पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का आज 71वां जन्मदिन,पीएम मोदी समेत देशभर के नेताओं ने दी शुभकामनाएं

BE NEWS – पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज अपना 71वां जन्मदिन मना रही हैं। इस अवसर पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उनको शुभकामनाएं दी।

आपको बता दें कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज 5 जनवरी 2026 को अपना 71वां जन्मदिन मना रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की है।

Anti Rape Bill Aparajita: अपराजिता विधेयक पर पीएम मोदी-अमित शाह का ...

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने संदेश में लिखा, ‘ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।’ पीएम के संदेश के बाद भाजपा, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं ने भी ममता बनर्जी को जन्मदिन की बधाई दी।

कम उम्र में राजनीति में रखा कदम

ममता बनर्जी का जन्म 5 जनवरी 1955 को कोलकाता में हुआ था। उन्होंने महज 15 साल की उम्र में राजनीति में कदम रख दिया था। उनके पिता प्रोमिलेश्वर बनर्जी स्वतंत्रता सेनानी थे, जिनसे उन्हें सामाजिक और राजनीतिक प्रेरणा मिली। 17 वर्ष की उम्र में पिता के निधन के बाद ममता ने अपने जीवन की जिम्मेदारियों को खुद ही संभाला।

ये भी देखें- Bangladesh Hindu Attacked: सरदार जी निकले CM Yogi के फैन, Bangladesh की लगा दी लंका ! BE News

शिक्षा और शुरुआती राजनीतिक सफर

ममता बनर्जी ने स्नातक की पढ़ाई के बाद इस्लामिक इतिहास में परास्नातक की डिग्री हासिल की। इसके साथ ही उन्होंने कानून की पढ़ाई भी की। छात्र जीवन के दौरान ही उनका संपर्क कांग्रेस पार्टी से हुआ और उन्होंने छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। जिसके बाद 1984 का लोकसभा चुनाव उनके राजनीतिक जीवन का अहम मोड़ साबित हुआ, जब उन्होंने माकपा के दिग्गज नेता सोमनाथ चटर्जी को हराकर सांसद बनकर राष्ट्रीय स्तर पर अपना एक नई पहचान बनाई।

ये भी देखें- Today Breaking News ! आज 05 जनवरी 2026 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | TOP 25 | BE News

अपनी पार्टी, अपनी पहचान

ममता बनर्जी भारतीय राजनीति की उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने अपनी अलग राजनीतिक पार्टी बनाई और उसे सत्ता तक पहुंचाया। उन्होंने 1997 में कांग्रेस से अलग होकर ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की स्थापना की। 2011 में तृणमूल कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के साथ ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनीं और तब से लगातार तीन कार्यकालों से राज्य की बागडोर संभाल रही हैं। Read More पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का आज 71वां जन्मदिन,पीएम मोदी समेत देशभर के नेताओं ने दी शुभकामनाएं

कंपोजर-सिंगर सचेत-परंपरा पर पश्चिम बंगाल में कॉन्सर्ट पर हुआ हमला, बेकाबू हुई भीड़ ने तोड़ा कार का शीशा

BE NEWS – कंपोजर-सिंगर सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर पश्चिम बंगाल में नए साल के कॉन्सर्ट के लिए गये हुए थे, इसी दौरान जब वो वापसी कर रहे थे तो बेकाबू भीड़ ने उन पर हमला कर दिया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहा है।

बेकाबू भीड़ ने किया हमला

बता दें कि बॉलीवुड की लोकप्रिय कंपोज़र-सिंगर जोड़ी सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर अक्सर अपने हिट गानों, रील्स और कपल बॉन्डिंग को लेकर सुर्खियों में रहती है। हालहिं में दोनों पश्चिम बंगाल में नए साल के मौके पर हुए एक कॉन्सर्ट में गए थे, जहां पर दोनों पर भीड़ के हमले का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कॉन्सर्ट खत्म होने के बाद जब सचेत और परंपरा वेन्यू से बाहर निकल रहे थे, तभी वहां मौजूद भीड़ बेकाबू हो गई। फैंस उन्हें देखने और पास आने की कोशिश में उनकी कार के आगे-पीछे जमा हो गए। देखते ही देखते हालात इतने बिगड़ गए कि भीड़ ने कार को चारों ओर से घेर लिया और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इस दौरान उनकी कार के पीछे का शीशा भी टूट गया।

पूरी घटना का वीडियो खुद परंपरा ने रिकॉर्ड 

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि परंपरा काफी घबराई हुई नजर आ रही हैं। वह फैंस से शांत रहने की अपील करती हैं और उन्हें नए साल की शुभकामनाएं भी देती हैं, लेकिन भीड़ पर इसका कोई असर नहीं पड़ता। इसी दौरान दोबारा कार पर हमला हुआ। इस पूरी घटना का वीडियो खुद परंपरा ने रिकॉर्ड किया था। हमले के बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने हालात को काबू में करने की कोशिश की और किसी तरह कपल को सुरक्षित वहां से निकाला गया। हालांकि इस घटना ने दोनों काफी परेशान कर दिया।

ये भी देखें – SIR को लेकर कौन- कौन है परेशान? | BE NEWS

Parampara and Sachet mobbed attak, broke car glass, incident full video ...

कॉन्सर्ट की झलकियां सोशल मीडिया पर की साझा

इस घटना से कुछ समय पहले ही सचेत और परंपरा ने अपने कॉन्सर्ट की झलकियां सोशल मीडिया पर साझा की थीं। वीडियो के साथ उन्होंने फैंस को नए साल 2026 की शुभकामनाएं दी थीं।

पहले भी हो चुकी है ऐसी ही घटनाएं

यह पहली बार नहीं है जब किसी सेलेब्रिटी को इस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा हो। हाल के दिनों में कई स्टार्स भीड़ की वजह से परेशानी में पड़ चुके हैं। ‘द राजासाब’ इवेंट में एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, स्टोर लॉन्च के दौरान समांथा रुथ प्रभु, और इससे पहले थलापति विजय, कृति सेनन व श्रीलीला के साथ भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन मामलों ने सेलेब्रिटी इवेंट्स में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। Read More कंपोजर-सिंगर सचेत-परंपरा पर पश्चिम बंगाल में कॉन्सर्ट पर हुआ हमला, बेकाबू हुई भीड़ ने तोड़ा कार का शीशा

पश्चिम बंगाल में चुनाव कर्मियों की सुरक्षा पर सख्त हुआ चुनाव आयोग, टीएमसी को दी कड़ी चेतावनी

BE NEWS – पश्चिम बंगाल में आगामी चुनावों की तैयारियों के बीच चुनाव आयोग ने चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने साफ शब्दों में कहा है कि किसी भी चुनाव कर्मी को डराने, धमकाने या दबाव में लेने की कोशिश बिल्कुल भी स्वीकार नहीं की जाएगी।

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

आपको बता दें कि हाल ही पश्चिम बंगाल में आगामी चुनावों को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की थी। इस बैठक के बाद उठे आरोप-प्रत्यारोपों के बीच आयोग ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और कर्मियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आयोग ने टीएमसी को चेतावनी दी कि यदि चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को किसी भी स्तर पर धमकाया गया, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तय है।

पश्चिम बंगाल:अस्पताल में भर्ती हैं सीएम ममता बनर्जी, स्वस्थ होकर लौटने ...

मानदेय का तुरंत भुगतान करने के निर्देश

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल सरकार को निर्देश दिया है कि बीएलओ को स्वीकृत बढ़ा हुआ मानदेय बिना किसी देरी के तुरंत जारी किया जाए। आयोग ने कहा कि बीएलओ चुनावी व्यवस्था की बुनियाद होते हैं और उनके साथ किसी भी तरह की अनदेखी चुनाव की निष्पक्षता को प्रभावित कर सकती है। आयोग के अनुसार, मानदेय बढ़ाने को पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है, अब इसे लागू करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।

ये भी देखें- “बाबर की तुलना न होगी कभी राम से” कवि Prakhyat Mishra की मंच से हुंकार | BE News

बंगाल सरकार BLOs को तुरंत दें बढ़ा हुआ मानदेय, TMC प्रतिनिधिमंडल के साथ ...

मतदाताओं की सुविधा के लिए नए कदम

आयोग ने यह भी जानकारी दी कि मतदाताओं की सुविधा बढ़ाने के लिए ऊंची आवासीय इमारतों, गेटेड कॉलोनियों और झुग्गी-बस्तियों में भी मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करने में किसी तरह की असुविधा न हो और मतदान प्रतिशत में वृद्धि हो।

राजनीतिक दबाव बर्दाश्त नहीं

चुनाव आयोग ने दो टूक कहा कि राजनीतिक दलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके कार्यकर्ता या स्थानीय प्रतिनिधि चुनाव कर्मियों पर किसी तरह का दबाव न डालें। आयोग ने स्पष्ट किया कि कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

आयोग ने दोहराया कि वह स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं ताकि चुनाव कर्मियों को बिना किसी डर के अपना दायित्व निभाने का अवसर मिल सके और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनता का भरोसा बना रहे। Read More पश्चिम बंगाल में चुनाव कर्मियों की सुरक्षा पर सख्त हुआ चुनाव आयोग, टीएमसी को दी कड़ी चेतावनी