Paush Putrada Ekadashi 2025: कब रखा जाएगा पौष पुत्रदा एकादशी व्रत, जानें पारण का सही समय एंम इसका महत्व…

BE NEWS – सनातन धर्म में एकादशी का एक खास महत्व है। एकादशी का व्रत करने वाले करने वाले जातक को सभी प्रकार के कष्टों व पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख- समृद्धि का वास होता है।

एकादशी तिथि का विशेष धार्मिक महत्व

धार्मिक मान्यता के अनुसार, पौष माह के शुक्ल पक्ष की तिथि को आने वाली एकादशी को पौत्रदा एकादशी के रुप में मनाया जाता है। सनातन धर्म में एकादशी तिथि का विशेष धार्मिक महत्व होता है। यह दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना के लिए समर्पित माना गया है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विधिपूर्वक व्रत और पूजा करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है तथा जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं।ऐसे में आइए जानते हैं पौष पुत्रदा एकादशी 2025 की तिथि, शुभ मुहूर्त, पारण का समय और दिन से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां।

ये भी देखें- Today Breaking News ! आज 22 दिसंबर 2025 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | weather update | BE News

Paush Putrada Ekadashi 2025 Kab Hai: पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत कब रखा ...

पौष पुत्रदा एकादशी 2025 की तिथि

वैदिक पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि प्रारंभ 30 दिसंबर 2025 को सुबह 07:50 बजे और तिथि की समाप्ति 31 दिसंबर 2025 को सुबह 05:00 बजे होगी। उदयातिथि के अनुसार, पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत 30 दिसंबर 2025 (मंगलवार) को रखा जाएगा। एकादशी व्रत का पारण 31 दिसंबर 2025 को द्वादशी तिथि को किया जाता है। जिसका शुभ समय दोपहर 01:29 बजे से 03:33 बजे तक रहेगा। इस समय के भीतर व्रत का पारण करना अत्यंत शुभ माना जाता है। Read More Paush Putrada Ekadashi 2025: कब रखा जाएगा पौष पुत्रदा एकादशी व्रत, जानें पारण का सही समय एंम इसका महत्व…

पंजाब सरकार ने इन शहरों को दिया पवित्र शहरों का दर्जा, मांस, शराब और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री पर लगाया बैन

BE NEWS – पंजाब सरकार ने प्रमुख तीन शहरों को पवित्र शहरों का दर्जा दिया है। जहां अब मांस, शराब, तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री पर बैन लगा दिया गया है।

नशीले पदार्थों की बिक्री पर बैन

आपको बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को एक वीडियो मैसेज के जरिए ये ऐलान किया है कि अमृतसर की वॉलाड सिटी, तलवंडी सावो और श्री आनंदपुर साहिब को पवित्र शहरों का दर्जा दिया गया। जिसके बाद अब इन शहरों में मांस, शराब, तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री पर बैन लगा दिया गया है।

पंजाब के राज्यपाल ने दी अपनी मंजूरी

दरअसल पिछले महीने श्री आंनदपुर साहिब में पंजाब विधान सभा का विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को पारित किया गया था, जिसको पंजाब के राज्यपाल ने अपनी अंतिम मंजूरी दे दी है। जो कि गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहादत वर्षगांठ को मौके पर आयोजित की गयी थी। 15 दिसंबर को आयोजित इस विशेष सत्र में पंजाब सरकार ने रुपनगर जिले के श्री आनंदपुर साहिब, वॉलाड सिटी और तलवंडी साबो व स्वर्ण मंदिर के आस-पास के क्षेत्र को अधिकारिक तौर पर पवित्र शहर का दर्जा देने की अधिसुचना जारी की गयी।

ये भी देखें- Bangladesh Violence: बांग्लादेश में हिंदुओं पर बर्बरता!,मॉब लिंचिंग से मंदिर तोड़फोड़ तक | BE NEWS

Punjab Special Assembly Session: पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान, 3 ...

