Thailand Train Accident: थाईलैंड में पैसेंजर ट्रेन पर क्रेन गिरने से हुआ भयानक हादसा, 22 लोगों की मौत, कई लोग घायल

BE NEWS – थाईलैंड में पैसेंजर ट्रेन पर तेज रफ्तार क्रेन गिरने से भीषण हादसा हो गया। जिस कारण ट्रेन पटरी से उतर गई, जिसमें 22 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, वही कई लोगों घायल बताए जा रहे हैं।

तेज रफ्तार क्रेन गिरने से बड़ा हादसा

आपको बता दें कि थाईलैंड के बैंकॉक से करीब 230 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित नाखोन रत्चासिमा प्रांत के सिखियो जिले में पैसेंजर ट्रेन पर तेज रफ्तार क्रेन गिरने से बड़ा हादसा हो गया। ये हादसा एक हाई स्पीड रेल के पुल निर्माण में प्रयोग की जा रही क्रेन के गिरने से हुआ, जिस कारण ट्रैक पर आ रही पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई। जिस कारण ये हादसा हो गया और 22 लोगों की जान चली गई। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

ये भी देखें – Lucknow में संकल्प दिवस पर जुटा NDA नेतृत्व, किरेन रिजिजू का बड़ा बयान | UP Politics | BE News

Thailand Train Accident

राहत-बचाव कार्य जारी

क्रेन के टकराते ही ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और कुछ ही देर में उनमें आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि फर्स्ट रेस्पॉन्डर्स मलबा काटकर घायलों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। हादसे के समय कई यात्री डिब्बों के अंदर फंसे हुए थे, जिन्हें निकालने के लिए विशेष उपकरणों की मदद ली गई।

सरकार ने दिए जांच के आदेश

थाई सरकार के पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना के तुरंत बाद कई रेस्क्यू टीमें मौके पर भेजी गईं। वहीं, थाईलैंड के डिप्टी प्रधानमंत्री और परिवहन मंत्री फिफात रत्चाकितप्राकर्न ने मामले को गंभीर बताते हुए सभी संबंधित एजेंसियों को जांच के आदेश दिए हैं, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

पूरे देश में शोक की लहर

इस भीषण दुर्घटना के बाद पूरे थाईलैंड में शोक का माहौल है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है, जबकि घायलों का इलाज नजदीकी अस्पतालों में जारी है। Read More Thailand Train Accident: थाईलैंड में पैसेंजर ट्रेन पर क्रेन गिरने से हुआ भयानक हादसा, 22 लोगों की मौत, कई लोग घायल

Meerut Kapasara Incident: कपसाड़ हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी पारस के खुद को बताया नाबालिग, आज कोर्ट में पेश होंगे सबूत

BE NEWS – मेरठ के सरधना थाने इलाके के कपसाड़ हत्या और अपहरण के मामले में नया खुलासा हुआ है, हत्यारोपी जेल में बन्द पारस ने जेल अधीक्षक डॉ वीरेश राज शर्मा से मिलकर खुद को नाबालिग बताया है जिस पर जेल अधीक्षक ने उससे इस संबंध में न्यायालय में
प्रमाणपत्र पेश करने की बात कहीं है।

आयु संबंधी प्रमाण पत्र पेश करने की तैयारी

आपको बता दें कि मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में हुए सनसनीखेज हत्या और अपहरण कांड में बुधवार को बड़ा कानूनी मोड़ आ सकता है। मुख्य आरोपी पारस सोम के नाबालिग होने को लेकर उसके परिजन और अधिवक्ता न्यायालय में आयु संबंधी प्रमाण पत्र पेश करने की तैयारी में हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस आरोपी को कस्टडी रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त फरसे की बरामदगी का प्रयास कर रही है।

meerut Kapsad Murder Case,मेरठ कपसाड़ अपहरण-हत्याकांड: एक कॉल से रुड़की ...

