़ा | BE News

3. ग्लिटर तिरंगा नेल आर्ट

अगर आपको थोड़ा शाइनी और पार्टी लुक पसंद है तो तिरंगे के रंगों के साथ हल्का ग्लिटर जरूर ट्राई करें। यह डिजाइन खास फंक्शन या सेलिब्रेशन के लिए बेहद अच्छा लगता है।

4. फ्लोरल तिरंगा नेल आर्ट

तिरंगे के रंगों से बने फूलों का डिजाइन नाखूनों पर बहुत ही सुंदर लगता है। यह डिजाइन थोड़ा डिटेल्ड होता है, इसलिए इसके लिए पार्लर जाना बेहतर रहेगा। ये डिजाईन हाथों को ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों लुक देता है।

ये भी देखें – UP Diwas 2026, जनता ने की सरकार की तारीफ | BE NEWS

Independence Day Nail Art: 15 अगस्त में बढ़ाएं हाथों की खूबसूरती, चुनें ...

घर पर नेल आर्ट करने के आसान टिप्स

1.नेल आर्ट से पहले नाखून अच्छी तरह साफ करें और सही शेप दें

2. अच्छी क्वालिटी के नेल पेंट का इस्तेमाल करें

3. रेडी-मेड नेल्स को लगाने के लिए नेल ग्लू का उपयोग करें

4. नेल्स हटाने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।

इस गणतंत्र दिवस अपने नाखूनों को तिरंगे के रंगों से सजाकर देशभक्ति को स्टाइल के साथ सेलिब्रेट करें। Read More Republic Day 2026: इस गणतंत्र दिवस पर अपनी उंगलियों को दें देशभक्ति का टच, ट्राई करें ये लेटेस्ट तिरंगा नेल आर्ट डिजाइन्स…

T20 World Cup: बॉयकॉट की धमकी के बाद पलटी PCB, टी20 वर्ल्ड कप के लिए किया पाकिस्तान टीम का ऐलान

T20 World Cup – पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। जिसमें कई सीनियर खिलाड़ी भी शामिल है। इस टूर्नामेंट में सलमान अली की कप्तानी में पाकिस्तान मैच खेलने उतरेगा।

आपको बता दें कि भारत और श्रीलंका की मेजबानी में 7 फरवरी से खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। हालांकि इससे पहले पीसीबी ने विश्व कप का बहिष्कार करने की धमकी दी थी। टीम के कप्तान सलमान अली अगा होंगे, जबकि टीम की सबसे बड़ी उम्मीदें दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम पर हैं।

सेलेक्टर्स ने फिर बाबर पर जताया भरोसा

बाबर आजम पिछली बार पाकिस्तान की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं। हालांकि पिछले समय में उनकी स्ट्राइक रेट और प्रदर्शन को लेकर उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा था और उन्हें टीम में अंदर-बाहर किया जाता रहा। बावजूद इसके पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एक बार फिर बाबर पर भरोसा जताया है।

ये भी देखें – Education Policy को लेकर Students ने जो कहा, चौंका देगा! | Ground Reality | BE News

T20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने अपनी टीम को दी ...

 टीम में ऑलराउंडरों को वरीयता

टी20 फॉर्मेट को ध्यान में रखते हुए टीम में ऑलराउंडरों को वरीयता दी गई है। फहीम अशरफ, शादाब खान और मोहम्मद नवाज जैसी खिलाड़ी टीम में शामिल हैं जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में कमाल कर सकते हैं। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह संभालेंगे। स्पिन विभाग में शादाब खान और अबरार अहमद पर नजरें रहेंगी।

रमीज ने ICC को आश्वस्त किया, भारत में विश्व कप के बहिष्कार का कोई फैसला ...

