Lohri 2026: देशभर में आज मनाया जा रहा है लोहड़ी का पर्व, आइए जानें क्यों खास है ये त्योहार, इसकी शुभ तिथि व ऐतिहािसक महत्व

BE NEWS – उत्तर भारत, विशेषकर पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में लोहड़ी का पर्व सर्दियों की विदाई और नई ऋतु के स्वागत का प्रतीक माना जाता है। अलाव की गर्माहट, लोकगीतों की गूंज और सामूहिक उल्लास के साथ मनाया जाने वाला यह त्योहार केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, कृषि और समाज के आपसी संबंधों का उत्सव है। हर वर्ष मकर संक्रांति से ठीक एक दिन पहले लोहड़ी मनाई जाती है।

2026 में कब मनाई जाएगी लोहड़ी

आज 13 जनवरी, दिन मंगलवार को देशभर में लोहड़ी को त्योहार मनाया जा रहा है। यह दिन सूर्य के उत्तरायण होने से पहले की आखिरी रात को दर्शाता है और शीत ऋतु के धीरे-धीरे समाप्त होने का संकेत देता है।

ये भी देखें-Meerut में Sonu Kashyap उर्फ रोनू की जिंदा जलाकर हत्या | BE News

लोहड़ी पर्व क्यों मनाया जाता है? | लोहड़ी माता की कथा एवं पौराणिक घटना पढ़े

 क्यों मनाई जाती है लोहड़ी

लोहड़ी के इस पर्व का संबंध सूर्य, अग्नि और फसल से जुड़ा हुआ है। किसान समुदाय के लिए यह पर्व खास महत्व रखता है क्योंकि इसी समय रबी की फसल, विशेषकर गेहूं, खेतों में पकने लगती है। अलाव के चारों ओर तिल, गुड़, मूंगफली, रेवड़ी और पॉपकॉर्न अर्पित कर प्रकृति और अग्नि देवता के प्रति आभार व्यक्त किया जाता है। यह परंपरा अच्छी फसल और समृद्धि की कामना का प्रतीक है।

लोहड़ी का ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व

लोहड़ी का इतिहास पंजाब के लोकनायक दुल्ला भट्टी, जिन्हें ‘पंजाब का रॉबिनहुड’ कहा जाता है, से जुड़ा है। उन्होंने अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया और जरूरतमंद परिवारों, खासकर बेटियों के विवाह में सहायता की। लोहड़ी के पारंपरिक गीतों में आज भी दुल्ला भट्टी का नाम सम्मान के साथ लिया जाता है।

Happy Lohri 2024 Punjabi Boliyan Lyrics: Sundar Mundariye, Aaya Lohri ...

लोहड़ी का सांस्कृतिक महत्व

लोहड़ी नवविवाहित जोड़ों और नवजात शिशु वाले परिवारों के लिए विशेष महत्व रखती है। भांगड़ा, गिद्धा, ढोल की थाप और सामूहिक नृत्य इस उत्सव को जीवंत बना देते हैं। यह पर्व सामूहिकता, भाईचारे और साझा खुशी का संदेश देता है।

लोहड़ी का संदेश

लोहड़ी हमें यह सिखाती है कि आधुनिक जीवन की भागदौड़ में भी अपनी जड़ों और परंपराओं को नहीं भूलना चाहिए। अलाव की आग केवल ठंड नहीं मिटाती, बल्कि लोगों को एक-दूसरे के करीब लाती है और पीढ़ियों के बीच सांस्कृतिक सेतु का काम करती है। Read More Lohri 2026: देशभर में आज मनाया जा रहा है लोहड़ी का पर्व, आइए जानें क्यों खास है ये त्योहार, इसकी शुभ तिथि व ऐतिहािसक महत्व

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने त्रिपुरा में माँ कस्बेश्वरी काली के किए दर्शन-पूजन, प्रदेश एवं देश के कल्याण की कामना की

BE NEWS- उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को त्रिपुरा के सिपाहीजाला जनपद में बांग्लादेश सीमा के समीप स्थित प्राचीन श्री श्री कस्बेश्वरी काली माता मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस अवसर पर त्रिपुरा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री टिंकू रॉय भी उनके साथ उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत के सजीव प्रतीक

आपको बता दें कि कमलासागर झील के तट पर स्थित इस ऐतिहासिक मंदिर में उप मुख्यमंत्री ने मां काली के चरणों में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्राचीन तीर्थस्थल भारत की समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत के सजीव प्रतीक हैं, जो राष्ट्र की एकता और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करते हैं।

