IndiGo: इंडिगो की करीब 500 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल, कई एयरपोर्ट्स पर यात्रियों ने जमकर किया हंगामा

BE NEWS – इंडिगो की करीब 500 से ज्यादा फ्लाइट आज लगातार तीसरे दिन भी कैंसिल हो गई। जिसकी वजह से लोगों के काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इन फ्लाइट्स के कैंसिल होने से लोगों के कई जरुरी काम रुक गए हैं। इसके साथ ही उनको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।

उड़ानों के रद्द होने से लोगों में काफी गुस्सा

आपको बता दें कि इंडिगो की फ्लाइट के कैंसिल होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट करीब 200 उड़ानों के रद्द होने से लोगों में काफी गुस्सा और निराशा है। लोगों का कहना है कि, उन्हें एयरलाइन की तरफ से मैसेज आ रहें है कि, फ्लाइट कैंसिल हो गई है। जिसकी वजह से उनके जरुरी काम रुक गए हैं, कई बिजनेस मींटिग कैंसिल हो गई है। जिस वजह से उनको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। कई एयरपोर्ट्स पर यात्रियों ने जमकर हंगामा भी किया है।

इंडिगो की फ्लाइट में एयर होस्टेस और कैप्टन से मारपीट, नशे में छेड़छाड़ ...

लगातार तान दिनों से फ्लाइट्स कैंसिल

दरअसल इंडिगो एयरलाइन अब तक के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। मौसम की खराबी, पायलटों की कमी, टेक्निकल खराबी और अन्य कारणों के के कारण फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ रही है। लगातार तान दिनों से फ्लाइट्स कैंसिल हो रही हैं। जिस वजह से लोगों में आज गुस्सा, निराशा के साथ- साथ अफरा- तफरी का माहौल है।

प्रेस नोट जारी कर दी सफाई

इंडिगो एयर लाइन ने इस पर सफाई देते हुए एक प्रेस नोट जारी किया है और इस पर अपनी सफाई दी है कि, पिछले तीन दिनों से इंडिगो नेटवर्क के संचालन में जो बाधा आ रही है, हम उससे जुड़े हुए लोगों से क्षमा चाहते हैं। Ministry of Civil Aviation ( नागरिक उड्डयन मंत्रालय ) DGCA, BCAS, AAI और हवाई अड्डा संचालकों के मदद से हम समस्या का इस समस्या के समाधान निकालने का प्रयास कर रहें है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहुंचे दिल्ली, पीएम मोदी ने खास अंदाज में किया स्वागत, भेंट की श्रीमद्भगवद्गीता – Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहुंचे दिल्ली, पीएम मोदी ने खास अंदाज में किया स्वागत, भेंट की श्रीमद्भगवद्गीता

BE NEWS – रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज दिल्ली पहुंच गए हैं। जहां पीएम मोदी ने उनका खास अंदाज में स्वागत किया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें रुसी भाषा में अनुवादित श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की।

पीएम मोदी खास अंदाज में किया स्वागत 

आपको बता दें कि रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने दो दिवसीय दौरे पर भारत आए हुए हैं। वे दिल्ली में आज पीएम मोदी के साथ 23वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। गुरुवार को दिल्ली में पहुंचने पर खुद पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर जाकर उनका खास अंदाज में स्वागत किया।

Putin India visit live: प्रधानमंत्री आवास पर PM मोदी ने पुतिन का किया ...

दुनिया के सामने दोस्ती की एक नई मिसाल

दोनों नेताओं ने एक साथ एक ही गाड़ी में सफर किया और दुनिया के सामने दोस्ती की एक नई मिसाल पेश की। पीएम आवास में आयोजित डिनर में पुतिन ने हिस्सा लिया, इस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें रुसी भाषा में अनुवादित श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि, गीता का ज्ञान और संदेश दुनिया भर के लोगों को प्रेरणा देता है और इसकी शिक्षा हर युग में लोगों को मानवता की सही दिशा दिखाती रहेगी।

जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी, स्विट्जरलैंड को 5-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

