Border 2: ‘घर कब आओगे’ का टीजर हुआ रिलीज, गाने की पहली झलक ने बढ़ाया दर्शकों का एक्साइटमेंट

BE NEWS – सनी देओल की ‘बॉर्डर-2’ को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म हो होने वाला है। फिल्म के टीजर के बाद अब फिल्म का गाना ‘घर कब आओगे’ रिलीज कर दिया गया है। जिसको देखने और सुनने के बाद एक बार फिर से दर्शकों को पुरानी वाली ‘बॉर्डर’ की याद आ गयी।

‘बॉर्डर-2’ जल्द ही ही सिनेमा घरों में रिलीज

आपको बता दें कि ‘बॉर्डर-2’ जल्द ही ही सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में एक्टर्स की झलक सामने आने के बाद और अब मूवी का गाना ‘घर कब आओगे’ रिलीज टी- सीरीज के युट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। इस गाने को अरिजीत सिंह, विशाल मिश्रा, सोनू निगम और दिलजीत दोसांझ इन चार सिंगर्स ने गाया है। इस गाने का नया वर्जन और आवाज लोगों के दिल जीत को छु गया है।

28 साल बाद फिर गूंजेगा 'बॉर्डर 2' का 'घर कब आओगे', टीजर रिलीज, सोनू ...

फिल्म में एक्टर्स बेहद दमदार एंट्री

जेपी दत्ता द्वारा निर्देशित ‘ बॉर्डर-2’ में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की दिखाई दे रहें है। चारों ही किरदारों की फिल्म में बेहद दमदार एंट्री कराई गई है। यह दिन 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत का प्रतीक है। फिल्म की कहानी भी इसी वॉर पर आधारित है, जिसमें भारतीय जवानों के शौर्य, वीरता और साहस को बड़े पर्दे पर दिखाया गया है।

ये भी देखें- UP Police की पिटाई से युवक की मौत! इलाज के दौरान गई जान | Lucknow News | BE NEWS

'घर कब आओगे...,' रिलीज हुआ 'बॉर्डर 2' के गाने का टीजर, सनी देओल के ...

23 जनवरी 2026 को होगी रिलीज

बता दें कि फिल्म को 23 जनवरी 2026 को शुक्रवार के दिन रिलीज होगी।  फिल्म के टीज़र और अब इस गााने के रिलीज होने के बाद दर्शकों में एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है, लोग अब इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। देखना ये होगा कि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म क्या धमाल मचाती है। Read More Border 2: ‘घर कब आओगे’ का टीजर हुआ रिलीज, गाने की पहली झलक ने बढ़ाया दर्शकों का एक्साइटमेंट

Sakat Chauth 2026: कब रखा जाएगा संकष्टी चतुर्थी का व्रत, यहां जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और इसका धार्मिक महत्व…

BE NEWS – हिंदू धर्म में संकट चतुर्थी का बहुत ही महत्व है। भगवान गणेश और संकटा माता को समर्पित यह पर्व संकष्टी चतुर्थी, तिलकुट चौथ या माघी चौथ के नाम से भी जाना जाता है। यह व्रत विशेष रूप से माताएं द्वारा अपनी संतान के लिए रखा जाता है। आइये जानें इस व्रत के शुभ मुहूर्त, तिथि और धार्मिक महत्व…

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माघ मास के कृष्ण पक्ष में आने वाली चतुर्थी तिथि को संकट चौथ, तिलकुट चौथ या माघी चौथ कहा जाता है। पूजा में इस दिन तिल का विशेष रुप से प्रयोग किया जाता है। इस दिन व्रत करने से भगवान गणेश और संकटा माता विशेष कृपा संतान पर बनी रहती है। विध्नहर्ता सभी कष्टों और संकटों को दूर करते हैं व हर कार्य में सफलता मिलती है।

ये भी देखें- Lucknow में भारत रत्न पूर्व पीएम Atal Bihari Vajpayee की Jayanti पर कवि सम्मेलन | BE News

Sankashti Chaturthi 2023: कब रखा जाएगा एकदंत संकष्टी चतुर्थी का व्रत ...

