दिल्ली के पालम में सर्दी ने तोड़ा सोलह सालों का रिकार्ड, न्यूनतम तापमान 2.3 °C किया गया दर्ज, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

BE NEWS – उत्तर भारत समेत दिल्ली NCR के कई इलाकों में सर्दी का सितम देखने को मिल रहा है। जिसने पिछले 16 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है, जो कि 2010 के बाद का सबसे कम तापमान रहा है।

गुरुवार को इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह

आपको बता दें कि उत्तर भारत के कई हिस्सों के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर में सर्दी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में इतनी ठंड पड़ी कि पिछले 16 साल का रिकॉर्ड टूट गया। दिल्ली के पालम इलाके में न्यूनतम तापमान गिरकर 2.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो साल 2010 के बाद सबसे कम दर्ज किया गया तापमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई। इससे पहले दूसरा सबसे कम तापमान 7 जनवरी 2013 को रिकॉर्ड किया गया था, जब पारा 2.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था।

Delhi Winters: कंपकंपाती सर्दी से दिल्लीवासियों का बुरा हाल, शीतलहर ने ...

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में तापमान का हाल

दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो जनवरी 2023 के बाद से सबसे कम है। वहीं, पालम में तापमान 2.3 डिग्री, लोधी रोड में 3.4 डिग्री, आयानगर में 2.7 डिग्री और रिज क्षेत्र में 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, राजधानी के सभी मौसम केंद्रों पर सामान्य से कम तापमान दर्ज किया गया है।

ये भी देखें – Today Breaking News ! आज 16 जनवरी 2026 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | TOP 25 | BE News

Weather Update: मैनपुरी में सर्दी ने तोड़ा 22 साल का रिकार्ड, कोहरे से ...

चार दिन से शीतलहर की चपेट में राजधानी

दिल्ली बीते चार दिनों से लगातार शीतलहर की गिरफ्त में है और अनुमान है कि ठंड का यह दौर अभी जारी रह सकता है। आज अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है, हालांकि ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बनी रहेगी।

प्रदूषण ने बढ़ाई परेशानी

कड़ाके की ठंड के साथ-साथ वायु गुणवत्ता भी गंभीर बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 349 दर्ज किया गया है, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। मौसम विभाग ने नागरिकों को सुबह और देर रात अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, गर्म कपड़े पहनने और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। Read More दिल्ली के पालम में सर्दी ने तोड़ा सोलह सालों का रिकार्ड, न्यूनतम तापमान 2.3 °C किया गया दर्ज, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

ईरान के हालात पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी की चिंता, अमेरिका और इस्राइल पर लगाए गंभीर आरोप

BE NEWS – ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने ईरान के हालात पर गहरी चिंता जताई है, और ईरान में जो कुछ भी हो रहा है  उसके पीछे अमेरिका और इस्राइल की साजिश है।

ईरान की आर्थिक स्थिति को कमजोर करने की कोशिश

दरअसल ईरान के हालात पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने गहरी चिंता जतायी है। मौलाना का आरोप है कि अमेरिका लंबे समय से ईरान की आर्थिक स्थिति को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है और इसी मकसद से उस पर तरह-तरह की पाबंदियां लगाई गई है। मौलाना ने साफ कहा कि धरना और विरोध प्रदर्शन लोकतंत्र का हिस्सा हैं और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाना हर एक व्यक्ति का अधिकार है।

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि इन हालातों की वजह से ईरान के अंदर अस्थिरता बढ़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका ईरान पर अपना कब्जा जमाना चाहता है और वहां मौलाना खामेनेई की हुकूमत को खत्म कर पूर्व शासक रजा शाह पहलवी के बेटे को सत्ता सौंपना चाहता है, लेकिन ऐसा होना आसान नहीं है।

ये भी देखें- UP election 2027: मायावती का चुनावी बिगुल,BSP अपने दम पर लड़ेगी चुनाव | BE News

ईरान में तनाव के बीच फंसे 10 हजार से ज्यादा भारतीय छात्र, एयरस्पेस बंद ...

