Republic Day of India: 77वां गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर भारत की ताकत और संस्कृति का भव्य प्रदर्शन, यूरोपीय संघ के शीर्ष नेता बने मुख्य अतिथि

Republic Day of India – भारत आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और गौरव के साथ मना रहा है। इस मौके पर राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत सुबह 9:30 बजे हुई। करीब 90 मिनट तक चलने वाले इस समारोह में भारत की सांस्कृतिक विविधता, ऐतिहासिक विरासत, सैन्य शक्ति और विकास यात्रा की झलक देखने को मिली।

यूरोपीय संघ के शीर्ष नेता बने मुख्य अतिथि

बता दें कि दिल्ली में इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह की थीम वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर रखी गई है। खास बात यह है कि पूरी दुनिया के सामने वंदे मातरम् की 150 साल की ऐतिहासिक यात्रा और हालिया सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गाथा भी प्रदर्शित की गई। गणतंत्र दिवस 2026 के मुख्य अतिथि के रूप में यूरोपीय काउंसिल के अध्यक्ष एंतोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन शामिल हुए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने समारोह की अध्यक्षता की, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

Republic Day Parade 2026: When And Where To Watch Live, Online ...

कर्तव्य पथ पर पहुंचते ही 21 तोपों की सलामी

राष्ट्रपति के कर्तव्य पथ पर पहुंचते ही 21 तोपों की सलामी दी गई और राष्ट्रगान के साथ आधिकारिक रूप से समारोह शुरू हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया।

Republic Day 2026 Parade Seating Arrangements Explained: Enclosure ...

परेड में आत्मनिर्भर भारत की झलक

इस वर्ष की परेड तकनीक, सैन्य क्षमता और आत्मनिर्भर भारत की झलक से भरपूर रही। परेड में आकाश मिसाइल सिस्टम, शक्तिबाण, स्वदेशी रोबोटिक म्यूल्स और UGV, भारतीय सेना की पहली बार युद्धक्षेत्र जैसी फॉर्मेशन में मार्चिंग, तीनों सेनाओं की संयुक्त झांकी में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की विजयगाथा, पूर्व सैनिकों की विशेष झांकी, जिसका थीम रहा ‘संग्राम से राष्ट्रनिर्माण तक’, वंदे मातरम् के छंदों पर आधारित 1923 की ऐतिहासिक पेंटिंग सीरीज ने दर्शकों का ध्यान खींचा।

Republic Day 2026: All set for grand parade at Kartavya Path, Delhi on ...

 31 जनवरी तक भारत पर्व का आयोजन

गणतंत्र दिवस के साथ ही दिल्ली के लाल किले पर आज से 31 जनवरी तक ‘भारत पर्व’ का आयोजन शुरू हो गया है। यह छह दिवसीय उत्सव भारत की सांस्कृतिक, कलात्मक और आध्यात्मिक विरासत को समर्पित है। कार्यक्रम का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया।

ये भी देखें – Republic Day Parade 2026 LIVE: भारत के 77वें गणतंत्र दिवस की परेड कर्तव्य पथ से LIVE | BE News

PM Modi, Defence Chiefs Honour Bravehearts at India Gate to Commence ...

देशभर में फहराया गया तिरंगा

गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश के सभी राज्यों में राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों ने तिरंगा फहराया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी सहित कई नेताओं ने समारोहों में भाग लिया। गणतंत्र दिवस 2026 का यह आयोजन भारत की एकता, शक्ति और गौरव का भव्य प्रतीक बनकर सामने आया। Read More Republic Day of India: 77वां गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर भारत की ताकत और संस्कृति का भव्य प्रदर्शन, यूरोपीय संघ के शीर्ष नेता बने मुख्य अतिथि

National Voter’s Day: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पीएम मोदी का युवाओं को संदेश, कहा – “मतदान अधिकार भी है और जिम्मेदारी भी…”

National Voter’s Day – राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने MY-Bharat के वॉलंटियर्स को पत्र लिखकर पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं का उत्सव मनाने की अपाल की है। पीएम मोदी ने कहा कि जब कोई युवा पहली बार वोटर के रूप में पंजीकृत होता है, तो यह न केवल उसके जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होता है, बल्कि लोकतंत्र के लिए भी एक खास अवसर होता है, जिसे पूरे समाज को मिलकर मनाना चाहिए।

केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि गर्व

बता दें कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के लिए जश्न मनाने को कहा। पीएम मोदी ने माई भारत (MY-Bharat) के स्वयंसेवकों को पत्र लिखकर कहा कि, “मतदाता बनना केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि गर्व और जिम्मेदारी का क्षण है, जिसे समाज को मिलकर उत्सव के रूप में मनाना चाहिए।”

ये भी देखें – UP Diwas पर एक जनपद एक उत्पाद को मिला बड़ा मंच, ODOC योजना का शुभारंभ! | BE NEWS

National Voter’s Day
पीएम मोदी ने लोगों से की अपील

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए बताया कि, “पीएम मोदी ने लोगों से अपील की कि जब उनके आसपास कोई युवा पहली बार वोटर बने, तो उस पल को खास बनाया जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि घर, मोहल्ले या अपार्टमेंट में मिठाई बांटकर इस खुशी को साझा करें। साथ ही उन्होंने स्कूलों और कॉलेजों से आग्रह किया कि वे अपने छात्रों के पहली बार मतदाता बनने के अवसर को समारोह के रूप में मनाएं और नए वोटरों को सम्मानित करें, ताकि उन्हें अपनी नई जिम्मेदारी का महत्व समझ में आए।

देश के भविष्य और भाग्य को बदलने की ताकत

प्रधानमंत्री ने लिखा कि पहली बार वोटर बनने वाले युवाओं के पास देश के भविष्य और भाग्य को बदलने की ताकत होती है। इसलिए लोकतंत्र में उनका स्वागत पूरे उत्साह और सम्मान के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है, जिसे हर नागरिक को समझना चाहिए।  उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि स्कूल और कॉलेज परिसरों को ऐसे अभियानों का केंद्र बनाया जाए, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि हर पात्र युवा मतदाता के रूप में पंजीकृत हो। उन्होंने कहा कि हर साल 25 जनवरी, यानी राष्ट्रीय मतदाता दिवस, इन गतिविधियों के लिए एक उपयुक्त अवसर प्रदान करता है।

ये भी देखें – Education Policy को लेकर Students ने जो कहा, चौंका देगा! | Ground Reality | BE News

आज से गुजरात-राजस्थान के दौरे पर पीएम मोदी, राष्ट्रीय एकता दिवस परेड ...

आम चुनाव के 75 वर्ष पूरे होने का उत्सव

आगे पीएम मोदी ने बताया कि देश में आम चुनाव की शुरुआत 1951-52 में हुई थी और इस वर्ष भारत अपने पहले आम चुनाव के 75 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहा है। उन्होंने कहा कि 1952 के चुनाव ने पूरी दुनिया को यह संदेश दिया था कि लोकतांत्रिक मूल्य भारतीय संस्कृति और स्वभाव में गहराई से रचे-बसे हैं।

भारतीय संविधान द्वारा दिया गया एक महत्वपूर्ण अधिकार

पीएम मोदी ने भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बताते हुए कहा कि इतने बड़े स्तर पर चुनाव कराना जहां एक बड़ी प्रशासनिक उपलब्धि है, वहीं यह लोकतंत्र का एक भव्य उत्सव भी है। उन्होंने कहा कि मतदान भारतीय संविधान द्वारा दिया गया एक महत्वपूर्ण अधिकार है, जो देश के भविष्य में नागरिकों की भागीदारी का प्रतीक है और इसे पूरी गंभीरता और गर्व के साथ निभाया जाना चाहिए। Read More National Voter’s Day: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पीएम मोदी का युवाओं को संदेश, कहा – “मतदान अधिकार भी है और जिम्मेदारी भी…”

Parakram Diwas 2026: कलम से क्रांति और फौज से आजादी…जानें भारतीय स्वाभिमान के प्रतीक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की गौरव गाथा

BE NEWS – भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती हर वर्ष 23 जनवरी को मनाई जाती है। भारत सरकार ने इस दिन को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में घोषित किया है। नेताजी उन विरले नेताओं में से थे जिन्होंने आज़ादी के लिए सशस्त्र संघर्ष का मार्ग अपनाया और विदेशी धरती से ब्रिटिश हुकूमत को खुली चुनौती दी।