सकट चौथ का शुभ मुहूर्त व तिथि

हिंदु पंचाग के अनुसार इस बार यह व्रत 6 जनवरी दिन मंगलवार 2026 को रखा जाएगा। जिसकी शुरुआत 06 जनवरी 2026 को सुबह 08: 01 मिनट पर होगी और समाप्ति 07 जनवरी सुबह 6:52 मिनट पर होगी। वहीं उदया तिथि के अनुसार ये पर्व 06 जनवरी 2026 को ही रखा जाएगा।

संकष्टी चतुर्थी पर चंद्रोदय का समय

संकट चौथ का व्रत चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही पूर्ण माना जाता है।
पंचांग के अनुसार, संकट चौथ 2026 पर चंद्रोदय रात लगभग 9:00 बजे होगा।

Vakratunda Sankashti Chaturthi October 2025 Date shubh muhurat siddhi ...

संकट चौथ व्रत का महत्व

सकट चौथ का व्रत भगवान गणेश को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान गणेश ने अपने माता-पिता शिव और पार्वती की परिक्रमा कर अपनी बुद्धिमत्ता का परिचय दिया था, जिसके कारण वे प्रथम पूज्य कहलाए।

Akhurath Sankashti Chaturthi Paran Vidhi 2024: अखुरथ संकष्टी चतुर्थी ...

सकट चौथ पर गणपति पूजन विधि

संकट चौथ के दिन व्रती को ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करना चाहिए और लाल रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। भगवान गणेश के सामने व्रत का संकल्प लें। इसके बाद चौकी पर पीला या लाल कपड़ा बिछाकर गणपति की प्रतिमा स्थापित करें। प्रतिमा या तस्वीर के आगे सिंदूर, दूर्वा, अक्षत, सुपारी और पुष्प अर्पित करें।  गणेश जी को तिलकुट (तिल से बनी मिठाई) का भोग लगाएं। इसके बाद संकट चौथ की पौराणिक कथा का पाठ करें।रात में चंद्रमा निकलने पर जल, दूध और अक्षत मिलाकर अर्घ्य दें। इसके बाद व्रत का पारण करें।

Sakat Chauth 2024: When will it be celebrated? Date, rituals and all ...

संतान के जीवन से सभी विघ्न-बाधाएं होती हैं दूर 

इस दिन व्रत और पूजन करने से यह व्रत विशेष रूप से माताएं अपनी संतान की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना के लिए करती हैं। संतान के जीवन से सभी विघ्न-बाधाएं दूर होती हैं व घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। Read More Sakat Chauth 2026: कब रखा जाएगा संकष्टी चतुर्थी का व्रत, यहां जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और इसका धार्मिक महत्व…

नए साल से पहले वृंदावन, काशी और मथुरा में लगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

BE NEWS – कड़ाके की ठंड के बावजूद लोगों का उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। नए साल से पहले ही मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। जिसको देखते हुए प्रशासन ने भी पुख्ता इंतजाम की तैयारी कर ली है।

तीर्थ स्थलों पर लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

आपको बता दें कि भीषण शीतलहर के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही है। साल के आखिरी दिनों और नए साल के आने से पहले प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। लोग नए साल की शुरुआत भगवान के आशीर्वाद के साथ करना चाहते हैं, इसी कारण काशी विश्वनाथ, राम जन्मभूमि अयोध्या, मथुरा-वृंदावन, बरसाना और विंध्याचल जैसे तीर्थ स्थलों पर लगातार भीड़ बढ़ रही है।

महाशिवरात्रि से पहले काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़, तीन ...