अमेरिका की दादागिरी खत्म हो

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि भारत और यहां के मुसलमान पूरी दुनिया में अमन, सुकून और शांति के लिए दुआ करते हैं। उन्होंने अमेरिका की दादागिरी और तानाशाही को खत्म होने की बात कही और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यायपूर्ण रवैये की जरूरत पर जोर दिया। अंत में उन्होंने कहा, कि भारत और यहां के मुसलमान पूरी दुनिया में अमन, चैन और शांति की दुआ करते हैं। Read More ईरान के हालात पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी की चिंता, अमेरिका और इस्राइल पर लगाए गंभीर आरोप

IND vs NZ: राजकोट वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी हुए फेल, कोच रेयान टेन डोएशे ने लगाई जमकर क्लास

BE NEWS –  भारत और न्यूजीलैंड के बीच राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में वॉशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के बाद युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला। हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में सभी की निगाहें नीतीश पर थीं कि वह खुद को भारत के अगले तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में साबित करेंगे, लेकिन वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके।

भारतीय कोच ने नीतिश कुमार रेड्डी के खराब प्रदर्शन का दोष किस पर मढ़ा ...

बल्ले और गेंद दोनों से फ्लॉप रहे नीतीश

आपको बता दें कि राजकोट में खेले गए वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी लेकिन वह 21 गेंदों में सिर्फ 20 रन ही बना सके। 38वें ओवर में रविंद्र जडेजा के आउट होने के बाद वह क्रीज पर आए। उस वक्त टीम को तेज रनों की जरूरत थी और नीतीश के पास खुद को साबित करने का शानदार मौका था, लेकिन वो नाकाम रहे। वहीं गेंदबाजी में भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। दो ओवरों में उन्होंने 13 रन खर्च किए और वह भारतीय तेज गेंदबाजों में सबसे महंगे साबित हुए।

ये भी देखें – Dimple Yadav का जन्मदिन बना शक्ति प्रदर्शन, प्रदेश भर से पहुंचे सपा नेता | BE News

पहले चोट फिर टीम से हुए बाहर, अब इस नई मुसीबत में नीतीश रेड्डी, 5 करोड़ ...

रेयान टेन डोएशे ने लगाई जमकर क्लास

मैच के बाद टीम इंडिया के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने नीतीश के खराब प्रदर्शन पर खुलकर नाराजगी जाहिर की। 
उन्होंने कहा, “हम लगातार नीतीश कुमार रेड्डी को तैयार करने और उन्हें गेम टाइम देने की बात करते हैं। लेकिन जब मौका मिलता है, तो वह मैच में कुछ खास नहीं कर पाते।”

उन्होंने आगे कहा, “अगर कोई बल्लेबाजी करने आता है और उस स्थिति में उसके पास लगभग 15 ओवर होते हैं, तो यह खुद को साबित करने का बड़ा मौका होता है। अगर आप पहले के कॉम्बिनेशन देखें, तो हमें ज्यादा स्पिनर पसंद हैं। वॉशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के बाद आयुष बदोनी को स्क्वाड में शामिल किया गया। हमें लगा कि इस पिच पर नीतीश बेहतर रहेंगे, लेकिन न्यूजीलैंड के स्पिनर्स जिस तरह खेले, हमें भी एक और स्पिनर के साथ जाना चाहिए था।”

चयन पर भी उठे सवाल

इस बयान से साफ है कि टीम मैनेजमेंट नीतीश कुमार रेड्डी से कहीं ज्यादा उम्मीद कर रहा था। उनकी नाकामी ने न सिर्फ टीम के संतुलन पर असर डाला, बल्कि भविष्य में उनके चयन को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read More IND vs NZ: राजकोट वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी हुए फेल, कोच रेयान टेन डोएशे ने लगाई जमकर क्लास

BSP सुप्रीमो मायावती आज मना रही अपना 70वां जन्मदिन, सीएम योगी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दी शुभकामनाएं

BE News – BSP सुप्रीमो और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती आज अपना 70वां जन्मदिन मना रही हैं। बसपा पार्टी इस दिन को जन कल्याणकारी दिवस के रुप में मना रही है। बसपा सुप्रीमो को सीएम योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

BSP सुप्रीमो मायावती ने किया UCC का समर्थन पर BJP मॉडल को नकारा

बीजेपी और कांग्रेस पर साधा निशाना

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को BSP सुप्रीमो मायावती को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उम्मीद जताई कि मायावती आने वाले दिनों में “संविधान विरोधी” BJP को चुनौती देती रहेंगी। वहीं सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सपा, बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सुप्रीमो ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि वह जल्द सत्ता में वापसी करेंगी।

ये भी देखें – UP election 2027: मायावती का चुनावी बिगुल,BSP अपने दम पर लड़ेगी चुनाव | BE News

Samajwadi Party's 'fauji' Varanasi candidate has take the wind out of ...