कोलंबो में खेला जाएगा पहला मैच

पाकिस्तान को ग्रुप-ए में रखा गया है, जिसमें भारत, नीदरलैंड्स और अमेरिका भी हैं। पाकिस्तान का पहला मैच 7 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा। इसके बाद 10 फरवरी को अमेरिका, 15 फरवरी को भारत और 18 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ मैच होंगे।

 टूर्नामेंट का बायकॉट करने की धमकी

बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान ने भी टूर्नामेंट का बायकॉट करने की धमकी दी थी। पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कहा था कि टीम टूर्नामेंट से हट सकती है। हालांकि आईसीसी ने चेतावनी दी कि यदि पाकिस्तान टूर्नामेंट से हटता है तो उसका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अस्तित्व गंभीर खतरे में पड़ जाएगा।

पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम

सलमान अली अगा (कप्तान),अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमां, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, शाहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक। Read More T20 World Cup: बॉयकॉट की धमकी के बाद पलटी PCB, टी20 वर्ल्ड कप के लिए किया पाकिस्तान टीम का ऐलान

Border-2: बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 ने मचाया गदर, ‘धुरंधर’ को पछाड़ दूसरे दिन भी की शानदार कमाई…

Border-2 – सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। पहले दिन 32 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के साथ फिल्म ने शानदार शुरुआत की थी और दूसरे दिन की कमाई के साथ यह 100 करोड़ रुपये के काफी करीब पहुंच गई है।

बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका 

आपको बता दें कि सिनेमाघरों में एक बार फिर देशभक्ति का जबरदस्त जोश और एक्शन का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। सनी देओल की मच-अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धूम मचा दी है। पहले दिन 32 करोड़ रुपये की नेट कमाई के बाद, दूसरे दिन भी फिल्म ने अपनी रफ्तार बरकरार रखी और 40.59 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। इस तरह, सिर्फ पहले दो दिनों में ही फिल्म ने कुल 72.69 करोड़ रुपये कमाए हैं।

ये भी देखें – UP Diwas पर एक जनपद एक उत्पाद को मिला बड़ा मंच, ODOC योजना का शुभारंभ! | BE NEWS

Border 2 Collection Day 2 : बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, दूसरे ...

दूसरे दिन की कमाई में उछाल

हालांकि, पहले दिन भारी बारिश और भारत-न्यूजीलैंड टी20 मैच की वजह से नाइट शोज पर थोड़ा असर पड़ा था, लेकिन शनिवार को फिल्म ने गजब की रिकवरी दिखाई। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार दूसरे दिन दोपहर के बाद फिल्म की ऑक्यूपेंसी में जबरदस्त उछाल देखा गया। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, दिन के अंत तक ‘बॉर्डर 2’ का कलेक्शन 33 से 37 करोड़ रुपये के बीच अनुमानित था, लेकिन टी-सीरीज द्वारा जारी आंकड़े 40.59 करोड़ रुपये दिखा रहे हैं।

ये भी देखें – Avimukteshwaranand Vs CM Yogi: क्या शंकराचार्य जाएंगे जेल? | BE News

बॉक्स ऑफिस पर Border 2 की सुनामी पक्की! एडवांस बुकिंग में ही सनी देओल ...

 100 करोड़ रुपये के काफी करीब 

‘बॉर्डर 2’ को चार दिन का एक्सटेंडेड वीकेंड मिला है, जिससे फिल्म के लिए कमाई के मौके और भी बढ़ गए हैं। शुरुआती ट्रेंड्स बताते हैं कि फिल्म पहले ही वीकेंड में 100 करोड़ रुपये के काफी करीब पहुंच सकती है। वहीं अनुमान ये लगाया जा रहा है कि यह फिल्म चार दिन में 125 से 135 करोड़ रुपये तक का नेट बिजनेस कर सकती है।

बॉक्स ऑफिस पर पुराने रिकॉर्ड्स को चुनौती

देशभक्ति और एक्शन का जादू फिर से दर्शकों पर छाया हुआ है, और फिल्म का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर पुराने रिकॉर्ड्स को चुनौती दे रहा है। सनी देओल की धमाकेदार वापसी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनकी फिल्मों में दर्शक हमेशा विश्वास रखते हैं। अगर रफ्तार यही रही, तो यह फिल्म साल की सबसे बड़ी हिट्स में शुमार हो जाएगी। Read More Border-2: बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 ने मचाया गदर, ‘धुरंधर’ को पछाड़ दूसरे दिन भी की शानदार कमाई…