पवित्र शहरों में अब सख्त नियम लागू

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अपने इस वीडियो में कहा कि, सिखों के पांच तख्त हैं जिसमें से श्री अकाल तख्त साहिब (अमृतसर), श्री दमदमा साहिब (तलवंडी सावो) और श्री केशगढ़ साहिब (श्री आनंदपुर साहिब) में पंजाब सरकार ई- रिक्शा, मिनी बसें एंव अन्य सभी प्रकार की पब्लिक ट्रांसपोर्ट सर्विस समेत जरुरी व्यवस्थाएं करेगी। इसके साथ ही इन पवित्र शहरों में अब सख्त नियम लागू होंगे। इन शहरों में सभी प्रकार के नशीलें पदार्थ, मांस, शराब, तंबाकू आदि की बिक्री सेवन पर पूरी तरह से रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है।  Read More पंजाब सरकार ने इन शहरों को दिया पवित्र शहरों का दर्जा, मांस, शराब और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री पर लगाया बैन

VB-G RAM G Act: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ‘वीबी-जी राम जी’ विधेयक को दी मंजूरी, ग्रामीण मजदूरों को 100 के बदले मिलेगा 125 दिन का वेतन

BE NEWS – ‘वीबी-जी राम जी विधेयक 2025’ को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंजूरी दे दी है। इसके अनुसार अब ग्रामीण मजदूरों को 100 के बदले 125 दिन का वेतन मिलेगा। अब ये विधेयक कानून बन गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी मंजूरी

आपको बता दें कि VB-G Ram Ji बिल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज 20 दिसंबर दिन रविवार को मंजूरी दे दी है। जिसके साथ ही ये बिल अब कानून बन गया है। इस कानून के तहत अब ग्रामीण परिवारों को मिलने वाली वैधानिक मजदूरी रोजगार की गारंटी को बढ़ाकर अब 125 दिन कर दिया गया है, जो पहले 100 दिन था। इससे पहले ये बिल संसद के दोनों सदनों में पास कर दिया गया था। इस बिल को 1 अप्रैल साल 2026 से लागू करने की तैयारी की जा रही है।

प्रस्तावित बिल 20 साल पुराने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी अधिनियम (MGNREGA) बिल की जगह लेगा। जिसमें रोजगार की गांरटी अब 100 दिन की बजाय 125 दिन होगी। जो कि एक एतिहासिक कदम है। जिस पर सरकार का कहना है कि VB-G Ram Ji बिल के पास होने से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की गारंटी पहले भी ज्यादा अब मजबूत हो जाएगी।

Droupadi Murmu India’s First President From Tribal Community - Mahilalu

भुगतान को लेकर भी सख्त प्रावधान

कानून में मजदूरी भुगतान को लेकर भी सख्त प्रावधान किए गए हैं। मजदूरी का भुगतान साप्ताहिक आधार पर या अधिकतम 15 दिनों के भीतर करना अनिवार्य होगा। यदि भुगतान में देरी होती है, तो श्रमिकों को मुआवजा देने का भी स्पष्ट प्रावधान रखा गया है। Read More VB-G RAM G Act: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ‘वीबी-जी राम जी’ विधेयक को दी मंजूरी, ग्रामीण मजदूरों को 100 के बदले मिलेगा 125 दिन का वेतन

“घर जाओ, नजर उतरवाओ….” शुभमन गिल के टीम इंडिया से ड्रॉप होने से पहले ये क्यों बोले थे सुनील गावस्कर

BE NEWS – T-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए चुनी गई इंडियन टीम में शुभमन गिल को जगह नहीं मिली। जिस पर सुनील गावस्कर ने उनके सपोर्ट करते हुए कहा कि, शुभमन गिल को टी-20 वर्ल्ड कप में जगह मिलनी चाहिए थी।

अक्षर पटेल को उपकप्तान घोषित

आपको बता दें कि T-20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड के खिलाफ T-20 सारीज के लिए शनिवार शाम को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। जहां 15 सदस्यीय टीम में शुममन गिल को जगह नहीं मिली और उनकी जगह पर अक्षर पटेल को उपकप्तान घोषित कर दिया गया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गए टी-20 वर्ल्ड कप को दौरान उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। जिसको देखते हुए उनको टीम में जगह नहीं दी गई।

ये भी देखें- Bengal में PM Modi ने Rally को Virtually सम्बोधित करते हुये CM Mamata पर साधा निशाना | Be news

Shubman gill completed 200 four and 2000 run in ipl history become 2nd ...

