दिल्ली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की पीएम मोदी से अहम मुलाकात, यूपी में कैबिनेट विस्तार की अटकलें हुई तेज

BE NEWS – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर पीएम मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं, जिसके चलते आज सोमवार को सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद उनकी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर सकते है। इन उच्चस्तरीय बैठकों के चलते यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

कैबिनेट विस्तार को लेकर लंबी बैठक

सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ कैबिनेट विस्तार को लेकर लंबी बैठक हुई थी। माना जा रहा है कि उसी बैठक के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए सीएम योगी दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेताओं से संवाद कर रहे हैं।

ये भी देखें – Trump Tariff War: भारत पर टैरिफ बढ़ा सकते हैं Donald Trump | India Russia Relations | BE News

यूपी कैबिनेट विस्तार पर भी चर्चा होने की संभावना

इसी क्रम में आज सीएम योगी की भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से भी मुलाकात संभव है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह नितिन नबीन के साथ सीएम योगी की पहली औपचारिक मुलाकात होगी। इस बैठक में संगठन और सरकार के बीच यूपी कैबिनेट विस्तार पर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

See also  इंसानों से बेहतर लगा AI, ब्रेकअप के बाद बनाया लाइफ-पार्टनर, रीति-रिवाज के साथ हुई शादी

सोशल मीडिया पर तस्वीरें की साझा 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सीएम योगी के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा की है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में लंबे समय से कैबिनेट विस्तार की अटकलें लगाई जा रही हैं। भाजपा के प्रदेश संगठन में हालिया बदलावों के बाद यह माना जा रहा है कि पार्टी नए समीकरण साधने की तैयारी में है।