सीएम योगी ने पोस्ट कर दी शुभकामनाएं

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने X पर पोस्ट कर लिखा- “उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने आगे कहा कि, ” भगवान श्री राम आपको लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य दें।”

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया पोस्ट

वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी X पर पोस्ट कर लिखा, “आदरणीय मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके स्वास्थ, स्वतंत्र जीवन और सार्थक सक्रियता के लिए अनंत शुभकामनाएं। इसके साथ ही उन्होंने ने कहा कि, “आपने अपने पूरे जीवन में शोषित, वंचित, पीड़ित, उपेक्षित और अपमानित समाज की गरिमा,सम्मान और अधिकारों के लिए प्रभावशाली ताकतों के खिलाफ दिन-रात लगातार संघर्ष किया है।

Samajwadi Party Has Deep-Rooted Links With Mafias, Will Stay Away ...

वहीं दूसरी तरफ अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि, “जैसे आपने संविधान विरोधी BJP और उनके सहयोगियों और साथियों को चुनौती दी है, यह लगातार जारी रहे,और इसी कामना के साथ एक बार फिरअखिलेश यादव ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं।” Read More BSP सुप्रीमो मायावती आज मना रही अपना 70वां जन्मदिन, सीएम योगी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दी शुभकामनाएं

“वक्त बुरा हो या अच्छा, एक ना एक दिन…”, ब्रेकअप रूमर्स के बीच वीर पहाड़िया का क्रिप्टिक पोस्ट हुआ वायरल

BE NEWS – एक्टर वीर पहाडिया इन दिनों तारा सुतारिया के साथ ब्रेकअप की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए है। वहीं अब इंस्टाग्राम पर शेयर किए उनके पोस्ट में लिखे कैप्शन को पढ़ने के बाद लोग कई तरह के कमेंट कर रहे है, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इंस्टाग्राम पर अपना नया फोटोशूट किया शेयर

आपको बता दें कि फिल्म स्काई फोर्स के एक्टर वीर पहाड़िया अपने ब्रेकअप की खबरों के बाद एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए है। वीर पहाड़िया ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना नया फोटोशूट शेयर किया है। पोस्ट में उन्होंने कुल पांच तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह ब्लैक आउटफिट में बेहद स्टाइलिश नजर आ रहे हैं। हालांकि तस्वीरों से ज्यादा ध्यान खींचा उनके कैप्शन ने। वीर ने लिखा, “वक्त बुरा हो या अच्छा, एक ना एक दिन बदलता जरूर है।”

इस लाइन को फैंस तारा सुतारिया संग उनके रिश्ते से जोड़कर देख रहे हैं। पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह के कयास लगाने लगे हैं।

डेटिंग रूमर्स के बीच स्पॉट हुए तारा और वीर, हाथों में हाथ डाले आए नजर

नुपूर सेनन के वेडिंग रिसेप्शन में दिखे अकेले

दरअसल ब्रेकअप की अटकलों को तब और हवा मिल गई जब एक्टर वीर को नुपूर सेनन की शादी में अकेले देखा गया था। आमतौर पर साथ नजर आने वाले वीर और तारा की इस दूरी ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या दोनों के बीच सब ठीक नहीं है।

एपी ढिल्लों कॉन्सर्ट से शुरू हुईं चर्चाएं

हाल ही में एपी ढिल्लों के मुंबई कॉन्सर्ट में तारा सुतारिया की मौजूदगी भी चर्चा में रही थी। स्टेज पर एपी ढिल्लों और तारा की परफॉर्मेंस के बाद सोशल मीडिया पर वीर पहाड़िया का एक रिएक्शन वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह नाराज़ नजर आ रहे थे। हालांकि बाद में वीर ने सफाई दी थी कि वीडियो को गलत तरीके से एडिट किया गया है।

ये भी देखें – Mayawati 70th Birthday: CM Yogi ने दी बसपा सुप्रीमो मायावती को जन्मदिन की शुभकामनाएं ! | BE News

Ap Dhillon Reveals Malaika Arora Was His Childhood Crush In Mumbai ...

