Uttar Pradesh- 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियां तेज, 14 जिलों में की नए जिलाध्यक्षों की घोषणा

BE NEWS- उत्तर प्रदेश में होने वाले 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। अपनी चुनावी रणनीति को सफल बनाने के लिए भाजपा ने प्रदेश के 14 जिलों के नए जिलाअध्यक्षों की घोषणा कर दी है।

14 जिलों के नए जिलाअध्यक्षों का घोषणा

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में 2027 को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अभी से अपनी तैयारियां तेज कर दी है। अपनी पार्टी को और मजबूत बनाने और बेहतर प्रदर्शन के लिए बीजेपी ने प्रदेश के 14 जिलों के नए जिलाअध्यक्षों का घोषणा कर दी है। जिसमें बड़े शहरों के साथ- साथ महत्वपूर्ण जिलों को भी सम्मिलित किया गया है।

इन नए जिलाध्यक्षों में मेरठ के हरवार पाल, फिरोजाबाद से उदय प्रताप सिंह, एटा से प्रमोद गुप्ता, हापुड़ से कविता माघरे, जालौन से उर्विजा दीक्षित, झांसी महानगर से सुधार सिंह और हमीरपुर से शकुंतला निषाद को वहीं फतेहपुर से अन्नु श्रीवास्तव, जौनपुर से अजीत प्रजापति, बाराबंकी के राम सिंह वर्मा और कौशांबी से धर्मराज मौर्या को जिम्मेदरी सौंपी गई है।

यूपी में भाजपा ने 14 जिलों में बनाए नए जिलाध्यक्ष, इनमें GEN, OBC और SC वर्ग से कितने?

समाज के हर वर्ग को किया सम्मिलत

इन सभी 14 जिलों के नए जिलाअध्यक्षों में 6 पिछड़ा वर्ग से है, वहीं 7 जिलाध्यक्ष सामान्य वर्ग से तो एक अनुसूचित जाति से हैै। समाज के हर वर्ग को सम्मिलत करने नीति पार्टी के लिए एक अहम कदम मानी जा रही है जोकि पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूती देगा। दरअसल लोकसभा चुनाव के नतीजों को देखने के बाद पार्टी अब किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतना चाहती है। जिसके लिए वह अभी से तैयारियों में जुट गई है।

See also  Privilege Motion Against Rahul Gandhi: "देश को गुमराह कर रहे राहुल", निशिकांत दुबे ने सदस्यता खत्म करने के लिए पेश किया प्रस्ताव