National Voter’s Day: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पीएम मोदी का युवाओं को संदेश, कहा – “मतदान अधिकार भी है और जिम्मेदारी भी…”

National Voter’s Day – राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने MY-Bharat के वॉलंटियर्स को पत्र लिखकर पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं का उत्सव मनाने की अपाल की है। पीएम मोदी ने कहा कि जब कोई युवा पहली बार वोटर के रूप में पंजीकृत होता है, तो यह न केवल उसके जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होता है, बल्कि लोकतंत्र के लिए भी एक खास अवसर होता है, जिसे पूरे समाज को मिलकर मनाना चाहिए।

केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि गर्व

बता दें कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के लिए जश्न मनाने को कहा। पीएम मोदी ने माई भारत (MY-Bharat) के स्वयंसेवकों को पत्र लिखकर कहा कि, “मतदाता बनना केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि गर्व और जिम्मेदारी का क्षण है, जिसे समाज को मिलकर उत्सव के रूप में मनाना चाहिए।”

ये भी देखें – UP Diwas पर एक जनपद एक उत्पाद को मिला बड़ा मंच, ODOC योजना का शुभारंभ! | BE NEWS

National Voter’s Day
पीएम मोदी ने लोगों से की अपील

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए बताया कि, “पीएम मोदी ने लोगों से अपील की कि जब उनके आसपास कोई युवा पहली बार वोटर बने, तो उस पल को खास बनाया जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि घर, मोहल्ले या अपार्टमेंट में मिठाई बांटकर इस खुशी को साझा करें। साथ ही उन्होंने स्कूलों और कॉलेजों से आग्रह किया कि वे अपने छात्रों के पहली बार मतदाता बनने के अवसर को समारोह के रूप में मनाएं और नए वोटरों को सम्मानित करें, ताकि उन्हें अपनी नई जिम्मेदारी का महत्व समझ में आए।

देश के भविष्य और भाग्य को बदलने की ताकत

प्रधानमंत्री ने लिखा कि पहली बार वोटर बनने वाले युवाओं के पास देश के भविष्य और भाग्य को बदलने की ताकत होती है। इसलिए लोकतंत्र में उनका स्वागत पूरे उत्साह और सम्मान के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है, जिसे हर नागरिक को समझना चाहिए।  उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि स्कूल और कॉलेज परिसरों को ऐसे अभियानों का केंद्र बनाया जाए, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि हर पात्र युवा मतदाता के रूप में पंजीकृत हो। उन्होंने कहा कि हर साल 25 जनवरी, यानी राष्ट्रीय मतदाता दिवस, इन गतिविधियों के लिए एक उपयुक्त अवसर प्रदान करता है।

ये भी देखें – Education Policy को लेकर Students ने जो कहा, चौंका देगा! | Ground Reality | BE News

आज से गुजरात-राजस्थान के दौरे पर पीएम मोदी, राष्ट्रीय एकता दिवस परेड ...

आम चुनाव के 75 वर्ष पूरे होने का उत्सव

आगे पीएम मोदी ने बताया कि देश में आम चुनाव की शुरुआत 1951-52 में हुई थी और इस वर्ष भारत अपने पहले आम चुनाव के 75 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहा है। उन्होंने कहा कि 1952 के चुनाव ने पूरी दुनिया को यह संदेश दिया था कि लोकतांत्रिक मूल्य भारतीय संस्कृति और स्वभाव में गहराई से रचे-बसे हैं।

