Tragic accident in Doda: जम्मू-कश्मीर के डोडा में खाई में गिरा सेना का वाहन, 10 जवान हुए शहीद, 11 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

BE NEWS – जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में भारतीय सेना के 10 जवानों की शहादत हो गई, जबकि 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा भद्रवाह -चंबा मार्ग पर खन्नी टॉप के पास उस समय हुई, जब सेना का वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 400 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

ड्यूटी के लिए रवाना हुई थी सेना की टुकड़ी 

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां भद्रवाह – चंबा मार्ग पर सेना का एक वाहन अनियंत्रित होकर 400 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस भीषण सड़क हादसे में भारतीय सेना के 10 वीर जवानों ने अपनी जान गंवा दी है, जबकि 11 अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब सेना की एक टुकड़ी ऑपरेशनल ड्यूटी के लिए रवाना हुई थी। खन्नी टॉप के पास सड़क बहुत संकरी और मोड़ों वाली है। इसी दौरान एक खतरनाक मोड़ पर ड्राइवर का नियंत्रण टूट गया और वाहन सीधे गहरी खाई में में जा गिरी।

ये भी देखें – Republic Day की रिहर्सल में देशभक्ति का उत्साह, टैंक-तोपों संग सेना और बच्चों की कदमताल | BE News

Tragic accident in Doda:
कड़ी मशक्कत के बाद जवानों को बाहर निकाला

हादसे की सूचना मिलते ही सेना, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमें मौके पर पहुंचीं और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। पहाड़ी क्षेत्रों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद रेस्क्यू टीमों ने कड़ी मशक्कत कर जवानों को बाहर निकाला। अधिकारियों ने बताया कि 10 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 जवान घायल अवस्था में पाए गए।

घायलों को पहले उपजिला अस्पताल भद्रवाह में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एयरलिफ्ट कर उधमपुर स्थित सेना के कमांड अस्पताल भेजा गया। सभी घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर चिकित्सकों की कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने व्यक्त किया शोक

इस हादसे पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि, “डोडा में हुए इस दुखद सड़क हादसे में देश ने अपने 10 वीर जवानों को खो दिया है। जवानों की उत्कृष्ट सेवा और सर्वोच्च बलिदान को कभी भुलाया नहीं जाएगा तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति उन्होंने गहरी संवेदना प्रकट की। उपराज्यपाल ने यह भी कहा कि, “इस कठिन समय में पूरा देश शहीदों के परिवारों के साथ खड़ा है।”

शहीद जवानों के नाम- जोबन जीत, सुधेर नरवाल, मोनू, मोहित, एच.आर. कंवर, सिमरन, पी. लोरा, सुलिंदर, अजय लोफरा और स्वर्ण नाग पाल।

घायल जवानों के नाम- साहिल, जे.पी. सिंह, नीरज, अनूप, नागिस, अमन, शंकर, संदीप, जोबनप्रीत, राकेश और अभिमन्यु।

वरिष्ठ अधिकारियों ने घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। यह हादसा पूरे देश को शोक में डुबोने वाला है। Read More Tragic accident in Doda: जम्मू-कश्मीर के डोडा में खाई में गिरा सेना का वाहन, 10 जवान हुए शहीद, 11 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Prayagraj Plane Crash: प्रयागराज में बेकाबू होकर सेना का ट्रेनी विमान हुआ क्रैश, पूरे इलाके में मची अफरा-तफरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Prayagraj Plane Crash – प्रयागराज में आज एक ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सेना का विमान अचानक तालाब में गिरने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। विमान में सवार दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकाल किए गए है। उनको मामूली चोटें आई हैं।

  सेना का एक ट्रेनी विमान क्रैश होने से हादसा

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार को सेना का एक ट्रेनी विमान क्रैश हो गया। यह विमान शहर के बीचों-बीच स्थित एक तालाब में जा गिरा। इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा केपी कॉलेज के पीछे हुआ। विमान अचानक हवा में संतुलन खो बैठा और काफी देर तक आसमान में चक्कर लगाने के बाद तालाब में गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि यह भारतीय वायुसेना का माइक्रोलाइट ट्रेनर एयरक्राफ्ट था, जो प्रशिक्षण उड़ान पर था।

ये भी देखें – मदरसों पर हाई कोर्ट की बड़ी मुहर, प्रशासन की मनमानी पर रोक | Allahabad HC | BE News

Prayagraj Aircraft Crash: तालाब में गिरा वायुसेना का ट्रेनी विमान, पैरासूट के सहारे पायलट ने बचाई जान

इंजन फेल होने से हुआ हादसा

सेना की शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इंजन फेल होने की वजह से विमान तालाब में गिरा। विमान में दो क्रू मेंबर सवार थे और राहत की बात यह है कि दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को जानकारी दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। तालाब के आसपास के इलाके को घेर लिया गया है और विमान को बाहर निकालने का काम लगातार जारी है।

दलदली तालाब में गिरा विमान

हादसे वाली जगह पर दलदली तालाब है, जहां चारों तरफ जलकुंभी उगी हुई है। इसी वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में थोड़ी दिक्कतें आ रही हैं। सुरक्षा के मद्देनज़र आसपास के क्षेत्र में लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