क्लास परमानेंट होती है पर फार्म टेम्परेरी – गावस्कर

सुनील गावस्कर ने अपनी बातचीत के दौरान बताया कि, “शुभमन गिल का टी- 20 वर्ल्ड कप में सिलेक्ट नहीं होना काफी आश्चर्य वाला रहा। वे एक शानदार बल्लेबाज हैं जिनका प्रदर्शन टी- 20 वर्ल्ड कप में कमाल का रहा। लेकिन हां वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले कुछ मैचों में काफी संघर्ष करते दिखे। हालाकिं क्लास परमानेंट होती है पर फार्म टेम्परेरी। गिल काफी लंबे समय के बाद ब्रेक से वापस आए थे और फार्म में नहीं थे। जिसके बाद काफी परेशानी होती है। टी-20 में शाट्स की जरुरत होती है और वो इतनी आसानी से नहीं आते हैं।” Read More “घर जाओ, नजर उतरवाओ….” शुभमन गिल के टीम इंडिया से ड्रॉप होने से पहले ये क्यों बोले थे सुनील गावस्कर

नववर्ष 2026 का पहले दिन बन रहे ये खास दुर्लभ संयोग, जानें कैसे करें पूजा-पाठ के साथ नए साल की शुरुआत

BE NEWS – साल 2025 के खत्म होने के साथ ही कुछ ही दिनों में नववर्ष 2026 का शुरुआत हो जाएगी। हर साल की तरह इस बार भी लोग नए साल का स्वागत अपने तरीकों से करेंगे। कई लोग बाहर घूमने-फिरने के लिए जाते है, तो कोई धार्मिक स्थलों में जाकर पूजा-पाठ के साथ नए साल की शुरुआत करना चाहता है। खास बात यह है कि वर्ष 2026 का पहला दिन धार्मिक दृष्टि से बहुत ही शुभ माना जा रहा है।

भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा का अद्भुत संयोग

आपको बता दें कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, 1 जनवरी 2026 को एक विशेष और दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस दिन वर्ष का पहला प्रदोष व्रत पड़ेगा, जो भगवान शिव को समर्पित होता है। साथ ही यह दिन गुरुवार का होने के कारण भगवान विष्णु और भगवान शिव दोनों की पूजा का अद्भुत संयोग बन रहा है।

गुरुवार के दिन प्रदोष व्रत पड़ने से इसे गुरु प्रदोष व्रत कहा जाएगा। यह संयोग अत्यंत दुर्लभ होता है और इसका धार्मिक महत्व भी बहुत अधिक है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और विधि -विधान से भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा करने से भक्तों को सुख, समृद्धि, रोगों से मुक्ति और मनोकामनाओं की पूर्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है। Read More नववर्ष 2026 का पहले दिन बन रहे ये खास दुर्लभ संयोग, जानें कैसे करें पूजा-पाठ के साथ नए साल की शुरुआत

Dhurandhar Box Office Collection: सबसे तेज 500 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनी धुरंधर, 16वें दिन भी किया बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन

BE NEWS – रणवीर सिंह की धुरंधर फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। वहीं सबसे ज्यादा तेजी से 500 की कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। 16वें दिन भी इस फिल्म ने धमाकेदार कलेक्शन किया।

साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

आपको बता दें कि रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म लगातार रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है और महज 16 दिनों में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है। भारत में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी ‘धुरंधर’ अब साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शुमार हो गई है।

Dhurandhar first teaser: धुरंधर में घायल रणवीर का खतरनाक बदला, अक्षय ...

