संजय सिंह ने भाजपा पर बोला तीखा हमला, वंदे मातरम्, इंडिगो विवाद और यूपी में मतदाता सूची पर उठाए बड़े सवाल
BE NEWS- आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। वंदे मातरम् विवाद से लेकर इंडिगो एयरलाइंस, उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची और दिल्ली प्रदूषण तक उन्होनें केंद्र और भाजपा शासित राज्यों की नीतियों को सवाल खड़ा किया।
वंदे मातरम् को लेकर भाजपा पर आरोप
बता दें कि राज्यसभा सांसद संजय सिंह बीजेपी पर जोरदार हमला बोला और कहा कि, भाजपा और उससे जुड़े संगठनों का वंदे मातरम् से कोई वास्तविक संबंध नहीं है, बल्कि इतिहास में उनके नेताओं का व्यवहार इसके विपरीत रहा है। उन्होंने आरोप लगाया भाजपा के पुरखों ने अंग्रेज़ों की मुखबिरी की थी। RSS ने 52 वर्षों तक अपने मुख्यालय पर तिरंगा नहीं फहराया और लाहौर अधिवेशन में तिरंगे के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया था। भाजपा वंदे मातरम् के मुद्दे को केवल अपने राजनीतिक पाप छिपाने के लिए इस्तेमाल कर रही है।
इंडिगो एयरलाइन विवाद
इंडिगो संकट पर बोलते हुए उन्होंने भाजपा और एयरलाइन कंपनी के बीच मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा को 31 करोड़ रुपये चंदा देने के बाद इंडिगो मनमानी कर रही है। सारा रिकॉर्ड सामने आ चुका है कि भाजपा नेताओं ने एयरलाइन से चंदा लिया है। बड़े उद्योगपतियों से काला चंदा लेकर भाजपा अपनी राजनीतिक मशीनरी चलाती है।

मतदाता सूची से नाम हटाने का आरोप
उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से नाम काटे जाने के मुद्दे पर संजय सिंह कहा कि, पहले उन्होंने 2 करोड़ वोट हटाए जाने की आशंका जताई थी। अब मीडिया रिपोर्ट्स में 3 करोड़ वोट काटे जाने की बात सामने आ रही है। औसतन हर विधानसभा में लगभग 74 हजार वोट हटाए जाएंगे, जो चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करता है। अगर इतने बड़े स्तर पर मतदाता सूची में छेड़छाड़ होगी, तो चुनाव कराना ही बेमानी हो जाएगा।
कई अहम मुद्दो पर चर्चा की मांग
दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर पर उन्होंने सरकार करते हुए आलोचना की और कहा कि, वायु प्रदूषण जानलेवा हो चुका है, और इस पर सदन में तत्काल चर्चा आवश्यक है। दिल्ली में बढ़ते अपराध और 140 साल पुराने एक मंदिर समेत कई इलाकों में बुलडोजर कार्रवाई ने लोगों को बेघर किया है। इस पर बात होनी चाहिए। इन सभी मुद्दों पर संजय सिंह ने संसद में चर्चा की मांग की है।