बांग्लादेश में 24 घंटे के अंदर दो हत्याएं… अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर फिर उठे सवाल, इलाके में दहशत
BE NEWS – बांग्लादेश के गाजीपूर जिले में फिर एक बार मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक और हिंदू युवक की फावड़े से पीट-पीट कर हत्या कर ही गई, जो कि अपने कर्मचारी को बचाने की कोशिश कर रहा था।
हिंसक झड़प में बदली मामूली बहस
आपको बता दें कि बांग्लादेश के गाजीपुर जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां 55 वर्षीय हिंदू मिठाई व्यवसायी लिटन चंद्र घोष की फावड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना शनिवार सुबह लगभग 11 बजे बारानगर रोड स्थित लिटन की मिठाई की दुकान में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद की शुरुआत 28 वर्षीय मासूम मियां और लिटन के 17 वर्षीय कर्मचारी अनंत दास के बीच हुई मामूली बहस से हुई। बहस इतनी ज्यादा हो गई कि जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई।
इसी दौरान मासूम मियां के माता-पिता- मोहम्मद स्वपन मियां (55 वर्ष) और माजेदा खातून (45वर्ष) भी वहां पहुंचे और कर्मचारी पर हमला कर दिया। लिटन चंद्र घोष ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उन पर फावड़े से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत तीनों आरोपियों मासूम मियां, स्वपन मियां और माजेदा खातून को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय समुदाय में गहरी नाराजगी
इस हत्या की खबर फैलते ही स्थानीय समुदाय में आक्रोश फैल गया। पिछले शुक्रवार को भी बांग्लादेश में एक अन्य हिंदू व्यक्ति, रिपन साहा (30), पेट्रोल पंप पर काम करते थे, की एक वाहन ने कुचलकर हत्या कर दी थी।
ये भी देखें – Breaking News: मंदिर परिसर में मोबाइल-कैमरे बैन, रील-ब्लॉग पर रोक | Char Dham Yatra | BE News
-1768388601272.jpg)
बढ़ती जा रही सांप्रदायिक हिंसा
बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद ने अल्पसंख्यक समुदायों पर बढ़ते हमलों पर गहरी चिंता जताई है। संगठन का कहना है कि जैसे-जैसे आम चुनाव नजदीक आता जा रहा है, अल्पसंख्यक मतदाताओं को डराने और वोटिंग से रोकने के लिए सांप्रदायिक हिंसा बढ़ रही है।
अल्पसंख्यकों पर बढ़ते हमलों पर चिंता
भारत ने भी पड़ोसी देश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर बढ़ते हमलों पर चिंता व्यक्त की है और आशा जताई है कि ऐसे सांप्रदायिक हिंसात्मक कृत्यों का जल्द समाधान निकाला जाएगा। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रही हाल की घटनाएं सुरक्षा और उनके अधिकारों के संरक्षण को लेकर गंभीर सवाल उठाती हैं। Read More बांग्लादेश में 24 घंटे के अंदर दो हत्याएं… अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर फिर उठे सवाल, इलाके में दहशत


