Goa Night Club Fire: लूथ्ररा ब्रदर्स थाईलैंड से गिरफ्तार, गोवा नाइट क्लब अग्निकांड के बाद से फरार थे दोनों आरोपी

BE NEWS- गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। हादसे के मुख्य आरोपी गौरव लूथरा और सौरव लूथरा को थाईलैंड से गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को भारत लाने की तैयारी की जा रही है। बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब हादसे में 25 लोगों का मौत के बाद दोनों पर गैर इरादतन हत्या का मामला चल रहा है।

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में सभी 25 मृतकों की हो गई पहचान, मरने वालों ...

 

दोनों के भारत लाने की तैयारी

आपको बता दें कि गोवा नाइट क्लब आग हादसे में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब के मालिक गौरव लूथरा और सौरव लूथरा को थाईलैंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अब दोनों के भारत लाने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले इस मामले में अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। जिसमें क्लब के मैनेजर विवेक सिंह, चीफ मैनेजर राजीव मोदक, बार मैनेजर राजवीर सिंधानिया और गेट मैनेजर प्रियांशु ठाकुर और दो कर्मचारी भरत कोहली व अजय गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है।

गोवा नाइट क्लब केस में फरार लूथरा भाइयों को भारत लाने की तैयारी, जारी ...

क्लब के मालिक गौरव लूथरा और सौरव लूथरा 6 दिसंबर की रात को ही जिस समय ये हादसा हुआ था देश छोड़कर फरार हो गए थे। जिसके बाद गोवा सरकार ने उनको पकड़ने के लिए ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया था और उनके पासपोर्ट भी सस्पेंड कर दिए थे। दोनों आरोपियों ने कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका डाली थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

आग में 25 लोगों की मौत

बता दें कि गोवा की राजधानी पणजी से करीब 25 किलोमीटर दूर अर्पोरा गांव में बने मशहूर क्लब में 6 दिसंबर की रात को इलेक्ट्रॉनिक फायर क्रैकर्स के कारण भीषण आग लग गयी। इस आग में 25 लोगों की मौत हुई थी जिसमें 20 लोग स्टॉफ के और 5 टूरिस्ट भी शामिल थे।

UNESCO ने दिवाली को माना विश्व धरोहर, पीएम मोदी ने जाहिर की खुशी, कहा- “यह हमारी सभ्यता की आत्मा…”

BE NEWS – भारत के सबसे बड़े त्योहार और प्रकाश पर्व दिवाली को  UNESCO ने विश्व धरोहर के रुप में स्वीकार किया है। पीएम मोदी ने इस खुशी जाहिर की है। इस अवसर पर आज दिल्ली सरकार ने अलग से दिपावली मनाने की घोषणा की है।

आज दोबारा मनाई जायेगी दीपावली

आपको बता दें कि UNESCO ने आज संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन की इंटैन्जिबल कल्चरल हेरिटेज की लिस्ट जारी की है, जिसमें हमारे देश के प्रमुख त्योहार दिवाली को विश्व धरोहर माना है। इस मौके पर दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने 10 दिसंबर यानि आज दोबारा दीपावली मनाई जायेगी।

Diwali 2023: India Celebrates Festival Of Lights With Great Joy; PM ...

पीएम मोदी ने खुशी जाहिर खुशी

इस पर पीएम मोदी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, ” हमारे लिए, दीपावली हमारे संस्कृति और मूल्यों से बहुत गहराई से जुड़ी हुई है। यह हमारी सभ्यता की आत्मा है। यह प्रकाश और धर्मशीलता का प्रतीक है। दीपावली को यूनेस्को अमूर्त धरोहर सूची में शामिल करने से इस त्योहार की वैश्विक लोकप्रियता और भी बढ़ेगी।”

इस खास मौके पर सभी इमारतों को लाइटों से सजाया जाएगा। दिल्ली हाट में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगें। इसके साथ ही लाल किले को दीपों से सजाया जाएगा। दिल्ली सरकार ने जनता से इस भव्य आयोजन पर भारी संख्या मे शामिल होने की अपील की है।

Andhra Pradesh: तिरुपति मंदिर में मिलावटी लड्डू घोटाले के बाद सामने आया ये बड़ा स्कैम, एंटी-करप्शन ब्यूरो को सौंपी गई मामले की जांच