BE NEWS – मुदरै में खेले जा रहे जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वॉटर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। भारत ने स्विट्जरलैंड को 5-0 से हरा कर लगातार अपनी तीसरी जीत दर्ज की है। Read More जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी, स्विट्जरलैंड को 5-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Thursday Fast: गुरुवार के दिन विष्णु को हल्दी चढ़ाने से पूर्ण होती है मनोकामनाएं, आइये जानें इससे जुड़े कुछ विशेष उपाय एंव व्रत विधि…

BE NEWS – दिसंबर महीने का पहला गुरुवार इस बार 4 दिसंबर को पड़ रहा है। यह दिन मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि से आरंभ होगा, जो सुबह 8:37 बजे तक रहेगी। इसके बाद पूर्णिमा तिथि शुरू हो जाएगी। यह गुरुवार अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन सूर्य वृश्चिक राशि और चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे, जिससे  को विशेष फल प्राप्त होने की मान्यता है।

व्रत, स्नान और दान करने का शुभ समय

आपको बता दें कि इस विशेष दिन पर गुरुवार व्रत, मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत, स्नान और दान करने से इसका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है। शुभ समय की बात करें तो अभिजीत मुहूर्त 11:50 से 12:32 बजे तक रहेगा, जबकि राहुकाल 1:29 से 2:48 बजे तक है।

Brihaspativar Vrat Udyapan Vidhi: गुरुवार का रखते हैं व्रत तो इस विधि ...

गुरुवार व्रत में हल्दी के उपाय

हिंदु धर्म और मान्यताओं के अनुसार हल्दी भगवान विष्णु और बृहस्पति (गुरु ग्रह) को बहुत ही प्रिय मानी जाती है। इसलिए गुरुवार व्रत में हल्दी से जुड़े उपाय विशेष रूप से फलदायी बताए गए हैं। आइये जानें इसके बारे में…

1. भगवान विष्णु को हल्दी अर्पित करें

गुरुवार के दिन विष्णुजी को हल्दी चढ़ाने से मनोकामनाएं पूर्ण होने और पुण्य की प्राप्ति का विधान है।

2. हल्दी मिश्रित जल से स्नान

व्रत वाले दिन स्नान करते समय जल में थोड़ी हल्दी मिलाकर स्नान करने से गुरु दोष का प्रभाव कम होता है और शुभ फल बढ़ता है।

3. हल्दी या पीली वस्तुओं का दान

गुरु दोष से मुक्ति और समृद्धि की प्राप्ति के लिए हल्दी का दान अत्यंत लाभकारी माना गया है। हल्दी के साथ पीले वस्त्र या पीली वस्तुओं का दान भी शुभ फल देता है।

गुरुवार व्रत विधि

गुरुवार को व्रत शुरू करने से पहले व्रत के विधि-विधान को जानना बहुत जरुरी है। व्रत किसी भी शुक्ल पक्ष के पहले गुरुवार से प्रारंभ किया जा सकता है। व्रत करने वालों को पीले वस्त्र धारण करने चाहिए और पीले फल-फूलों का दान करना चाहिए। ध्यान रहे व्रत रखने वाले व्यक्ति को पीली वस्तुओं को खाना नहीं चाहिए।

ऐसी मान्यता है कि केले के पत्ते में भगवान विष्णु का वास होता है, इसलिए इस दिन केले के पत्ते की पूजा भी की जाती है। जो व्रत नहीं रख सकते, वे पूजा करके गुरुवार व्रत कथा सुन या पढ़ सकते हैं। परंपरा के अनुसार 16 गुरुवार व्रत पूर्ण कर उद्यापन किया जाता है।

गुरुवार को दान का महत्व 

गुरुवार के दिन दान का भी बहुत महत्व है। कहते है कि इस दिन किसी भी गरीब और असहाय व्यक्ति को अन्न, धन या वस्त्रों का दान करने से पुण्य मिलता है। परिवार में तनाव कलह कम होता है और परिवार में सुख- शांति आती है।