 अनुशासन और राष्ट्रप्रेम से भरा पारिवारिक माहौल

बता दें कि सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को कटक (वर्तमान ओडिशा) में हुआ था। उनके पिता जानकीनाथ बोस एक प्रतिष्ठित वकील थे, जबकि माता प्रभावती देवी धार्मिक प्रवृत्ति की  महिला थीं। अनुशासन और राष्ट्रप्रेम से भरे पारिवारिक माहौल ने उनके व्यक्तित्व को काफी प्रभावित किया। नेताजी पढ़ाई में बहुत अच्छेे थे। उन्होंने कोलकाता के प्रेसिडेंसी कॉलेज और स्कॉटिश चर्च कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की। बाद में इंग्लैंड जाकर भारतीय सिविल सेवा (ICS) परीक्षा में चौथा स्थान हासिल किया। हालांकि, ब्रिटिश शासन के अधीन काम करना उन्हें स्वीकार नहीं था और उन्होंने देश की आज़ादी के लिए इस प्रतिष्ठित नौकरी से इस्तीफा दे दिया।

Netaji Subhash Chandra Bose: कैसा भारत बनाना चाहते थे नेताजी सुभाष ...

दो बार चुने गए कांग्रेस अध्यक्ष

1921 में महात्मा गांधी से मुलाकात के बाद नेताजी स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेता बने और दो बार कांग्रेस अध्यक्ष भी चुने गए। रणनीतिक मतभेदों के चलते उन्होंने कांग्रेस से अलग राह चुनी और अधिक आक्रामक आंदोलन की दिशा में आगे बढ़े।

आजाद हिंद फौज और ‘दिल्ली चलो’ का नारा

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नेताजी गुप्त रूप से भारत से बाहर गए और जर्मनी व जापान के सहयोग से आजाद हिंद फौज का पुनर्गठन किया। 1943 में सिंगापुर में आजाद हिंद सरकार की स्थापना की गई। उनका नारा ‘दिल्ली चलो’ और ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा’ आज भी देशवासियों को प्रेरित करता है।

ये भी देखें – रायबरेली में हिंदू जागृति पदयात्रा | बड़ी रैली में जुटे देशभर से लोग | BE NEWS

नेताजी सुभाष चंद्र बोस को पसंद थे कौन से व्यंजन, बंगाली थाली से लेकर ...

विमान दुर्घटना में नेताजी का निधन

18 अगस्त 1945 को ताइवान में हुई विमान दुर्घटना में नेताजी के निधन की बात कही जाती है, लेकिन आज भी इसे लेकर विवाद बना हुआ है। उनकी मृत्यु की जांच के लिए कई आयोग गठित किए गए, फिर भी रहस्य पूरी तरह सुलझ नहीं सका।

पराक्रम दिवस का महत्व

साल 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। यह दिन उनके अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम को श्रद्धांजलि देने का प्रतीक है। Read More Parakram Diwas 2026: कलम से क्रांति और फौज से आजादी…जानें भारतीय स्वाभिमान के प्रतीक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की गौरव गाथा

PM Modi Kerala Visit: पीएम मोदी ने केरल को दी नई ट्रेनों और इनोवेशन हब की सौगात, बोले- “तिरुवनंतपुरम बनेगा देश का मॉडल शहर”

PM Modi Kerala Visit – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल के दौरे पर हैं और तिरुवनंतपुरम में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और शहर को भारत का मॉडल शहर बनाने का आश्वासन दिया।

4 नई ट्रेन सेवाओं की सौगात

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने तिरुवनंतपुरम में इनोवेशन और उद्यमिता हब का शिलान्यास किया और राज्य को 4 नई ट्रेन सेवाओं की सौगात दी। साथ ही, पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड भी लॉन्च किया गया, जिससे रेहड़ी-पटरी वाले और छोटे व्यवसायी डिजिटल लेन-देन और क्रेडिट फैसिलिटी का लाभ उठा सकेंगे।

ये भी देखें – रायबरेली में हिंदू जागृति पदयात्रा | बड़ी रैली में जुटे देशभर से लोग | BE NEWS

पीएम मोदी ने केरल के गुरुवयूर मंदिर में की पूजा - India TV Hindi

केरल में रेल कनेक्टिविटी को मिली नई दिशा

पीएम मोदी ने तिरुवनंतपुरम में 4 नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाई। इनमें 3 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं-

  • नागरकोइल – मंगलुरु

  • तिरुवनंतपुरम – तांबरम

  • तिरुवनंतपुरम – चार्लापल्ली

इसके अलावा, त्रिशूर और गुरुवयूर के बीच नई यात्री ट्रेन सेवा भी शुरू की गई। ये ट्रेनें आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना के बीच क्षेत्रीय संपर्क मजबूत करेंगी, यात्रियों के लिए सफर को किफायती और सुरक्षित बनाएंगी, और पर्यटन, शिक्षा, रोजगार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देंगी।

ये भी देखें – Lucknow की फिज़ा में घुली पहाड़ी संस्कृति, uttarakhand mahotshav बना आकर्षण का केंद्र | BE News – YouTube

केरल में पीएम मोदी के रोड शो में उमड़ी भारी भीड़, लोग कर रहे फूलों की ...

