लियोनल मेसी के भारत दौरे का आज अंतिम दिन, दिल्ली में पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल
BE NEWS – दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी के भारत दौरे का आज अंतिम दिन है। जिसके लिए वो आज दिल्ली पहुंच चुके है। जहां मैसी पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। उनके लिए अरुण जेटली स्टेडियम में कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया है।
मैसी के आने पर कड़ी सुरक्षा के इंतेजाम
आपको बता दें कि मैसी तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं। जिसका आज अंतिम दिन है। उनके भारत टूर की शुरुआत शनिवार को कोलकाता से हुई थी, जोकि बहुत ही खराब रही थी। रविवार के दिन वो मुंबई दौरे पर थे, जहां सचिन तेंदुलकर से लेकर सुनील छेत्री जैसे दिग्गज लोगों ने उनसे मुलाकात की थी। वहीं आज वो दिल्ली पहुंच चुके है। जिसे देखते दिल्ली प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के इंतेजाम किए गए हैं।

कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल
मैसी के लिए होटल में कॉर्पोरेट और VIP मेहमानों के साथ एक मीट एंड ग्रीट रखा गया है। इसके बाद पीएम मोदी से वो उनके आवास पर मुलाकात करेंगे। उनके साथ केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। मुलाकातों के दौर के बाद अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां उनके सम्मान में कई विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। फुटबॉल आइकन दोपहर 3:30 बजे स्टेडियम में पहुंचेगे। जहां उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। जिसके बाद मेसी मैदान में उतरेंगे और खिलाड़ियों से मुलाकात व उनके साथ बातचीत करेंगे। इसी क्रम में 3:55 से 4:15 बजे तक एक फुटबॉल क्लिनिक आयोजित की जाएगी, जिसमें 22 बच्चे हिस्सा लेंगे। Read More लियोनल मेसी के भारत दौरे का आज अंतिम दिन, दिल्ली में पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