अभी तक नहीं आया ऑफिशियल बयान

बता दें कि वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया ने पिछले साल अपने रिश्ते को पब्लिकली कंफर्म किया था। दोनों कई पार्टियों और अवॉर्ड फंक्शन्स में साथ नजर आ चुके हैं। हालांकि अब तक दोनों में से किसी ने भी ब्रेकअप रूमर्स पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है। ऐसे में वीर का ये क्रिप्टिक पोस्ट फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। Read More “वक्त बुरा हो या अच्छा, एक ना एक दिन…”, ब्रेकअप रूमर्स के बीच वीर पहाड़िया का क्रिप्टिक पोस्ट हुआ वायरल

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर क्यों बनाई जाती है खिचड़ी? जानिए पीछे की परंपरा, पौराणिक कथा और इसका धार्मिक महत्व…

BE NEWS – मकर संक्रांति हिंदू धर्म का एक प्रमुख और अत्यंत शुभ पर्व माना जाता है। यह पर्व भगवान सूर्य की उपासना, दान-पुण्य और नई शुरुआत का प्रतीक है।

वर्ष 2026 में मकर संक्रांति 14 तो कई जगहों पर 15 जनवरी को यानि आज मनाई जा रही है। देश के कई हिस्सों में इसे खिचड़ी पर्व के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन घर-घर में खिचड़ी बनाई जाती है, भगवान को भोग लगाया जाता है इसके साथ ही जरूरतमंदों को इसका दान किया जाता है। लेकिन सवाल यह उठता है कि इस विशेष पर्व पर खिचड़ी का ही इतना महत्व क्यों है?

Smoked Panchmel Dal: This Unique Dal Recipe Will Elevate Your Daily ...

बाबा गोरखनाथ से जुड़ी खिचड़ी खाने की परंपरा

मकर संक्रांति पर खिचड़ी खाने की परंपरा बाबा गोरखनाथ से जुड़ी मानी जाती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, खिलजी के आक्रमण के समय देश में युद्ध का माहौल था। इस संघर्ष में कई योगी और वीर योद्धा भी शामिल थे, जिन्हें भोजन बनाने का पर्याप्त समय नहीं मिल पाता था। भूख और कमजोरी के कारण उनकी शक्ति क्षीण होने लगी थी।

ऐसे समय में बाबा गोरखनाथ ने दाल, चावल और सब्जियों को एक साथ पकाने की सलाह दी। यह भोजन न केवल जल्दी तैयार होता था, बल्कि शरीर को तुरंत ऊर्जा भी देता था। इसी व्यंजन को ‘खिचड़ी’ नाम दिया गया। तभी से मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी बनाने और खाने की परंपरा शुरू हुई। आज भी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति के अवसर पर भव्य खिचड़ी मेला आयोजित किया जाता है।

ये भी देखें- Makar Sankranti 2026: Gorakhpur से संगम तक श्रद्धा का सैलाब | BE News| Magh Mela 2026

Makar Sankranti 2023: इस मकर संक्रांति पर बन रहा ऐसा अद्भुत योग, खिचड़ी ...

धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं और अपने पुत्र शनि देव के घर जाते हैं। इस दिन शनि देव को प्रसन्न करने के लिए उड़द दाल से बनी खिचड़ी विशेष रूप से शुभ मानी जाती है। माना जाता है कि इस दिन खिचड़ी का सेवन करने से ग्रहों का शुभ प्रभाव जीवन और स्वास्थ्य पर पड़ता है।

खिचड़ी दान का विशेष महत्व

मकर संक्रांति पर केवल खिचड़ी खाना ही नहीं, बल्कि कच्ची खिचड़ी का दान करना भी अत्यंत पुण्य देने वाला माना गया है। धार्मिक विश्वास है कि इस दिन खिचड़ी का दान करने से घर में अन्न और धन की कभी कमी नहीं होती। साथ ही यह दान सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। मकर संक्रांति का पर्व हमें सरलता, सेवा और समर्पण का संदेश देता है। Read More Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर क्यों बनाई जाती है खिचड़ी? जानिए पीछे की परंपरा, पौराणिक कथा और इसका धार्मिक महत्व…

SC में ममता बनर्जी के खिलाफ ईडी की याचिका पर की सुनवाई, कहा- “आप हमें नोटिस जारी करने से नहीं रोक सकते हैं।”