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थियां हरिद्वार में की गई प्रवाहित, परिवार के इस सदस्य ने किया अस्थि विसर्जन

BE NEWS – टीवी जगत के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र का आज पूरे रिति- रिवाज के साथ हरिद्वार में अस्थि विसर्जन किया गया। इस दौरान पूरा देओल परिवार वहां मौजूद रहा।

पूरे रिति- रिवाज और पुजन के साथ विसर्जन

आपको बता दें कि बॉलीवुड के ही- मैन कहे जाने वाले मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में निधन हो गया था। अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थियों को उनके बड़े बेटे सनी देओल ने आज हरिद्वार में पूरे रिति- रिवाज और पुजन के साथ गंगा जी में प्रवाहित किया गया।

Dharmendra Ashes Immerse In Haridwar Sunny Deol Son Karan Deol Did Ritual Whole Deol Family Attend

11 बजे श्रवण नाथ नगर स्थित घाट पर पूरा देओल

जानकारी के अनुसार पूरा देओल परिवार आज  सुबह करीब 11 बजे श्रवण नाथ नगर स्थित घाट पर पहुंचा। जहां पर पंडितों की उपस्थिति में सभी धार्मिक संस्कारों के साथ अस्थियों को गंगा में प्रवाहित किया गया। अस्थि विसर्जन की प्रमुख क्रिया सनी देओल के बड़े बेटे करन देओल के द्वारा की गई।

निधन के बाद शोक में पूरा परिवार 

मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद पूरा परिवार शोक में है। आने वाले 8 दिसंबर को वो अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे। लेकिन उससे पहले ही उन्होनें इस दुनिया को 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में को अलविदा कर दिया।

Bigg Boss 19: बिग बॉस के घर में हुआ शॉकिंग मिड वीक एविक्शन, आइए जानें कौन से सदस्य को दिखाया गया बाहर को रास्ता

BE NEWS – बिग बॉस -19 अब अपने आखिरी पड़ाव में पहुंच चुका है। शो में ग्रैंड फिनाले से ठीक पांच दिन पहले एक शॉकिंग मिड वीक एविक्शन हुआ है। जिसके बाद अब शो में पांच कंटेस्टेंट्स ही बचे हैं।

शो का फिनाले अब बेहद करीब

आपको बता दें कि टीवी को सबसे पॉपुलर टीवी शो बिग बॉस -19 अपने ग्रैंड फिनाले के बेहद करीब आ चुका है। जिसका सभी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे है। बिग बॉस का फिनाले अब बेहद करीब है और घर के अंदर माहौल पहले से ज्यादा तनावपूर्ण हो चुका है। इसी बीच शो में मिड एविक्शन की खबरें आ रही हैं।

‘वीकेंड के वार’ में खुलासा

सलमान खान ने रविवार के ‘वीकेंड के वार’ में खुलासा किया कि इस हफ्ते की एविक्शन प्रक्रिया अभी खत्म नहीं हुई है। जिसके बाद कम वोट मिलने के चलते क्रिकेटर दीपक चहर की बहन मालती चहर को शो से बाहर कर दिया गया है।

Bigg Boss 19: क्रिकेटर दीपक चहर की बहन मालती को 12वीं क्लास तक नहीं ...

डबल एविक्शन के बाद अब टॉप 5 की जंग

कुछ दिन पहले ही अशनूर कौर और शहबाज़ बदेशा के डबल एलिमिनेशन ने घर की हवा बदल दी थी। उनकी विदाई के बाद 6 कंटेस्टेंट बचे थे, लेकिन अब मालती के बाहर होते ही मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है।

शो में बचे अब ये टॉप 5 फाइनलिस्ट्स

टॉप 5 फाइनलिस्ट्स ही बचे हुए हैं जिसमें गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल और अमाल मलिक अब ये पांच दावेदार फिनाले की रेस में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

Delhi MCD By-Election Results: दिल्ली एमसीडी चुनाव के नतीजे घोषित, बीजेपी ने 7 और AAP ने 3 सीटों पर हासिल की जीत