जेल में खुद को नाबालिग बता चुका है आरोपी

11 जनवरी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजे गए पारस सोम ने जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा से मुलाकात कर खुद को नाबालिग बताया था। जेल प्रशासन ने स्पष्ट किया था कि इस दावे से जुड़े प्रमाण पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएं। इसके बाद से ही आरोपी की उम्र को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

 आरोपी के अधिवक्ता के अनुसार, पारस सोम के परिजनों ने उसके शैक्षिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि उन्हें सौंप दिए गए है। जिसके आधार पर पारस नाबालिग है, इस संबंध के आधार पर बुधवार को कोर्ट में उसके आयु संबंधित प्रमाण पत्रों को दाखिल किया जाएगा।

ये भी देखें – Lucknow में संकल्प दिवस पर जुटा NDA नेतृत्व, किरेन रिजिजू का बड़ा बयान | UP Politics | BE News

मेरठ अपहरण-हत्याकांड : मां की हत्या से टूटी बेटी, कपसाड़ गांव के चप्पे ...

न्यायालय के आदेश आते है उनका पालन

जेल अधीक्षक ने बताया कि न्यायालय के जो भी आदेश आते है उनका पालन किया जाएगा। अगर आरोपी पारस नाबालिग है, तो कोर्ट के आदेश के अनुसार, उसे बाल सुधार गृह भेजा जाएगा। वहीं इस केस के विवेचक सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि आरोपी पक्ष ने अभी तक उन्हें आयु संबंधित कोई भी प्रमाण पत्र या शपथ पत्र नहीं दिए है।

अब तक बरामद नहीं फरसा

सुनीता की हत्या में प्रयुक्त फरसा अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को कस्टडी रिमांड पर लेकर हथियार की बरामदगी के साथ-साथ अन्य अहम साक्ष्य भी जुटाए जाएंगे। फिलहाल इस केस में दर्ज धाराओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

योगीजी बुलडोजर चलवा दीजिए... कपसाड़ हत्याकांड पर दलित और राजपूत समाज ने ...

अखिलेश यादव ने की मदद देने की घोषणा

वहीं दूसरी तरफ कपसाड़ में मां सुनीता की हत्या कर बेटी रुबी के अपहरण करने के संबंध में विधायक अतुल प्रधान ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर इस पुरी घटना के बारे में जानकारी देते हुए पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग रखी। साथ ही ज्वालागढ़ में सोनू कश्यप के साथ हुई घटना के बारे में भी जानकारी दी। जिसके बाद अखिलेश यादव ने पीड़ितों के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाते हुए रूबी को तीन लाख रुपये और सोनू कश्यप के परिवार को दो लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की है।

यह है पूरा मामला

बीते बृहस्पतिवार सुबह कपसाड़ गांव में अनुसूचित जाति की महिला सुनीता अपनी बेटी रूबी के साथ गन्ने की छिलाई के लिए जा रही थीं। आरोप है कि गांव के ही पारस सोम ने रजबहे के पास रूबी का अपहरण कर लिया। विरोध करने पर सुनीता की फरसे से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया था। पुलिस ने शनिवार देर शाम पारस को रुड़की रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर रूबी को सकुशल बरामद किया था। Read More Meerut Kapasara Incident: कपसाड़ हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी पारस के खुद को बताया नाबालिग, आज कोर्ट में पेश होंगे सबूत

Disha Patani: टाइगर श्रॉफ के बाद दिशा पाटनी की लाइफ में नई एंट्री? आखिर कौन हैं उदयपुर वेडिंग से वायरल हुए तलविंदर सिंह

BE NEWS – बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी लव लाईफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में बना रहती है। अभी हाल में ही नुपूर सेनन की शादी अटेंड करने पहुंची दिशा का अपने रुमर्ड बॉयफेंड के साथ एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो हाथों में हाथ डाले उनके साथ नजर आ रही है।

पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में दिशा पाटनी

आपको बता दें कि टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप के करीब दो साल बाद एक बार फिर एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। वजह है उदयपुर में हुई नूपुर सेनन की शादी, जहां से दिशा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिशा मशहूर पंजाबी सिंगर तलविंदर सिंह का हाथ थामे नजर आ रही हैं, जिसके बाद से उनके रिश्ते को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।

कौन है नकाबपोश Talwiinder Singh, जिनके प्यार में गिरफ्त हुईं Disha ...