BE NEWS –  प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के बाद पश्चिम बंगाल से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक माहौल गरमा गया है। ईडी ने पश्चिम बंगाल में की गई छापेमारी मामले को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, डीजीपी राजीव कुमार और पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। जिस पर आज सुनवाई करते हुए SC ने ईड़ की दलीलों पर जांच करने की बात कही थी।

ईडी की छापेमारी के दौरान दखलअंदाजी

आपको बता दें कि ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिस पर आज कोर्ट में सुनवाई की जा रही है। यह मामला आई-पैक (I-PAC) कार्यालय और उसके निदेशक प्रतिक जैन के आवास पर ईडी की छापेमारी के दौरान दखलअंदाजी करने से जुड़ा है। ईडी का आरोप है कि ममता बनर्जी और राज्य सरकार ने जांच प्रक्रिया में बाधा डाली।

इस मामले की सुनवाई जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस विपुल पंचोली की पीठ कर रही है। सुनवाई के दौरान जस्टिस मिश्रा ने मुख्यमंत्री के पक्ष को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा, “आपका दावा विरोधाभासी है।” उन्होंने यह भी कहा कि मामले की जांच आवश्यक है और नोटिस जारी करने से अदालत को रोका नहीं जा सकता।”

I-PAC Raid: ED Approaches Calcutta HC Against Mamata Banerjee For ...

ईडी ने क्या आरोप लगाए

ईडी की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत में कहा कि, “यदि इस तरह की घटनाओं पर सख्त रुख नहीं अपनाया गया, तो इससे केंद्रीय एजेंसियों का मनोबल टूटेगा और राज्य सरकारें जांच में दखल देने का साहस करेंगी।”

मेहता ने आरोप लगाया कि, “आई-पैक कार्यालय में आपत्तिजनक सामग्री मौजूद थी और छापेमारी के दौरान हालात को जानबूझकर बाधित किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका की सुनवाई के दौरान जिस तरह की भीड़ जमा हुई, वह लोकतांत्रिक व्यवस्था पर खतरे का संकेत है।”

ममता बनर्जी की ओर से जवाब

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने ईडी के आरोपों को पूरी तरह खारिज किया। उन्होंने कहा कि, “ईडी द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं और यह बात स्वयं एजेंसी के पंचनामा से स्पष्ट होती है। सिब्बल ने दलील दी कि किसी भी उपकरण या सामग्री को जब्त नहीं किया गया और यह पूरा मामला केवल पूर्वाग्रह फैलाने का प्रयास है।”

ये भी देखें – Lucknow Breaking News: लखनऊ में मंदिर परिसर पर हमला! शिवलिंग तोड़े जाने से भड़का आक्रोश | BE NEWS

बंगाल के स्कूली बच्चों पर CM ममता की 'ममता', मिड डे मील में मिलेंगे ...

अदालत की टिप्पणी

सुनवाई के दौरान जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा ने कहा कि, “यदि ईडी का इरादा किसी सामग्री को जब्त करने का होता, तो वह ऐसा कर सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बावजूद अदालत ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है।” फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की दलीलों पर विचार करते हुए मामले में आगे जांच की जरूरत बताई और यह भी कहा कि, “आप हमें नोटिस जारी करने से नहीं रोक सकते हैं।”

आखिर क्या है पूरा मामला

ईडी ने पश्चिम बंगाल समेत देश के 15 ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें कोलकाता स्थित राजनीतिक रणनीति बनाने वाली कंपनी आईपैक (I-PAC) का दफ्तर भी शामिल था। आईपैक कार्यालय पर छापे की खबर मिलते ही खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वहां पहुंच गईं। जहां से वह कुछ फाइलें अपने साथ लेकर चली गई। जिसके बाद उन्होंने केंद्र सरकार पर एजेंसियों के जरिए उनकी पार्टी की निजी और राजनीतिक जानकारी चुराने का गंभीर आरोप लगाया था। इस छापेमारी के विरोध में दिल्ली में भी तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया था। Read More SC में ममता बनर्जी के खिलाफ ईडी की याचिका पर की सुनवाई, कहा- “आप हमें नोटिस जारी करने से नहीं रोक सकते हैं।”

Prayagraj Magh Mela 2026: प्रयागराज में मकर संक्रांति पर दिखा आस्था का समागम, संगम पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