स्टार्टअप और इनोवेशन में नए अवसर

पीएम मोदी ने कहा कि तिरुवनंतपुरम को देश का बड़ा स्टार्टअप हब बनाने की पहल शुरू हो गई है। उन्होंने CSIR-NIIST में इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और उद्यमिता हब की आधारशिला रखी। यह पहल विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में नई संभावनाओं को जन्म देगी।

डिजिटल लेन-देन को मिलेगा बढ़ावा 

पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड के माध्यम से रेहड़ी-पटरी वाले और फुटपाथ पर काम करने वाले छोटे व्यवसायी ब्याज-मुक्त क्रेडिट का लाभ उठा सकेंगे। इससे डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा मिलेगा और औपचारिक क्रेडिट इतिहास बनाने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि केरल में इस योजना से लगभग 1 लाख लाभार्थियों को सीधे लाभ मिलेगा।

आज राजस्थान और तेंलगाना के दौरे पर पीएम मोदी, हजारों करोड़ की ...

केरल में गुजरात का फॉर्मूला

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कहा कि केरल में हाल की नगर निगम चुनाव जीत दर्शाती है कि जनता एलडीएफ और यूडीएफ के बीच चल रहे धांधली से मुक्त होकर भाजपा और एनडीए पर भरोसा कर रही है। उन्होंने गुजरात का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे गुजरात की जनता ने बीते दशकों में भाजपा को मौका दिया, वैसे ही केरल में भी अब जनता सरकार की सेवाओं पर भरोसा कर रही है।

विकसित भारत की ओर एक कदम

पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में पूरे देश का योगदान है और पिछले 11 सालों में सरकार ने शहरी बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण निवेश किया है। रेल कनेक्टिविटी, स्टार्टअप हब, डिजिटल क्रेडिट फैसिलिटी जैसी पहलों से पूरे राज्य और देश में विकास की गति को और मजबूत किया जा रहा है। Read More PM Modi Kerala Visit: पीएम मोदी ने केरल को दी नई ट्रेनों और इनोवेशन हब की सौगात, बोले- “तिरुवनंतपुरम बनेगा देश का मॉडल शहर”

MNREGA VS G-RAM-G: राहुल गांधी का केंद्र पर प्रहार, भाजपा ने लगाया ‘हिंदू विरोधी’ होने का आरोप…

BE NEWS – महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मनरेगा की जगह लाई गई जी-राम-जी गारंटी स्कीम का विरोध करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर इस जनकल्याणकारी योजना को खत्म करने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी की टिप्पणी के बाद भाजपा ने पलटवार करते हुए इसे कांग्रेस की हिंदू विरोधी मानसिकता करार दिया है, जिससे यह मुद्दा अब राजनीतिक विवाद का रूप ले चुका है।

जी-राम-जी गारंटी स्कीम का विरोध

बता दें कि लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) की जगह लाई गई जी-राम-जी गारंटी स्कीम का विरोध किया है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार मनरेगा को धीरे-धीरे खत्म करना चाहती है।

दिल्ली के जवाहर भवन में मनरेगा से जुड़े एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “मुझे नहीं पता कि यह जी-राम-जी क्या है, लेकिन मनरेगा ने गरीबों को काम करने का अधिकार दिया है, जिसे मोदी सरकार खत्म करना चाहती है।” उन्होंने दावा किया कि यदि देशभर में लोग एकजुट होकर विरोध करें, तो सरकार को पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ेगा।

ये भी देखें- Greater Noida में सिस्टम की लापरवाही से गई Yuvraj Mehta की जान,निर्माणाधीन बेसमेंट बना मौत का जाल |

Video: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक और विवादित बयान, बोले- 'पीएम ...