वृंदावन-मथुरा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब

कड़ाके की ठंड के बीच आगरा और मथुरा में श्रद्धालुओं व पर्यटकों की भारी भीड़ देखी जा रही है। वृंदावन में श्रद्धालु दर्शन के अभी से लिए भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने 29 दिसंबर से 5 जनवरी तक वृंदावन न आने की अपील की है। साथ ही श्रद्धालुओं से कहा गया है कि दिव्यांग, बीमार, छोटे बच्चे और गर्भवती महिलाएं भीड़ के दौरान यात्रा से बचें। कीमती वस्तुएं और बैग लेकर मंदिर न आने की सलाह भी दी गई है। वहीं भारी भीड़ नियंत्रण के लिए वृंदावन में 2 जनवरी तक बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है, जबकि बरसाना में यह रोक 5 जनवरी तक लागू रहेगी।

ये भी देखें- Bangladesh Hindu Violence पर खुलकर बोले दिल्ली के दीपक चौधरी | BE NEWS

New Year Celebration of pilgrimage on crowd of devotees gathered in ...

काशी विश्वनाथ धाम में स्पर्श दर्शन पर रोक

काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने 3 जनवरी तक बाबा के स्पर्श दर्शन पर रोक लगा दी है। फिलहाल भक्तों को केवल झांकी दर्शन ही कराए जा रहे हैं। भीड़ प्रबंधन के लिए महाकुंभ और सावन जैसे विशेष इंतजाम किए गए हैं। धाम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि 3 जनवरी के बाद स्थिति की समीक्षा कर स्पर्श दर्शन को लेकर निर्णय लिया जाएगा। प्रशासन ने वृद्धजनों, बीमारों और बच्चों से भी अत्यधिक ठंड व भीड़ को देखते हुए यात्रा से बचने की अपील की है।

यातायात और सुरक्षा के विशेष इंतजाम

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने काशी में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से आगे गैर-जनपदों के नंबर वाले चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। केवल एंबुलेंस, इमरजेंसी वाहन और दोपहिया वाहनों को अनुमति दी जा रही है। नववर्ष पर मां विंध्यवासिनी धाम में भी चरण स्पर्श पर रोक लगाई गई है।

स्वास्थ्य व्यवस्था भी मजबूत

ठंड से होने वाली परेशानियों को देखते हुए वृद्ध श्रद्धालुओं के लिए विशेष चिकित्सा टीमें तैनात की गई हैं। अयोध्या में फिलहाल कोई औपचारिक गाइडलाइन जारी नहीं की गई है, लेकिन वहां भी शीतलहर के बावजूद श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। Read More नए साल से पहले वृंदावन, काशी और मथुरा में लगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

मैक्सिको में भीषण रेल हादसा, 13 की मौत, 100 से अधिक घायल, राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने जताया शोक

BE NEWS – मैक्सिको में रेल के पटरी से उतरने की वजह से बड़ा रेल हादसा हो गया। जिसमें 13 लोग की मौत हो गई। इसके साथ ही करीब 100 लोगों के घायल होने की खबर है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण हुआ हादसा

आपको बता दें कि मैक्सिको में यात्रियों से भरी ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 13 लोगों की बोगियों के नीचे दबकर मौत हो गई। वहीं करीब 100 लोगों के घायल होने की खबर है। जिसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये हादसा मैक्सिको के ओक्साका राज्य में हुआ। इस दुर्घटना के बाद प्रशांत महासागर को मैक्सिको जोड़ने वाली रेलवे पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मैक्सिको के रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और नौसेना के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और घायलों को बाहर निकाला गया।

यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू

मैक्सिकन नौसेना ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन में 9 क्रू मेंबर्स और 241 यात्री सवार थे। अब तक 13 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि करीब 100 यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और शेष यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है।

ये भी देखें- Today Breaking News ! आज 29 दिसंबर 2025 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | TOP25 | BE NEWS

Train Accident News: एक और भीषण रेल हादसा, अब तक 13 की मौत, 90 से ज्यादा हुए घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

राष्ट्रपति ने हादसे पर गहरा शोक किया व्यक्त 

देश की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने नौसेना के सचिव को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित यात्रियों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पटरी से उतरने के बाद ट्रेन का इंजन पलट गया

