“वक्त बुरा हो या अच्छा, एक ना एक दिन…”, ब्रेकअप रूमर्स के बीच वीर पहाड़िया का क्रिप्टिक पोस्ट हुआ वायरल
BE NEWS – एक्टर वीर पहाडिया इन दिनों तारा सुतारिया के साथ ब्रेकअप की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए है। वहीं अब इंस्टाग्राम पर शेयर किए उनके पोस्ट में लिखे कैप्शन को पढ़ने के बाद लोग कई तरह के कमेंट कर रहे है, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
इंस्टाग्राम पर अपना नया फोटोशूट किया शेयर
आपको बता दें कि फिल्म स्काई फोर्स के एक्टर वीर पहाड़िया अपने ब्रेकअप की खबरों के बाद एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए है। वीर पहाड़िया ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना नया फोटोशूट शेयर किया है। पोस्ट में उन्होंने कुल पांच तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह ब्लैक आउटफिट में बेहद स्टाइलिश नजर आ रहे हैं। हालांकि तस्वीरों से ज्यादा ध्यान खींचा उनके कैप्शन ने। वीर ने लिखा, “वक्त बुरा हो या अच्छा, एक ना एक दिन बदलता जरूर है।”
इस लाइन को फैंस तारा सुतारिया संग उनके रिश्ते से जोड़कर देख रहे हैं। पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह के कयास लगाने लगे हैं।
/newsnation/media/media_files/2025/07/24/tara-veer-2025-07-24-13-20-42.jpg)
नुपूर सेनन के वेडिंग रिसेप्शन में दिखे अकेले
दरअसल ब्रेकअप की अटकलों को तब और हवा मिल गई जब एक्टर वीर को नुपूर सेनन की शादी में अकेले देखा गया था। आमतौर पर साथ नजर आने वाले वीर और तारा की इस दूरी ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या दोनों के बीच सब ठीक नहीं है।
एपी ढिल्लों कॉन्सर्ट से शुरू हुईं चर्चाएं
हाल ही में एपी ढिल्लों के मुंबई कॉन्सर्ट में तारा सुतारिया की मौजूदगी भी चर्चा में रही थी। स्टेज पर एपी ढिल्लों और तारा की परफॉर्मेंस के बाद सोशल मीडिया पर वीर पहाड़िया का एक रिएक्शन वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह नाराज़ नजर आ रहे थे। हालांकि बाद में वीर ने सफाई दी थी कि वीडियो को गलत तरीके से एडिट किया गया है।
ये भी देखें – Mayawati 70th Birthday: CM Yogi ने दी बसपा सुप्रीमो मायावती को जन्मदिन की शुभकामनाएं ! | BE News

अभी तक नहीं आया ऑफिशियल बयान
बता दें कि वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया ने पिछले साल अपने रिश्ते को पब्लिकली कंफर्म किया था। दोनों कई पार्टियों और अवॉर्ड फंक्शन्स में साथ नजर आ चुके हैं। हालांकि अब तक दोनों में से किसी ने भी ब्रेकअप रूमर्स पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है। ऐसे में वीर का ये क्रिप्टिक पोस्ट फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। Read More “वक्त बुरा हो या अच्छा, एक ना एक दिन…”, ब्रेकअप रूमर्स के बीच वीर पहाड़िया का क्रिप्टिक पोस्ट हुआ वायरल
/mayapuri/media/post_attachments/wp-content/uploads/2025/07/jay-bhasushali-3-760463.jpg)