नूपुर सेनन की शादी से शुरू हुई डेटिंग की चर्चा

नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की वेडिंग में शामिल होने उदयपुर पहुंचीं दिशा पाटनी का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह पंजाबी सिंगर तलविंदर सिंह के साथ दिखाई दीं। दोनों हाथों में हाथ डाले मौनी रॉय के पति सूरज नांबियार से बातचीत करते नजर आए। इस एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी।

इसके बाद जब दिशा और तलविंदर मुंबई लौटे, तो एयरपोर्ट पर दोनों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और अलग-अलग चलते दिखे। हालांकि, चर्चा यहीं खत्म नहीं हुई। डेटिंग की अफवाहों को और हवा तब मिली, जब नूपुर सेनन के मुंबई रिसेप्शन में दिशा और तलविंदर ने साथ एंट्री ली।

ये भी देखें- Breaking News: 16 से 17 जनवरी तक Tajmahal में होगी फ्री एंट्री, शाहजहां के उर्स पर लिया गया फैसला |

दिशा पाटनी ने शेयर की अपनी नई फैशन डायरी, फोटोज ने बढ़ाया सोशल मीडिया ...

आखिर कौन हैं तलविंदर सिंह सिधु

दिशा पाटनी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड तलविंदर सिंह सिधु उनसे उम्र में करीब 6 साल छोटे हैं। तलविंदर का जन्म 23 नवंबर 1997 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। वह पेशे से सिंगर, सॉन्ग राइटर और म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। महज 4 साल की उम्र से सिंगिंग शुरू करने वाले तलविंदर के म्यूजिक में इलेक्ट्रॉनिक साउंड और हिप-हॉप का खास असर देखने को मिलता है।

पंजाब और कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में पले-बढ़े तलविंदर का म्यूजिक पंजाबी और वेस्टर्न स्टाइल का शानदार फ्यूजन है। तलविंदर सिंह की सबसे खास बात यह है कि वह हमेशा अपना चेहरा छुपाकर रखते हैं। कभी मास्क तो कभी फेस पेंट के जरिए वह अपनी पहचान को पब्लिक से दूर रखते हैं। इंस्टाग्राम पर तलविंदर के करीब 6.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं, लेकिन उनकी 271 पोस्ट्स में एक भी ऐसी फोटो नहीं है, जिसमें उनका चेहरा साफ दिखे।

talvinder

म्यूजिक करियर और हिट गाने

उन्होंने दिलां दे विच, तेरे जेहा, गल्लां-4 और समझ ना आवे जैसे कई हिट गाने दिए हैं। इसके अलावा वह यो यो हनी सिंह के साथ ‘हाई ऑन मी’ ट्रैक में भी नजर आ चुके हैं।

टाइगर श्रॉफ से 2022 में हुआ था ब्रेकअप

दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ का साल 2022 में ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद दिशा का नाम कई बार अलग-अलग लोगों से जोड़ा गया, लेकिन तलविंदर सिंह के साथ उनकी मौजूदगी ने इस बार चर्चाओं को और तेज कर दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि दिशा और तलविंदर अपने रिश्ते पर कब और क्या ऑफिशियल बयान देते हैं, या फैंस को यूं ही इशारों में जवाब मिलता रहेगा। Read More Disha Patani: टाइगर श्रॉफ के बाद दिशा पाटनी की लाइफ में नई एंट्री? आखिर कौन हैं उदयपुर वेडिंग से वायरल हुए तलविंदर सिंह

क्या आपने कभी खाया है एलोवेरा का हलवा या लड्डू? अगर नहीं, तो यहां जानें इसे बनाने की पूरी विधि और इसके फायदे…

BE NEWS – सर्दियों का मौसम शुरु हो चुका है। ऐसे में बहुत से लोगों को घुटने के दर्द की समस्या हो जाती है,जोकि आज के समय में बहुत ही आम बात है। इससे निजात पाने के लिए लोग कई तरह की दवाओं और नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में हम आपको एक ऐसा देशी तरीका बताने जा रहे हैं जो बहुत ही आसान है और आसानी से हम सभी के घरों में उपलब्ध हो जाता है। इसे हम एलोवेरा या घी कुमार के नाम से भी जानते हैं।

वैसे तो इसका इस्तेमाल कुछ लोग काढा या जूस बनाकर भी करते है पर इसका स्वाद लोगों को अच्छा नहीं लगता है। ऐसे में हम आपको इसका हलवा या लड्डू बनाने के विधि बताने जा रहे हैं, जो बहुत ही आसान है और मिनटों में तैयार हो जाती है।

Aloevera Benefits use aloevera for glowing skin also it help in tanning ...