16वें दिन भी बरकरार रही रफ्तार

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 16वें दिन यानी शनिवार को करीब 33.5 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 516.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, इंडिया कुल कलेक्शन 620 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 780 करोड़ रुपये हो चुका है। 16वें दिन के कलेक्शन के मामले में ‘धुरंधर’ ने फिल्म ‘छावा’ को भी पीछे छोड़ दिया। जहां ‘छावा’ ने तीसरे शनिवार को 22 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं ‘धुरंधर’ ने उससे कहीं बेहतर प्रदर्शन किया।

ये भी देखें- Lucknow में लगा Atal Swasthya Mela ,जनता को मिलेगी निशुल्क स्वाश सुविधाएं | BE News

Ranveer Singh To Arjun Rampal: Which Dhurandhar Star's Fiery First Look ...

 

सबसे तेज 500 करोड़ क्लब में एंट्री

फिल्म ने सिर्फ 15 दिनों में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया, जिससे इसने जवान और स्त्री 2 जैसी सुपरहिट फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया। हालांकि सबसे तेज 500 करोड़ कमाने का रिकॉर्ड अब भी ‘पुष्पा 2- द रूल’ के नाम है, जिसने 11 दिनों में 552.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ‘जवान’ ने 18 दिनों में और ‘स्त्री 2’ ने 22 दिनों में 500 करोड़ क्लब में एंट्री की थी। Read More Dhurandhar Box Office Collection: सबसे तेज 500 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनी धुरंधर, 16वें दिन भी किया बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन

Christmas Special: क्रिसमस में घर पर बनाएं सॉफ्ट और परफेक्ट प्लम केक, इस आसान रेसिपी के साथ…

BE NEWS – क्रिसमस के आते ही हर तरफ खुशी की लहर देखने को मिलती है। खासतौर पर बच्चों को इसदिन का बेसब्री से इंतजार रहता है। बजार भी क्रिसमस ट्री और तरह – तरह की सजावट की चीजों से सराबोर नजर आते है। लोग एक हफ्तें पहले से ही इसको लेकर तैयारी शुरु कर देते हैं। ऐसे में लोग घरों को सजाने से लेकर, तरह-तरह के गिफ्ट्स खरीदते हैं। साथ ही केक और खाने की चीजों को लेकर भी कई तैयारियां शुरु कर देते है।

क्रिसमस की तैयारियों के साथ- साथ केक की डिमांड भी बाजार में बढ़ जाती है। कई लोग मार्केट से केक खरीदते हैं तो कई लोग इसे घर पर ही बनाना पसंद करते हैं। ऐसे में हम आपको प्लम केक को घर पर बनाने की एक रेसिपी बताने जा रहें है, जिससे आप भी बिल्कुल मार्केट की स्टाइल में केक बनाकर तैयार कर सकते है।

ये भी देखें- Bengal में PM Modi ने Rally को Virtually सम्बोधित करते हुये CM Mamata पर साधा निशाना | Be news

Celebrate Christmas and New Year in Goa for Unique Experience ...

प्लम केक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

1. मैदा – 1 कप

2. ब्राउन शुगर – 200 ग्राम

3. बटर – 200 ग्राम

4. दही – 100 ग्राम

5. मिल्क पाउडर – 1 चम्मच

6. बेकिंग सोडा – एक चुटकी

7. दालचीनी पाउडर – 1 छोटा चम्मच

8. नमक – एक चुटकी

9. टूटी-फ्रूटी – आधा कप

10. किशमिश – आधा कप

11. ऑरेंज जूस – 1 गिलास

बनाने की विधि
सबसे पहले सभी सामग्री को नापकर तैयार रखें। किशमिश और टूटी-फ्रूटी को ऑरेंज जूस में भिगोकर 20-30 मिनट के लिए रख दें। एक बाउल में मैदा छान लें और उसमें नमक व दालचीनी पाउडर मिला दें। केक टिन में अच्छे से बटर लगाकर रख दें और ओवन को 10 मिनट के लिए प्रीहीट करें। अब दूसरे बाउल में बटर और ब्राउन शुगर को अच्छे से फेंटें, जब तक मिश्रण क्रीमी न हो जाए। इसमें दही और मिल्क पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। Read More Christmas Special: क्रिसमस में घर पर बनाएं सॉफ्ट और परफेक्ट प्लम केक, इस आसान रेसिपी के साथ…

