यूपी में मौसम का कहर जारी, कड़ाके की ठंड के साथ बढ़ा घना कोहरा, 19 जनवरी तक जारी यलो अलर्ट जारी

BE NEWS – उत्तर प्रदेश में जनवरी के दूसरे हफ्ते में भी मौसम का कहर जारी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा और शीतलहर लोगों को बेहाल कर रही है। ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसका असर अब मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में भी साफ नजर आने लगा है।

बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन

आपको बता दें कि मौसम विभाग ने प्रदेश में 19 जनवरी तक कोहरे और कड़ाके की ठंड को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान सुबह और रात के समय दृश्यता बेहद कम रहने की चेतावनी दी गई है। पिछले कुछ दिनों से रात में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं ने गलन को और बढ़ा दिया है। दिन में कहीं हल्की तो कहीं तेज धूप जरूर निकली, लेकिन इससे ठंड में कोई खास कमी नहीं आई। मकर संक्रांति के दिन भी मौसम के सर्द बने रहने का अनुमान है।

दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे का डबल अटैक, जानिए यूपी ...

कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने मेरठ, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, सहारनपुर, रामपुर, अमरोहा, शाहजहांपुर, मुरादाबाद और संभल समेत कई जिलों में घने कोहरे की संभावना जताई है। वहीं पूर्वी यूपी के जिलों में बर्फीली हवाओं के चलते गलन बनी रहने के आसार है।

ठंड में सबसे आगे मुजफ्फरनगर

बीते 24 घंटों में प्रदेश का सबसे ठंडा शहर मुजफ्फरनगर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मेरठ में 2.9°C, बरेली में 3.0°C, कानपुर में 4.0°C और हरदोई 4.5°C तापमान रहा। न्यूनतम तापमान में 3.4 डिग्री की गिरावट के साथ कानपुर प्रदेश का चौथा सबसे ठंडा शहर रहा।

See also  ED रेड के बाद बंगाल से दिल्ली तक मचा सियासी घमासान, ममता बनर्जी का केंद्र पर हमला, TMC का गृह मंत्रालय के सामने धरना

ये भी देखें – बांग्लादेश में हिंदू युवक की बेरहमी से हत्या, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर सवाल | BE News

UP वालों स्वेटर और कंबल निकाल लो! शीतलहर के साथ कोहरा बरपाएगा कहर, इन ...

हल्की बारिश के भी आसार

सीएसए के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एस.एन. सुनील पांडेय के अनुसार, दिन में धूप के कारण ठंड का अंदाजा नहीं लग पाया, लेकिन रात में तेज ठंडी हवाओं से तापमान तेजी से गिरा। मौसम विभाग ने 18 और 19 जनवरी को पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।