भारतीय संविधान द्वारा दिया गया एक महत्वपूर्ण अधिकार

पीएम मोदी ने भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बताते हुए कहा कि इतने बड़े स्तर पर चुनाव कराना जहां एक बड़ी प्रशासनिक उपलब्धि है, वहीं यह लोकतंत्र का एक भव्य उत्सव भी है। उन्होंने कहा कि मतदान भारतीय संविधान द्वारा दिया गया एक महत्वपूर्ण अधिकार है, जो देश के भविष्य में नागरिकों की भागीदारी का प्रतीक है और इसे पूरी गंभीरता और गर्व के साथ निभाया जाना चाहिए। Read More National Voter’s Day: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पीएम मोदी का युवाओं को संदेश, कहा – “मतदान अधिकार भी है और जिम्मेदारी भी…”

Bangladesh violence: बांग्लादेश में नहीं थम रही अल्पसंख्यकों पर हिंसा की घटनाएं, नरसिंहदी में युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

Bangladesh violence – बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला नरसिंहदी जिले से सामने आया है, जहां 23 वर्षीय हिंदू युवक चंचल चंद्र भौमिक को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है, जिसने एक बार फिर देश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हिंसा की एक और गंभीर घटना आई सामने 

बता दें कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की एक और गंभीर घटना सामने आई है। चंचल चंद्र भौमिक नरसिंहदी इलाके में एक गैराज में काम करता था और काम खत्म करने के बाद वहीं सो रहा था। देर रात अज्ञात हमलावरों ने गैराज में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग इतनी भयानक थी कि चंचल बाहर नहीं निकल सका और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। यह वारदात उस वक्त हुई जब चंचल शुक्रवार रात एक गैराज के अंदर सो रहा था। परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या करार देते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

बांग्लादेश में एक और हिन्दू की हत्या, नरसिंहदी में सोते हुए हिंदू युवक ...

घटना का वीडियो भी आया सामने 

घटना नरसिंगदी पुलिस लाइन के पास मस्जिद मार्केट इलाके की बताई जा रही है। चश्मदीदों के अनुसार, हमलावरों ने गैराज के शटर पर बाहर से पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी। आग इतनी तेजी से फैली कि युवक को बाहर निकलने का कोई मौका नहीं मिला। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति को बाहर से आग लगाते हुए देखा जा सकता है। पुलिस का कहना है कि वीडियो और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

ये भी देखें – UP Diwas 2026: UP दिवस कार्यक्रम में सोने की लंका छोड़ रावण पहुंचा Lucknow | BE News

कन्नौज में जलेश्वर आश्रम के साधु को जिंदा जलाया गया, हालत गंभीर, जाने ...

आसपास के लोगों ने फायर सर्विस को किया सूचित 

आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने फायर सर्विस को सूचित किया। नरसिंगदी फायर सर्विस की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद गैराज के अंदर से चंचल की जला हुआ शव बरामद हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह काफी देर तक आग में फंसा रहा, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल

चंचल चंद्र भौमिक कुमिला जिले के लक्ष्मीपुर गांव का रहने वाला था और काम के सिलसिले में नरसिंगदी में रह रहा था। वह अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य बताया जा रहा है और कई सालों से उसी गैराज में काम कर रहा था। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से सबूत जुटाए गए हैं, मामला दर्ज किया जा रहा है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

हिंदू समुदाय में भय और आक्रोश

इस घटना के बाद बांग्लादेश के हिंदू संगठनों और आम हिंदू समुदाय में भय और इन घटनाओं के लेकर आक्रोश का माहौल है। संगठनों ने सरकार से दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

उस्मान हादी की मौत के बाद बिगड़े हालात 

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर हिंसा की कई घटनाएं सामने आई हैं। छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद हालात और बिगड़े हैं। 18 दिसंबर को ईशनिंदा के आरोप में दीपू चंद्र दास को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला और फिर उसके शव को जला दिया गया। इसके बाद राजबाड़ी जिले में अमृत मंडल, बीते हफ्ते हिंदू व्यापारी लिटन चंद्र दास और अन्य मामलों ने अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। Read More Bangladesh violence: बांग्लादेश में नहीं थम रही अल्पसंख्यकों पर हिंसा की घटनाएं, नरसिंहदी में युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