राहत और बचाव कार्य जारी

राष्ट्रपति शीनबाम के निर्देश पर मौके पर राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। ओक्साका के गवर्नर सोलोमन जारा ने बताया कि 60 से अधिक घायल यात्रियों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मैक्सिकन नौसेना के अनुसार, ट्रेन में लगभग 250 लोग सवार थे, जिनमें 241 यात्री और नौ चालक दल के सदस्य शामिल थे।

घायलों का अस्पतालों में इलाज जारी

गवर्नर सोलोमन जारा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि 11 घायलों का इलाज स्यूदाद इक्स्टेपेक के जनरल हॉस्पिटल में किया जा रहा है। 22 यात्रियों को जुचिटान के जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 29 घायलों को माटियास रोमेरो स्थित IMSS ज़ोन हॉस्पिटल में इलाज दिया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल 5 यात्रियों को तेहुआंतेपेक के जनरल हॉस्पिटल रेफर किया गया है। अन्य 5 घायलों को सलीना क्रूज के जनरल हॉस्पिटल में भेजा गया है।

हादसे की जांच के आदेश

देश के अटॉर्नी जनरल कार्यालय ने इस रेल हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच में दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा। बताया गया है कि यह ट्रेन मैक्सिको की खाड़ी और प्रशांत महासागर के बीच चलती है और कभी यात्री तो कभी मालगाड़ी के रूप में संचालित की जाती है। Read More मैक्सिको में भीषण रेल हादसा, 13 की मौत, 100 से अधिक घायल, राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने जताया शोक

राजनाथ सिंह ने वलसाड में महिला उत्कृष्टता केंद्र का किया उद्घाटन, कहा- “समान अवसर मिलने पर महिलाएं पुरुषों से…”

BE NEWS –  गुजरात पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज कहा कि यह केंद्र महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और आध्यात्मिक चिंतन का समय देने में मदद करेगा।

उत्कृष्टता केंद्र का उद्धाटन

आपको बता दें कि शनिवार को गुजरात के वलसाड जिले के धरमपुर में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह श्रीमद् राजचंद्र सर्वमंगल महिला उत्कृष्टता केंद्र का उद्धाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाओं ने बार-बार यह सिद्ध किया है कि जब उन्हें समान अवसर दिए जाते हैं, तो वे पुरुषों जितना ही नहीं, बल्कि कई बार उनसे भी बेहतर प्रदर्शन करती हैं।

आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन

राजनाथ सिंह ने कहा कि जैन संत श्रीमद राजचंद्र की आध्यात्मिक और नैतिक विरासत आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करती रहेगी। उन्होंने बताया कि अल्प आयु में देह त्यागने के बावजूद श्रीमद राजचंद्रजी ने जो विचार और मूल्य समाज को दिए, उनकी प्रासंगिकता समय के साथ और बढ़ी है।

rajnath singh pakistan attack surgical strike china detail 'PM मोदी ने ...

केंद्र महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर

करीब 11 एकड़ में निर्मित यह उत्कृष्टता केंद्र महिलाओं के कौशल विकास, उद्यमिता और आजीविका सशक्तिकरण पर केंद्रित है। रक्षा मंत्री ने कहा कि यह केंद्र महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ आध्यात्मिक चिंतन के लिए भी अवसर देगा। उन्होंने उल्लेख किया कि ग्रामीण महिलाएं ही इस केंद्र के संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगी, जिससे महिला नेतृत्व और उद्यमिता को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने सेवा की संस्थापक एला भट्ट और श्री महिला गृह उद्योग की जसवंतीबेन पोपट का उदाहरण देते हुए कहा कि समान अवसर मिलने पर महिलाओं ने समाज और अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय योगदान दिया है। यह केंद्र भी उसी दिशा में एक सशक्त कदम है। Read More राजनाथ सिंह ने वलसाड में महिला उत्कृष्टता केंद्र का किया उद्घाटन, कहा- “समान अवसर मिलने पर महिलाएं पुरुषों से…”

