पीएम मोदी ने स्काईरूट के ‘इन्फिनिटी कैंपस’ का किया वर्चुअली उद्घाटन, ऐतिहासिक सुधारों को किया जिक्र

BE NEWS –  पीएम मोदी ने आज भारतीय अंतरिक्ष स्टार्टअप ‘स्काईरूट’ के ‘इन्फिनिटी कैंपस’ का वर्चुअली उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होनेंं अपने संबोधन में इसे भारत के नवाचार, युवा शक्ति का दर्पण बताया। Read More पीएम मोदी ने स्काईरूट के ‘इन्फिनिटी कैंपस’ का किया वर्चुअली उद्घाटन, ऐतिहासिक सुधारों को किया जिक्र

BJP के साए में नहीं कर रहे काम, साबित करे चुनाव आयोग; वोट चोरी और SIR पर खरगे की नई चुनौती

देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को चुनाव आयोग की बदनियत करार देते हुए कहा है कि उसकी इस प्रक्रिया को लेकर पूरे देश में रोष है और पार्टी इसके विरोध में दिसम्बर के पहले सप्ताह में दिल्ली में विशाल रैली करेगी जिसमें

चुनाव आयोग के राजनीतिकरण करने का पर्दाफाश किया जाएगा। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने SIR प्रक्रिया से गुजर रहे 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के नेताओं के साथ मंगलवार को पार्टी मुख्यालय इंदिरा भवन में एक अहम बैठक की और चुनाव आयोग पर भाजपा के साए में काम करने का आरोप लगाया।

Read More BJP के साए में नहीं कर रहे काम, साबित करे चुनाव आयोग; वोट चोरी और SIR पर खरगे की नई चुनौती

इंसानों से बेहतर लगा AI, ब्रेकअप के बाद बनाया लाइफ-पार्टनर, रीति-रिवाज के साथ हुई शादी

AI का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। टेक्नोलॉजी को अडवांस्ड बनाने से लेकर एआई हर फील्ड में अपनी छाप छोड़ रहा है। एआई यूजर्स का काम काफी आसान कर रहा है। वहीं, कुछ के लिए यह लाइफ-पार्टनर क्रिएट करने का भी काम कर रहा है। एआई से क्रिएट किए गए लाइफ-पार्टनर का मामला जापान का है। 32 साल की जापानी महिला Kano ने चैटजीपीटी का यूज करके बनाए गए एक आर्टिफिशियल-इंटेलिजेंस पार्टनर के साथ प्रतीकात्मक वेडिंग सेरिमनी करके पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

Read More इंसानों से बेहतर लगा AI, ब्रेकअप के बाद बनाया लाइफ-पार्टनर, रीति-रिवाज के साथ हुई शादी

भाबीजी घर पर हैं के सक्सेनाजी को गुलशन ग्रोवर ने जड़ा था जोर का थप्पड़, बोले- मन किया उनका गला काट दूं

भाबीजी घर पर हैं सीरियल में अनोखेलाल सक्सेना के रोल में सानंद वर्मा ने कई थप्पड़ खाए थे। अब उन्होंने वेब सीरीज फर्स्ट कॉपी से जुड़ा एक ऐसा थप्पड़ कांड बताया है जिसके लिए उनके मन में बहुत नाराजगी है।

Read More भाबीजी घर पर हैं के सक्सेनाजी को गुलशन ग्रोवर ने जड़ा था जोर का थप्पड़, बोले- मन किया उनका गला काट दूं

अगले हफ्ते फैसला लीजिए या सजा के लिए तैयार रहिए… दक्षिणी राज्य के स्पीकर पर क्यों भड़के CJI

देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली पीठ ने सोमवार को तेलंगाना विधानसभा अध्यक्ष द्वारा भारत राष्ट्र समिति (BRS) के टिकट पर चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए 10 विधायकों को अयोग्य ठहराने की याचिकाओं पर अभी तक फैसला नहीं लेने पर कड़ी आपत्ति जताई है। मामले की सुनवाई के दौरान CJI गवई ने स्पीकर द्वारा इस मामले में की जा रही लेट-लतीफी पर मौखिक रूप से कहा कि तेलंगाना विधानसभा अध्यक्ष के आचरण से न्यायालय की घोर अवमानना जाहिर होती है।

 

Read More अगले हफ्ते फैसला लीजिए या सजा के लिए तैयार रहिए… दक्षिणी राज्य के स्पीकर पर क्यों भड़के CJI

फिर जेल जाएंगे आजम खान और अब्दुल्ला? पैन कार्ड केस में 7 साल की सजा

सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड मामले में अदालत ने मंगलवार की दोपहर बाद अपना फैसला सुना दिया। एमपी-एमलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने आजम और अब्दुल्ला दोनों को दोषी करार देते हुए सात साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट का फैसला आते ही आजम-अब्दुल्ला को न्यायिक हिरासत में ले लिया गया।