South Africa: जोहान्सबर्ग में अज्ञात बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 9 लोगों की मौत, कई घायल

BE NEWS – दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आज सुबह अज्ञात बंदूकधारियों ने लोगों पर फायरिंग शुरु कर दी। जिसमें 10 लोगों के मौत की खबर है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं ।

इस महीने की दूसरी घटना

आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में फिर एक बार रविवार को फायरिंग की घटना समाने आयी है। मिली जानकारी के अनुसार जोहान्सबर्ग के पश्चिम में स्थित बेकर्सडाल टाउनशिप में 9 लोगों के मारे जाने की आंशका जताई जा रही है। वहीं 10 लोगों के घायल होने खबर है। फायरिंग की यह इस महीने की दूसरी घटना है। हलाकिं इस फायरिंग का मकसद अभी तक समझ नहीं आया है। वहीं इस घटना को देखते हुए पूरे इलाके की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया।

दक्षिण अफ्रीका में बंदूकधारियों ने की गोलियों की बरसात, सड़कों पर बिछ ...

9 लोगों के मारे जाने की आंशका

इस घटना के बाद से पूरे इलाके में अफरा- तफरी को माहौल है। पुलिस ने बताया कि दो गाड़ियों पर सवार कुछ बंदूकधारियों ने जोहान्सबर्ग के पश्चिम में स्थित बेकर्सडाल स्थित एक शराब खाने पर मौजूद लोगों पर गोलियों की बरसात शुरु कर दी। जिसमें 9 लोगों के मारे जाने की खबर है, वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिनको पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज जारी है और कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक जिस जगह पर ये घटना हुई वहां पर अवैध रुप से शराब बेची जा रही थी।

ये भी देखें- पीएम नरेंद्र मोदी ने असम दौरे के दूसरे दिन छात्रों से किया संवाद, परीक्षा तनाव और मानसिक स्वास्थ्य पर हुई चर्चा – Be News Networks | Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

South Africa firing: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में 12 हमलावरों ने ... इस महीने की यह दूसरी बड़ी घटना

जोहान्सबर्ग में इस महीने की यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले 6 दिसंबर को हमलावरों ने राजधानी प्रिटोरिया के एक हॉस्टल पर हमला किया था। जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी। इन दोनों घटनाओं के बाद अब देश की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। Read More South Africa: जोहान्सबर्ग में अज्ञात बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 9 लोगों की मौत, कई घायल

पीएम नरेंद्र मोदी ने असम दौरे के दूसरे दिन छात्रों से किया संवाद, परीक्षा तनाव और मानसिक स्वास्थ्य पर हुई चर्चा

BE NEWS – पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने असम दौरे के दूसरे दिन ब्रह्मपुत्र नदी पर क्रूज शिप में छात्रों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम पर पढ़ाई से संबधित बातों और मानसिक स्वास्थ पर उनसे बात  की।

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत संवाद

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय असम दौरे पर है। आज अपने दौरे के दूसरे दिन सुबह ब्रह्मपुत्र नदी पर क्रूज शिप पर मौजूद छात्रों के साथ परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत संवाद किया। जिसमें असम के विभिन्न जिलों से चुने गए 25 छात्रों ने प्रतिभाग किया। लगभग 45 मिनट तक तीन मंजिला क्रूज शिप ‘एम वी चराइदेव-2’ पर मौजूद रहे और छात्रों से पढ़ाई, परीक्षा के तनाव, समय और जीवन से जुड़े अनुभवों पर खुलकर बातचीत की। यह कार्यक्रम हाल ही में उद्घाटित गुवाहाटी गेटवे टर्मिनल (इनलैंड वॉटर ट्रांसपोर्ट) से शुरू हुआ, जहां से प्रधानमंत्री फ्लोटिंग ब्रिज के माध्यम से क्रूज शिप तक पहुंचे।

