कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी को लेकर फैसला आज, 20 साल बाद भारत को एक बार फिर मिल सकता है मौका

भारत- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी को लेकर फैसला आज लिया जाएगा।  कॉमनवेल्थ गेम्स स्पोर्ट्स जनरल असेंबली के निर्णय के बाद यह तय हो जाएगा कि भारत Commonwealth Games 2030 की मेजबानी करेगा या नहीं। Read More कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी को लेकर फैसला आज, 20 साल बाद भारत को एक बार फिर मिल सकता है मौका

Bigg Boss19- गौरव खन्ना ने जीता ‘टिकट टू फिनाले’ टास्क, बने सीजन के पहले फाइनलिस्ट

Bigg Boss 19 – कलर्स टीवी का सुपरहिट रियलिटी शो बिग बॉस 19 अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। 7 दिसंबर को होने वाले ग्रैंड फिनाले से पहले घर के अंदर मुकाबले की दावेदारी भी तेज हो गयी है। घर में अब सिर्फ 8 खिलाड़ी बचे हैं, और हर कंटेस्टेंट फिनाले वीक में जगह पाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रहा है।

‘टिकट टू फिनाले’ टास्क में मारी बाजी

दरअसल इस हफ्ते सभी सदस्य नॉमिनेट हैं और ऐसे में ‘टिकट टू फिनाले’ टास्क से ही तय होना था कि कौन फिनाले वीक तक पहुंचेगा और किसका सफर यहीं खत्म हो जाएगा। ऐसे ही एक हाई-वोल्टेज टास्क में अभिनेता गौरव खन्ना ने धमाकेदार जीत दर्ज की है। उन्होंने ‘टिकट टू फिनाले’ टास्क में बाजी मारकर इस सीजन के पहले कन्फर्म फाइनलिस्ट बन गए  हैं।

BB 19 में कौन होगा टिकट टू फिनाले की रेस से बाहर? घरवालों ने दिखाया ...

एविक्शन से पूरी तरह सेफ

आपको बता दें कि बिग बॉस द्वारा आयोजित टिकट टू फिनाले टास्क में शानदार परफॉर्मेंस दिखाकर गौरव ने न केवल फिनाले में अपनी जगह पक्की कर ली, बल्कि दो बड़े फायदे भी अपने नाम कर लिए हैं। इस हफ्ते के एविक्शन से पूरी तरह सेफ हैं, साथ ही चार महीने के लंबे इंतजार के  बाद उन्हें घर की कप्तानी की कमान भी मिल गई है।

टास्क शुरू होते ही चढ़ा पारा

टिकट टू फिनाले टास्क के लिए चार दमदार खिलाड़ी—गौरव खन्ना, अशनूर कौर, प्रणित मोरे और फरहाना भट्ट—क्वालिफाई हुए थे। टास्क का सेटअप कुछ ऐसा था जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स को एक ऊँचे पुलनुमा ढांचे पर चलते हुए पानी से भरती बाल्टियों को बैलेंस बनाए रखते हुए आगे बढ़ना था। हर राउंड में सबसे कम पानी इकट्ठा करने वाला खिलाड़ी बाहर हो जाता।

बिग बॉस टिकट टू फिनाले की रेस के लिये मेकर्स ने लाये 4 नये चेहरे ...

फैंस कर रहे जमकर तारीफ

गौरव की जीत के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई है। #GauravKhannaFinalist ट्रेंड करता दिख रहा है और फैंस उनके परफॉर्मेंस को ‘सीजन का टर्निंग पॉइंट’ बता रहे हैं।

अब नजरें आखिरी हफ्ते पर

कप्तान बनने के बाद अब गौरव घर को कैसे संभालते हैं, किसे निशाने पर लेते हैं और किसे बचाते हैं—ये अगले एपिसोड्स का सबसे बड़ा सस्पेंस होगा।

Constitution Day- पीएम मोदी ने संविधान दिवस पर देशवासियों के नाम लिखा पत्र, अपने निजी अनुभव किए साझा…

भारत-  संविधान दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए देशवासियों के नाम एक पत्र लिखा और संविधान के ऐतिहासिक महत्व, इसकी मार्गदर्शक भूमिका तथा नागरिक कर्तव्यों के महत्व को बताया। प्रधानमंत्री ने 1949 में संविधान के अंगीकरण की याद दिलाते हुए कहा कि उनकी सरकार 2015 में आज के दिन को यानि 26 नवम्बर को संविधान दिवस घोषित कर इसे राष्ट्रीय गौरव का पर्व बनाने का संकल्प लिया था। Read More Constitution Day- पीएम मोदी ने संविधान दिवस पर देशवासियों के नाम लिखा पत्र, अपने निजी अनुभव किए साझा…

PM मोदी ने श्रीराम मंदिर के शिखर पर किया धर्म ध्वजारोहण, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजी अयोध्या

उत्तर प्रदेश – अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर के शिखर पर आज अभिजीत मुहूर्त में धार्मिक ध्वजारोहण संपन्न हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ठीक सुबह 11:50 बजे विशेष हाइड्रोलिक सिस्टम द्वारा धर्म ध्वजा को शिखर पर स्थापित किया। इस पावन अवसर पर RSS प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा बड़ी संख्या में संत-महात्मा मौजूद रहे।

Ram Mandi Dhwaja

अयोध्या के इतिहास का स्वर्णिम दिन

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने आज 25 नंवबर दिन मंगलवार को अयोध्या के राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजारोहण किया। आज का ये पावन अवसर रामनगरी अयोध्या के इतिहास का स्वर्णिम दिनों में गिना जाएगा। इस खास मौके पर उनके साथ सीएम योगाी आदित्यनाथ, संघ प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद रहें। इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित किया।

मोहन भागवत ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए सार्थकता दिवस है। राम मंदिर के लिए अपने प्राण देने वालों की आत्मा को आज शांति मिल रही होगी। उन्होंने कहा कि बहुत से लोगों ने आज के दिन का सपना देखा था और कई लोगों ने तो इसके लिए अपने प्राणों की आहुति कर दे दी थी ।

मोहन भागवत की भावनात्मक स्मृति

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज का दिन राम भक्तों के 500 वर्ष पुराने संघर्ष की सिद्धि का दिन है। उन्होंने विशेष रूप से अशोक सिंघल को याद करते हुए कहा कि आज की उपलब्धि उनके अथक प्रयासों की परिणति है। भागवत ने धर्म ध्वजा पर अंकित प्रतीक—कोविदार वृक्ष—का भी उल्लेख किया और बताया कि यह राम भक्तों के लिए साहस, त्याग और समर्पण का प्रतीक है।