मनरेगा पर राहुल गांधी का बयान

राहुल गांधी ने कहा कि जैसे किसानों ने आंदोलन कर तीन कृषि कानूनों को वापस करवाया था, उसी तरह अगर जनता संगठित हुई तो मनरेगा को कमजोर करने की कोशिशें नाकाम होंगी। उन्होंने कहा, “अगर हम सब साथ खड़े होंगे तो ये लोग डर जाएंगे और मोदी जी को मनरेगा फिर से मजबूती से लागू करना पड़ेगा।”

हिंदू विरोधी मानसिकता का आरोप

राहुल गांधी की टिप्पणी पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि, “राहुल गांधी की टिप्पणियां कांग्रेस की हिंदू विरोधी मानसिकता को उजागर करती हैं। भाजपा का कहना है कि जी-राम-जी नाम पर की गई टिप्पणी से कांग्रेस की सोच साफ झलकती है।”

ये भी देखें- Dhirendra Shastri के बयान पर युवक का खुला समर्थन, सोशल मीडिया पर मचा बवाल | Rahul Gandhi | BE News

Rahul Gandhi

महात्मा गांधी का नाम और विरासत मिटाने की कोशिश

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि, “सरकार महात्मा गांधी का नाम और उनकी विरासत लोगों की स्मृति से मिटाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने साफ किया कि कांग्रेस इस मुद्दे को बजट सत्र के दौरान संसद में जोर-शोर से उठाएगी।”

विपक्ष का बढ़ता दबाव

मनरेगा को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर दबाव बना रहा है। कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे राज्यों में मनरेगा के समर्थन में प्रस्ताव पारित करने के संकेत मिले हैं। इसी क्रम में बुधवार को कर्नाटक विधानसभा में उस समय हंगामा हो गया जब राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने सरकार द्वारा तैयार भाषण पढ़ने से इनकार कर दिया। उनका तर्क था कि भाषण में जी-राम-जी योजना की आलोचना शामिल थी। Read More MNREGA VS G-RAM-G: राहुल गांधी का केंद्र पर प्रहार, भाजपा ने लगाया ‘हिंदू विरोधी’ होने का आरोप…

Ayodhya Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर उमड़ा भक्ति का सैलाब, ‘जय श्रीराम’ उद्घोष से गूंजा अयोध्या का परिसर

Ramlala Pratishtha Divas 2026- अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जा रही है। यह वही ऐतिहासिक दिन है, जब 2024 में सदियों की प्रतीक्षा के बाद प्रभु श्रीराम अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए थे। यह अवसर केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि हर राम भक्त के लिए आस्था, विश्वास और गौरव का प्रतीक बन चुका है।

रामलला प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ

आपको बता दें कि गुरुवार, 22 जनवरी 2026 का दिन हर राम भक्त के लिए विशेष आध्यात्मिक महत्व रखता है। इसी दिन अयोध्या के भव्य राम मंदिर में श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ मनाई जा रही है। इस ऐतिहासिक अवसर पर भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर से लाखों श्रद्धालु प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। इस पावन दिन पर अयोध्या में श्रद्धालुओं  के साथ- साथ देश-विदेश से आए भक्त रामलला के दिव्य दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। कोई मंदिर में पहुंचकर प्रभु के चरणों में शीश नवाता है, तो कोई अपने घर में ही विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर इस शुभ दिन को मना रहा है।

ये भी देखें – UP Election 2027: PM किसे बनाना चाहती है Gen Z ? | CM Yogi | PM Modi | Akhilesh Yadav | BE News

second pran pratishtha from june 3 in ayodhya after ramlala who is ...

रामलला की दिव्य प्रतिमा

बाल रूप में विराजमान प्रभु श्रीराम का यह स्वरूप ऐसा प्रतीत कराता है मानो वे साक्षात अपने भक्तों को दर्शन दे रहे हों। इस कोमल और दिव्य रूप की पूजा अत्यंत श्रद्धा के साथ की जाती है। रामलला की यह प्रतिमा काले पत्थर से निर्मित है, जिसे कृष्ण शिला के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि यह पत्थर हजारों वर्षों तक अपनी मजबूती और सौंदर्य बनाए रखता है। इसी विशेष शिला से बनी यह मूर्ति आध्यात्मिक और शिल्प कला का अद्भुत संगम है। शिल्प और विशेषताएं रामलला की इस भव्य मूर्ति का निर्माण कर्नाटक के प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज ने किया है। यह प्रतिमा एक ही पत्थर से तराशी गई है, जो इसे और भी विशिष्ट बनाती है।

ये भी देखें – SIR पर बवाल! UP से पश्चिम बंगाल तक सियासी घमासान | 2.89 करोड़ वोटर कटे | BE NEWS

प्राण प्रतिष्ठा के बाद इस परंपरा से होगी रामलला की पूजा, जानें जगाने से ...