BE NEWS – आंध्र प्रदेश के तिरुमाला तिरुपति देवेस्थानम मंदिर में लड्डू घोटाले के बाद अब एक ओर नया स्कैम सामने आया है। मंदिर ट्रस्ट का आरोप है कि दान-दाताओं को दिए जाने वाले दुपट्टे रेशम की बजाए पॉलिएस्टर के थे।

लड्डू घोटाले के बाद अब एक और बड़ा फर्जीवाड़ा

दरअसल आपको बता दें कि तिरुमला तिरुपति देवस्थानम में लड्डू घोटाले के बाद अब एक और बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। मंदिर प्रशासन ने आरोप लगाया है कि बीते एक दशक (2015–2025) के दौरान दानदाताओं और श्रद्धालुओं को दिए जाने वाले शुद्ध रेशमी दुपट्टों की जगह 100% पॉलिएस्टर के दुपट्टे सप्लाई किए गए। इस कथित धोखाधड़ी की कीमत करीब 55 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Tirumala Tirupati Laddu - The Sweet Maha Prasadam - YouTube

ये भी देखें: Babri Masjid Bengal: Humayun Kabir के ऐलान से बढ़ा सियासी तूफ़ान । Babri Masjid

कैसे खुला घोटाला

टीटीडी बोर्ड के अध्यक्ष बी.आर. नायडू की अगुवाई में दुपट्टों की क्वालिटी की जांच के लिए मंदिर परिसर और गोदामों से सैंपल लिए गए। इन सैंपल को सेंट्रल सिल्क बोर्ड लैब, बेंगलुरु और धर्मवरम भेजा गया। दोनों लैब की रिपोर्ट में स्पष्ट बताया गया कि ये दुपट्टे 100 प्रतिशत पॉलिएस्टर थे। इनमें शहतूत रेशम का कोई अंश नहीं था। इसके बाद टीटीडी बोर्ड ने मामला आंध्र प्रदेश एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) को सौंपकर जांच की मांग की है।

नया ठेका भी रोका गया

रिपोर्ट्स के अनुसार जिस फर्म नागरी की VRS एक्सपोर्ट्स पर यह धोखाधड़ी करने का आरोप है, उसे हाल ही में 15,000 नए दुपट्टों का एक और ठेका दिया गया था। जांच खुलने के बाद टीटीडी ने इस ठेके को तुरंत रद्द कर दिया है और ACB को जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं।

इंडिगो संकट के बीच आया पीएम मोदी का बयान, कहा- “नियम-कानून बनाने का मकसद सिर्फ…”

BE NEWS – इंडिगो एयर लाइंस संकट के बीच आज पीएम मोदी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, नियम और कानून को बनाने का मकसद सिर्फ सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए होना चाहिए, न कि आम भारतीय जनता को परेशान करने के लिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान

आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से इंडिगो एयरलाइन संकट बना हुआ है। जिसकी वजह से सफर करने वाले लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि, किसी भी नियम – कानून को बनाने का मकसद सिर्फ सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए होना चाहिए, न कि आम भारतीय नागरिकों को परेशान करने के लिए।

अयोध्या और दिल्ली के बीच चलने वाली इंडिगो फ्लाइट को किया डायवर्ट, खराब ...

 

पीएम मोदी का ये बयान ऐसे समय पर आया है, जब इंडिगो एयरलाइन गहरे संकट से जूझ रहा है। सैंकडों की संख्या में रोजाना फ्लाइट्स  कैंसिल हो रही है। यात्री घंटो फ्लाइट्स का इंतजार कर रहें है। एयरपोर्ट पर लोगों की भीड़ लगी हुई है। जिसकी वजह से लोग बहुत परेशान हैं।

अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक में कहा कि, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि जो भी नियम बन रहे हैं वो प्रशासन के मजबूत करें, लोगों के जीवन को आसान करें, न कि उनको और मुश्किल में डाले। इसके साथ ही उन्होंने इंडिगो के मौजूदा संकट पर अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए है।

‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के इस ऐतिहासिक अवसर के…’ लोकसभा में बोले पीएम मोदी

BE NEWS – वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर संसद में इस पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत इस पर जिक्र करते हुए की।

हम सभी के लिए गर्व का बात

आपको बता दें कि सोमवार को संसद के शीतकालीन सत्र के आज आठवें दिन की शुरुआत प्रधानमंत्री के संबोधन से हुई। जिस पर उन्होनें वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर उसके इतिहास का जिक्र किया। लोकसभा में बोलते हुए उन्होनें कहा कि, ‘ये हम सभी के लिए गर्व का बात है कि इस ऐतिहासिक अवसर के हम सभी साक्षी बन रहे हैं। मैं, हम सभी का आभार व्यक्त करता हूं कि हमने इस महत्वपूर्ण अवसर को चर्चा का रास्ता चुना है।’

Vande Mataram Typography in English Language. Social Media Creative ...