चेन्नई में भी हो चुका है ऐसा हादसा

गौरतलब है कि इससे पहले पिछले साल नवंबर में चेन्नई के ताम्बराम के पास चेंगलपट्टू जिले में भी भारतीय वायुसेना का एक ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। वह विमान ‘पिलाटस पीसी-7’ ट्रेनर एयरक्राफ्ट था, जो ट्रेनिंग मिशन पर था। उस हादसे में पायलट ने सुरक्षित रूप से इजेक्ट कर लिया था। फिलहाल प्रयागराज हादसे के मामले में भी जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और एयरक्राफ्ट को तालाब से बाहर निकालने का काम जारी है। Read More Prayagraj Plane Crash: प्रयागराज में बेकाबू होकर सेना का ट्रेनी विमान हुआ क्रैश, पूरे इलाके में मची अफरा-तफरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Thailand Train Accident: थाईलैंड में पैसेंजर ट्रेन पर क्रेन गिरने से हुआ भयानक हादसा, 22 लोगों की मौत, कई लोग घायल

BE NEWS – थाईलैंड में पैसेंजर ट्रेन पर तेज रफ्तार क्रेन गिरने से भीषण हादसा हो गया। जिस कारण ट्रेन पटरी से उतर गई, जिसमें 22 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, वही कई लोगों घायल बताए जा रहे हैं।

तेज रफ्तार क्रेन गिरने से बड़ा हादसा

आपको बता दें कि थाईलैंड के बैंकॉक से करीब 230 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित नाखोन रत्चासिमा प्रांत के सिखियो जिले में पैसेंजर ट्रेन पर तेज रफ्तार क्रेन गिरने से बड़ा हादसा हो गया। ये हादसा एक हाई स्पीड रेल के पुल निर्माण में प्रयोग की जा रही क्रेन के गिरने से हुआ, जिस कारण ट्रैक पर आ रही पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई। जिस कारण ये हादसा हो गया और 22 लोगों की जान चली गई। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

ये भी देखें – Lucknow में संकल्प दिवस पर जुटा NDA नेतृत्व, किरेन रिजिजू का बड़ा बयान | UP Politics | BE News

Thailand Train Accident

राहत-बचाव कार्य जारी

क्रेन के टकराते ही ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और कुछ ही देर में उनमें आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि फर्स्ट रेस्पॉन्डर्स मलबा काटकर घायलों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। हादसे के समय कई यात्री डिब्बों के अंदर फंसे हुए थे, जिन्हें निकालने के लिए विशेष उपकरणों की मदद ली गई।

सरकार ने दिए जांच के आदेश

थाई सरकार के पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना के तुरंत बाद कई रेस्क्यू टीमें मौके पर भेजी गईं। वहीं, थाईलैंड के डिप्टी प्रधानमंत्री और परिवहन मंत्री फिफात रत्चाकितप्राकर्न ने मामले को गंभीर बताते हुए सभी संबंधित एजेंसियों को जांच के आदेश दिए हैं, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

पूरे देश में शोक की लहर

इस भीषण दुर्घटना के बाद पूरे थाईलैंड में शोक का माहौल है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है, जबकि घायलों का इलाज नजदीकी अस्पतालों में जारी है। Read More Thailand Train Accident: थाईलैंड में पैसेंजर ट्रेन पर क्रेन गिरने से हुआ भयानक हादसा, 22 लोगों की मौत, कई लोग घायल

Himachal Bus Accident: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में हुआ दर्दनाक बस हादसा, 12 लोगों की मौत, कई घायल

BE NEWS – सिरमौर जिले में आज एक यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त होने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं कई लोग घायल है, जिनको बचाने के लिए बचाव कार्य जारी है।

दर्दनाक हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हरिपुरधार क्षेत्र के पास कुपवी से शिमला जा रही एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

बस में सवार थे 30 से 35 यात्री

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के समय बस में लगभग 30 से 35 लोग सवार थे। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंच गईं। स्थानीय लोग भी घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाने में मदद कर रहे हैं। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को हायर संगड़ाह, ददाहू, राजगढ़ और नाहन के अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। कुछ घायलों को मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया है, जहां इलाज की सभी तैयारियां कर ली गई हैं।

ये भी देखें – Amethi में सरकारी शादी का बड़ा घोटाला! 300 बेटियों की शादी अधर में | BE News | UP News

Image

एसपी सिरमौर का बयान

एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि हरिपुरधार के पास हुई इस दुर्घटना में कई लोगों की जान गई है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। पुलिस और अन्य एजेंसियां राहत कार्य में जुटी हैं और सभी घायलों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

 सहित कई नेताओं ने जताया शोक

इस हादसे पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बस दुर्घटना में हुई जान-माल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता देने और घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

https://x.com/SukhuSukhvinder/status/2009590039911768126

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से शोक संवेदना प्रकट की है।

फिलहाल हादसे के कारण अभी स्पष्ट नहीं है। हादसे की जांच की जा रही है और राहत-बचाव कार्य लगातार जारी है। Read More Himachal Bus Accident: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में हुआ दर्दनाक बस हादसा, 12 लोगों की मौत, कई घायल