हलवा बनाने के विधि –

सबसे पहले एलोवेरा की पत्तियों को तोड़ कर पानी से अच्छे से साफ कर लें। फिर इसके जेल को चाकू या चम्मच से  निकाल लें। लेकिन ध्यान रहें कि इसमें एलोवेरा के खाली सफेद हिस्से का ही इस्तेमाल हो। अब एलोवेरा जेल को सूजी के साथ मिक्स कर लें और कुछ समय के लिए रख दें। इसके बाद कढ़ाई में घी डालकर धीमी आंच पर गर्म करें। अब इसमें एलोवेरा जेल और सूजी के मिक्चर को डालकर अच्छे से पका लें। इसमें चीनी खोया और ड्राई फ्रूट्स को डालकर अच्छे से पकाना है। पकाने के बाद इसको किसी बाउल या कटोरे में निकाल लें और सर्व करें। आप इसके लड्डू बनाकर भी स्टोर कर सकते है।

ये भी देखें – Deoria News: मजार हटाई जा रही थी, लेकिन मां की आस्था ने सबको चौंका दिया | BE News

Aloe Vera Halwa Recipe: कमरदर्द से घुटने के दर्द तक फायदेमंद है ऐलोवेरा ...

इसके फायदे-

इस हलवे या लड्डू के रोजाना सेवन करने से कई तरह के फायदे होते है। ये इम्यूनिटी और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है। ब्लड शुगर को भी कंट्रोल और स्किन एलर्जी को भी दूर करता है। Read More क्या आपने कभी खाया है एलोवेरा का हलवा या लड्डू? अगर नहीं, तो यहां जानें इसे बनाने की पूरी विधि और इसके फायदे…

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद के दिल्ली स्थित आवास में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और फोरेंसिक टीम

BE NEWS – भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद के घर आग सुबह भीषण आग लग गई है। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाडियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग उनके घर के कमरे में लगी। इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

फायर सर्विस की तीन गाड़ियां मौके पर

आपको बता दें कि पूर्व केंद्रिय मंत्री और भाजपा नेता रविशंकर के दिल्ली स्थित आवास में बुधवार सुबह आग लगने की घटना सामने आई है। यह आग राजधानी के 21, मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड स्थित उनके घर में सुबह करीब 8 बजे लगी। आग की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया। दमकल विभाग के अनुसार, उन्हें सुबह 8:03 बजे आग लगने की जानकारी मिली थी।

किसी के हताहत होने की खबर नहीं

मिली जानकारी के अनुसार, आग घर के एक कमरे में लगी थी। राहत की बात यह रही कि जिस समय आग लगी, उस कमरे में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फायर ब्रिगेड ने स्पष्ट किया है कि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ।

ये भी देखें – बांग्लादेश में हिंदू युवक की बेरहमी से हत्या, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर सवाल | BE News

Panic ensued in the Chanakyapuri area after a fire broke out in a house

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

सूत्रों के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। आग लगने के कारण हुए नुकसान का भी फिलहाल आकलन नहीं किया जा सका है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम भी रविशंकर प्रसाद के आवास पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारी आग के कारणों और संभावित नुकसान की विस्तृत जांच कर रहे हैं। वहीं इस मामले पर दमकल विभाग का कहना है कि आग अब पूरी तरह बुझा दी गई है और स्थिति नियंत्रण में है। प्रशासन की ओर से मामले पर नजर रखी जा रही है। Read More भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद के दिल्ली स्थित आवास में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और फोरेंसिक टीम

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति आज या कल? जानिए सही तिथि, धार्मिक महत्व और दान-पुण्य का शुभ समय