भगवान विष्णु के अवतारों का प्रतीकात्मक रूप

जानकारी के अनुसार, मूर्ति का वजन लगभग 200 किलोग्राम है, ऊंचाई 4.24 फीट और चौड़ाई करीब तीन फीट है। इस प्रतिमा की एक और विशेषता यह है कि इसमें भगवान विष्णु के दसों अवतारों का भी प्रतीकात्मक रूप से दर्शन होता है, जो इसे आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बनाता है। सूर्य तिलक का दिव्य क्षण हर वर्ष रामनवमी के पावन अवसर पर सूर्यदेव स्वयं प्रभु रामलला का ‘सूर्य तिलक’ करते हैं। सूर्य की किरणों से भगवान के मस्तक का यह दिव्य अभिषेक भक्तों के हृदय को भक्ति और आनंद से भर देता है। यह दृश्य न केवल आध्यात्मिक अनुभूति कराता है, बल्कि विज्ञान और परंपरा के अद्भुत समन्वय को भी दर्शाता है।

राम मंदिर का ऐतिहासिक सफर

अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि पर प्राचीन काल से रामलला का मंदिर विद्यमान था, जिसे 16वीं शताब्दी में आक्रमणकारी बाबर द्वारा नष्ट कर दिया गया। इसके बाद लगभग 500 वर्षों तक यह स्थल विवाद और संघर्ष का केंद्र बना रहा। दशकों की कानूनी लड़ाई और सामाजिक आंदोलन के बाद भगवान राम की जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का पुनर्निर्माण संभव हो सका। वर्ष 2024 में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा आधुनिक भारत के इतिहास का एक भावनात्मक और ऐतिहासिक क्षण बन गई। रामलला प्रतिष्ठा दिवस 2026 न केवल एक धार्मिक आयोजन है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, आस्था और एकता का एक प्रतीक बन चुका है। Read More Ayodhya Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर उमड़ा भक्ति का सैलाब, ‘जय श्रीराम’ उद्घोष से गूंजा अयोध्या का परिसर

Rahul Gandhi Raebareli Visit: राहुल गांधी को मिला परिवार की विरासत का अनमोल तोहफा, नायाब निशानी को देखकर हुए भावुक

Rahul Gandhi Raebareli Visit – कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दौरे पर हैं, जहां वो एक कार्यक्रम का हिस्सा बने थे, इस दौरान उनको वहां के एक परिवार ने खास तोहफा दिया है। जिसे देखने के बाद वो काफी इमोशनल हो गए।

संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर राहुल गांधी

आपको बता दें कि कांग्रेस सांसद व लोकसभा नेता विपक्ष राहुल गांधी इस समय अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर हैं। जहां पर उन्होंने कई कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अपने लोकसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में उनको वहां के एक परिवार ने उनके दादा फिरोज गांधी का ड्राइविंग लाइसेंस खास तोहफे के रुप में दिया। उनके परिवार व दादा की इस नायाब निशानी को देखकर वो काफी भावुक हो गए। लाइसेंस हाथ में लेते ही उन्होंने तुरंत उसकी तस्वीर खींचकर अपनी मां सोनिया गांधी को व्हाट्सऐप के जरिए भेजी।

ये भी देखें – मदरसों पर हाई कोर्ट की बड़ी मुहर, प्रशासन की मनमानी पर रोक | Allahabad HC | BE News

Rahul Gandhi s disqualified from lok sabha as wayanad mp congress and ...

कार्यक्रम के दौरान सौंपा गया लाइसेंस

यह भावुक क्षण उस समय देखने को मिला जब राहुल गांधी भुएमऊ गेस्ट हाउस से आईटीआई के पास स्थित राजीव गांधी स्टेडियम पहुंचे थे। वे यहां यूथ स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित रायबरेली प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करने आए थे। मंच पर ही परिवार ने गांधी परिवार की इस विरासत को राहुल गांधी को सौंपा। इस दौरान मंच पर मौजूद अमेठी से कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने भी इस घटना की पुष्टि की। राहुल गांधी काफी देर तक लाइसेंस को ध्यान से देखते रहे।

ये भी देखें –Today Breaking News ! आज 21 जनवरी 2026 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | TOP 25 | BE NEWS

