गोवा अग्निकांड मामले में एक और गिरफ्तारी, लूथरा ब्रदर्स का तीसरा पार्टनर अजय गुप्ता दिल्ली से गिरफ्तार

BE NEWS – गोवा नाइट क्लब मामले में पुलिस ने कार्रवाही और तेज कर दी है। लूथरा ब्रदर्स के तीसरे पार्टनर को पुलिस नें दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है, जो कि बड़े पैमाने पर लूथरा ब्रदर्श को फंडिग करता था।

लूथरा ब्रदर्स का करीबी अजय गुप्ता

बता दें कि गोवा नाइट क्लब हादसे में दिल्ली पुलिस में मंगलवार को लूथरा ब्रदर्श के तीसरे सहयोगी अजय गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है, जोकि सौरभ और गौरव लूथरा दोनों का बहुत ही करीबी था और बड़े पैमाने में उन्हें फंडिग करता था।

गोवा नाइटक्लब अग्निकांड के मुख्य आरोपी देश छोड़कर भाग गए, इंडिगो की ...

इस हादसे के बाद से ही अब तक क्लब के मालिक गौरव लूथरा और सौरव लूथरा फरार है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही थाईलैंड में छिपे हुए हैं। गोवा सरकार ने लूथरा ब्रदर्श के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए ‘ब्लू कॉर्नर नोटिस’ जारी किया है। जिसके बाद दोनों को भारत लाने की तैयारी तेज कर दी गयी है और उनके बैंक अकांउट भी सीज कर दिए गए है। इस गिरफ्तारी के बाद अनुमान ये लगाया जा रहा है कि थाईलैंड में उनके ठिकानों की जानकारी मिल सकती है।

गोवा अग्निकांड: सरकार का बड़ा एक्शन, फरार लूथरा भाइयों के अवैध क्लबों ...

क्लब में हुए भीषण अग्निकांड पर कड़ा एक्शन

दरअसल गोवा के मशहूर नाइट क्लब के पार्टी वेन्यू बिर्च बाय रोमियो लेन में 6 दिसंबर दिन शनिवार की रात भीषण आग लगने से एक बड़ा हादसा हो गया था, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गयी थी। पुलिस ने शुरुआती अनुमान  में बताया था कि आग लगने का कारण सिलेंडर फटना हो सकता है। पर जांच में ये आया कि हादसा इलेक्ट्रॉनिक फायर क्रैकर्स के कारण हुआ। वहीं इस हादसे पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने नाईट क्लब के मालिकों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया।

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड, सभी 25 मृतकों की पहचान पूरी, दिल्ली के 4 और ...

वहीं इस भीषण अग्निकांड पर कल कड़ा एक्शन लेते हुए सीएम प्रमोद सावंत ने नाइटक्लब पर बुलडोजर चलाने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद क्लब को जमांदोज कर दिया गया था।

Amla Benefits: विटामिन सी और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर है आंवला, आइये यहां जानें इसे खाने के क्या हैं फायदे…

BE NEWS – आंवला जिसे विटामिन- सी का सबसे बड़ा स्त्रोत कहा जाता है। इसे अगर अपनी डाइट में शामिल किया जाये तो इससे कई तरह के फायदे मिलते हैं। हम सभी इसके उपयोग कई तरह से करते है जैसे- चटनी, आचार और मुरब्बा आदि शामिल है। कई लोग इसके क्यूब बनाकर भी स्टोर कर लेते है और रोजाना उसे गरम पानी में डाल कर पीते है।

आंवला आयुर्वेद में भी एक पावरफुल औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। ऐसे में हम आपको आज इसको खाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं जो हमारे लिए और भी ज्यादा फायदेमंद होगा।

आंवले को खाने का सही तरीका

आपको बता दें कि सर्दियों के इस मौसम में आंवला बहुत मात्रा में आता है। जिसका हम लोग कई तरह से उपयोग करते है। इसमे विटामिन सी के अलावा, आयरन, कैल्शियम और विटामिन ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसके आलावा इसमें कई तरीके के न्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते है, जो हमारी बालों और आंखों के लिए बहुत हा फायदेमंद होते है।

सेहत के लिए भरपूर फायदेमंद है आंवला का सेवन, लेकिन सेवन से पहले फायदे ...

