PM मोदी आज संसद भवन परिसर में NDA सांसदों के साथ करेंगे मुलाकात, यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम की हो सकती है घोषणा
BE NEWS: पीएम मोदी आज संसद भवन में NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ) के सांसदों के साथ बैठक करेंगें। ये बैठक ऐसे समय पर की जा रही है, जब पार्टी आने वाले विधान सभा चुनाव के लिए तैयारियों में जुटी हुई है। इसके साथ ही नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया भी चल रही है।
विधानसभा चुनाव पर चर्चा
आपको बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद परिसर में उत्तर प्रदेश के NDA सांसदों के साथ में बैठक करेंगे। इस बैठक में आगानी 2027 के विधानसभा चुनाव पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। जिसमें चुनावी रणनीति बनाई जायेगी। पार्टी में मजबूती लाने के लिए पीएम मोदी विभिन्न राज्यों के सांसदों से मुलाकात कर फीडबैक ले रहें है, और जरूरी दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं। बता दें कि 14 दिसंबर दिन रविवार को यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना है।

प्रदेश अध्यक्ष के लिए केवल एक ही नामाकंन पत्र
सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के लिए केवल एक ही नामाकंन पत्र के दाखिल होने की संभावना जताई जा रही है। विधानसभा चुनाव के लिए सभी आवश्यक प्रांतीय परिषद के सदस्यों का चयन प्रक्रिया पहले ही हो चुकी है। जिसमें 403 में से 327 सदस्य चुने जा चुके हैं। अब प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना है।
बता दें कि शनिवार शाम तक यह तय हो जाएगा कि पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष आखिर कौन होगा। किसके हाथ में पार्टी की कमान सौंपी जाएगी। जिसकी घोषणा केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल लखनऊ पहुंचने पर करेंगे। कयास ये लगाये जा रहें है कि BJP अध्यक्ष के लिए केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी का नाम सामने आ सकता है।
यूपी में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा की खराब प्रदर्शन के चलते प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने जून 2024 को इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से अब तक ये पद खाली पड़ा हुआ है।