BE NEWS – नए साल का पहला बड़ा पर्व मकर संक्रांति इस बार लोगों के बीच असमंजस का कारण बन गया है। कैलेंडर में जहां 14 जनवरी 2026 की तारीख दर्ज है, वहीं देश के कई हिस्सों में यह पर्व 15 जनवरी 2026 को मनाया जा रहा है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि मकर संक्रांति कब मनानी चाहिए, खिचड़ी कब खानी है और दान-पुण्य का सही समय क्या है।

हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। इसे केवल एक त्योहार ही नहीं, बल्कि सूर्य की उपासना और सकारात्मक ऊर्जा के आगमन का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि मकर संक्रांति का इंतज़ार लोग पूरे वर्ष करते हैं। इसे भारत के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न नामों और परंपराओं के साथ मनाया जाता है। तमिलनाडु में इसे पोंगल, केरल में  मकरविलक्कु, गुजरात और राजस्थान में उत्तरायण, जबकि उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में खिचड़ी पर्व के रूप में मनाया जाता है।

Makar Sankranti 2025: कल या परसों, कब है मकर संक्रांति? जानें पूजन का ...

मकर संक्रांति 2026 का शुभ मुहूर्त

ज्योतिषीय गणना के अनुसार सूर्य देव 14 जनवरी 2026 की रात 9 बजकर 19 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के इस राशि परिवर्तन को उत्तरायण कहा जाता है, जिसे मकर संक्रांति के रूप में मनाया जाता है। चूँकि यह परिवर्तन रात्रि काल में हो रहा है, इसलिए शास्त्रों में वर्णित उदयातिथि के सिद्धांत के अनुसार संक्रांति से जुड़े स्नान, दान और पर्व-उत्सव अगले दिन, यानी 15 जनवरी को ही करना शास्त्रसम्मत एवं फलदायी माना गया है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिस तिथि का उदय सूर्योदय के साथ होता है, उसी दिन उस पर्व का विधिवत पालन करना उचित होता है। इस कारण मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी को मनाया जाना शुभ रहेगा।

ये भी देखें – Deoria News: मजार हटाई जा रही थी, लेकिन मां की आस्था ने सबको चौंका दिया | BE News

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति के दिन इन कामों को करने से बचें ...

क्यों हो रहा है मकर संक्रांति की तारीख को लेकर भ्रम?

मकर संक्रांति का पर्व सूर्य के मकर राशि में प्रवेश पर आधारित होता है। यह त्योहार चंद्रमा नहीं बल्कि सौर गणना पर निर्भर करता है। वर्ष 2026 में सूर्य का मकर राशि में प्रवेश (संक्रांति काल) 14 जनवरी को देर रात हो रहा है। यही कारण है कि अलग-अलग पंचांग और परंपराओं के अनुसार इसकी तिथि अलग मानी जा रही है। जिन जगहों पर उदयातिथि (सूर्योदय के समय की तिथि) को महत्व दिया जाता है, वहां मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जा रही है। वहीं कुछ पंचांग संक्रांति के समय को आधार मानते हैं, इसलिए वहां यह पर्व 14 जनवरी को ही मनाया गया।

मकर संक्रांति का धार्मिक महत्व

मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन से सूर्य उत्तरायण होते हैं और देवताओं का दिन आरंभ होता है। इस दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य और सूर्य देव की आराधना करने से जीवन में सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। गंगा स्नान को विशेष रूप से मोक्षदायी माना गया है। इस दिन सूर्य उत्तरायण से खरमास समाप्त हो जाता है और शुभ कार्यों की शुरुआत होती है।

Makar Sankranti 2022 : Images, Wishes, Status, Wallpaper, Quotes, PNG ...