BE NEWS – आज देशभर में मकर संक्रांति का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इसके साथ ही माघ मेला 2026 को आज दूसरा प्रमुख शाही स्नान है, जिसके लिए संगम के पावन तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है।

देशभर से आए श्रद्धालु संगम घाटों पर उमड़े

आपको बता दें कि माघ मेला 2026 के दूसरे प्रमुख स्नान पर्व मकर संक्रांति पर प्रयागराज में आस्था का समागम देखने को मिला। गुरुवार सुबह से ही संगम तट पर श्रद्धालुओं, साधु-संतों और कल्पवासियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए देशभर से आए श्रद्धालु संगम घाटों की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं। साधु-संतों, संन्यासियों और कल्पवासियों की मौजूदगी से संगम क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।

Haridwar Ganga Aarti l Haridwar Ganga Puja l Har Ki Pauri l Maa Ganga l ...

दो से ढाई करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान का अनुमान

मेला प्रशासन के अनुसार, सुबह 10 बजे तक 36 लाख से अधिक श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त पूरे दिन रहने के कारण शाम तक स्नान करने वालों की संख्या एक करोड़ के पार पहुंच सकती है। प्रशासन ने इस बार कुल दो से ढाई करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान का अनुमान जताया है।

ये भी देखें- Today Breaking News ! आज 15 जनवरी 2026 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | TOP 25 | BE News

Makar Sankranti: मकर संक्रांति पर प्रयागराज के संगम में हजारों ...

सुरक्षा और मार्गदर्शन के कड़े इंतजाम

घने कोहरे के बीच श्रद्धालु आस्था के साथ संगम घाटों तक पहुंचे। मौसम को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और मार्गदर्शन के इंतजाम और कड़े कर दिए। एसपी माघ मेला नीरज पांडे ने बताया कि कोहरे के कारण पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है ताकि कोई श्रद्धालु रास्ता न भटके और हर गतिविधि पर सतत निगरानी रखी जा सके।

स्नान घाटों पर विशेष प्रबंध

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मेला क्षेत्र में व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार के अनुसार, 24 स्नान घाटों पर विशेष प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था में पीएसी, बाढ़ राहत पीएसी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आरएएफ, एटीएस, बीडीडीएस सहित हजारों पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही यूपी 112 की गाड़ियां, आधुनिक ट्रैफिक कंट्रोल रूम और हाईटेक रिस्पांस प्लान को सक्रिय किया गया है। प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। Read More Prayagraj Magh Mela 2026: प्रयागराज में मकर संक्रांति पर दिखा आस्था का समागम, संगम पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

Ayodhya: अयोध्या में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया मकर संक्रांति का पर्व, रामलला को अर्पित की गई पतंग, विशेष भोग का आयोजन

BE NEWS – राम नगरी अयोध्या में मकर संक्रांति का पर्व आज गहरी आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। ठंड के बावजूद हजारों श्रद्धालु तड़के ही सरयू तट पर पहुंच गए और पवित्र स्नान कर दान-पुण्य किया। तिल, गुड़, अन्न और वस्त्रों के दान से घाटों पर पुण्य का माहौल बना रहा।

मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन

आपको बता दें कि आज देशभर में हर्षोल्लास के साथ मकर संक्रांति का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रामलला की विधिवत आराधना की गई। इस पर्व की परंपरा को जीवंत करते हुए श्रद्धालुओं की ओर से रामलला को पतंग अर्पित की गई।

बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु 

पूजा के बाद रामलला को विशेष भोग अर्पित किया गया। जिसके बाद मंदिर परिसर ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह से राममय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे, जिसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए थे।

घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सरयू नदी के विभिन्न घाटों पर सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। स्नान के बाद लोगों ने जरूरतमंदों को दान दिया और फिर राम मंदिर की ओर प्रस्थान किया। प्रशासन की ओर से भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और यातायात को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई।

ये भी देखें –सीधे सवाल: बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हिंसा क्यों? | क्यों चुप है सरकार? |Debate | BE NEWS – YouTube

अयोध्या में मकर संक्रांति का उत्साह, 5 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी ...

