Masik Durgashtami 2025: साल की अंतिम मासिक दुर्गाष्टमी पर करें शक्ति उपासना, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि…

BE NEWS – हर महीने शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाती है। यह दिन मां दुर्गा की पूजा और आराधना को समर्पित होता है। इस दिन व्रत रखने व पूजा-पाठ करने से  जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं व जीवन से सभी प्रकार की नाकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।

भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन विधि-विधान से पूजा करने व मां की उपासना करने से देवी मां प्रसन्न होती है, और अपने भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती है। जिससे घर- परिवार में सुख व शांति बनी रहती है। आइये आपको बताते है इस साल की अंतिम मासिक दुर्गा अष्टमी कब मनाई जाएगी। जानें इस दिन की पूजा विधि व शुभ मुहूर्त…

Jay Mata di🙏🏻welcome to live #live #livestream #viral #virallivestream ...

मासिक दुर्गा अष्टमी की शुभ मुहूर्त व तिथि

मासिक दुर्गा अष्टमी तिथि की शुरुआत 27 दिसंबर 2025 को दोपहर 1 बजकर 09 मिनट पर होगी। वहीं इसका समापन 28 दिसंबर 2025 को सुबह 11 बजकर 59 मिनट पर होगा। हिंदु मान्यता के अनुसार हमारे सनातन धर्म में उदया तिथि को मान्यती दी जाती है। जिलके अनुसार इस वर्ष की अंतिम मासिक दुर्गा अष्टमी 28 दिसंबर 2025 दिन रविवार को मनाई जाएगी।

Masik Durga Ashtami 2025: मासिक दुर्गाष्टमी के दिन इस विधि से करें मां ...

मासिक दुर्गाष्टमी की सरल पूजा विधि

इस दिन प्रातःकाल स्नान कर स्वच्छ लाल या पीले वस्त्र पहने। घर के मंदिर की सफाई कर शांत मन से व्रत और पूजा का संकल्प लें। चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर देवी दुर्गा की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। इसके बाद गंगाजल से शुद्धिकरण करें। देवी को लाल चुनरी, फूल, अक्षत और सिंदूर अर्पित करें। अब मां की प्रतिमा के सामने घी का दीपक और धूप जलाएं और भोग में हलवा, पूरी, फल या नारियल अर्पित करें।दुर्गा चालीसा का पाठ करें या “ॐ दुम दुर्गाय नमः” मंत्र का जाप करें। अंत में कपूर से आरती करें और मां से प्रार्थना करें।

ये भी देखें- Lucknow Gamla Chori News: PM Modi के कार्यक्रम के बाद प्रेरणा स्थल से गमले चोरी, Video Viral |

 मासिक दुर्गाष्टमी के लाभ

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार वर्ष की अंतिम मासिक दुर्गाष्टमी आत्मचिंतन और संकल्प का विशेष अवसर होती है। इस दिन भक्त बीते वर्ष की गलतियों के लिए क्षमा याचना करते हैं और आने वाले वर्ष के लिए शक्ति, सद्बुद्धि और सफलता की कामना करते है। वहीं इस दिन पर कन्या पूजन, अन्न दान और जरूरतमंदों की सहायता करने से पुण्य में वृद्धि होती है।

मासिक दुर्गाष्टमी का महत्व

यह तिथि शक्ति की अधिष्ठात्री देवी दुर्गा को समर्पित होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन व्रत और पूजा करने से भय, बाधा और मानसिक तनाव दूर होते हैं। साधक में आत्मबल, धैर्य और निर्णय क्षमता में भी वृद्धि होती है। Read More Masik Durgashtami 2025: साल की अंतिम मासिक दुर्गाष्टमी पर करें शक्ति उपासना, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि…

कुलदीप सेंगर की रिहाई के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर प्रदर्शन, रेप पीड़िता की मां ने सुप्रीम कोर्ट जाने की कही बात

BE NEWS – दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा उन्नाव रेप केस के दोषी कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत दिए जाने के खिलाफ लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस फैसले की लोगों ने कड़ी निंदा करते हुए न्याय दिए जाने की मांग कर रहे हैं।

उन्नाव रेप केस: पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर को दिल्ली HC से जमानत ... जमानत रद्द करने की मांग

