Meerut Kapasara Incident: कपसाड़ हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी पारस के खुद को बताया नाबालिग, आज कोर्ट में पेश होंगे सबूत

BE NEWS – मेरठ के सरधना थाने इलाके के कपसाड़ हत्या और अपहरण के मामले में नया खुलासा हुआ है, हत्यारोपी जेल में बन्द पारस ने जेल अधीक्षक डॉ वीरेश राज शर्मा से मिलकर खुद को नाबालिग बताया है जिस पर जेल अधीक्षक ने उससे इस संबंध में न्यायालय में
प्रमाणपत्र पेश करने की बात कहीं है।

आयु संबंधी प्रमाण पत्र पेश करने की तैयारी

आपको बता दें कि मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में हुए सनसनीखेज हत्या और अपहरण कांड में बुधवार को बड़ा कानूनी मोड़ आ सकता है। मुख्य आरोपी पारस सोम के नाबालिग होने को लेकर उसके परिजन और अधिवक्ता न्यायालय में आयु संबंधी प्रमाण पत्र पेश करने की तैयारी में हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस आरोपी को कस्टडी रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त फरसे की बरामदगी का प्रयास कर रही है।

meerut Kapsad Murder Case,मेरठ कपसाड़ अपहरण-हत्याकांड: एक कॉल से रुड़की ...

जेल में खुद को नाबालिग बता चुका है आरोपी

11 जनवरी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजे गए पारस सोम ने जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा से मुलाकात कर खुद को नाबालिग बताया था। जेल प्रशासन ने स्पष्ट किया था कि इस दावे से जुड़े प्रमाण पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएं। इसके बाद से ही आरोपी की उम्र को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

 आरोपी के अधिवक्ता के अनुसार, पारस सोम के परिजनों ने उसके शैक्षिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि उन्हें सौंप दिए गए है। जिसके आधार पर पारस नाबालिग है, इस संबंध के आधार पर बुधवार को कोर्ट में उसके आयु संबंधित प्रमाण पत्रों को दाखिल किया जाएगा।

ये भी देखें – Lucknow में संकल्प दिवस पर जुटा NDA नेतृत्व, किरेन रिजिजू का बड़ा बयान | UP Politics | BE News

मेरठ अपहरण-हत्याकांड : मां की हत्या से टूटी बेटी, कपसाड़ गांव के चप्पे ...

न्यायालय के आदेश आते है उनका पालन

जेल अधीक्षक ने बताया कि न्यायालय के जो भी आदेश आते है उनका पालन किया जाएगा। अगर आरोपी पारस नाबालिग है, तो कोर्ट के आदेश के अनुसार, उसे बाल सुधार गृह भेजा जाएगा। वहीं इस केस के विवेचक सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि आरोपी पक्ष ने अभी तक उन्हें आयु संबंधित कोई भी प्रमाण पत्र या शपथ पत्र नहीं दिए है।

अब तक बरामद नहीं फरसा

सुनीता की हत्या में प्रयुक्त फरसा अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को कस्टडी रिमांड पर लेकर हथियार की बरामदगी के साथ-साथ अन्य अहम साक्ष्य भी जुटाए जाएंगे। फिलहाल इस केस में दर्ज धाराओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

योगीजी बुलडोजर चलवा दीजिए... कपसाड़ हत्याकांड पर दलित और राजपूत समाज ने ...

अखिलेश यादव ने की मदद देने की घोषणा

वहीं दूसरी तरफ कपसाड़ में मां सुनीता की हत्या कर बेटी रुबी के अपहरण करने के संबंध में विधायक अतुल प्रधान ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर इस पुरी घटना के बारे में जानकारी देते हुए पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग रखी। साथ ही ज्वालागढ़ में सोनू कश्यप के साथ हुई घटना के बारे में भी जानकारी दी। जिसके बाद अखिलेश यादव ने पीड़ितों के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाते हुए रूबी को तीन लाख रुपये और सोनू कश्यप के परिवार को दो लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की है।