IND vs NZ 2nd T20: टी20 सीरीज का रोमांच जारी! भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मैच आज

BE NEWS – भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूज़ीलैंड के बीच टी20 सीरीज खेला जा रही है, जिसका दूसरा मुकाबला आज रायपुर में खेला जाएगा। पहले मैच में जीत के बाद टीम इंडिया की निगाहें बैक टू बैक जीत पर हैं, वहीं कीवी टीम जीत की तलाश में मैदान में उतरेगी।

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूज़ीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले टी20 मैच में शानदार जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया की नजर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने पर होगी, जबकि कीवी टीम वापसी की कोशिश करेगी।

IND vs NZ: तस्वीरों में देखें फाइनल का पूरा रोमांच, कुलदीप ने ...

दोनों टीमों के लिए अहम मुकाबला

नागपुर में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड को 48 रनों से हराया था। कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम इंडिया का प्रदर्शन संतुलित और आक्रामक रहा। अब घरेलू मैदान पर भारत बैक-टू-बैक जीत के इरादे से उतरेगा। वहीं कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। सीरीज में बने रहने के लिए न्यूज़ीलैंड को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। टीम संयोजन में बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल हुए चोटिल

पहले टी20 मैच के दौरान भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल चोटिल हो गए थे। उनकी बाईं तर्जनी उंगली में गेंद लगने से खून बहने लगा था, जिसके कारण वह अपना ओवर पूरा नहीं कर सके थे। अगर अक्षर पूरी तरह फिट नहीं होते हैं, तो उनकी जगह कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है।

ये भी देखें – रायबरेली में हिंदू जागृति पदयात्रा | बड़ी रैली में जुटे देशभर से लोग | BE NEWS – YouTube

Ind vs Nz 2nd ODI live streaming on online and tv platform know india ...

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल / कुलदीप यादव जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

न्यूज़ीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान),काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, मैट हेनरी / क्रिस्टियन क्लार्क

रायपुर की पिच पर स्पिनर्स को मदद

रायपुर की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है, हालांकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिनर्स को भी मदद मिल सकती है। ऐसे में एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम इंडिया घरेलू मैदान पर अपनी बढ़त मजबूत कर पाएगी या न्यूज़ीलैंड जोरदार वापसी करेगी। Read More IND vs NZ 2nd T20: टी20 सीरीज का रोमांच जारी! भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मैच आज

Parakram Diwas 2026: कलम से क्रांति और फौज से आजादी…जानें भारतीय स्वाभिमान के प्रतीक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की गौरव गाथा

BE NEWS – भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती हर वर्ष 23 जनवरी को मनाई जाती है। भारत सरकार ने इस दिन को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में घोषित किया है। नेताजी उन विरले नेताओं में से थे जिन्होंने आज़ादी के लिए सशस्त्र संघर्ष का मार्ग अपनाया और विदेशी धरती से ब्रिटिश हुकूमत को खुली चुनौती दी।

 अनुशासन और राष्ट्रप्रेम से भरा पारिवारिक माहौल

बता दें कि सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को कटक (वर्तमान ओडिशा) में हुआ था। उनके पिता जानकीनाथ बोस एक प्रतिष्ठित वकील थे, जबकि माता प्रभावती देवी धार्मिक प्रवृत्ति की  महिला थीं। अनुशासन और राष्ट्रप्रेम से भरे पारिवारिक माहौल ने उनके व्यक्तित्व को काफी प्रभावित किया। नेताजी पढ़ाई में बहुत अच्छेे थे। उन्होंने कोलकाता के प्रेसिडेंसी कॉलेज और स्कॉटिश चर्च कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की। बाद में इंग्लैंड जाकर भारतीय सिविल सेवा (ICS) परीक्षा में चौथा स्थान हासिल किया। हालांकि, ब्रिटिश शासन के अधीन काम करना उन्हें स्वीकार नहीं था और उन्होंने देश की आज़ादी के लिए इस प्रतिष्ठित नौकरी से इस्तीफा दे दिया।

Netaji Subhash Chandra Bose: कैसा भारत बनाना चाहते थे नेताजी सुभाष ...