Feroze Gandhi’s driving license
क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित टूर्नामेंट के उद्घाटन के बाद राहुल गांधी ने विभिन्न टीमों और खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

मनरेगा सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं

रायबरेली दौरे के दौरान राहुल गांधी ने ‘मनरेगा चौपाल’ में एक जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मनरेगा सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं है, बल्कि यह गरीब मजदूरों के स्वाभिमान और रोजगार के अधिकार से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मनरेगा को कमजोर नहीं पड़ने देगी और हर हाल में मजदूरों के हक की रक्षा करेगी। Read More Rahul Gandhi Raebareli Visit: राहुल गांधी को मिला परिवार की विरासत का अनमोल तोहफा, नायाब निशानी को देखकर हुए भावुक

भाजपा के सबसे युवा अध्यक्ष बने नितिन नबीन, 45 की उम्र में संभाली दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी की कमान

BE NEWS – नितिन नबीन निर्विरोध भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गये है। आज औपचारिक रुप से उन्होंने बीजेपी के हेडक्वाटर में पदभार ग्रहण करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहें।

अब तक के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष 

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। नितिन नबीन को पार्टी का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। आज 20 जनवरी, दिन मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में उनके नाम का औपचारिक ऐलान किया गया। 45 वर्षीय नितिन नबीन भाजपा के अब तक के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे।

ये भी देखें- महिलाओं में कैंसर | नियमित जांच और जागरूकता क्यों जरूरी? आशा शर्मा से जानिए बचाव के उपाय | BE NEWS

नितिन नबीन बने भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, आज होगी ताजपोशी ...

राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन तक की प्रक्रिया पूरी

पीएम मोदी ने नितिन नबीन को बधाई देते हुए कहा कि, “दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल की कमान संभालना एक बड़ी जिम्मेदारी है।” उन्होंने कहा कि, “संगठन पर्व के तहत पार्टी की छोटी इकाई से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन तक की प्रक्रिया पूरी तरह लोकतांत्रिक तरीके से, भाजपा के संविधान के अनुरूप संपन्न हुई है। प्रधानमंत्री ने देशभर के कार्यकर्ताओं को इस प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए बधाई दी।”

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने पार्टी की संगठनात्मक यात्रा को याद करते हुए कहा कि, “बीते डेढ़ वर्षों में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती, अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष जैसे अवसरों ने देशसेवा के संकल्प को और मजबूत किया है। भाजपा का नेतृत्व अनुभव, परंपरा और राष्ट्रसेवा की भावना से आगे बढ़ता रहा है।”

भाजपा में नितिन नबीन का दौर शुरू, PM मोदी ने खुद को बताया पार्टी ...

पार्टी के शून्य से शिखर तक के सफर का जिक्र

इस दौरान पीएम मोदी ने भाजपा के सभी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों के योगदान को भी सराहा। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में पार्टी के शून्य से शिखर तक के सफर का जिक्र किया। साथ ही वेंकैया नायडू, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा के नेतृत्व में संगठन के विस्तार और चुनावी सफलताओं को भी बताया।

नितिन नबीन की नियुक्ति पर पीएम मोदी ने मंच से कहा, “मैं पार्टी का एक कार्यकर्ता हूं और नितिन नबीन जी मेरे बॉस हैं। वह हम सभी के अध्यक्ष हैं।” उन्होंने कहा कि नितिन नबीन की जिम्मेदारी केवल भाजपा को मजबूत करने की नहीं, बल्कि एनडीए के सहयोगी दलों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की भी है।

नितिन नबीन:BJP की नई पीढ़ी का प्रतीक, सामान्य कार्यकर्ता से शीर्ष पद तक ...

जनसंघ की स्थापना के 75 वर्ष पूरे

प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि नितिन नबीन अब तक मिली हर जिम्मेदारी की तरह इस दायित्व को भी सफलतापूर्वक निभाएंगे। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के अंत में जनसंघ की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर जनसंघ से जुड़े कार्यकर्ताओं के बलिदान और योगदान को नमन किया। Read More भाजपा के सबसे युवा अध्यक्ष बने नितिन नबीन, 45 की उम्र में संभाली दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी की कमान

नितिन नबीन बने BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, आज दिल्ली में संभालेंगे पदभार, पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे

BE NEWS – नितिन नबीन निर्विरोध भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गये है। आज औपचारिक रुप से वे बीजेपी के हेडक्वाटर में 11:30 बजे पदभार ग्रहण करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।

पीएम मोदी की मौजूदगी में सौंपी जाएगी जिम्मेदारी 

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया है और आज वे औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे। दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय में सुबह 11:30 बजे होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में उन्हें जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा सहित पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, राज्य अध्यक्ष और संगठन मंत्री समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता उपस्थित रहेंगे।

BJP के नए 'बॉस' बने नितिन नबीन, निर्विरोध चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष; कल ...