कच्चा चबाकर खाना अधिक फायदेमंद होता

आंवले को किसी और तरीके से खाने की बजाय इसे कच्चा चबाकर खाना अधिक फायदेमंद होता है। जिससे पाचन तंत्र में सुधार होता है, इसके साथ ही चबाने से मुंह की एक्सरसाइज भी हो जाती है और चेहरे के मसल्स भी एक्टिव होते हैं। ये बालों की हेल्थ व ग्रोथ को भी सुधारने में मदद करता है और आंखों की रोशनी को भी बढाता है। त्वचा को नेचुरली यंग बनाए रखने में मददगार होता है।

गोवा नाइट क्लब हादसा: लूथरा ब्रदर्श के खिलाफ सीएम प्रमोद सावंत का कड़ा एक्शन, क्लब पर बुलडोजर चलाने के दिए निर्देश

BE NEWS – गोवा नाइट क्लब हादसे के बाद सरकार एक्शन मोड पर आ गयी है। गोवा सरकार ने ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब पर बुलडोजर चलाने के आदेश दिए है। वहीं क्लब को मालिक गौरव लूथरा और सौरव लूथरा दोनों ही इस हादसे के बाद देश से फरार हो गए है।

नाईट क्लब के मालिकों पर केस दर्ज

आपको बता दें कि आपको बता दें कि गोवा के मशहूर नाइट क्लब के पार्टी वेन्यू बिर्च बाय रोमियो लेन में 6 दिसंबर दिन शनिवार की रात भीषण आग लगने से एक बड़ा हादसा हो गया था, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गयी थी। वहीं इस हादसे में अब एक्शन लेते हुए पुलिस ने नाईट क्लब के मालिकों पर केस दर्ज किया गया था, जिसमें क्लब के मैनेजर विवेक सिंह, चीफ मैनेजर राजीव मोदक, बार मैनेजर राजवीर सिंधानिया और गेट मैनेजर प्रियांशु ठाकुर को गिरफ्तार किया गया था।

दोनों को भारत लाने की तैयारी तेज

बता दें कि इस हादसे के बाद से ही क्लब के मालिक गौरव लूथरा और सौरव लूथरा फरार है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही थाईलैंड में छिपे हुए हैं। वहीं गोवा सरकार ने लूथरा ब्रदर्श के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए ‘ब्लू कॉर्नर नोटिस’ जारी किया है। जिसके बाद दोनों को भारत लाने की तैयारी तेज कर दी गयी है और उनके बैंक अकांउट भी सीज कर दिए गए है।

क्लब में हुए भीषण अग्निकांड पर कड़ा एक्शन

गोवा नाइट क्लब में हुए भीषण अग्निकांड पर कड़ा एक्शन लेते हुए सीएम प्रमोद सावंत ने नाइटक्लब पर बुलडोजर चलाने के निर्देश दिए है। मिली जानकारी के अनुसार पार्टी वेन्यू बिर्च बाय रोमियो लेन को गिराने के लिए गोवा प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।

IND vs SA: T20 मुकाबले के लिए तैयार टीम इंडिया, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताई ये 5 बड़ी बातें…

BE NEWS – वनडे सीरीज खत्म होने के बाद अब भारतीय टीम, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले T20 मुकाबले के लिए तैयार है। इसको लेकर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस वार्ता में टीम को लेकर 5 बड़ी बातें बताई।

प्लेइंग इलेवन को लेकर खुलासा

आपको बता दें कि भारतीय टीम 9 दिसंबर को कटक के बाराबती स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले टी20 मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं इस मुकाबले से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार ने बात करते हुए प्लेइंग इलेवन को लेकर खुलासा किया। दोनों ही टीमों में नए खिलाड़ी नजर आ रहे हैं और दोनों ही टीम मैच के लिए पूरी तरह तैयार है।

Suryakumar Yadav becomes the first Indian player to win the ICC Mens ...

संजू सैमसन को भी मौका

कप्तान सूर्यकुमार ने बताया कि, शुभमन गिल ही टी20 फॉर्मेट में सलामी बल्लेबाज के रुप में अभिषेक शर्मा के साथ मैच खलने के लिए उतरेंगे। वहीं संजू सैमसन को भी मौका देने की बात कही जा रही है। इसके आलावा उन्होंने यह भी बताया कि सलामी बल्लेबाजों के अलावा अन्य सभी के बैटिंग आर्डर में कभी भी बदलाव किया जा सकता है। जिसमें बदलाव का ये फेज आगे भी चलता रहेगा।