ये भी देखें- Pakistan: तोशाखाना केस में इमरान खान और बुशरा बीबी को 17-17 साल की सजा, अदियाला जेल में सुनाया गया फैसला – Be News Networks | Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

पीएम मोदी ब्रह्मपुत्र पर क्रूज पर सवार, असम दौरे के दूसरे दिन छात्रों से की 'परीक्षा पे चर्चा'

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्रधानमंत्री की यात्रा को ध्यान में रखते हुए ब्रह्मपुत्र नदी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया था। नदी पुलिस के साथ-साथ NDRF और SDRF की टीमें लगातार गश्त करती रहीं। एहतियात के तौर पर शनिवार से दो दिनों के लिए फेरी सेवाओं को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि इस क्रूज कार्यक्रम से ब्रह्मपुत्र नदी पर्यटन को नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

विभिन्न जिलों के छात्रों की सहभागिता

इस संवाद में कामरूप मेट्रोपॉलिटन, मोरीगांव, डिब्रूगढ़, कछार, श्रीभूमि, बक्सा, दीमा हसाओ, कोकराझार, गोलाघाट, कार्बी आंगलोंग और नलबाड़ी जिलों से आए छात्रों ने हिस्सा लिया। इनमें जवाहर नवोदय विद्यालय, पीएम श्री स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, डॉन बॉस्को संस्थान और निजी स्कूलों के छात्र शामिल थे। Read More पीएम नरेंद्र मोदी ने असम दौरे के दूसरे दिन छात्रों से किया संवाद, परीक्षा तनाव और मानसिक स्वास्थ्य पर हुई चर्चा

“दशकों की उपेक्षा को अब विकास में बदल रही है सरकार…” गुवाहाटी में पीएम मोदी ने बोला कांग्रेस पर तीखा हमला

BE NEWS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुवाहाटी के गोपीनाथ बरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए काग्रेंस पर जमकर निशाना साधा।

गोपीनाथ बरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन

आपको बता दें कि असम के गुवाहाटी में आज पीएम मोदी ने गोपीनाथ बरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। जहां मंच पर से जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने काग्रेंस पर निशाना साधा। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि, असम और पुर्वोत्तर का विकास कांग्रेस सरकार के एजेंडे में कभी था ही नहीं। उनकी सरकार में बैठे लोग कहते थे कि असम और पुर्वोत्तर में जाता ही कौन है। उन्हें लगता था कि यहां आधुनिक एयरपोर्ट, बेहतर रेलवे और हाईवे की कोई जरूरत नहीं है।” प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि इसी सोच के कारण दशकों तक पूरे क्षेत्र की उपेक्षा हुई, जिसे उनकी सरकार अब एक-एक कर सुधार रही है।

हिंसा से विकास तक का सफर

आगे उन्होंने कहा कि, जिन इलाकों की पहचान पहले हिंसा और खून-खराबे से होती थी, आज वहां 4G और 5G तकनीक के जरिए डिजिटल कनेक्टिविटी पहुंच रही है। उन्होंने बताया कि जो जिले कभी हिंसाग्रस्त माने जाते थे, वे अब ‘आकांक्षी जिले’ बन चुके हैं और आने वाले समय में यही क्षेत्र औद्योगिक क्षेत्र के रूप में उभरेंगे।

आसियान देशों से भारत को जोड़ने में एक अहम ब्रिज

पीएम मोदी ने ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने पूर्वोत्तर को विशेष प्राथमिकता दी है। असम आज भारत के ‘ईस्टर्न गेटवे’ के रूप में उभर रहा है और आसियान देशों से भारत को जोड़ने में एक अहम ब्रिज की भूमिका निभा रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि यह पहल भविष्य में व्यापार, निवेश और रोजगार के नए रास्ते खोलेगी। Read More “दशकों की उपेक्षा को अब विकास में बदल रही है सरकार…” गुवाहाटी में पीएम मोदी ने बोला कांग्रेस पर तीखा हमला