मकर संक्रांति के दिन क्या करें

इस दिन पर किसी भी पवित्र नदी या जलाशय में जाकर स्नान करें। अगर ये यह संभव न हो तो स्नान के जल में थोड़ा गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं। स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र या सूर्याष्टक का पाठ करें। तिल, गुड़, खिचड़ी और तिल से बने व्यंजनों का दान करें। जरूरतमंदों, ब्राह्मणों या मंदिर के पुजारी को अन्न और वस्त्र दान करना शुभ माना जाता है। Read More Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति आज या कल? जानिए सही तिथि, धार्मिक महत्व और दान-पुण्य का शुभ समय

यूपी में मौसम का कहर जारी, कड़ाके की ठंड के साथ बढ़ा घना कोहरा, 19 जनवरी तक जारी यलो अलर्ट जारी

BE NEWS – उत्तर प्रदेश में जनवरी के दूसरे हफ्ते में भी मौसम का कहर जारी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा और शीतलहर लोगों को बेहाल कर रही है। ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसका असर अब मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में भी साफ नजर आने लगा है।

बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन

आपको बता दें कि मौसम विभाग ने प्रदेश में 19 जनवरी तक कोहरे और कड़ाके की ठंड को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान सुबह और रात के समय दृश्यता बेहद कम रहने की चेतावनी दी गई है। पिछले कुछ दिनों से रात में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं ने गलन को और बढ़ा दिया है। दिन में कहीं हल्की तो कहीं तेज धूप जरूर निकली, लेकिन इससे ठंड में कोई खास कमी नहीं आई। मकर संक्रांति के दिन भी मौसम के सर्द बने रहने का अनुमान है।

दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे का डबल अटैक, जानिए यूपी ...

कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने मेरठ, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, सहारनपुर, रामपुर, अमरोहा, शाहजहांपुर, मुरादाबाद और संभल समेत कई जिलों में घने कोहरे की संभावना जताई है। वहीं पूर्वी यूपी के जिलों में बर्फीली हवाओं के चलते गलन बनी रहने के आसार है।

ठंड में सबसे आगे मुजफ्फरनगर

बीते 24 घंटों में प्रदेश का सबसे ठंडा शहर मुजफ्फरनगर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मेरठ में 2.9°C, बरेली में 3.0°C, कानपुर में 4.0°C और हरदोई 4.5°C तापमान रहा। न्यूनतम तापमान में 3.4 डिग्री की गिरावट के साथ कानपुर प्रदेश का चौथा सबसे ठंडा शहर रहा।

ये भी देखें – बांग्लादेश में हिंदू युवक की बेरहमी से हत्या, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर सवाल | BE News

UP वालों स्वेटर और कंबल निकाल लो! शीतलहर के साथ कोहरा बरपाएगा कहर, इन ...

हल्की बारिश के भी आसार

सीएसए के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एस.एन. सुनील पांडेय के अनुसार, दिन में धूप के कारण ठंड का अंदाजा नहीं लग पाया, लेकिन रात में तेज ठंडी हवाओं से तापमान तेजी से गिरा। मौसम विभाग ने 18 और 19 जनवरी को पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है। Read More यूपी में मौसम का कहर जारी, कड़ाके की ठंड के साथ बढ़ा घना कोहरा, 19 जनवरी तक जारी यलो अलर्ट जारी

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू की बेरहमी से हत्या, हिंदू समुदाय की सुरक्षा पर फिर उठा बड़ा सवाल

BE NEWS – बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है। उस्मान हादी की हत्या के बाद शुरू हुई हिंसक घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं बांग्लादेश से एक बार फिर हिंदू समुदाय पर हिंसा की दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। चटगांव डिवीजन के फेनी जिले के दागनभुइयां इलाके में अज्ञात बदमाशों ने 28 वर्षीय हिंदू युवक समीर कुमार दास की बेरहमी से हत्या कर दी है।

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की हत्या की ये 7वीं घटना

आपको बता दें कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार 11 जनवरी की रात देश के दक्षिणी हिस्से चटगांव डिवीजन के फेनी जिले के दागनभुइयां इलाके में अज्ञात बदमाशों ने 28 वर्षीय हिंदू युवक समीर कुमार दास की बेरहमी से हत्या कर दी। जिसके साथ ही बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की हत्या की ये 7वीं घटना है।

चाकू मारकर की गई हत्या

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, समीर रविवार शाम करीब 7 बजे अपना ऑटोरिक्शा लेकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। जिसके बाद परेशान परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और रात करीब 2 बजे जगतपुर गांव के एक खेत में उसका खून से लथपथ शव मिला। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने पहले समीर को पीट-पीटकर घायल किया, फिर चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी और उसका ऑटोरिक्शा भी लूट ले गए। हत्या में देसी हथियारों का इस्तेमाल हुआ है और शुरुआती जांच में यह मामलापूर्व नियोजित साजिश का लग रहा है।

ये भी देखें – Poster War in UP: Bangladesh Hindu Violence पर ‘Silence क्यों?’ VHRP ने लगाए Poster | BE News – YouTube

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार, एक और युवक समीर दास का ...

अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। चौंकाने वाली बात ये है कि बीते 23 दिनों में बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या की यह सातवीं घटना है। इससे पहले 5 जनवरी को नरसिंदी जिले में 40 वर्षीय हिंदू दुकानदार शरत चक्रवर्ती मणि की भी धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक की अन्य पार्टियों पर सवाल

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर बढ़ती हिंसा की घटनाओं पर कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक की अन्य पार्टियांं इस गंभीर मुद्दे पर अब तक चुप हैं। वहीं बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस सरकार की ओर से भी कोई ठोस और सख्त कदम उठता नहीं दिख रहा है।

Read More Bangladesh Violence: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू की बेरहमी से हत्या, हिंदू समुदाय की सुरक्षा पर फिर उठा बड़ा सवाल

सरकार ने डिलीवरी पार्टनर्स की सुरक्षा को लेकर लिया बड़ा फैसला, ’10 मिनट डिलीवरी’ मॉडल पर लगाया ब्रेक

BE NEWS – देश में डिलीवरी पार्टनर्स की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच केंद्र सरकार ने एक अहम और बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने क्विक कॉमर्स कंपनियों से “10 मिनट डिलीवरी” जैसी सख्त और अनिवार्य समय-सीमा को समाप्त करने के लिए कहा है।

अनिवार्य समय सीमा हटाने का निर्देश

आपको बता दें कि डिलीवरी पार्टनर्स की सुरक्षा के इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार ने Blinkit, Zomato, Zepto और Swiggy जैसी प्रमुख क्विक कॉमर्स कंपनियों के साथ बैठक की थी। भारत के तेजी से बढ़ते क्विक कॉमर्स सेक्टर में एक अहम नीतिगत बदलाव देखने को मिला है। केंद्र सरकार ने ब्लिंकिट, जेप्टो, स्विगी और जोमैटो जैसी क्विक कॉमर्स कंपनियों को अपने प्लेटफॉर्म से ‘10 मिनट डिलीवरी’ का दावा और अनिवार्य समय सीमा हटाने का निर्देश दिया है। यह फैसला केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया के हस्तक्षेप के बाद लिया गया। बैठक के दौरान डिलीवरी वर्कर्स की सुरक्षा, सड़क हादसों और समय-सीमा के कारण बनने वाले जोखिमों पर विस्तार से चर्चा हुई।

ये भी देखेंं –UP के Raebareli में बजरंग दल–VHP बनाम UP Police! योगी के मंत्री आखिर धरने पर क्यों? BE News

अब 10 मिनट में नहीं होगी डिलीवरी, सरकार ने सुरक्षा को ध्यान में रखते ...

क्यों लिया गया यह फैसला

सरकार का मानना है कि अल्ट्रा-फास्ट डिलीवरी मॉडल डिलीवरी पार्टनर्स पर अत्यधिक दबाव डालता है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं, असुरक्षित ड्राइविंग और मानसिक तनाव का खतरा बढ़ जाता है। 10 मिनट की समय सीमा पूरी करने की होड़ में कई गिग वर्कर्स को अपनी सुरक्षा से समझौता करना पड़ता है।

बैठक के बाद लिया गया फैसला

सूत्रों के अनुसार, कई दौर की बातचीत के बाद केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने कंपनियों को “10 मिनट डिलीवरी” की अनिवार्यता हटाने के लिए राज़ी कर लिया। इसका असर तुरंत देखने को मिला, जब Blinkit ने अपने प्लेटफॉर्म से 10 मिनट में डिलीवरी का वादा हटाने का फैसला किया।