आपको बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा उन्नाव रेप केस में दोषी ठहराए गए पूर्व बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सशर्त जमानत दिए जाने के फैसले के खिलाफ शुक्रवार को हाईकोर्ट के बाहर विरोध प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने इस फैसले को न्याय के खिलाफ बताते हुए कड़ी आलोचना की और जमानत रद्द करने की मांग की। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन लोगों में गहरा आक्रोश और निराशा देखने को मिली।

न्याय व्यवस्था से बड़ा झटका

इस दौरान पीड़िता की मां ने हाईकोर्ट के फैसले पर गहरा दु:ख व्यक्त किया और कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था से बड़ा झटका लगा है। उन्होंने कहा कि वह इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगी। पीड़िता की मां ने कहा कि, सेंगर की जमानत तत्काल रद्द होनी चाहिए और यदि सर्वोच्च न्यायालय से भी न्याय नहीं मिला तो हम ये देश छोड़ कर दूसरे देश चले जाएंगे।

ये भी देखें- Pakistan Airline PIA Sold: आरिफ हबीब कौन हैं? गुजरात से क्या है कनेक्शन | BE News

दोषी को राहत देना देश के लिए गलत संदेश -मुमताज पटेल

कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने भी हाईकोर्ट के फैसले पर सवाल उठाते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि तकनीकी आधार पर दोषी को राहत देना देश के लिए गलत संदेश है और इससे न केवल पीड़िता के परिवार, बल्कि पूरे समाज, खासकर महिलाओं के न्याय व्यवस्था पर भरोसे को ठेस पहुंची है।

न्याय नहीं मिला तो आंदोलन होगा और तेज

महिला अधिकार कार्यकर्ता योगिता भयाना ने कहा कि वे न्याय की मांग को लेकर शांतिपूर्वक हाईकोर्ट पहुंची हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पीड़िता को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन और तेज किया जाएगा, क्योंकि यह उनका संवैधानिक अधिकार है। प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में मांग की कि कुलदीप सिंह सेंगर को दी गई जमानत रद्द की जाए। Read More कुलदीप सेंगर की रिहाई के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर प्रदर्शन, रेप पीड़िता की मां ने सुप्रीम कोर्ट जाने की कही बात

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि आज, राहुल गांधी, सीएम हिंमता बिस्वा शर्मा समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

BE NEWS – पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि पर आज कांग्रेस पार्टी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 26 दिसंबर 2025 को आज ही के दिन 92 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था।

भारत को आर्थिक रुप से किया  सशक्त

आपको बता दें कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की आज पुण्यतिथि है। 26 दिसंबर 2025 को आज के ही दिन दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनका निधन हो गया था। वे बहुत ही सरल और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। अपने कुशल नेतृत्व और दूरदर्शीता से उन्होंने भारत को आर्थिक रुप से सशक्त किया। उन्होंने भारत को विश्व मंच पर अक नई पहचान दिलाई । आज उनकी पुण्यतिथि पर कांग्रेस पार्टी व राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर PM मोदी ने क्या कहा? दिया भावुक संदेश ...

भारत को आर्थिक रुप से सशक्त किया- राहुल गांधी 

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी की पुण्यतिथि पर उनको विनम्र श्रद्धांजलि। आगे उन्होंने लिखा कि, अपने दूरदर्शी नेतृत्व से उन्होंने भारत को आर्थिक रुप से सशक्त किया। देश के गरीबों और वंचितों के लिए उनके साहसिक निर्णयों ने भारत को विश्व के मंच पर अक नई पहचान दिलाई। उनकी विनम्रता, कर्मठता और ईमानदारी हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगी। Read More पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि आज, राहुल गांधी, सीएम हिंमता बिस्वा शर्मा समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी लोकार्पण के अवसर पर जनसभा को किया संबोधित, कहा- “कुछ राजनीतिक दलों ने जानबूझकर आंबेडकर को सम्मान…”

BE NEWS – पीएम  मोदी आज राजधानी लखनऊ में बने प्रेरणा स्थल पर पहुंच चुके हैं। जहां पहुंच कर उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान उनके साथ मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल समेत कई नेता भी मौजूद रहें। प्रेरणा स्थल के लोकार्पण अवसर पर देश को संबोधित करते हुए इसे आत्मसम्मान, सेवा और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रतीक बताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन ...