दो बार चुने गए कांग्रेस अध्यक्ष

1921 में महात्मा गांधी से मुलाकात के बाद नेताजी स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेता बने और दो बार कांग्रेस अध्यक्ष भी चुने गए। रणनीतिक मतभेदों के चलते उन्होंने कांग्रेस से अलग राह चुनी और अधिक आक्रामक आंदोलन की दिशा में आगे बढ़े।

आजाद हिंद फौज और ‘दिल्ली चलो’ का नारा

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नेताजी गुप्त रूप से भारत से बाहर गए और जर्मनी व जापान के सहयोग से आजाद हिंद फौज का पुनर्गठन किया। 1943 में सिंगापुर में आजाद हिंद सरकार की स्थापना की गई। उनका नारा ‘दिल्ली चलो’ और ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा’ आज भी देशवासियों को प्रेरित करता है।

ये भी देखें – रायबरेली में हिंदू जागृति पदयात्रा | बड़ी रैली में जुटे देशभर से लोग | BE NEWS

नेताजी सुभाष चंद्र बोस को पसंद थे कौन से व्यंजन, बंगाली थाली से लेकर ...

विमान दुर्घटना में नेताजी का निधन

18 अगस्त 1945 को ताइवान में हुई विमान दुर्घटना में नेताजी के निधन की बात कही जाती है, लेकिन आज भी इसे लेकर विवाद बना हुआ है। उनकी मृत्यु की जांच के लिए कई आयोग गठित किए गए, फिर भी रहस्य पूरी तरह सुलझ नहीं सका।

पराक्रम दिवस का महत्व

साल 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। यह दिन उनके अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम को श्रद्धांजलि देने का प्रतीक है। Read More Parakram Diwas 2026: कलम से क्रांति और फौज से आजादी…जानें भारतीय स्वाभिमान के प्रतीक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की गौरव गाथा

PM Modi Kerala Visit: पीएम मोदी ने केरल को दी नई ट्रेनों और इनोवेशन हब की सौगात, बोले- “तिरुवनंतपुरम बनेगा देश का मॉडल शहर”

PM Modi Kerala Visit – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल के दौरे पर हैं और तिरुवनंतपुरम में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और शहर को भारत का मॉडल शहर बनाने का आश्वासन दिया।

4 नई ट्रेन सेवाओं की सौगात

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने तिरुवनंतपुरम में इनोवेशन और उद्यमिता हब का शिलान्यास किया और राज्य को 4 नई ट्रेन सेवाओं की सौगात दी। साथ ही, पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड भी लॉन्च किया गया, जिससे रेहड़ी-पटरी वाले और छोटे व्यवसायी डिजिटल लेन-देन और क्रेडिट फैसिलिटी का लाभ उठा सकेंगे।

ये भी देखें – रायबरेली में हिंदू जागृति पदयात्रा | बड़ी रैली में जुटे देशभर से लोग | BE NEWS

पीएम मोदी ने केरल के गुरुवयूर मंदिर में की पूजा - India TV Hindi

केरल में रेल कनेक्टिविटी को मिली नई दिशा

पीएम मोदी ने तिरुवनंतपुरम में 4 नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाई। इनमें 3 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं-

  • नागरकोइल – मंगलुरु

  • तिरुवनंतपुरम – तांबरम

  • तिरुवनंतपुरम – चार्लापल्ली

इसके अलावा, त्रिशूर और गुरुवयूर के बीच नई यात्री ट्रेन सेवा भी शुरू की गई। ये ट्रेनें आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना के बीच क्षेत्रीय संपर्क मजबूत करेंगी, यात्रियों के लिए सफर को किफायती और सुरक्षित बनाएंगी, और पर्यटन, शिक्षा, रोजगार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देंगी।

ये भी देखें – Lucknow की फिज़ा में घुली पहाड़ी संस्कृति, uttarakhand mahotshav बना आकर्षण का केंद्र | BE News – YouTube

केरल में पीएम मोदी के रोड शो में उमड़ी भारी भीड़, लोग कर रहे फूलों की ...

