Prateek Yadav divorce: प्रतीक यादव ने अपर्णा यादव से तलाक के दिए संकेत, सोशल मीडिया पोस्ट से मची सियासी हलचल

BE NEWS – समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव और उनकी पत्नी एवं भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर संकेत दिए हैं कि वह अपनी पत्नी से तलाक लेने जा रहे हैं। इस पोस्ट के सामने आते ही मुलायम सिंह यादव के परिवार में एक बार फिर अंदरूनी तनाव की चर्चा तेज हो गई है।

वैवाहिक जीवन को लेकर गहरी नाराज़गी

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी अपर्णा यादव से तलाक लेने का फैसला कर लिया है। उन्होंने यह जानकारी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट पर साझा करते हुए भावुक और तीखे शब्दों वाला पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने वैवाहिक जीवन को लेकर गहरी नाराज़गी जाहिर की।

Aparna Yadav prateek Yadav ईमेल पर प्यार का इजहार, 10 साल डेटिंग के बाद ...
इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की साझा

प्रतीक यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में की गई पोस्ट में लिखा कि, “मैं इस स्वार्थी महिला से जितनी जल्दी हो सके तलाक लेने वाला हूं। उसने मेरे पारिवारिक संबंधों को बर्बाद कर दिया। वह केवल प्रसिद्ध और प्रभावशाली बनना चाहती है। अभी, मेरा मानसिक स्वास्थ्य बहुत खराब स्थिति में है। उसे इसकी कोई परवाह नहीं है। क्योंकि वह केवल अपने बारे में सोचती है।

अपर्णा यादव की प्रतिक्रिया का इंतजार

प्रतीक यादव के इस सार्वजनिक बयान के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि आखिर दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ, जो मामला तलाक तक पहुंच गया। फिलहाल अपर्णा यादव की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, न ही यह स्पष्ट हो पाया है कि तलाक को लेकर कोई कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है या नहीं।

Aparna Yadav: अपर्णा यादव ने पति प्रतीक के साथ की थी लखनऊ में पढ़ाई ...
2012 में हुई थी दोनों की शादी

बता दें कि  प्रतीक और अपर्णा की शादी 2012 में हुई थी और उनकी दो बेटियां हैं। शादी समारोह में  मुलायम सिंह यादव समेत कई दिग्गज नेता और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी मौजूद थे।अपर्णा यादव राजनीति में सक्रिय हैं और भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीत चुकी हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। प्रतीक यादव का आरोप है कि उनकी पत्नी की राजनीतिक सक्रियता और पब्लिसिटी पर केंद्रित जीवनशैली के कारण पारिवारिक रिश्तों में दरार आ गई।

Read More Prateek Yadav divorce: प्रतीक यादव ने अपर्णा यादव से तलाक के दिए संकेत, सोशल मीडिया पोस्ट से मची सियासी हलचल

Mahi Vizh’s Post: माही विज का तलाक के बाद इमोशनल पोस्ट हुआ वायरल, जानिए आखिर कौन हैं वो खास शख्स?

BE NEWS – टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस माही विज एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक्टर जय भानुशाली से तलाक के बाद माही ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में माही ने एक खास शख्स के लिए लंबा-चौड़ा कैप्शन शेयर किया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

किसके लिए था माही का ये स्पेशल पोस्ट

आपको बता दें कि टीवी एक्ट्रेस माही विज का अभी हाल में ही तलाक हुआ है। वहीं अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक खास शक्स के लिए एक पोस्ट शेयर की है औक अपने दिल का हाल बयां किया है। एक्ट्रेस ने जिस शख्स के साथ फोटो शेयर की है, वो कोई और नहीं बल्कि उनके बेस्ट फ्रेंड नदीम हैं। इस फोटो में माही नदीम को केक खिलाती नजर आ रही हैं, जो किसी खास मौके की ओर इशारा कर रही है। दरअसल, यह पोस्ट नदीम के जन्मदिन के मौके पर शेयर की गई थी।

ये भी देखें- Trump Threatens Iran | “खून बहा तो हमला तय” | Protesters Warning | BE NEWS

Jay Bhanushali and Mahhi Vij Divorce:जय भानुशाली संग तलाक की अफवाहों पर ...

कैप्शन ने जीता फैंस का दिल

माही ने अपने कैप्शन में काफी इमोशनल शब्दों में लिखा कि, “उसके लिए जो मेरी बात सुनता है, भले ही मैं कुछ न कहूं। आप मेरे परिवार हैं, मेरी सुरक्षित जगह हैं, मेरा हमेशा का साथी हैं। आप केवल मेरे सबसे अच्छे दोस्त ही नहीं हैं, आप मेरा आराम, मेरी ताकत, मेरा घर हैं।”

एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि, “भले ही दोनों के बीच कभी-कभी बहस हो जाती है या वे चुप भी हो जाते हैं, लेकिन अंत में वे एक-दूसरे के पास ही लौटते हैं। माही ने यह भी कहा कि जिंदगी आसान नहीं रही, लेकिन नदीम के साथ सब कुछ बेहतर लगता है। पोस्ट के अंत में माही ने नदीम से अपने प्यार का इज़हार करते हुए कहा कि, मैं तुमसे प्यार करती हूं, नदीम आज भी और हमेशा वह उन्हें सुरक्षित महसूस कराते हैं।”

फैंस कर रहे हैं तरह-तरह के कयास

माही के इस इमोशनल पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। हालांकि, माही ने साफ तौर पर नदीम को अपना बेस्ट फ्रेंड बताया है, लेकिन पोस्ट में दिख रही नजदीकियों ने लोगों का ध्यान जरूर खींचा है।

जय भानुशाली से हो चुका है तलाक

दरअसल जय भानुशाली और माही विज टीवी इंडस्ट्री के पावर कपल्स में गिने जाते थे। दोनों ने 11 नवंबर 2011 को शादी की थी, लेकिन अब दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया है। कपल तीन बच्चों के माता-पिता हैं, जिनमें बेटी तारा उनकी बायोलॉजिकल संतान है, जिसका जन्म 2019 में हुआ था। तलाक के बावजूद जय और माही ने बच्चों के लिए दोस्ताना रिश्ता बनाए रखने का फैसला किया है। Read More Mahi Vizh’s Post: माही विज का तलाक के बाद इमोशनल पोस्ट हुआ वायरल, जानिए आखिर कौन हैं वो खास शख्स?