मकर संक्रांति के इस पावन अवसर पर अयोध्या पूरी तरह आस्था, परंपरा और उल्लास के रंग में रंगी नजर आ रही है। Read More Ayodhya: अयोध्या में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया मकर संक्रांति का पर्व, रामलला को अर्पित की गई पतंग, विशेष भोग का आयोजन

IND vs NZ ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में केएल राहुल ने जड़ा शानदार शतक, फिर बने टीम इंडिया के हीरो

BE NEWS – न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में केएल राहुल का बल्ला एक बार फिर आग उगलता नजर आया। जब भारतीय टीम मुश्किल हालात में फंसती दिखी, तब राहुल ने जिम्मेदारी संभाली और शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे करियर का 8वां शतक ठोक दिया। उन्होंने दमदार सिक्स के साथ सेंचुरी पूरी कर राजकोट के मैदान पर फैन्स का दिल जीत लिया।

भारतीय पारी को संभाला

आपको बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस अहम मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 284 रन बनाए हैं। अब सीरीज में बराबरी करने के लिए न्यूजीलैंड को 285 रनों का लक्ष्य हासिल करना होगा।

IND vs NZ 3rd ODI: भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे क्राइस्टचर्च में ...

केएल राहुल की शानदार पारी

भारतीय पारी के हीरो केएल राहुल रहे, जिन्होंने दबाव भरे हालात में नाबाद 112 रनों की बेहतरीन पारी खेली। राहुल ने पारी को संभालते हुए न सिर्फ रन गति बनाए रखी, बल्कि अहम समय पर बड़े शॉट्स भी लगाए। उनके अलावा शुभमन गिल ने 56 रन बनाएं। इस मुकाबले में केएल राहुल को उनकी पसंदीदा बल्लेबाजी पोजीशन नंबर-5 पर उतरने का मौका मिला। एक छोर से लगातार विकेट गिरने के बावजूद राहुल पूरी तरह शांत और संयमित नजर आए। उन्होंने ना सिर्फ भारतीय पारी को संभाला, बल्कि टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे वनडे मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और ...

लड़खड़ाये टॉप ऑर्डर राहुल बने सहारा

टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही और रोहित शर्मा व शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी की। हालांकि, इसके बाद भारतीय पारी बिखर गई। शुभमन गिल 56 रन बनाकर आउट हुए, विराट कोहली को क्रिस्टियन क्लार्क ने 23 रन पर क्लीन बोल्ड किया, जबकि श्रेयस अय्यर महज 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 118 रन पर चार विकेट गिरने के बाद टीम इंडिया दबाव में आ गई थी, लेकिन यहीं से राहुल ने मोर्चा संभाला।

जडेजा और नीतीश के साथ अहम साझेदारियां

केएल राहुल ने पांचवें विकेट के लिए रविंद्र जडेजा के साथ 73 रनों की अहम साझेदारी की। इसके बाद छठे विकेट के लिए नीतीश कुमार रेड्डी के साथ अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को स्थिरता दी। राहुल ने पूरे धैर्य के साथ एक छोर संभाले रखा और सही समय पर बड़े शॉट लगाए।

ये भी देखें – DOG Bite केस में SC का अल्टीमेटम: नियम नहीं माने तो मुआवजा तय | BE News

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 3 विकेट झटक कर ...

सिक्स के साथ पूरी की सेंचुरी

राहुल ने 92 गेंदों में नाबाद 112 रन की शानदार पारी खेली। अपनी इस बेहतरीन इनिंग के दौरान उन्होंने 11 चौके और एक जोरदार सिक्स लगाया। राहुल की इस शतकीय पारी की बदौलत भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 284 रन का मजबूत स्कोर खड़ा करने में सफल रही। इस मुकाबले में राजकोट के दर्शकों को रोहित शर्मा और विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन दोनों स्टार बल्लेबाज उसे पूरा नहीं कर सके। रोहित शर्मा 38 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए, जबकि विराट कोहली 29 गेंदों पर 23 रन ही जोड़ सके।

मुकाबला रोमांचक मोड़ पर

यह मुकाबला अब दिलचस्प दौर में पहुंच चुका है। एक तरफ न्यूजीलैंड की निगाहें साझेदारी बनाने पर होंगी, तो दूसरी ओर भारत की कोशिश विकेट निकालकर सीरीज में वापसी करने की रहेगी। Read More IND vs NZ ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में केएल राहुल ने जड़ा शानदार शतक, फिर बने टीम इंडिया के हीरो