धार्मिक स्थलों पर जाकर लिया आशीर्वाद

पदभार संभालने से पहले नितिन नबीन ने धार्मिक स्थलों पर जाकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने सुबह झंडेवालान मंदिर, वाल्मीकि मंदिर और कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन किए, इसके बाद बंगला साहिब गुरुद्वारे में अरदास की।

37 नामांकन पत्र उनके समर्थन में हुए दाखिल

निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मण के अनुसार, नितिन नबीन को पहले कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। उनके प्रस्तावक के रूप में जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह के नाम सामने आए। किसी अन्य उम्मीदवार का नामांकन न आने के कारण उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। कुल 37 नामांकन पत्र उनके समर्थन में दाखिल हुए।

ये भी देखें – Today Breaking News ! आज 20 जनवरी 2026 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | TOP 25 | BE News

बीजेपी के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन किस जाति के हैं? यही गूगल पर ...

 

इतिहास में अब तक के सबसे युवा अध्यक्ष

45 वर्षीय नितिन नबीन BJP के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और पार्टी के इतिहास में अब तक के सबसे युवा अध्यक्ष भी। उनका कार्यकाल तीन वर्षों का होगा। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि संगठन में वरिष्ठता के बावजूद सभी पदाधिकारी नितिन नबीन के साथ उम्र नहीं, बल्कि पद और प्रोटोकॉल के अनुरूप कार्य करेंगे। Read More नितिन नबीन बने BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, आज दिल्ली में संभालेंगे पदभार, पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे

BJP President: नितिन नबीन आज दाखिल करेंगे नामांकन, 20 जनवरी को BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान, जानें पूरी अपडेट…

BE NEWS – भारतीय जनता पार्टी की सियासत में आज एक बड़ा दिन है। BJP को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने की प्रक्रिया आज, सोमवार 19 जनवरी से औपचारिक रूप से शुरू हो रही है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे और इसके साथ ही बीजेपी नेतृत्व में एक नए अध्याय की शुरुआत तय मानी जा रही है।

नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रकिया आज

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रकिया आज यानी सोमवार, 19 जनवरी से शुरू होने जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज अध्यक्ष पद के लिए आपना नामांकन दाखिल करेंगे। दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच नामांकन की प्रकिया पूरी होगी। इसके बाद शाम 4 बजे से 5 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। वहीं शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच नाम वापस ले ने का समय तय किया गया है।

ये भी देखें – Today Breaking News ! आज 19 जनवरी 2026 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | TOP 25 | BE NEWS

BJP President: नितिन नबीन होंगे भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष!आज ...

नए अध्यक्ष के नाम का औपचारिक ऐलान

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 20 जनवरी को होगा और उसी दिन नए अध्यक्ष के नाम का औपचारिक ऐलान भी किया जाएगा। इस अहम मौके पर पार्टी के सभी मुख्यमंत्री, बीजेपी के सभी प्रदेश अध्यक्ष और कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। जानकारी के अनुसार, इस चुनाव में कुल 5,708 मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। इन मतदाताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,रक्षा मंत्री राजमाथ सिंह,गृह मंत्री अमित शाह और मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हैं।

पांच बार विधायक रह चुके नितिन नबीन 

बताया जा रहा है कि यह इलेक्टोरल रोल 30 राज्यों में तैयार किया गया है,जहां संगठनात्मक चुनाव की प्रकिया पूरी हो चुकी है। इसी सूची में राष्ट्रीय और राज्य परिषद के नेताओं के नाम शामिल है। नितिन नबीन बिहार से पांच बार विधायक रह चुके हैं और 15 दिसंबर को उन्हें भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। 46 साल की उम्र में नितिन नबीन भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। नितिन नबीन ने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई है और उनकी नियुक्ति को पार्टी में बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है। Read More BJP President: नितिन नबीन आज दाखिल करेंगे नामांकन, 20 जनवरी को BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान, जानें पूरी अपडेट…