Safala Ekadashi 2025: कब रखा जाएगा सफला एकादशी व्रत? आइये जानें इसे करने की पूरी विधि और पौराणिक दृष्टि से इसका महत्व…

BE NEWS – हमारे सनातन धर्म में एकादशी व्रत का बहुत महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर माह में दो एकादशी तिथि पड़ती हैं। इस तरह सालभर में कुल 24 एकादशी होती हैं। सभी व्रतों में विशेष स्थान रखने वाला यह एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है।

विशेष फलदायिनी सफला एकादशी 

आपको बता दें कि प्रत्येक वर्ष हर माह में दो बार, एक शुक्ल पक्ष और एक कृष्ण पक्ष में एकादशी तिथि पड़ती है। इन्हीं एकादशी में एक सफला एकादशी जो पौष मास के कृष्ण पक्ष की तिथि को आती है, जोकि विशेष फलदायिनी मानी जाती है।पंचांग के अनुसार, इस साल यह व्रत 15 दिसंबर 2025 को रखा जाएगा।

कहते इस व्रत को करने वाले व्यक्ति को जीवन में सफलता और सभी कष्टों से निजात मिलती है। भगवान विष्णु की पूजा करने और कथा को सुनने से व्रती के जीवन के सभी दुख, रोग, अशांति और आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं। आइये जानें इस व्रत को करने की पूरी विधि और पौराणिक दृष्टि से इसका महत्व…

व्रत करने की पूरी विधि-

व्रत रखने के एक दिन पहले जातक को केवल शुद्ध भोजन ही ग्रहण करना चाहिए। व्रत के दिन सुबह ब्रद्म मुहूर्त में स्नान करने के बाद भगवान विष्णु का ध्यान करें और उनके मंत्रों का जाप करें। भगवान विष्णु की प्रतिमा को आसन पर स्थापित करें। पीले  फूल, तुलसी दल, अक्षत, धूप, दीप, पंचामृत और नैवेघ अर्पित करें। विष्णु सहस्रनाम, भगवद गीता का पाठ और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें। अंत में दीप जलाकर भगवान की आरती करें।

Tulsi Vivah 2022 puja samagri: Check out the list of items for this ...

सफला एकादशी व्रत का पौराणिक महत्व-

सफला एकादशी व्रत बहुत ही पवित्र मानी जाती है। इसको करने से सभी पापों के नाश होता है। घर में सुख-शांति आती है और जीवन के दुख और नकारात्मकता दूर होती है और आध्यात्मिक शांति मिलती है। व्यक्ति अपने सभी कार्यों में सफलता प्राप्त करता है।

इंडिगो संकट के बीच आया पीएम मोदी का बयान, कहा- “नियम-कानून बनाने का मकसद सिर्फ…”

BE NEWS – इंडिगो एयर लाइंस संकट के बीच आज पीएम मोदी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, नियम और कानून को बनाने का मकसद सिर्फ सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए होना चाहिए, न कि आम भारतीय जनता को परेशान करने के लिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान

आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से इंडिगो एयरलाइन संकट बना हुआ है। जिसकी वजह से सफर करने वाले लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि, किसी भी नियम – कानून को बनाने का मकसद सिर्फ सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए होना चाहिए, न कि आम भारतीय नागरिकों को परेशान करने के लिए।

अयोध्या और दिल्ली के बीच चलने वाली इंडिगो फ्लाइट को किया डायवर्ट, खराब ...

 

पीएम मोदी का ये बयान ऐसे समय पर आया है, जब इंडिगो एयरलाइन गहरे संकट से जूझ रहा है। सैंकडों की संख्या में रोजाना फ्लाइट्स  कैंसिल हो रही है। यात्री घंटो फ्लाइट्स का इंतजार कर रहें है। एयरपोर्ट पर लोगों की भीड़ लगी हुई है। जिसकी वजह से लोग बहुत परेशान हैं।

अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक में कहा कि, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि जो भी नियम बन रहे हैं वो प्रशासन के मजबूत करें, लोगों के जीवन को आसान करें, न कि उनको और मुश्किल में डाले। इसके साथ ही उन्होंने इंडिगो के मौजूदा संकट पर अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए है।

संजय सिंह ने भाजपा पर बोला तीखा हमला, वंदे मातरम्, इंडिगो विवाद और यूपी में मतदाता सूची पर उठाए बड़े सवाल

