राजनाथ सिंह ने वलसाड में महिला उत्कृष्टता केंद्र का किया उद्घाटन, कहा- “समान अवसर मिलने पर महिलाएं पुरुषों से…”
BE NEWS – गुजरात पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज कहा कि यह केंद्र महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और आध्यात्मिक चिंतन का समय देने में मदद करेगा।
उत्कृष्टता केंद्र का उद्धाटन
आपको बता दें कि शनिवार को गुजरात के वलसाड जिले के धरमपुर में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह श्रीमद् राजचंद्र सर्वमंगल महिला उत्कृष्टता केंद्र का उद्धाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाओं ने बार-बार यह सिद्ध किया है कि जब उन्हें समान अवसर दिए जाते हैं, तो वे पुरुषों जितना ही नहीं, बल्कि कई बार उनसे भी बेहतर प्रदर्शन करती हैं।
आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन
राजनाथ सिंह ने कहा कि जैन संत श्रीमद राजचंद्र की आध्यात्मिक और नैतिक विरासत आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करती रहेगी। उन्होंने बताया कि अल्प आयु में देह त्यागने के बावजूद श्रीमद राजचंद्रजी ने जो विचार और मूल्य समाज को दिए, उनकी प्रासंगिकता समय के साथ और बढ़ी है।

केंद्र महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर
करीब 11 एकड़ में निर्मित यह उत्कृष्टता केंद्र महिलाओं के कौशल विकास, उद्यमिता और आजीविका सशक्तिकरण पर केंद्रित है। रक्षा मंत्री ने कहा कि यह केंद्र महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ आध्यात्मिक चिंतन के लिए भी अवसर देगा। उन्होंने उल्लेख किया कि ग्रामीण महिलाएं ही इस केंद्र के संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगी, जिससे महिला नेतृत्व और उद्यमिता को मजबूती मिलेगी।
उन्होंने सेवा की संस्थापक एला भट्ट और श्री महिला गृह उद्योग की जसवंतीबेन पोपट का उदाहरण देते हुए कहा कि समान अवसर मिलने पर महिलाओं ने समाज और अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय योगदान दिया है। यह केंद्र भी उसी दिशा में एक सशक्त कदम है।