प्रतिमाओं का बटन दबाकर किया अनावरण

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बसंतकुंज योजना के तहत राजधानी लखनऊ बने कमल के आकार के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर पहुंच चुके हैं। जहां अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जंयती के अवसर पर उन्होंने प्रेरणा स्थल पर स्थापित हमारे देश की महान विभूतियों पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 65 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाओं का बटन दबाकर अनावरण किया। Read More पीएम मोदी लोकार्पण के अवसर पर जनसभा को किया संबोधित, कहा- “कुछ राजनीतिक दलों ने जानबूझकर आंबेडकर को सम्मान…”

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का दबदबा कायम, 20 दिनों में हुई 900 करोड़ पार, भारत में ‘अवतार-3’ पिछड़ी

BE NEWS – रणवीर सिंह की धुरंधर फिल्म लगातार 20वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाएं रखी है। सोशल मीडिया पर लगातार फिल्म और उसकी स्टार कास्ट को खूब तारीफ मिल रही हैं। वहीं दूसरी तरफ फिल्म अवतार – 3 की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

आपको बता दें कि  रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। रिलीज़ के 20 दिन पूरे करते-करते फिल्म ने कमाई के मामले में जबरदस्त छलांग लगाई है और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। वहीं दूसरी ओर हॉलीवुड की मेगा बजट फिल्म ‘अवतार-3 फायर एंड ऐश’ की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है।

ये भी देखें- Today Breaking News ! आज 25 दिसंबर 2025 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | weather update | BE NEWS

अवतार 3 बॉक्स ऑफिस: मंडे टेस्ट में बुरा रहा जेम्स कैमरून की फिल्म का ...

20वें दिन भी धुरंधर की मजबूत पकड़

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर’ ने रिलीज़ के 20वें दिन 17.75 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 32.52% दर्ज की गई। भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन अब 607.25 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। वहीं वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो ‘धुरंधर’ ने 935.75 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। Read More बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का दबदबा कायम, 20 दिनों में हुई 900 करोड़ पार, भारत में ‘अवतार-3’ पिछड़ी

Lucknow: प्रेरणा स्थल का पीएम मोदी ने किया लोकार्पण, सीएम योगी, राजनाथ सिंह व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल समेत कई नेता रहें मौजूद

BE NEWS – पीएम  मोदी आज राजधानी लखनऊ में बने प्रेरणा स्थल पर पहुंच चुके हैं। जहां पहुंच कर उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान उनके साथ मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल समेत कई नेता भी मौजूद रहें।

प्रतिमाओं का बटन दबाकर किया अनावरण

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बसंतकुंज योजना के तहत राजधानी लखनऊ बने कमल के आकार के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर पहुंच चुके हैं। जहां अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जंयती के अवसर पर उन्होंने प्रेरणा स्थल पर स्थापित हमारे देश की महान विभूतियों पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 65 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाओं का बटन दबाकर अनावरण किया।

ये भी देखें- PM Modi in Lucknow Live: PM Modi अटल जयंती पर देश को समर्पित करेंगे ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ | BE New

अटल जयंती पर PM मोदी करेंगे लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल का भव्य ...

भारत माता की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पाजंलि 

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर पहुंचे पीएम मोदी ने भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की। उन्होंने बीजेपी व जनसंघ की गैलरी का अवलोकन भी किया। प्रधानमंत्री म्यूजियम में बनी विभिन्न गैलरियों को भी देखा, जहां डिजिटल माध्यम से राष्ट्रनायकों का जीवन परिचय, उनसे जुड़ी स्मृतियां और प्रतीक चिह्न रखे गए हैं।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन ...

अंधेरा छंटेगा, कमल खिलेगा

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जैसे राष्ट्रनायक देश के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी ने एक बार कहा था कि, “अंधेरा छंटेगा, कमल खिलेगा” और आज वही दृश्य देश में दिखाई दे रहा है। सीएम योगी ने पीएम मोदी का अभिनंदन करते हुए कहा कि अटल जी को भारत रत्न देकर सरकार ने देश का गौरव बढ़ाया है।

अटल जी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल ...

अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी भारत की आवाज मजबूत

रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार की नीतियों से महंगाई दर में कमी आई है और विकास दर लगभग आठ प्रतिशत तक पहुंची है। वहीं अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी भारत की आवाज मजबूत हुई है। आज के समय में अब भारत अगर कुछ बोलता है तो पूरा विश्व उसको सुनता है। आज पूरे विश्व में देश की छवि बेहतर हुई है। देश को गौरव दिलाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ भी की। Read More Lucknow: प्रेरणा स्थल का पीएम मोदी ने किया लोकार्पण, सीएम योगी, राजनाथ सिंह व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल समेत कई नेता रहें मौजूद

बसंतकुंज में आज राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण, पीएम मोदी करेंगे तीन महान विभूतियों की प्रतिमाओं का अनावरण

BE NEWS – पीएम  मोदी आज राजधानी लखनऊ में बने प्रेरणा स्थल का कुछ देर में लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वहीं करीब डेढ़ से दो लाख लोगों के इस कार्यक्रम में आने की संभावना जताई जा रही है। कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर पहुंच चुके हैं।

करीब डेढ़ लाख लोगों के आने की संभावना

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बसंतकुंज योजना के तहत राजधानी लखनऊ बने कमल के आकार के राष्ट्र प्रेरणा स्थल का 25 दिसंबर दिन गुरुवार यानि आज लोकार्पण करेंगे। जिसके लिए वो राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर पहुंच चुके हैं। जहां पर स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 65 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाओं का वो अनावरण करेंगे। इस कार्यक्रम में करीब डेढ़ से दो लाख लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है जो इस आयोजन के साक्षी बनेंगे। इसको लेकर जोरों- शोरों से चल रही तैयारियां आज पूरी हो चुकी है।

Lucknow Museum | Basant Kunj Project | Samachar Hindi News | Lucknow ...

भारत माता की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पाजंलि 

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर पहुंचे पीएम मोदी ने भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की। उन्होंने बीजेपी व जनसंघ की गैलरी का अवलोकन भी किया। प्रधानमंत्री म्यूजियम में बनी विभिन्न गैलरियों को भी देखा, जहां डिजिटल माध्यम से राष्ट्रनायकों का जीवन परिचय, उनसे जुड़ी स्मृतियां और प्रतीक चिह्न रखे गए हैं। इस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व भाजपा नेता और अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद हैं।

ये भी देखें- बांग्लादेश पर फूटा बजरंग दल का गुस्सा | पुतला फूंका | बड़ा ऐलान | Latest Breaking News | BE NEWS

शहर सजा, आयोजन स्थल भव्य

लोकार्पण को लेकर राजधानी को विशेष रूप से सजाया गया है। आयोजन स्थल के साथ-साथ प्रमुख सड़कों, चौराहों और डिवाइडरों की साफ-सफाई कर रंग-रोगन किया गया है। स्ट्रीट लाइट पोलों पर रंगीन झालरें लगाई गई हैं और दीवारों पर आकर्षक चित्रकारी कराई गई है। कार्यक्रम की भव्यता बढ़ाने के लिए कई राज्यों से विशेष फूलों के पौधे मंगाए गए हैं।

सुरक्षा और पार्किंग के व्यापक इंतजाम

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आसपास के जिलों से करीब 2000 बसें लोगों को लेकर पहुंचेंगी। इनके लिए 13 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, जहां लगभग 2600 बसों और 2000 कारों के खड़े होने की व्यवस्था है। सुचारु संचालन के लिए बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

65 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण का केंद्र

करीब 65 एकड़ क्षेत्र में फैले राष्ट्र प्रेरणा स्थल के निर्माण पर लगभग 232 करोड़ रुपये की लागत आई है। दिसंबर 2022 में शुरू हुए इस प्रोजेक्ट में स्थापित तीनों कांस्य प्रतिमाएं 65 फीट ऊंची हैं, जिनके निर्माण पर करीब 21 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा का निर्माण प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार ने किया है, जबकि अटल बिहारी वाजपेयी और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाएं मूर्तिकार माटू राम द्वारा बनाई गई हैं। Read More बसंतकुंज में आज राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण, पीएम मोदी करेंगे तीन महान विभूतियों की प्रतिमाओं का अनावरण