ये भी देखें- Neha Singh Rathore विवादित बयान मामले में पहुंची Hazratganj police station | BE News

ऐतिहासिक महत्व और जन-आस्था के लिए विख्यात

उल्लेखनीय है कि यह ऐतिहासिक मंदिर 15वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में तत्कालीन त्विप्र राज्य के प्रतापी नरेश धन्य माणिक्य के द्वारा निर्मित कराया गया था। मां कस्बेश्वरी काली का यह पावन धाम अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा, ऐतिहासिक महत्व और जन-आस्था के लिए विख्यात है। मान्यता है कि मां काली की आराधना से श्रद्धालुओं को शक्ति, साहस और आत्मबल की प्राप्ति होती है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने श्रद्धालुओं के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए मां कस्बेश्वरी काली से समस्त देशवासियों के सर्वकल्याण की प्रार्थना की। Read More उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने त्रिपुरा में माँ कस्बेश्वरी काली के किए दर्शन-पूजन, प्रदेश एवं देश के कल्याण की कामना की

पीएम मोदी लोकार्पण के अवसर पर जनसभा को किया संबोधित, कहा- “कुछ राजनीतिक दलों ने जानबूझकर आंबेडकर को सम्मान…”

BE NEWS – पीएम  मोदी आज राजधानी लखनऊ में बने प्रेरणा स्थल पर पहुंच चुके हैं। जहां पहुंच कर उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान उनके साथ मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल समेत कई नेता भी मौजूद रहें। प्रेरणा स्थल के लोकार्पण अवसर पर देश को संबोधित करते हुए इसे आत्मसम्मान, सेवा और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रतीक बताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन ...

प्रतिमाओं का बटन दबाकर किया अनावरण

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बसंतकुंज योजना के तहत राजधानी लखनऊ बने कमल के आकार के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर पहुंच चुके हैं। जहां अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जंयती के अवसर पर उन्होंने प्रेरणा स्थल पर स्थापित हमारे देश की महान विभूतियों पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 65 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाओं का बटन दबाकर अनावरण किया। Read More पीएम मोदी लोकार्पण के अवसर पर जनसभा को किया संबोधित, कहा- “कुछ राजनीतिक दलों ने जानबूझकर आंबेडकर को सम्मान…”

Lucknow: प्रेरणा स्थल का पीएम मोदी ने किया लोकार्पण, सीएम योगी, राजनाथ सिंह व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल समेत कई नेता रहें मौजूद

BE NEWS – पीएम  मोदी आज राजधानी लखनऊ में बने प्रेरणा स्थल पर पहुंच चुके हैं। जहां पहुंच कर उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान उनके साथ मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल समेत कई नेता भी मौजूद रहें।

प्रतिमाओं का बटन दबाकर किया अनावरण

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बसंतकुंज योजना के तहत राजधानी लखनऊ बने कमल के आकार के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर पहुंच चुके हैं। जहां अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जंयती के अवसर पर उन्होंने प्रेरणा स्थल पर स्थापित हमारे देश की महान विभूतियों पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 65 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाओं का बटन दबाकर अनावरण किया।

ये भी देखें- PM Modi in Lucknow Live: PM Modi अटल जयंती पर देश को समर्पित करेंगे ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ | BE New

अटल जयंती पर PM मोदी करेंगे लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल का भव्य ...

भारत माता की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पाजंलि 

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर पहुंचे पीएम मोदी ने भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की। उन्होंने बीजेपी व जनसंघ की गैलरी का अवलोकन भी किया। प्रधानमंत्री म्यूजियम में बनी विभिन्न गैलरियों को भी देखा, जहां डिजिटल माध्यम से राष्ट्रनायकों का जीवन परिचय, उनसे जुड़ी स्मृतियां और प्रतीक चिह्न रखे गए हैं।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन ...

अंधेरा छंटेगा, कमल खिलेगा

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जैसे राष्ट्रनायक देश के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी ने एक बार कहा था कि, “अंधेरा छंटेगा, कमल खिलेगा” और आज वही दृश्य देश में दिखाई दे रहा है। सीएम योगी ने पीएम मोदी का अभिनंदन करते हुए कहा कि अटल जी को भारत रत्न देकर सरकार ने देश का गौरव बढ़ाया है।

अटल जी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल ...

अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी भारत की आवाज मजबूत

रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार की नीतियों से महंगाई दर में कमी आई है और विकास दर लगभग आठ प्रतिशत तक पहुंची है। वहीं अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी भारत की आवाज मजबूत हुई है। आज के समय में अब भारत अगर कुछ बोलता है तो पूरा विश्व उसको सुनता है। आज पूरे विश्व में देश की छवि बेहतर हुई है। देश को गौरव दिलाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ भी की। Read More Lucknow: प्रेरणा स्थल का पीएम मोदी ने किया लोकार्पण, सीएम योगी, राजनाथ सिंह व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल समेत कई नेता रहें मौजूद

बसंतकुंज में आज राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण, पीएम मोदी करेंगे तीन महान विभूतियों की प्रतिमाओं का अनावरण

BE NEWS – पीएम  मोदी आज राजधानी लखनऊ में बने प्रेरणा स्थल का कुछ देर में लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वहीं करीब डेढ़ से दो लाख लोगों के इस कार्यक्रम में आने की संभावना जताई जा रही है। कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर पहुंच चुके हैं।

करीब डेढ़ लाख लोगों के आने की संभावना

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बसंतकुंज योजना के तहत राजधानी लखनऊ बने कमल के आकार के राष्ट्र प्रेरणा स्थल का 25 दिसंबर दिन गुरुवार यानि आज लोकार्पण करेंगे। जिसके लिए वो राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर पहुंच चुके हैं। जहां पर स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 65 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाओं का वो अनावरण करेंगे। इस कार्यक्रम में करीब डेढ़ से दो लाख लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है जो इस आयोजन के साक्षी बनेंगे। इसको लेकर जोरों- शोरों से चल रही तैयारियां आज पूरी हो चुकी है।

Lucknow Museum | Basant Kunj Project | Samachar Hindi News | Lucknow ...

भारत माता की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पाजंलि 

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर पहुंचे पीएम मोदी ने भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की। उन्होंने बीजेपी व जनसंघ की गैलरी का अवलोकन भी किया। प्रधानमंत्री म्यूजियम में बनी विभिन्न गैलरियों को भी देखा, जहां डिजिटल माध्यम से राष्ट्रनायकों का जीवन परिचय, उनसे जुड़ी स्मृतियां और प्रतीक चिह्न रखे गए हैं। इस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व भाजपा नेता और अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद हैं।

ये भी देखें- बांग्लादेश पर फूटा बजरंग दल का गुस्सा | पुतला फूंका | बड़ा ऐलान | Latest Breaking News | BE NEWS

शहर सजा, आयोजन स्थल भव्य

लोकार्पण को लेकर राजधानी को विशेष रूप से सजाया गया है। आयोजन स्थल के साथ-साथ प्रमुख सड़कों, चौराहों और डिवाइडरों की साफ-सफाई कर रंग-रोगन किया गया है। स्ट्रीट लाइट पोलों पर रंगीन झालरें लगाई गई हैं और दीवारों पर आकर्षक चित्रकारी कराई गई है। कार्यक्रम की भव्यता बढ़ाने के लिए कई राज्यों से विशेष फूलों के पौधे मंगाए गए हैं।

सुरक्षा और पार्किंग के व्यापक इंतजाम

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आसपास के जिलों से करीब 2000 बसें लोगों को लेकर पहुंचेंगी। इनके लिए 13 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, जहां लगभग 2600 बसों और 2000 कारों के खड़े होने की व्यवस्था है। सुचारु संचालन के लिए बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

65 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण का केंद्र

करीब 65 एकड़ क्षेत्र में फैले राष्ट्र प्रेरणा स्थल के निर्माण पर लगभग 232 करोड़ रुपये की लागत आई है। दिसंबर 2022 में शुरू हुए इस प्रोजेक्ट में स्थापित तीनों कांस्य प्रतिमाएं 65 फीट ऊंची हैं, जिनके निर्माण पर करीब 21 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा का निर्माण प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार ने किया है, जबकि अटल बिहारी वाजपेयी और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाएं मूर्तिकार माटू राम द्वारा बनाई गई हैं। Read More बसंतकुंज में आज राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण, पीएम मोदी करेंगे तीन महान विभूतियों की प्रतिमाओं का अनावरण