Lucknow: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- “आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की…”
BE NEWS – आज दिनांक 11 जनवरी, 2026 को उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
शास्त्री जी का उद्घोष आज भी सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत
आपको बता दें कि इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी का संपूर्ण जीवन देश की सेवा, नैतिक मूल्य और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को समर्पित रहा उनका जय जवान जय किसान का उद्घोष आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। आगे उन्होंने ने कहा कि, शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा न केवल वर्तमान समय में, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी मार्गदर्शक है।
ये भी देखें- फर्जी जॉइनिंग लेटर से ठगी | Fake Railway Recruitment | Big Job Fraud | BE NEWS

आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की परिकल्पना
उप मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि “जय जवान, जय किसान” का नारा देने वाले शास्त्री जी ने जिस आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की परिकल्पना की थी, उसे आज यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश साकार कर रहा है। किसान कल्याण, राष्ट्रीय सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और समग्र विकास के क्षेत्र में हो रहे कार्य शास्त्री जी के सपनों के भारत की दिशा में एक सशक्त कदम है।