Vijay Hazare Trophy: विराट कोहली के ऐतिहासिक शतक से दिल्ली की शानदार जीत, तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

BE NEWS – विराट कोहली ने एक बार फिर से अपने बल्ले से कमाल कर दिखाया है। विजय हजारे ट्रॉफी में शतक जड़ के इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। इसके साथ ही वो 16 हजार रन बनाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

16 हजार रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी

आपको बता दें कि भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आज 24 दिसंबर दिन बुधवार को विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खेलते हुए 16 हजार रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। ये खिताब अब तक सचिन तेंदुलकर के नाम पर था। किंग कोहली ने बेंगलुरु में आंध्र प्रदेश के खिलाफ शानदार पारी खेलते हुए खेलते हुए 83 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। विराट 16 साल बाद इस टूर्नामेंट खेल रहे थे, वहीं विजय हजारे ट्रॉफी में 16 सालों के बाद उन्होंने शतक लगाया।

कोहली की शानदार बल्लेबाजी हासिल की जीत

पहले बल्लेबाजी करते हुए आंध्र प्रदेश की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत संभली हुई रही, लेकिन असली कमाल विराट कोहली ने किया। उन्होंने जिम्मेदारी भरी और आक्रामक पारी खेलते हुए 131 रन बनाए। उनकी इस पारी में 12 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। कोहली की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत दिल्ली ने 6 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

ये भी देखें- Who is Nitin Nabin: कौन हैं नितिन नबीन, BJP के नए चेहरे की पूरी कहानी | BE News

विराट कोहली ने दिल्ली के लिए विजय हज़ारे ट्रॉफी 2025-26 में सचिन तेंदुलकर की legendary उपलब्धि को बराबर किया

सबसे तेज़ 16 हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड

इस मैच में विराट कोहली ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज़ 16,000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड बनाया और इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। कोहली ने यह मुकाम अपनी 330वीं पारी में हासिल किया, जबकि सचिन तेंदुलकर ने 391 पारियों में 16, हजार रन पूरे किए थे। Read More Vijay Hazare Trophy: विराट कोहली के ऐतिहासिक शतक से दिल्ली की शानदार जीत, तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

25 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है तुलसी पूजन दिवस, जानें कब और कैसै हुई इसकी शुरुआत व धार्मिक महत्व

BE NEWS – हर साल 25 दिसंबर को ईसाईयों का पवित्र क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। जिसे भारत में भी लोग मनाते हैं। बच्चों के अंदर इस दिन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिलता है। जगह- जगह लोग इस दिन को लेकर तैयारियां करते हैं। चर्च से लेकर शॉपिंग मॉल तक में सजावट की जाती है। लेकिन अब हिंदु धर्म में इस दिन को तुलसी पूजन दिवस के रुप में मनाया जाने लगा है। आइये जानें इसके बारे में कब और कैसे इसकी शुरुआत हुई।

आपको बता दें कि हर वर्ष 25 दिसंबर को पूरी दुनिया में ईसाई धर्म का प्रमुख पर्व क्रिसमस मनाया जाता है, जिसे प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिवस के रूप में जाना जाता है। भारत में भी यह दिन उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इसी के साथ, पिछले कुछ वर्षों से हिंदू समाज में 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस के रूप में भी मनाया जाने लगा है।

आखिर क्रिसमस के दिन ही क्यों मनाया जाता है तुलसी पूजन दिवस? जानें हिंदू ...

तुलसी पूजन दिवस की शुरुआत

तुलसी पूजन दिवस मनाने की शुरुआत वर्ष 2014 में हुई थी। देश के साधु-संतों और धर्माचार्यों ने तुलसी के धार्मिक, सांस्कृतिक और आयुर्वेदिक महत्व को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से इस दिन को तुलसी पूजन के लिए समर्पित किया। उनका मानना था कि आधुनिक जीवनशैली में लोग तुलसी जैसे पवित्र और लाभकारी पौधे के महत्व को भूलते जा रहे हैं।

ये भी देखें- Bangladesh Hindu Protest: बांग्लादेश में हिंदुओ पर गहराया संकट | BE News

हिंदू धर्म में तुलसी का महत्व

हिंदू धर्म में तुलसी को अत्यंत पवित्र माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी के पौधे में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए तुलसी का पूजन करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। यह भी माना जाता है कि तुलसी की नियमित पूजा से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और पारिवारिक जीवन भी सुखमय बना रहता है।

Tulsi Pujan Diwas 2024: तुलसी पूजन दिवस पर तुलसी में जरूर चढ़ाएं ये 3 ...