BE NEWS – दिल्ली एमसीडी उपचुनाव के नतीजे घोषित किए जा चुके है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने 12 में से 7 और आम आदमी पार्टी ने 3 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस पार्टी 1 सीट और निर्दलीय प्रत्याशी शोएब इकबाल की पार्टी ने एक सीट पर जीत दर्ज की है।

कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों का गिनती

आपको बता दें कि दिल्ली में MCD By-Election के रिजल्ट आ चुके है। सुबह 8 बजे से दिल्ली के दस सेंटरों पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों का गिनती शुरु हुई थी। जिसमें बीजेपी ने 12 सीटों में 7 सीटों पर अपनी जीत दर्ज की है। वहीं आम आदमी पार्टी ने 3 सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस को संगम विहार से विजय मिली है, जबकि चांदनी महल से मोहम्मद इमरान ने निर्दलीय जीत हासिल करते हुए अपनी पकड़ बनाई है।

एमसीडी वार्ड समिति चुनाव: दिल्ली में आप और भाजपा ने एक दूसरे के ...

वार्डवार विजेताओं की पूरी सूची

1.विनोद नगर- सरला चौधरी (BJP)1,769 वोट

2.द्वारका बी –मनीषा देवी (BJP)9,100 वोट

3. अशोक विहार- वीना असीजा (BJP)405 वोट

4. ग्रेटर कैलाश- अंजुम मॉडल (BJP)4,165 वोट

5. दिंचाऊं कला – रेखा रानी (BJP)5,637 वोट

6. चांदनी महल- मोहम्मद इमरान (निर्दलीय)4,592 वोट

7. मुंडका – अनिल (AAP)1,577 वोट

8. संगम विहार ए- सुरेश चौधरी (कांग्रेस)3,628 वोट

9. शालीमार बाग बी- अनीता जैन (BJP)10,101 वोट

10. दक्षिण पुरी- राम स्वरूप कनौजिया (AAP)2,262 वोट

11. चांदनी चौक- सुमन कुमार गुप्ता (BJP)1,182 वोट

12. नारायणा- राजन अरोड़ा (AAP)148 वोट

पूर्व पीएम इमरान खान का स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक लेकिन…., ‘बहन ने मुलाकात के बाद आसिम मुनीर पर लगाया ये बड़ा आरोप’

BE NEWS – पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर मची राजनैतिक हलचल के बाद सरकार ने उनकी बहन डॉ उज्मा खान को आदियाल जेल में मिलने की इजाजद दे दी। बहन ने पूर्व पीएम से मुलाकात के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर एक बड़ी जानकारी दी।

अनहोनी होने और उनकी हत्या किए जाने की आंशका

आपको बता दें कि पूर्व पीएम इमरान खान को पिछले एक महीने से किसी भी नजदीकी व्यक्ति से मिलने नहीं दिया गया। जिसके बाद से ही उनके परिवार वालों और समर्थकों ने उनके साथ किसी प्रकार की अनहोनी होने और उनकी हत्या किए जाने की आंशका जताई थी। जिसके बाद से ही उनके समर्थक और परिवार वाले अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। इसी के चलते कल इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के समर्थक रावलपिंडी स्थित आदियाल जेल के बाहर बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए थे। जिसके बाद सरकार को उनके किसी करीबी को उनसे मिलने की इजाजाद देनी पड़ी।

पाकिस्तान में इलेक्ट्रानिक मीडिया रेगुलेटरी का बड़ा फैसला, पूर्व पीएम ...