BSNL Prepaid Plan: न्यू ईयर 2026 से पहले BSNL का बड़ा तोहफा, 225 रुपये वाले प्लान में अब मिलेगा ज्यादा डेटा

BE NEWS – नए साल से पहले BSNL ने अपने यूजर्स के लिए लाया है खास ऑफर्स। जिसमें कंपनी की तरफ से हर दिन अपने यूजर्स को 2.5 की जगह अब 3 जीबी का फायदा मिलने वाला है। आइये आपको बताते है कैसे मिलेगा इस खास ऑफर का आपको फायदा…

बिना किसी भी चार्ज के एक्स्ट्रा डाटा

आपको बता दें कि बीएसएनएल अपने उपभोक्ताओं के लिए लाया खास न्यू इयर ऑफर जिसमें कंपनी की तरफ से यूजर्स को बिना किसी भी चार्ज के एक्स्ट्रा डाटा मिलेगा। अब आपको 225 रुपयों वाले प्लान के साथ अब और भी ज्यादा डेटा मिलने वाला है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर खुद इस बात की जानकारी दी है।

2.5 GB  की जगह अब 3 GB का हाई स्पीड डेटा

भारत संचार निगम लिमिटेड का यह ऑफर लिमिटेड टाइम ऑफर है। जोकि 24 दिसंबर 2025 से शुरु होकर 31 दिसंबर 2026 तक वैलिड रहेगा। इस डेट के अंदर अगर आप 225 का रिचार्ज करा लेते हैं तो आपको कंपनी पह रोज 2.5 GB  की जगह अब 3 GB का हाई स्पीड डेटा देगी। इसके साथ ही आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ हर रोज 100 SMS का फायदा भी मिलेगा। जिसकी वैलिडिटी 30 दिन की है।

ये भी देखें- Atal jayanti पर कवि महा-सम्मेलन, दिग्गजों ने की जमकर तारीफ | BE News

BSNL Users के लिए बड़ा तोहफा, होने जा रहा है Launch BSNL 5G Network ...

Airtel और Jio से तुलना

अगर इस प्लान की तुलना निजी टेलीकॉम कंपनियों से की जाए, तो BSNL डेटा और वैलिडिटी दोनों मामलों में आगे नजर आता है। Airtel 219 रुपये प्लान में कुल 3 जीबी डेटा (डेली नहीं), अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 300 SMS मिलेंगे। जिसकी वैलिडिटी 28 दिन की है।इसके साथ स्पैम अलर्ट, फ्री हेलोट्यून और Perplexity Pro AI का फायदा भी मिलेगा।

वहीं Jio के 239 रुपये के प्लान में  प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 100 SMSमिलेंगे 22 दिन की वैलिडिटी के साथ। जिसमें Jio TV और Jio Cloud का एक्सेस भी मिलेगा। Read More BSNL Prepaid Plan: न्यू ईयर 2026 से पहले BSNL का बड़ा तोहफा, 225 रुपये वाले प्लान में अब मिलेगा ज्यादा डेटा

Battle of Galwan का टीजर हुआ रिलीज, सलमान खान के बर्थडे पर फैंस को मिला ये खास तोहफा

BE NEWS – सलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। वहीं आज मेकर्स ने उनके बर्थडे पर फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है। जिसके सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया फिल्म का टीजर

बॉलीवुड के भाईजान  कहे जाने वाले सलमान खान आज 27 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर फिल्म Battle of Galwan का टीजर रिलीज किया गया। जिसका उनके फैंस को बहुत ही बेसब्री से इंतजार था। रिलीज होते ही टीजर पूरे सोशल मीडिया पर छा गया है। लोग इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर भी फिल्म का टीजर शेयर किया है।

सलमान खान के जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा खास तोहफा, रिलीज हो सकता है ...