Read More फिर जेल जाएंगे आजम खान और अब्दुल्ला? पैन कार्ड केस में 7 साल की सजा

Margashirsha Amavasya 2025: कब है मार्गशीर्ष अमावस्या, जानें इस दिन क्या उपाय करें

मार्गशीर्ष अमावस्या पर इस साल कंफ्यूजन है। 19 और 20 नवंबर दोनों दिन अमावस्या तिथि को लेकर कंफ्यूजन हो रहा है। इस साल अगहन की अमावस्या तिथि 19 नवंबर की सुबह 09:43 बजे शुरू होगी और 20 नवंबर की दोपहर 12:16 बजे खत्म होगी। ऐसे में आधे दिन अमावस्या

Read More Margashirsha Amavasya 2025: कब है मार्गशीर्ष अमावस्या, जानें इस दिन क्या उपाय करें

छोटा शेयर बड़ा कमाल, 1 साल में 1021% का रिटर्न, निवेशक मालामाल

स्मॉल-कैप कैटेगरी में आने वाला और 100 रुपये से कम मूल्य वाला स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स का शेयर मजबूत तिमाही नतीजों की बदौलत 5% के अपर सर्किट तक पहुंच गया। कंपनी ने 14 नवंबर को इन नतीजों की घोषणा की थी। शेयर ने पिछले बंद भाव 54.16 रुपये की तुलना में 56 रुपये पर शुरुआत की और सुबह इसमें 56.86 रुपये का इंट्राडे हाई दर्ज किया गया। यही नहीं, यह छोटा सा शेयर बड़ा कमाल दिखाते हुए 1 साल में 1021 पर्सेंट का छप्परफाड़ रिटर्न देकर अपने निवेशकों को मालामाल कर दिया है।

Read More छोटा शेयर बड़ा कमाल, 1 साल में 1021% का रिटर्न, निवेशक मालामाल

12% टूट सकता है यह डिफेंस स्टॉक, एक्सपर्ट ने कहा बेच दो, आज लुढ़का है भाव

डिफेंस और ऑटो सेक्टर की कंपनी भारज फोर्ज लिमिटेड के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट बुलिश नहीं हैं। सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने सोमवार को जारी किए अपने नोट्स में 12% की गिरावट की उम्मीद जताई है। पिछले महीने इस डिफेंस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 12% की तेजी है। अब ब्रोकरेज हाउस यूबीएस इस डिफेंस स्टॉक को बेचने की सलाह दे रहे हैं। Read More 12% टूट सकता है यह डिफेंस स्टॉक, एक्सपर्ट ने कहा बेच दो, आज लुढ़का है भाव

Share Market Live Updates 17 Nov: शेयर मार्केट में तेजी, सेंसेक्स 84900 और 26000 के पार, ये हैं टॉप गेनर्स

शेयर मार्केट एक बार फिर थोड़ा तेज हुआ है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 361 अंकों की तेजी के साथ 84924 पर है। एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी भी अब 98 अंक ऊपर 26008 पर है। सेंसेक्स टॉप लूजर्स की लिस्ट में टाटा मोटर्स पीवी, बीईएल, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक, एशियन पेंट्स हैं। टॉप गेनर्स में महिंद्रा एंड महिंद्रा, ईटर्नल, मारुति, कोटक बैंक हैं।

शेयर मार्केट एक बार फिर थोड़ा तेज हुआ है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 247 अंकों की तेजी के साथ 84810 पर है। एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी भी अब 65 अंक ऊपर 25975 पर है।

शेयर मार्केट एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 159 अंकों की तेजी के साथ 84721 पर है। एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी भी अब 36 अंक ऊपर 25947 पर है। सेंसेक्स टॉप लूजर्स की लिस्ट में रिलायंस, टाटा मोटर्स पीवी, बीईएल, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक, टीसीएस हैं। टॉप गेनर्स में कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, स्टेट बैंक जैसे बड़े शेयर हैं।

शेयर मार्केट में तेजी के बीच टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) के शेयर आज शुरुआती ट्रेड में 7% से अधिक क्रैश हो गए वह भी तब, जब इसके लक्जरी बिजनेस, जगुआर लैंड रोवर के प्रदर्शन के रूप में नेट प्रॉफिट में 2,110% साल-दर-साल (YoY) की वृद्धि हुई थी। दूसरी ओर बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 237 अंकों की तेजी के साथ 84800.50 पर पहुंच गया है। एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी भी अब 53 अंक ऊपर 25963 पर है।