स्टार्टअप और इनोवेशन में नए अवसर

पीएम मोदी ने कहा कि तिरुवनंतपुरम को देश का बड़ा स्टार्टअप हब बनाने की पहल शुरू हो गई है। उन्होंने CSIR-NIIST में इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और उद्यमिता हब की आधारशिला रखी। यह पहल विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में नई संभावनाओं को जन्म देगी।

डिजिटल लेन-देन को मिलेगा बढ़ावा 

पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड के माध्यम से रेहड़ी-पटरी वाले और फुटपाथ पर काम करने वाले छोटे व्यवसायी ब्याज-मुक्त क्रेडिट का लाभ उठा सकेंगे। इससे डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा मिलेगा और औपचारिक क्रेडिट इतिहास बनाने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि केरल में इस योजना से लगभग 1 लाख लाभार्थियों को सीधे लाभ मिलेगा।

आज राजस्थान और तेंलगाना के दौरे पर पीएम मोदी, हजारों करोड़ की ...

केरल में गुजरात का फॉर्मूला

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कहा कि केरल में हाल की नगर निगम चुनाव जीत दर्शाती है कि जनता एलडीएफ और यूडीएफ के बीच चल रहे धांधली से मुक्त होकर भाजपा और एनडीए पर भरोसा कर रही है। उन्होंने गुजरात का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे गुजरात की जनता ने बीते दशकों में भाजपा को मौका दिया, वैसे ही केरल में भी अब जनता सरकार की सेवाओं पर भरोसा कर रही है।

विकसित भारत की ओर एक कदम

पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में पूरे देश का योगदान है और पिछले 11 सालों में सरकार ने शहरी बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण निवेश किया है। रेल कनेक्टिविटी, स्टार्टअप हब, डिजिटल क्रेडिट फैसिलिटी जैसी पहलों से पूरे राज्य और देश में विकास की गति को और मजबूत किया जा रहा है। Read More PM Modi Kerala Visit: पीएम मोदी ने केरल को दी नई ट्रेनों और इनोवेशन हब की सौगात, बोले- “तिरुवनंतपुरम बनेगा देश का मॉडल शहर”

शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करने का है विशेष महत्व, जानें इसको करने से होने वाले प्रमुख लाभ…

BE NEWS – हिंदू सनातन धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी देवता के समर्पित है। ऐसे ही शनिवार और मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन हनुमान चालीसा और सुंदर कांड का पाठ करने से जातक को शनिदेव से संबधित सभी कष्टों और बाधाओं से मुक्ति मिलती है। आइए जानें इसका विशेष महत्व…

सुंदरकांड का बहुत ही फलदायी

हिंदू धर्म में शनिवार के दिन सुंदर कांड और हनुमान चालीसा को पाठ करने का विशेष महत्व है। धर्म शास्त्रों के अनुसार गोस्वामी तुलसी दास जी द्वारा लिखित ‘श्री रामचरितमानस’ के पांचवें अध्याय, सुंदरकांड का बहुत ही लाभकारी और फलदायी माना जाता है। वैसे तो हर दिन इसका पाठ किया जा सकता है पर शनिवार के दिन इसका विशेष महत्व माना जाता है। कहते है कि शनिवार के दिन हनुमान चालीसा और सुंदर कांड का पाठ करने से बजरंगबली के साथ- साथ शनिदेव का भी आशीर्वाद भी मिलता है। जीवन में बार-बार आ रही परेशानियां, ग्रह दोष दूर हो जाते है।

ये भी देखें – जानवर बेजुबान नहीं हैं | अमित सहगल (MD जीव आश्रय) | Animal Rescue Success Story | BE NEWS

सावन में हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए करें सुंदरकांड का पाठ, कई ...
सुंदरकांड का पाठ करने होने वाले लाभ