आर्मी ऑफिसर की भूमिका में नजर आये सलमान

अपूर्वा लाखिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सलमान खान एक दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। जोकि 2020 में गलवान की घाटी में चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच हुए युद्ध पर आधारित आधारित मूवी है। जिसमें सलमान एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। उनके अपोजिट इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह नजर आयेंगी।

टीज़र में सलमान खान के जबरदस्त डायलॉग

टीज़र वीडियो में सलमान खान दो बेहद प्रभावशाली डायलॉग बोलते नजर आते हैं। पहले डायलॉग में वह गंभीर और भारी आवाज़ में कहते हैं, “जवानों, याद रहे…जख्म लगे तो मेडल समझना और मौत दिखे तो सलाम करना।” इसके बाद सलमान खान का लुक सामने आता है और वह दूसरा डायलॉग बोलते हैं, “मौत से क्या डरना, उसे तो आना ही है।” इन डायलॉग्स ने फैंस के बीच जोश भर दिया है और कमेंट सेक्शन तारीफों से भरा हुआ है।

Battle Of Galwan Teaser Out: खत्म हुआ इंतजार! रिलीज हुआ 'बैटल ऑफ गलवान ...

कब रिलीज होगी फिल्म

अगर फिल्म की रिलीज़ डेट की बात करें, तो सलमान खान की यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म को लेकर फैंस काफी समय से इंतज़ार कर रहे हैं और टीज़र देखने के बाद उत्साह और भी बढ़ गया है। अब देखना होगा कि रिलीज़ के बाद दर्शकों से फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

ये भी देखें-भारत रत्न श्रद्धेय Atal Bihari Vajpayee की स्मृति में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन | BE News

सलमान खान मना रहे हैं अपना जन्मदिन

इसी बीच आज सलमान खान अपना जन्मदिन भी सेलिब्रेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं और खास पोस्ट शेयर कर रहे हैं। कई तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें भाईजान का अलग और स्टाइलिश लुक देखने को मिल रहा है। Read More Battle of Galwan का टीजर हुआ रिलीज, सलमान खान के बर्थडे पर फैंस को मिला ये खास तोहफा

नेचुरल ड्रिंक के सेवन से बालों का झड़ना कैसे करें कम, आइए जानें इसके फायदे और बनाने के आसान तरीका…

Home Remedy For Hair Loss- आजकल बालों का झड़ना सिर्फ बढ़ती उम्र की नहीं, बल्कि हर उम्र के लोगों की आम समस्या बन गया है। प्रदूषण, तनाव, खराब खानपान और नींद की कमी जैसे कारणों से हेयर फॉल तेजी से बढ़ रहा है। कई लोग महंगे उत्पादों और Read More नेचुरल ड्रिंक के सेवन से बालों का झड़ना कैसे करें कम, आइए जानें इसके फायदे और बनाने के आसान तरीका…

“कुल जनसंख्या में से 40 फीसदी बांग्लादेशी मुस्लिम…” असम की जनसांख्यिकी पर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का बयान

BE NEWS – असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने दावा किया है कि 2027 की जनगणना से ये साफ हो जाएगा कि राज्य में करीब 40 फीसदी की आबादी बांग्लादेशी मुसलमानों की है।

सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा का दावा

आपको बता दें कि असम के सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा ने गुवाहाटी में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने ये दावा किया है कि राज्य में 40 फीसदी की आबादी बांग्लादेशी मुसलमानों की है। जोकि आने वाले साल 2027 में स्पष्ट भी हो जाएगा।

ये भी देखें – Today Breaking News ! आज 27 दिसंबर 2025 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | weather update | BE NEWS

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस को कहा मुगल, कहा- गर्व से हिंदू ...

मुसलमानों की जनसंख्या करीब 40 फीसदी के करीब

सीएम सरमा ने 2011 की जनगणना का हवाला देते हुए कहा कि उस समय असम में मुस्लिम आबादी करीब 34 प्रतिशत थी। उनके मुताबिक, यदि इसमें लगभग 3 प्रतिशत असमी मुसलमानों को अलग कर दें, तो शेष बड़ी संख्या बांग्लादेशी मूल के मुसलमानों की मानी जा सकती है। उसके बाद 2021 में कोई जनगणना नहीं हुई। अब जब 2027 में ये जनगणना होगी तो बांग्लादेशी मुसलमानों की जनसंख्या करीब 40 फीसदी के करीब पहुंच जाएगी। Read More “कुल जनसंख्या में से 40 फीसदी बांग्लादेशी मुस्लिम…” असम की जनसांख्यिकी पर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का बयान