यह है पूरा मामला

बीते बृहस्पतिवार सुबह कपसाड़ गांव में अनुसूचित जाति की महिला सुनीता अपनी बेटी रूबी के साथ गन्ने की छिलाई के लिए जा रही थीं। आरोप है कि गांव के ही पारस सोम ने रजबहे के पास रूबी का अपहरण कर लिया। विरोध करने पर सुनीता की फरसे से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया था। पुलिस ने शनिवार देर शाम पारस को रुड़की रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर रूबी को सकुशल बरामद किया था। Read More Meerut Kapasara Incident: कपसाड़ हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी पारस के खुद को बताया नाबालिग, आज कोर्ट में पेश होंगे सबूत

मेरठ: दलित महिला हत्याकांड मामले में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने जताई चिंता, कहा – “मुझे आशंका है कि लड़की को…”

BE NEWS – मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में दलित महिला की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मृतका की बेटी को सकुशल बरामद कर लिया है और मुख्य आरोपी युवक पारस सोम को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक और बरामद की गई युवती से पूछताछ कर रही है।

अपहरण के विरोध में हुई हत्या का आरोप

आपको बता दें कि मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में दिनदहाड़े हुई दिल दहला देने वाली वारदात के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी । पुलिस ने घटना के तीन दिन बाद अपहृत दलित किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। इसके साथ ही इस मामले के मुख्य आरोपी युवक पारस को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

वहीं पीड़ित परिवार का आरोप है कि पारस सोम ने उनकी बेटी का अपहरण किया था। जब इस बात का मृतका ने विरोध किया तो आरोपी ने महिला पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिवार दलित समाज से ताल्लुक रखता है, जिस कारण यह मामला और भी संवेदनशील हो गया है।

ये भी देखें- Priyanka Gandhi Birthday: Congress का बड़ा कदम, प्रियंका गांधी के बर्थडे पर धमाका तय! | BE News

मेरठ में अपहरण-हत्या से उबाल... पीड़िता के गांव जा रहे सपा नेता ...

लव एंगल को लेकर बढ़ी सियासत

घटना के बाद भीम आर्मी चीफ और नगीना से लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद ने इस पूरे मामले को लेकर गंभीर चिंता जाहिर की है। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद पीड़ित परिजनों से मुलाकात के लिए मेरठ रवाना हुए। हालांकि, रास्ते में गाजीपुर बॉर्डर पर गाजियाबाद पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

चंद्रशेखर आजाद ने प्रशासन को दी चेतावनी

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि, उन्हें डर है कि लड़की और उसके परिवार पर दबाव बनाकर आरोपी के पक्ष में बयान बदलवाने की कोशिश की जा सकती है। उन्होंने कहा, “मुझे आशंका है कि लड़की को डराकर या समझाकर, परिवार को दबाव में लेकर लड़के के समर्थन में बयान दिलवाया जा सकता है। कल से ही यह नैरेटिव चलाया जा रहा है कि लड़का-लड़की में अफेयर था।” उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि पीड़िता और उसके परिवार पर किसी भी तरह का दबाव न डाला जाए।

चंद्रशेखर बोले- पीएम मोदी को पाकिस्तान के दलितों की चिंता है, लेकिन देश ...

पीड़िता के भाई का बयान

मृतका के भाई ने भी इस मामले में अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि उनकी बहन पर किसी भी तरह का दबाव नहीं बनाया जाना चाहिए और उसका बयान नहीं बदलवाया जाना चाहिए। भाई का कहना है कि उन्हें आशंका है कि कुछ लोग युवती पर दबाव बनाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन उन्हें भरोसा है कि सच सामने आएगा।

गांव में तैनात भारी पुलिस बल

स्थिति को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं से हत्या, अपहरण और कथित प्रेम संबंध को ध्यान में रखते हुए पूछताछ जारी है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी। Read More मेरठ: दलित महिला हत्याकांड मामले में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने जताई चिंता, कहा – “मुझे आशंका है कि लड़की को…”