गीत ने हमारे स्वतंत्रता आंदोलन को प्रेरित किया

आगे उन्होनें कहा कि, ‘जब वंदे मातरम् के 50 वर्ष पूरे हो रहे थे तब भारत ब्रीटिश शासन को अधीन था और जब इसके 100 वर्ष पूरे हुए तब भारत आपातकाल की जंजीरों में था। उस समय देश के लिए जीने- मरने वालों को जेल की सलाखों के पीछे डाला जा रहा था। जिस गीत ने हमारे स्वतंत्रता आंदोलन को प्रेरित किया, दुर्भाग्य से भारत उस वक्त अपने एक काले दौर से गुजर रहा था। 150 वर्ष उस महान अध्याय और उस गौरव को फिर स्थापित करने का अवसर है। यही वो गीत है जिसने हमें 1947 में आजादी प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया और स्वतंत्रता दिलाई।’

हैदराबाद में एक साथ तीन विमानों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

BE NEWS – हैदराबाद में एक साथ तीन विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। जिस कारण तीनों फ्लाइटों की इमरजेंसी लैंडिग कराई गयी। इससे पूरे एयरपोर्ट पर अफरा- तफरी मच गयी।

सभी यात्रियों को आइसोलेशन एरिया में किया गया शिफ्ट 

दरअसल हैदराबाद के शमशाबाद स्थित राजीव गांधी अंतराराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस वक्त हड़कंप गया, जब तीन विमानों को एक साथ बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल आया। यह ई-मेल कस्टमर सर्विस की मेल-आईडी आया था। जिसके बाद तीनों फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिग कराई गयी और सभी यात्रियों को उतार कर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। सभी को आइसोलेशन एरिया में शिफ्ट किया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने तीनों विमानों की गहन तालाशी ली। इस दौरान एयर पोर्ट पर भारी संख्या में पुलिस बल, CISF और बम स्क्वॉड की टीमें भी तैनात रही। लेकिन किसी भी तरह की कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं बरामद हुई।

Hundreds storm airport in Russia in antisemitic riot over arrival of ...

रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक रही अफरा- तफरी

बता दें कि ये धमकी भरा ई-मेल केरल के कन्नूर से हैदराबाद आ रही इंडिगों फ्लाइट 6E-7178, जर्मनी से हैदराबाद आ रही  LH 752 और लंदन से हैदराबाद आ रही तीसरी फ्लाइट  BA 277 के लिए थी, जिनकी इमरजेंसी लैंडिग कराई गयी। जिस कारण करीब रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक एयरपोर्ट पर अफरा- तफरी मची रही

गोवा के नाइट क्लब में लगी भीषण आग से अब तक 25 लोगों की मौत, सीएम प्रमोद सावंत ने दिए जांच के आदेश

BE NEWS – गोवा के मशहूर नाइट क्लब में कल देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। अचानक ब्लास्ट होने की वजह से क्लब में भीषण आग लग गयी। जिसकी वजह से 25 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। सीएम प्रमोद सावंत ने इस हादसे पर जांच के आदेश दिए हैं।

क्लब के किचन में हुआ हादसा 

आपको बता दें कि गोवा जो कि देश के मशहूर टूरिस्ट स्पॉट में से एक है। राजधानी पणजी से करीब 25 किलोमीटर दूर अर्पोरा गांव में बने मशहूर क्लब में अचानक कल देर रात भीषण ब्लास्ट होने की वजह से आग लग गयी। इस आग में अब तक 25 लोगों की मौत की पुष्टी की जा चुकी है। हादसा क्लब के किचन में हुआ था और इसमें मरने वालों में ज्यादातर किचन स्टॉफ के लोग बताए जा रहे हैं। जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल है। ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने से बतायी जा रही है।