गिग वर्कर्स की सुरक्षा प्राथमिकता

सरकार का यह कदम गिग इकोनॉमी से जुड़े लाखों वर्कर्स को सुरक्षित माहौल देने की दिशा में अहम माना जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, आने वाले समय में Zepto, Zomato और Swiggy जैसी अन्य कंपनियां भी इस फैसले को लागू करेंगी। Read More सरकार ने डिलीवरी पार्टनर्स की सुरक्षा को लेकर लिया बड़ा फैसला, ’10 मिनट डिलीवरी’ मॉडल पर लगाया ब्रेक

T20 WC 2026: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को बड़ा झटका, ICC ने साफ कहा – “विश्वकप के कार्यक्रम में नहीं होगा कोई बदलाव”

BE NEWS –  टी20 विश्वकप 2026 को लेकर चल रहे विवाद के बीच बीसीबी को एक बार फिर झटका लगा है। मुस्तफिजुर रहमान को लेकर खड़े हुए विवाद के बाद बांग्लादेश सरकार ने अपने देश में आईपीएल प्रसारण पर रोक लगा दी थी, और सुरक्षा कारणों को लेकर अपने मैच श्रीलंका में कराने की मांग की थी। जिसके बाद ICC ने साफ कर दिया है कि टुर्नामेंट तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा।

सुरक्षा संबंधी आशंकाओं पर प्रतिक्रिया

आपको बता दें कि टी20 विश्व कप 2026 को लेकर उठे विवाद के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने अपनी स्थिति बिल्कुल साफ कर दी है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) द्वारा जताई गई सुरक्षा संबंधी आशंकाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए आईसीसी ने दो टूक कहा है कि टूर्नामेंट का कार्यक्रम में किसी तरह के बदलाव की कोई गुंजाइश नहीं है।

गलत तस्वीर पेश करने पर नाराज़ आईसीसी

आईसीसी सूत्रों ने कुछ मीडिया रिपोर्ट्स पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि सुरक्षा आकलन और वैकल्पिक योजनाओं को गलत तरीके से पेश किया गया है। परिषद के अनुसार, भारत में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए स्वतंत्र सुरक्षा एजेंसियों द्वारा किया गया जोखिम आकलन ‘लो से मॉडरेट’ श्रेणी में है, जो किसी भी बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन के लिए सामान्य माना जाता है।

आईसीसी ने अपने आधिकारिक रुख को दोहराते हुए कहा कि टूर्नामेंट के कार्यक्रम को अंतिम रूप देकर पहले ही सार्वजनिक किया जा चुका है। परिषद ने साफ शब्दों में कहा, “आईसीसी की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सभी टीमों से उम्मीद की जाती है कि वे तय कार्यक्रम के अनुसार अपने दायित्वों को पूरा करेंगी।”

ये भी देखें- TOXIC के टीजर में दिखे इंटीमेट सीन पर छिड़ा बवाल | BE News | Breaking news

BCCI और BCB के बीच नहीं थम रहा विवाद, बांग्लादेश की सरकार ने IPL 2026 ...

भारत की सुरक्षा व्यवस्था पर पूरा भरोसा

आईसीसी ने भरोसा जताया कि वह बीसीसीआई और केंद्र व राज्य स्तर की सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। परिषद के मुताबिक, भारत का बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों को सफल और सुरक्षित तरीके से आयोजित करने का ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है। आईसीसी ने कहा कि संयुक्त सुरक्षा योजना के तहत सभी टीमों के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित किया जाएगा और इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

आखिर क्या था पूरा विवाद

इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत का दौरा करने को लेकर असहजता जताई। बीसीबी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने मैच श्रीलंका में कराने की मांग की थी। यह फैसला ऐसे समय पर सामने आया जब बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स से बीसीसीआई के निर्देश पर रिलीज कर दिया गया। इस निर्णय के पीछे कोई आधिकारिक कारण सार्वजनिक नहीं किया गया, लेकिन यह घटनाक्रम बांग्लादेश में हिंदुओं पर कथित हमलों की खबरों के बीच सामने आया, जिसने पूरे मामले को और संवेदनशील बना दिया। Read More T20 WC 2026: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को बड़ा झटका, ICC ने साफ कहा – “विश्वकप के कार्यक्रम में नहीं होगा कोई बदलाव”