तुलसी पूजन से होने वाले लाभ

धार्मिक मान्यता के अनुसार, तुलसी पूजा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है, मानसिक तनाव और नकारात्मकता कम होती है।

तुलसी पूजा की विधि

तुलसी पूजन दिवस के दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। पूजा की सरल विधि इस प्रकार है- सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। तुलसी के पौधे के आसपास साफ-सफाई करें।  गंगाजल छिड़क कर शुद्धिकरण करने के बाद तुलसी जी को जल अर्पित करें। इसके बाद रोली या कुमकुम से तिलक लगाएं फिर लाल चुनरी या वस्त्र अर्पित करें। फूल और माला चढ़ा कर तुलसी के नीचे दीपक जलाएं और फल व मिठाई का भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण करें। Read More 25 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है तुलसी पूजन दिवस, जानें कब और कैसै हुई इसकी शुरुआत व धार्मिक महत्व

महाराष्ट्र की रीजनीति में बड़ा फेरबदल, उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे 20 साल बाद फिर एक साथ

BE NEWS – उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने 20 साल बाद एक बार फिर से साथ आ गए है। जिसके बाद दोनों भाईयों ने बीएमसी का चुनाव साथ लड़ने का ऐलान किया है। महाराष्ट्र की सियासत में ये बड़ा फेरबदल बीजेपी व शिंदे गठबंधन के मुश्किलें बढ़ा सकता है।

20 साल बाद एक बार फिर से साथ

आपको बता दें कि महाराष्ट्र की रीजनीति में एक बार फिर से फेरबदल देखने को मिल रहा है। ठाकरे बंधुओं ने बड़ा फैसला लेकर सबको चौंका दिया है। उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने 20 साल बाद एक बार फिर से साथ आने का फैसला किया है। जिसके बाद शिवसेना (UBT) महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने बीएमसी का चुनाव साथ लड़ने का ऐलान किया है।

'20 साल से बिछड़े, राज और उद्धव आए पास', जानें क्यों खास है महाराष्ट्र ...

साल 2006 में अलग हुए थे राज ठाकरे

राज ठाकरे साल 2006 में शिवसेना से अलग हुए थे। तब से दोनों भाई अलग-अलग राजनीतिक रास्तों पर थे और पिछले दो दशकों में मराठी वोट बैंक बंटता रहा, जिसका फायदा अक्सर दूसरी पार्टियों को मिलता था। अब दोनों का एक मंच पर आना न सिर्फ ठाकरे परिवार के लिए, बल्कि पूरी महाराष्ट्र की राजनीति के लिए अहम माना जा रहा है।

एक साथ रहने के लिए साथ आए हैं- उद्धव ठाकरे

प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, “आज हम दोनों भाई साथ हैं। हमारी सोच एक है। हम एक साथ आए हैं और एक साथ रहने के लिए आए हैं। संयुक्त महाराष्ट्र की लड़ाई के लिए हम साथ हैं। यह महाराष्ट्र के लिए बड़ा संघर्ष है।”

मराठी अस्मिता या खिसकती सियासी जमीन बचाने की चुनौती...20 साल बाद क्यों ...

भाजपा पर साधा निशाना 

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में बैठे कुछ लोग मुंबई को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उद्धव ठाकरे ने चेतावनी दी कि अगर मुंबई को महाराष्ट्र या मराठी मानुस से अलग करने की कोशिश की गई, तो उसका राजनीतिक रूप से करारा जवाब दिया जाएगा। यह शपथ लेकर ही हम साथ आये है। उन्होंने कहा कि यह समय आपसी लड़ाई का नहीं, बल्कि एकजुट होने का है। Read More महाराष्ट्र की रीजनीति में बड़ा फेरबदल, उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे 20 साल बाद फिर एक साथ