GOA NIGHTCLUB FIRE

सीएम प्रमोद सावंत ने लिया घटना स्थल का जायजा

हादसे की स्पष्ट वजह अभी तक सामने नहीं आयी है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि, हादसे के समय जोरदार ब्लास्ट की आवाज आयी थी, जिसके बाद पूरे क्लब में आग फैल गयी। कयास ये लगाए जा रहे हैं कि हादसा सिलेंडर फटने की वजह से हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत घटना स्थल का जायजा लिया और जांच के आदेश दिए है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है। वहीं क्लब के मालिकों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। प्रबंधक और अन्य लोग पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

ये भी देखें: UP Politics: सपा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल प्रदर्शन! BJP और EC को लेकर दिया बड़ा बयान! |

पीएम मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान 

वहीं इस हादसे पर शोक जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुआवजे का ऐलान किया है। पीएम राहत कोष से मृतकों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपयों का मुआवजा देने का ऐलान किया है।

वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है और जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

डॉ. भीमराव आंबेडकर की आज 69वीं पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

BE NEWS – भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की आज 69वीं पुण्यतिथि है। आज पूरा देश उनको याद कर रहा है और उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। इस अवसर पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन समेत कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

संसद परिसर में आयोजित कार्यक्रम

आपको बता दें कि भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद परिसर पर डॉ. भीमराव आंबेडकर को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। संसद परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के मौके पर कई सांसद एंव मंत्री भी उपस्थित रहें और उनको याद किया।

Dr. Babasaheb Ambedkar - ssf-map

ये भी देखेंPutin India Visit: S-400, Su-57 और Nuclear Reactor पर बड़ा ऐलान! | India–Russia

लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए किया प्रेरित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को याद करते हुए लिखा कि, ‘ उनका दूरदर्शी नेतृत्व, न्याय, समानता और संविधान के प्रति अटूट प्रतिबद्धता हमारी राष्ट्रीय यात्रा को हमेशा राह दिखाती रहेगी। उन्होनें पीढियों को इंसानी गरिमा को बनाए रखने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया है। उनके आदर्श हमें विकसित भारत बनाने का दिशा में राह दिखाते रहेगें है।

उनकी न्याय, समानता और मानवीय गरिमा की विरासत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि पर उनको याद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की और लिखा- ‘ बाबा साहेब आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर उनको श्रद्धांजलि। उनकी न्याय, समानता और मानवीय गरिमा की विरासत को बचाने के लिए मेरे संकल्प को और भी मजबूत करती है। इसके साथ ही भारत को समावेशी और करुणाशील भारत को बनाने में हमारे संकल्प को प्रेरित करती है। ‘

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहुंचे दिल्ली, पीएम मोदी ने खास अंदाज में किया स्वागत, भेंट की श्रीमद्भगवद्गीता

BE NEWS – रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज दिल्ली पहुंच गए हैं। जहां पीएम मोदी ने उनका खास अंदाज में स्वागत किया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें रुसी भाषा में अनुवादित श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की।

पीएम मोदी खास अंदाज में किया स्वागत 

आपको बता दें कि रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने दो दिवसीय दौरे पर भारत आए हुए हैं। वे दिल्ली में आज पीएम मोदी के साथ 23वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। गुरुवार को दिल्ली में पहुंचने पर खुद पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर जाकर उनका खास अंदाज में स्वागत किया।

Putin India visit live: प्रधानमंत्री आवास पर PM मोदी ने पुतिन का किया ...

दुनिया के सामने दोस्ती की एक नई मिसाल

दोनों नेताओं ने एक साथ एक ही गाड़ी में सफर किया और दुनिया के सामने दोस्ती की एक नई मिसाल पेश की। पीएम आवास में आयोजित डिनर में पुतिन ने हिस्सा लिया, इस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें रुसी भाषा में अनुवादित श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि, गीता का ज्ञान और संदेश दुनिया भर के लोगों को प्रेरणा देता है और इसकी शिक्षा हर युग में लोगों को मानवता की सही दिशा दिखाती रहेगी।

India- Russia समिट में हिस्सा लेने भारत आएंगे व्लादिमीर पुतिन, अहम रक्षा समझौते पर लग सकती है मुहर

BE NEWS – रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे की अटकलों पर आज विराम लग गया है। पिछले कई दिनों से उनकी यात्रा पर चर्चा चल रही थी। रुसी राष्ट्रपति की इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई रक्षा समझौतों के बीच मुहर लग सकती है।

Read More India- Russia समिट में हिस्सा लेने भारत आएंगे व्लादिमीर पुतिन, अहम रक्षा समझौते पर लग सकती है मुहर