कहते है कि सुंदरकांड का पाठ करने से शनि की साढें साती, ढैय्या और महादशा के कष्टों से मुक्ति मिलती है। जीवन में सुख- शांति आती हैं। ऐसी मान्यता है कि संकल्प लेकर लगातार सुंदरकांड का पाठ करने से भक्तों की सभी इच्छाएं पूर्ण हो जाती हैं, साथ ही बल और बुद्धि भी मिलती हैं। घर में मौजूद प्रेत बाधा, नकारात्मक शक्तियां और बुरी नजर दूर होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सुंदरकांड का पाठ करते समय इसको अधूरा नहीं छोड़ना चाहिए।

Read More शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करने का है विशेष महत्व, जानें इसको करने से होने वाले प्रमुख लाभ…

Skin Care Routine: चेहरे पर आएगा ‘चांद सा नूर’, बस अपनाएं ये जादुई नेचुरल स्किन केयर रूटीन…

Skin Care Routine – आजकल हर कोई हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाना चाहता है। इसके लिए हम तमाम तरीके के केमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट को इस्तेमाल करते है। जो हमारे फेस और स्किन को कहीं न कहीं नुकसान ही पहुंचाते हैं। जिसके साइड इफेक्ट हमें आगे चलकर देखने के मिलते हैं। हम डे-केयर तो कर लेते हैं पर नाइट-केयर करना भूल जाते हैं। आज हम आपको बताएगें कुछ ऐसे तरीके जो नेचुरली हमारी स्किन, फेस को ग्लोइंग और हेल्दी बनाते हैं…

मॉर्निंग और नाइट केयर रूटीन बहुत जरूरी

हम सभी फेस और स्किन को बेहतर बनाने के लिए बहुत सारी ऐसी चीजों का इस्तेमाल करते है जो हमारी स्किन को कुछ टाइम के लिए सॉफ्ट और ग्लोइंग बना देते हैं पर आगे चलकर हमारी स्किन को नुकसान पहुंचाते है। हमारी त्वचा के लिए मॉर्निंग और नाइट स्किन केयर रूटीन बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। इसी के चलते यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताएंगे जो हमारे फेस और स्किन केयर रुटीन में बहुत ज्यादा जरुरी है।

ये भी देखें – Lucknow में उत्तराखंड महोत्सव 2026 | पहाड़ी संस्कृति, संगीत और स्वाद का संगम | BE News

ऑयली स्किन के लिए नाइट स्किन केयर रूटीन के 5 स्टेप्स | Night Skin Care ...

सोने से पहले अपने फेस पर लगाए एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल को हम रात को सोने से पहले अपने फेस पर लगा सकते हैं। ये एक एंटी-एजिंग और नेचुरल मॉइस्चराइजिंग जेल की तरह काम करता है। इसे लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें और लगाकर सो जाएं। सुबह उठकर अपने फेश को कर लें। नियमित इसे लगाने से आपको फर्क खुद देखने को मिलेगा।

एलोवेरा जेल से इस तरह करें फेस क्लीन-अप | how to do face clean up with ...

नारियल तेल से करें रोजाना मसाज 

रात को सोने से पहले अपने फेश को अच्छे से साफ कर लें और अपने पूरे फेस पर नारियल का तेल लगा कर हल्के हाथों से मसाज करें। ये एक नेचुरल मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है। पूरी रात चेहरे को हाइड्रेट रखता है। ये स्किन को अंदर से ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण मौजूद रहते है।

ये भी देखें – Lucknow की फिज़ा में घुली पहाड़ी संस्कृति, uttarakhand mahotshav बना आकर्षण का केंद्र | BE News

क्या नारियल तेल से चेहरे का कालापन दूर होता है? डर्मेटोलॉजिस्ट की इस ...

ये कुछ ऐसे नेचुरल तराके हैं जिनको हम अपने डेली केयर रुटीन में शामिल कर सकते है। जल्ह ही आपको अपनी स्किन पर असर देखने को मिलेगा।