20 मिनट तक चली मुलाकात

शहबाज शरीफ सरकार ने पूर्व पीएम की बहन डॉ उज्मा खान को 2 दिसंबर 2025 दिन मंगलवार को उनसे मिलने की इजाजद दे दी। करीब 20 मिनट चली इस मुलाकात के बाद बहन उन्हें स्वस्थ्य पाया, लेकिन मानसिक रुप से परेशान बताया। पूर्व पीएम इमरान खान की बहन डॉ उज्मा खान ने कहा कि, अल्लाह का शुक्र है कि इमरान कान की सेहत ठाक है लेकिन उमके मानसिक रुप से परेशान किया जा रहा है। उन्हें काल कोठरी में रखा गया है। जिस पर बहन ने नाराजगी जाहिर की है।

India vs South Africa के बीच खेली जाने वाली टी-20 सीरीज में किन स्टार खिलाड़ियों की होगी वापसी, जानें पूरा अपडेट

BE NEWS – भारत और साउथ अफ्रीका के पांच मैचों की टी-20 सीरीज 9 दिसंबर 2025 को खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कब किया जाएगा इसको लेकर बड़ा अपडेट आया है। Read More India vs South Africa के बीच खेली जाने वाली टी-20 सीरीज में किन स्टार खिलाड़ियों की होगी वापसी, जानें पूरा अपडेट

PAN-Aadhaar Linking: पैन कार्ड को आधार से लिंक कराना अनिवार्य, जानें अंतिम तारीख और इसे ऑनलाइन लिंक कराने की प्रक्रिया पूरी…

BE NEWS – अगर आपने अब तक अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड आपस में लिंक नहीं किया है, तो अब समय बर्बाद न करें। आधार और पैन लिंकिंग की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2025 तय की गई है। इस तारीख के बाद जो पैन आधार से लिंक नहीं होंगे, वे 1 जनवरी 2026 से इनऑपरेटिव माने जाएंगे। इसका असर आपकी टैक्स से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सेवाओं पर भी पड़ेगा।

पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक करना क्यों है जरूरी

आपको बता दें कि टैक्स सिस्टम में पारदर्शिता और अकाउंटेबिलिटी बढ़ाने के लिए सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस ने पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंकिंग अनिवार्य की है। ITR फाइल करने के लिए यह जरूरी है। जिन लोगों को 1 अक्टूबर 2025 या उससे पहले पैन आवंटित किया गया है, उनके लिए 31 दिसंबर 2025 आखिरी तारीख है। लिंकिंग के बिना टैक्स से जुड़े कई प्रोसेस भी रुक जाएंगे।

Income Tax PAN card-Aadhaar card link NOT mandatory for THESE people ...

किसे दोबारा कराना पड़ेगा लिंक 

बता दें कि अगर किसी ने अपना पैन और आधार Enrolment ID का उपयोग करके बनवाया है, तो ऐसे यूजर्स को भी अपनी पैन कार्ड, आधार कार्ड लिंकिंग दोबारा करनी होगी। यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और इसे इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल पर आसानी से किया जा सकता है।

पैन को आधार से लिंक नहीं किया तो क्या होगा?

यदि आप आखिरी तारीख तक लिंकिंग नहीं करते हैं, तो इसके कई गंभीर प्रभाव होंगे। आप ITR फाइल और वेरिफाई नहीं कर सकेंगे।रिफंड रोक दिए जाएंगे। पुराने पेंडिंग रिटर्न प्रोसेस नहीं होंगे। Form 26AS में TDS/TCS क्रेडिट दिखाई नहीं देगा। TDS/TCS उच्च दर पर काटा या कलेक्ट किया जा सकता है। बाद में लिंक करने पर आपका PAN आमतौर पर लगभग 30 दिनों में फिर से एक्टिव हो जाता है।

ऑनलाइन कैसे करें लिंक 

यह प्रक्रिया बेहद आसान है और आप इसे घर बैठे ही कर सकते हैं-

1. इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. होमपेज पर ‘Link Aadhaar’ विकल्प चुनें।

3. अपना पैन कार्ड, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर दर्ज करें।

4. आपके मोबाइल पर एक OTP भेजा जाएगा, जिसे वेरिफाई करना है।

5. यदि आपका पैन कार्ड पहले से इन एक्टिव है, तो आपको पहले 1000 रुपयों का शुल्क जमा करना होगा।

6. इसके बाद ‘Quick Links’ → ‘Link Aadhaar Status’ में जाकर लिंकिंग की स्थिति चेक कर सकते हैं।