BE NEWS – पीएम मोदी आज राजधानी लखनऊ में बने प्रेरणा स्थल का कुछ देर में लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वहीं करीब डेढ़ से दो लाख लोगों के इस कार्यक्रम में आने की संभावना जताई जा रही है। कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर पहुंच चुके हैं।
करीब डेढ़ लाख लोगों के आने की संभावना
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बसंतकुंज योजना के तहत राजधानी लखनऊ बने कमल के आकार के राष्ट्र प्रेरणा स्थल का 25 दिसंबर दिन गुरुवार यानि आज लोकार्पण करेंगे। जिसके लिए वो राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर पहुंच चुके हैं। जहां पर स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 65 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाओं का वो अनावरण करेंगे। इस कार्यक्रम में करीब डेढ़ से दो लाख लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है जो इस आयोजन के साक्षी बनेंगे। इसको लेकर जोरों- शोरों से चल रही तैयारियां आज पूरी हो चुकी है।

भारत माता की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पाजंलि
राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर पहुंचे पीएम मोदी ने भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की। उन्होंने बीजेपी व जनसंघ की गैलरी का अवलोकन भी किया। प्रधानमंत्री म्यूजियम में बनी विभिन्न गैलरियों को भी देखा, जहां डिजिटल माध्यम से राष्ट्रनायकों का जीवन परिचय, उनसे जुड़ी स्मृतियां और प्रतीक चिह्न रखे गए हैं। इस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व भाजपा नेता और अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद हैं।
ये भी देखें- बांग्लादेश पर फूटा बजरंग दल का गुस्सा | पुतला फूंका | बड़ा ऐलान | Latest Breaking News | BE NEWS
शहर सजा, आयोजन स्थल भव्य
लोकार्पण को लेकर राजधानी को विशेष रूप से सजाया गया है। आयोजन स्थल के साथ-साथ प्रमुख सड़कों, चौराहों और डिवाइडरों की साफ-सफाई कर रंग-रोगन किया गया है। स्ट्रीट लाइट पोलों पर रंगीन झालरें लगाई गई हैं और दीवारों पर आकर्षक चित्रकारी कराई गई है। कार्यक्रम की भव्यता बढ़ाने के लिए कई राज्यों से विशेष फूलों के पौधे मंगाए गए हैं।

सुरक्षा और पार्किंग के व्यापक इंतजाम
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आसपास के जिलों से करीब 2000 बसें लोगों को लेकर पहुंचेंगी। इनके लिए 13 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, जहां लगभग 2600 बसों और 2000 कारों के खड़े होने की व्यवस्था है। सुचारु संचालन के लिए बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
65 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण का केंद्र
करीब 65 एकड़ क्षेत्र में फैले राष्ट्र प्रेरणा स्थल के निर्माण पर लगभग 232 करोड़ रुपये की लागत आई है। दिसंबर 2022 में शुरू हुए इस प्रोजेक्ट में स्थापित तीनों कांस्य प्रतिमाएं 65 फीट ऊंची हैं, जिनके निर्माण पर करीब 21 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा का निर्माण प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार ने किया है, जबकि अटल बिहारी वाजपेयी और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाएं मूर्तिकार माटू राम द्वारा बनाई गई हैं। Read More बसंतकुंज में आज राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण, पीएम मोदी करेंगे तीन महान विभूतियों की प्रतिमाओं का अनावरण