BE NEWS- आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। वंदे मातरम् विवाद से लेकर इंडिगो एयरलाइंस, उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची और दिल्ली प्रदूषण तक उन्होनें केंद्र और भाजपा शासित राज्यों की नीतियों को सवाल खड़ा किया।

वंदे मातरम् को लेकर भाजपा पर आरोप

बता दें कि राज्यसभा सांसद संजय सिंह बीजेपी पर जोरदार हमला बोला और कहा कि, भाजपा और उससे जुड़े संगठनों का वंदे मातरम् से कोई वास्तविक संबंध नहीं है, बल्कि इतिहास में उनके नेताओं का व्यवहार इसके विपरीत रहा है। उन्होंने आरोप लगाया भाजपा के पुरखों ने अंग्रेज़ों की मुखबिरी की थी। RSS ने 52 वर्षों तक अपने मुख्यालय पर तिरंगा नहीं फहराया और लाहौर अधिवेशन में तिरंगे के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया था। भाजपा वंदे मातरम् के मुद्दे को केवल अपने राजनीतिक पाप छिपाने के लिए इस्तेमाल कर रही है।

इंडिगो एयरलाइन विवाद

इंडिगो संकट पर बोलते हुए उन्होंने भाजपा और एयरलाइन कंपनी के बीच मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा को 31 करोड़ रुपये चंदा देने के बाद इंडिगो मनमानी कर रही है। सारा रिकॉर्ड सामने आ चुका है कि भाजपा नेताओं ने एयरलाइन से चंदा लिया है। बड़े उद्योगपतियों से काला चंदा लेकर भाजपा अपनी राजनीतिक मशीनरी चलाती है।

लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद AAP सांसद संजय सिंह ने कहा- सर्वे ...

मतदाता सूची से नाम हटाने का आरोप

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से नाम काटे जाने के मुद्दे पर संजय सिंह कहा कि, पहले उन्होंने 2 करोड़ वोट हटाए जाने की आशंका जताई थी। अब मीडिया रिपोर्ट्स में 3 करोड़ वोट काटे जाने की बात सामने आ रही है। औसतन हर विधानसभा में लगभग 74 हजार वोट हटाए जाएंगे, जो चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करता है। अगर इतने बड़े स्तर पर मतदाता सूची में छेड़छाड़ होगी, तो चुनाव कराना ही बेमानी हो जाएगा।

ये भी देखे: UP Politics: सपा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल प्रदर्शन! BJP और EC को लेकर दिया बड़ा बयान! | – YouTube

कई अहम मुद्दो पर चर्चा की मांग

दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर पर उन्होंने सरकार करते हुए आलोचना की और कहा कि, वायु प्रदूषण जानलेवा हो चुका है, और इस पर सदन में तत्काल चर्चा आवश्यक है। दिल्ली में बढ़ते अपराध और 140 साल पुराने एक मंदिर समेत कई इलाकों में बुलडोजर कार्रवाई ने लोगों को बेघर किया है। इस पर बात होनी चाहिए। इन सभी मुद्दों पर संजय सिंह ने संसद में चर्चा की मांग की है।

ICC ने टीम इंडिया को स्लो ओवर रेट मेंटेन करने पर सुनाई सजा, लगाया भारी जुर्माना…

BE NEWS – भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 हरा कर सीरीज अपने नाम कर ली। लेकिन ICC ने टीम इंडिया को स्लो ओवर रेट मेंटेन करने के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए भारी जुर्माने लगाया है ।

10 प्रतिशत मैच फीस का फाइन

आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 दिसंबर 2025 को रायपुर में खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने 2-1 से जीत हासिल की। जिसमें टीम इंडिया को स्लो ओवर रेट मेंटेन करने के लिए कड़ी सजा सुनाई। जिस वजह से टीम इंडिया पर 10 प्रतिशत मैच फीस का फाइन लगा दिया है। ICC एलीट पैनल के मैच रेफरी रहे रिची रिचर्डसन ने टीम इंडिया पर भारी जुर्माना लगाया है। कप्तान केएल राहुल ने इसे अपनी गलती मानते हुए टीम पर लगा ये भारी जुर्माना स्वीकार किया है।

5 प्रतिशत का फाइन

दरअसल केएल राहुल की टीम समय से पहले दो ओवर पूरे नहीं कर पाई थी, जिस कारण से टीम पर ICC कोड ऑफ कंडक्ट आर्टिकल 2.22 के उल्लंघन किया। इस नियम के अनुसार अगर कोई टीम इस नियम को तोड़ती है तो हर ओवर के अनुसार उस पर 5 प्रतिशत का फाइन लगता है। इसी वजह से टीम की 10 प्रतिशत की मैच फीस कच चुकी है।

‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के इस ऐतिहासिक अवसर के…’ लोकसभा में बोले पीएम मोदी

BE NEWS – वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर संसद में इस पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत इस पर जिक्र करते हुए की।

हम सभी के लिए गर्व का बात

आपको बता दें कि सोमवार को संसद के शीतकालीन सत्र के आज आठवें दिन की शुरुआत प्रधानमंत्री के संबोधन से हुई। जिस पर उन्होनें वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर उसके इतिहास का जिक्र किया। लोकसभा में बोलते हुए उन्होनें कहा कि, ‘ये हम सभी के लिए गर्व का बात है कि इस ऐतिहासिक अवसर के हम सभी साक्षी बन रहे हैं। मैं, हम सभी का आभार व्यक्त करता हूं कि हमने इस महत्वपूर्ण अवसर को चर्चा का रास्ता चुना है।’

Vande Mataram Typography in English Language. Social Media Creative ...

गीत ने हमारे स्वतंत्रता आंदोलन को प्रेरित किया

आगे उन्होनें कहा कि, ‘जब वंदे मातरम् के 50 वर्ष पूरे हो रहे थे तब भारत ब्रीटिश शासन को अधीन था और जब इसके 100 वर्ष पूरे हुए तब भारत आपातकाल की जंजीरों में था। उस समय देश के लिए जीने- मरने वालों को जेल की सलाखों के पीछे डाला जा रहा था। जिस गीत ने हमारे स्वतंत्रता आंदोलन को प्रेरित किया, दुर्भाग्य से भारत उस वक्त अपने एक काले दौर से गुजर रहा था। 150 वर्ष उस महान अध्याय और उस गौरव को फिर स्थापित करने का अवसर है। यही वो गीत है जिसने हमें 1947 में आजादी प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया और स्वतंत्रता दिलाई।’

‘धीरे-धीरे अपनी जिंदगी के…’ धर्मेंद्र के जन्मदिन पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया याद

BE NEWS – हिंदी सिनेमा के महान अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद आज उनके  जन्मदिन पर परिवार से लेकर उनके फैंस तक उनके याद कर रहे हैं। वहीं हेमा मालिनी ने भी उनको याद करते हुए आज एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

फैंस और पूरे परिवार ने नम आंखों से किया याद

आपको बता दें कि बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र के आज 90वें जन्मदिन मनाया जा रहा है। चंद दिनों पहले 24 नवंबर को 89 वर्ष का उम्र में उनके जुहू स्थित बगले पर अंतिम सांस ली थी। उनके जाने का गम उनके फैंस और परिवार के साथ साथ पूरी इंडस्ट्री को हुआ है। आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर उनके फैंस और पूरा परिवार नम आंखों से याद कर रहा है। बेटे सनी देओल, ईशा देओल और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने भावुक पोस्ट कर आज उनको याद किया।

when prakash kaur reacted on second marriage of dharmendra | जब हेमा ...

आप मुझे टूटा हुआ छोड़कर चले गए- हेमा मालिनी 

हेमा मालिनी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, “धरम जी जन्मदिन की शुभकामनाएं..आपको गये दो हफ़्ते से अधिक समय बीत चुका है। आप मुझे टूटा हुआ छोड़कर चले गए, धीरे-धीरे उन टुकड़े जोड़ते हुए और अपने जीवन को फिर से संजोने की कोशिश कर रही हूं, यह जानते हुए कि आप हमेशा मेरी आत्मा में मेरे साथ रहेंगे।”

मेरे साथ बिताए गए जीवन की खुशियों भरी यादें

आगे उन्होनें लिखा कि, “मेरे साथ बिताए गए जीवन की खुशियों भरी यादें कभी नहीं मिट सकतीं और बस उन पलों को फिर से जी लेने से मुझे बड़ी शांति और खुशी मिलती है। मैं भगवान का धन्यवाद करती हूं कि हमें साथ में इतने सुंदर वर्ष मिले, हमारी दो प्यारी बेटियां हैं जिन्होनें हमारे प्यार को फिर से मजबूत किया हैं, और उन सभी खूबसूरत, सुखद यादें जो हमेशा मेरे दिल में रहेंगी। आपके जन्मदिन पर मेरी प्रार्थना है कि भगवान आपको शांति और खुशी दें।”