Vadh 2 Trailer: वध 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की थ्रिलर में दिखेगा सस्पेंस के तड़का
Vadh 2 Trailer – लव फिल्म्स के बैनर तले बनी अपकमिंग थ्रिलर-मिस्ट्री फिल्म वध 2 (Vadh 2) का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को एक गंभीर, रहस्यमयी और भावनात्मक दुनिया में ले जाता है। ट्रेलर से साफ है कि फिल्म की कहानी रोचक होने के साथ-साथ सस्पेंस और थ्रिलर से भी भरी होगी।

थ्रिल और इमोशनल कॉन्फ्लिक्ट का मिक्सर
आपको बता दें कि, जसपाल सिंह संधू द्वारा लिखित और निर्देशित वध 2 (Vadh 2) में थ्रिल और इमोशनल कॉन्फ्लिक्ट का मिक्सर देखने को मिलता है। ट्रेलर में कहानी की मुख्य घटना को अभी भी सस्पेंस में रखा गया है, जो दर्शकों की एक्साइटमेंट को और बढ़ाता है। गंभीर टोन और रियलिस्टिक परफॉर्मेंस फिल्म की इमोशनल गहराई को मजबूती देती हैं।
ये भी देखें – Ayodhya के कनक भवन का यह रहस्य 90% लोग नहीं जानते है ! BE News

ट्रेलर में कलाकारों की दमदार झलक
फिल्म में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता के साथ कुमुद मिश्रा और शिल्पा शुक्ला अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा नए कलाकारों में अमित के सिंह, अक्षय डोगरा और योगिता बिहानी भी फिल्म का हिस्सा हैं। सभी कलाकारों की झलक ट्रेलर में बहुत ही दमदार दिखाई दे रही है।
निर्देशक ने क्या कहा?
फिल्म को लेकर निर्देशक जसपाल सिंह संधू ने कहा, ” Vadh 2 को इस तरह तैयार किया गया है कि यह मजबूत कहानी और साफ-सुथरे किरदारों के साथ एक अलग अनुभव दे। हमने स्टोरीटेलिंग को एक कदम आगे बढ़ाया है, ताकि दर्शकों को एक लेयर्ड थ्रिलर-मिस्ट्री मिले। ट्रेलर उस नैतिक रूप से जटिल दुनिया की झलक देता है, जहां सच साफ तौर पर नजर नहीं आता।”

IFFI में फिल्म को मिले अच्छे रिस्पॉन्स
प्रोड्यूसर लव रंजन ने कहा कि Vadh 2 पहली फिल्म की सोच और इमोशनल गहराई को आगे बढ़ाती है, लेकिन पूरी तरह नई कहानी के साथ। उन्होंने संजय मिश्रा, नीना गुप्ता और कुमुद मिश्रा की स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ करते हुए कहा कि मजबूत कहानियां उम्र की सीमाओं से परे होती हैं। वहीं प्रोड्यूसर अंकुर गर्ग ने बताया कि IFFI में फिल्म को मिले अच्छे रिस्पॉन्स और दर्शकों का पहली ‘वध’ से इमोशनल जुड़ाव इस फ्रेंचाइज़ी और दमदार बना रहा है।
ये भी देखें – Republic Day Parade 2026: Border पर कैसा रहा गणतंत्र दिवस? जवानों ने साझा किया अपना अनुभव | BE News

फरवरी में सिनेमाघरों में होगी रिलीज
लव फिल्म्स की स्किप्ट वध 2 (Vadh 2) को जसपाल सिंह संधू ने लिखा और निर्देशित किया है, जबकि इसे लव रंजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। Read More Vadh 2 Trailer: वध 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की थ्रिलर में दिखेगा सस्पेंस के तड़का