राम मंदिर की द्वितीय वर्षगांठ पर आज से मंडल पूजा का भव्य आयोजन, अयोध्या में पांच दिन तक होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

BE NEWS – अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूरे होने वाले है। इस शुभ अवसर पर आज से मंडल पूजा का प्रांरभ हो जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के सदस्य और पेजावर मठ के पीठाधीश्वर स्वामी विश्व प्रसन्न तीर्थ करने वाले है।

सीएम योगी व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे सम्मिलत

आपको बता दें कि अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर आज से मंडल पूजा का शुभारंभ हो रहा है। यह पूजा पांच दिनों तक चलेगी और इसका नेतृत्व श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य तथा उडुप्पी के प्रसिद्ध पेजावर मठ के पीठाधीश्वर स्वामी विश्वप्रसन्न तीर्थ करेंगे। पूजा का आयोजन रामजन्मभूमि परिसर की यज्ञशाला में किया जाएगा।

प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ का मुख्य आयोजन 31 दिसंबर को होगा।  जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सीएम योगी आदित्यनाथ व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उपस्थित होंगे।

Shri Ram Lalla Pran-Pratishtha, Shri Ram Janam Bhoomi Ayodhya Dham Ji ...

2 जनवरी तक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम

यह वर्षगांठ प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में मनाई जा रही है, जिसके अंतर्गत 29 दिसंबर से 2 जनवरी तक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। ट्रस्ट ने इस बार कार्यक्रमों का मुख्य केंद्र रामजन्मभूमि परिसर से सटे अंगद टीला को बनाया है। श्रद्धालु सुग्रीव पथ के माध्यम से अंगद टीला तक पहुंच सकेंगे। जिला प्रशासन ने रामपथ स्थित श्रीराम चिकित्सालय के पास से गुजरने वाले इस मार्ग का औपचारिक नामकरण भी किया गया है।

दक्षिण भारत के आचार्यों द्वारा पूजा

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के अनुसार मंडल पूजा के दौरान प्रतिदिन दो बार विधिपूर्वक पूजन होगा। इस पूजा में भगवान श्रीराम के साथ पंचायतन देवताओं और उनके परिकरों की आराधना की जाएगी। दक्षिण भारत से आए आचार्य और वैदिक विद्वान इस अनुष्ठान को कराएंगे।

अयोध्या : आज फिर राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पहली वर्षगांठ ...

आंध्र प्रदेश के सीएम पहुंचेंगे अयोध्या 

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू 28 दिसंबर को अयोध्या पहुंचेंगे। उनके दर्शन-पूजन का कार्यक्रम तय है और उनके मंडल पूजा में शामिल होने की भी संभावना है।

ये भी देखें- योगी सरकार पर सपा प्रवक्ता ने कसा तंजटीटी मनोज यादव सपा प्रवक्ता | BE NEWS

रामकथा, मानस पाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रम

सोमवार से अंगद टीला पर आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों की श्रृंखला शुरू होगी। प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक श्रीश्री मां आनंदमयी मानस परिवार द्वारा मानस पाठ किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य की रामकथा होगी।

किसी पारिश्रमिक के इस कार्यक्रम में आ रहे कलाकार

29 और 30 दिसंबर को गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़ द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। वहीं 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक प्रसिद्ध गायक सुरेश वाडेकर, अनूप जलोटा और तृप्ति शाक्या भजन प्रस्तुत करेंगे। ट्रस्ट के अनुसार सभी कलाकार बिना किसी पारिश्रमिक के इस कार्यक्रम में आ रहे हैं। Read More राम मंदिर की द्वितीय वर्षगांठ पर आज से मंडल पूजा का भव्य आयोजन, अयोध्या में पांच दिन तक होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम