UGC विवाद पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान आया सामने, बोले- “कोई भेदभाव नहीं होगा और कोई भी…”

UGC Act – विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए समानता नियमों को लेकर देशभर में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने छात्रों, शिक्षकों और आलोचकों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि नए नियमों के तहत किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा और न ही कोई कानून का गलत इस्तेमाल कर सकेगा।

Education Minister Dharmendra Pradhan
Education Minister Dharmendra Pradhan
बढ़ते विरोध के बीच आया बयान

आपको बता दें कि आपको बता दें कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा लागू किए गए यूजीसी एक्ट (UGC Act 2026) इक्विटी रेगुलेशन को लेकर देशभर में जबरदस्त विरोध देखने को मिल रहा है। आयोग ने सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में इन नियमों को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश जारी किए हैं, जिसके बाद छात्र संगठनों, राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के बीच तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

वहीं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का यह बयान ऐसे समय आया है, जब देश के विभिन्न शैक्षणिक परिसरों में यूजीसी (UGC) के नए रेगुलेशन के खिलाफ प्रदर्शन तेज हो गए हैं। सोशल मीडिया पर भी इन नियमों को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। छात्र, शिक्षक और कई संगठन सीधे तौर पर केंद्र सरकार से नियमों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

ये भी देखें – AIMIM पार्षद सहर यूनुस शेख के बयान पर क्या कहती है जनता? BE News

Dharmendra Pradhan
Dharmendra Pradhan
क्या बोले केंद्रीय शिक्षा मंत्री-

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा,“मैं अत्यंत विनम्रतापूर्वक यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि यूजीसी के नए नियमों से किसी के साथ भेदभाव या उत्पीड़न नहीं होगा। चाहे वह यूजीसी हो, केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार – कानून का दुरुपयोग किसी के द्वारा नहीं किया जाएगा।” उन्होंने आगे कहा कि, “यह सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है कि नियमों का इस्तेमाल केवल न्याय और समानता के लिए हो, न कि किसी के खिलाफ हथियार के रूप में।”

धर्मेंद्र प्रधान ने यह भी स्पष्ट किया कि यूजीसी (UGC) के ये नियम भारत के संविधान की सीमाओं के भीतर और सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुरूप बनाए गए हैं। ऐसे में ये किसी भी वर्ग के खिलाफ भेदभाव की अनुमति नहीं देते।

ये भी देखें – 27 जनवरी की सुबह की टॉप 10 बड़ी खबरें | क्या होगा आज? | India-EU Summit से Bank Strike तक | BE NEWS

आखिर क्या है यूजीसी विवाद

यूजीसी  (UGC) द्वारा लाए गए “उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने के विनियम, 2026” को लेकर पूरे देश में विवाद खड़ा हो गया है। ये नियम 13 जनवरी को अधिसूचित हुए थे और 15 जनवरी से लागू कर दिए गए। सरकार का कहना है कि ये नियम 2012 के पुराने एंटी-डिस्क्रिमिनेशन फ्रेमवर्क को और मजबूत करने के लिए लाए गए हैं, लेकिन विरोध करने वालों का आरोप है कि इससे शिक्षा व्यवस्था में असंतुलन और दुरुपयोग की आशंका बढ़ेगी।

विवाद की क्या है जड़ ?

नए यूजीसी नियमों के तहत – हर कॉलेज और विश्वविद्यालय में Equity Committee, Equity Squad और Equal Opportunity Cell (EOC) बनाना अनिवार्य है। SC, ST और OBC छात्रों व कर्मचारियों के खिलाफ जातिगत भेदभाव की शिकायतों पर त्वरित जांच हो। 24×7 हेल्पलाइन, नियमित निगरानी और रिपोर्टिंग की व्यवस्था हो। इसके साथ ही भेदभाव सिद्ध होने पर संस्थान की फंडिंग रोकी जा सकती है, कोर्स या डिग्री पर रोक लग सकती है और UGC मान्यता भी रद्द हो सकती है। भेदभाव की परिभाषा का दायरा बढ़ाया गया है, जिसमें अब OBC वर्ग को भी स्पष्ट रूप से शामिल किया गया है।

सरकार के आश्वासन के बावजूद यूजीसी (UGC) के नए नियमों को लेकर असंतोष बना हुआ है। प्रदर्शन, बयानबाजी और कानूनी चुनौतियों के बीच यह मुद्दा लगातार राजनीतिक और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है। Read More UGC विवाद पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान आया सामने, बोले- “कोई भेदभाव नहीं होगा और कोई भी…”

UGC Act: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) इक्विटी रेगुलेशन 2026 को लेकर देशभर में बवाल, सड़कों से सुप्रीम कोर्ट तक विरोध…

UGC Act –  विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) को लेकर विवाद तेज हो गया है। इसी बीच आज UGC नियमों के बदलाव के लेकर भारी उबाल देखने को मिल रहा है, जिसको लेकर आज देशभर में जगह – जगह प्रदर्शन किया रहा है।

आपको बता दें कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा लागू किए गए यूजीसी एक्ट 2026 – इक्विटी रेगुलेशन को लेकर देशभर में जबरदस्त विरोध देखने को मिल रहा है। आयोग ने सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में इन नियमों को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश जारी किए हैं, जिसके बाद छात्र संगठनों, राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के बीच तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

UGC
क्या है यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन 2026

नए नियमों के तहत देश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में SC, ST और OBC वर्ग के लिए ‘समान अवसर प्रकोष्ठ’ (Equity Cell) का गठन अनिवार्य किया गया है। पहली बार अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को भी जातिगत भेदभाव से संरक्षण प्राप्त वर्गों की सूची में शामिल किया गया है। इसके अलावा Equity Committees, Equity Squads, 24×7 हेल्पलाइन और सख्त निगरानी व्यवस्था का प्रावधान किया गया है।

जनरल कैटेगरी में नाराजगी

नए प्रावधानों को लेकर जनरल कैटेगरी के छात्रों में भारी असंतोष है। उनका तर्क है कि OBC वर्ग को पहले से ही आरक्षण सहित कई सुविधाएं प्राप्त हैं, ऐसे में उन्हें जातिगत भेदभाव से संरक्षण वाली श्रेणी में शामिल करना एकतरफा और भेदभावपूर्ण है। इसी मुद्दे को लेकर दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं।

ये भी देखें – भारत में रहना है तो जय श्री राम कहना है, युवा का चौंकाने वाला बयान | BE News

UGC Protest
UGC Protest
 यूजीसी मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन

राजधानी दिल्ली में छात्रों ने यूजीसी मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी लगातार प्रदर्शन और धरना-प्रदर्शन जारी है। सोशल मीडिया पर भी #UGC_RollBack ट्रेंड कर रहा है।

सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा मामला, यूजीसी देगा स्पष्टीकरण

यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक दर्जन से अधिक याचिकाएं दायर की जा चुकी हैं। याचिकाकर्ताओं ने चीफ जस्टिस की बेंच के समक्ष जल्द सुनवाई की मांग करने की तैयारी शुरू कर दी है। सरकार ने भी मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी और सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कानूनी परामर्श लिया है।

सूत्रों के अनुसार, बढ़ते विरोध को देखते हुए यूजीसी की ओर से जल्द ही इस पूरे मामले पर आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया जाएगा।

ये भी देखें- Ayodhya के कनक भवन का यह रहस्य 90% लोग नहीं जानते है ! BE News

UGC Protest
UGC Protest
कहीं विरोध तो कहीं समर्थन 

जहां एक ओर लेफ्ट विंग छात्र संगठन AISA ने यूजीसी के नए नियमों का स्वागत करते हुए इसे सामाजिक न्याय की दिशा में बड़ी जीत बताया है, वहीं दूसरी ओर कई छात्र संगठन और सामाजिक समूह इसे शिक्षा व्यवस्था में विभाजनकारी कदम बता रहे हैं।

प्रशासन और राजनीति में भी असर

विवाद का असर प्रशासन तक भी पहुंच गया है। बरेली के नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने यूजीसी नियमों से असहमति जताते हुए सेवा से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद राज्य सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया। वहीं रायबरेली में विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए चुप्पी साधने वाले नेताओं को चूड़ियां भेजने का अभियान भी शुरू किया गया है।

मंत्रियों के बयान भी चर्चा में

यूजीसी नियमों पर जब केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से सवाल किया गया, तो वे सीधा जवाब देने से बचते नजर आए। वहीं कांग्रेस नेता हरीश रावत ने इसे सनातन धर्म पर हमला बताते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला।

कानूनी चुनौतियां और राजनीतिक बयानबाजी तेज

जिस तरह विरोध प्रदर्शन, कानूनी चुनौतियां और राजनीतिक बयानबाजी तेज हो रही है, उससे साफ है कि यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन 2026 को लेकर विवाद फिलहाल थमने वाला नहीं है। आने वाले दिनों में सरकार, यूजीसी और न्यायपालिका की भूमिका इस मुद्दे पर बेहद अहम रहने वाली है। Read More UGC Act: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) इक्विटी रेगुलेशन 2026 को लेकर देशभर में बवाल, सड़कों से सुप्रीम कोर्ट तक विरोध…

UGC Controversy: “मैं अभागा ‘सवर्ण’ हूं मेरा, रौंया-रौंया उखाड़ लो…” यूजीसी विवाद में उतरे कुमार विश्वास, एक्स पर कविता पोस्ट कर किया विरोध

UGC Controversy-  विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) को लेकर विवाद दिन-ब- दिन बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच आज UGC नियमों के बदलाव के लेकर कुमार विश्वास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर इसका विरोध किया है।

यूजीसी के नए नियमों को लेकर देशभर में विरोध तेज

आपको बता दें कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए नियमों को लेकर देशभर में विरोध तेज होता जा रहा है। छात्र संगठनों के साथ-साथ अब साहित्य और कला जगत की चर्चित हस्तियां भी इस विवाद में खुलकर सामने आने लगी हैं। इसी कड़ी में मशहूर कवि और वक्ता कुमार विश्वास ने भी यूजीसी नियमों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कुमार विश्वास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक कविता साझा करते हुए नए यूजीसी नियमों का विरोध दर्ज कराया। उनकी यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।

ये भी देखें – भारत में रहना है तो जय श्री राम कहना है, युवा का चौंकाने वाला बयान | BE News

Kumar Vishwas
कविता के जरिए सरकार पर तंज

कुमार विश्वास ने अपनी पोस्ट में स्वर्गीय कवि रमेश रंजन की कविता की पंक्तियां साझा कीं। उन्होंने लिखा- “चाहे तिल लो या ताड़ लो राजा, राई लो या पहाड़ लो राजा, मैं अभागा ‘सवर्ण’ हूं मेरा, रौंया-रौंया उखाड़ लो राजा।” इस कविता के साथ उन्होंने #UGC_RollBack हैशटैग का इस्तेमाल किया है।

https://x.com/DrKumarVishwas/status/2016004252049756647

नियमों के खिलाफ छात्रों का आंदोलन तेज

UGC नियमों में बदलाव के खिलाफ छात्रों का आंदोलन लगातार तेज हो रहा है। मंगलवार को दिल्ली स्थित UGC मुख्यालय पर छात्रों ने प्रदर्शन किया। सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक इन नियमों को लेकर नाराजगी साफ दिखाई दे रही है।

क्या हैं यूजीसी रूल्स 2026

गौरतलब है कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने 13 जनवरी 2026 को देशभर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में UGC रूल्स 2026 लागू किए हैं। इन नियमों के तहत Equity Committees, Equity Squads, 24×7 हेल्पलाइन और कड़ी निगरानी व्यवस्था का प्रावधान किया गया है। यह व्यवस्थाएं विशेष रूप से एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के छात्रों के हितों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं।

ये भी देखें – 27 जनवरी की सुबह की टॉप 10 बड़ी खबरें | क्या होगा आज? | India-EU Summit से Bank Strike तक | BE NEWS

रामायण और लक्ष्मी वाले बयान पर विवाद, ट्रोल होने के बाद अब कुमार ...

सामान्य वर्ग में भारी नाराजगी

UGC के इन नए नियमों को लेकर सामान्य वर्ग में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। विरोध कर रहे लोगों का आरोप है कि ये नियम एकतरफा हैं और इससे भेदभाव को बढ़ावा मिलेगा। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो चुके हैं।

प्रशासन तक पहुंचा विवाद

यूजीसी (UGC) नियमों को लेकर विरोध इतना बढ़ गया कि हाल ही में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने भी नाराजगी जताते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले कई भाजपा नेताओं ने भी इन नियमों पर सवाल उठाए थे।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

कुमार विश्वास की कविता पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बहस और तेज हो गई है। कुछ समर्थक इसे अभिव्यक्ति की आज़ादी बता रहे हैं, जबकि विरोधी इसे नियमों के खिलाफ मान रहे हैं। यूजीसी नियमों को लेकर यह विवाद फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है और आने वाले दिनों में इस पर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर और प्रतिक्रियाएं सामने आ सकती हैं। Read More UGC Controversy: “मैं अभागा ‘सवर्ण’ हूं मेरा, रौंया-रौंया उखाड़ लो…” यूजीसी विवाद में उतरे कुमार विश्वास, एक्स पर कविता पोस्ट कर किया विरोध