Sankashti Chaturthi 2025: पौष मास की चतुर्थी तिथि पर भगवान गणेश की पूजा का क्या है महत्व, जानें शुभ मुहूर्त और व्रत रखने के लाभ…

BE NEWS – हिंदू धर्म में तिथि और वार किसी न किसी देवता को समर्पित होती है, और चतुर्थी तिथि भगवान श्रीगणेश की आराधना के लिए सर्वोत्तम मानी जाती है। विशेष रूप से पौष मास के कृष्ण पक्ष में आने वाली संकष्टी चतुर्थी का महत्व बहुत अधिक है। यह व्रत दुखों, संकटों और जीवन की समस्त बाधाओं को हटाने वाला माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन भगवान गणेश की विधिवत् पूजा करने से जीवन में सुख, सौभाग्य, समृद्धि और शांति की मिलती है।  साल 2025 की अंतिम संकष्टी चतुर्थी कब पड़ेगी, उसका शुभ मुहूर्त क्या रहेगा और कैसे पूजा की जानी चाहिए, आइए जानते हैं…

संकष्टी चतुर्थी की तिथि और समय

पंचांग के अनुसार पौष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ 7 दिसंबर 2025, समापन शाम 6:24 मिनट पर समाप्त होगा। 8 दिसंबर 2025, शाम 4:03 मिनट पर इसका समापन होगा। इस दिन पर चंद्र दर्शन का विशेष महत्व होता है। चंद्र दर्शन का समय शाम 7:55 मिनट है। इस समय चंद्रमा को देखकर, जल अर्पित करके व्रत का पारण किया जाएगा।

Vinayak Chaturthi 2024: ज्येष्ठ माह की विनायक चतुर्थी आज, इस विधि से ...

पूजा करने की विधि

संकष्टी चतुर्थी का व्रत करने से पहले प्रातःकाल स्नान कर भगवान गणेश की पूजा के लिए संकल्प लें। व्रत को पूरी श्रद्धा और शुद्धता से रखें। घर के मंदिर में गणेश प्रतिमा स्थापित करें। लाल या पीले वस्त्र अर्पित करें फिर चौक बना कर दीपक जलाएं। मोदक, लड्डू, और दूर्वा घास भगवान गणेश को अत्यंत प्रिय हैं। इनका अर्पित करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन गणेश चालीसा, संकष्ट नाशन गणेश स्तोत्र, या “ॐ गण गणपतये नमः” मंत्र का जप करें। संध्या समय चंद्रमा के उदय होने पर चंद्र दर्शन करें और अर्घ्य दें।

पूरी प्रक्रिया के साथ पूजा कर के मां को करें प्रसन्न

ये भी देखें: Babri Masjid Bengal: Humayun Kabir के ऐलान से बढ़ा सियासी तूफ़ान । Babri Masjid

चंद्र दोष से मुक्ति

संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखने से चंद्र दोष शांत होता है। कहते हैं चंद्र दोष मानसिक तनाव, अस्थिरता, निर्णय क्षमता में कमी और जीवन में आ दिक्कतों का कारण माना जाता है।

संकष्टी चतुर्थी में किए जाने वाले उपाय

संकष्टी चतुर्थी के दिन उन्हें मोदक, फल व दूर्वा अर्पित करना चाहिए। जरूरतमंदों को भोजन या फल का दान करें। इस दिन किए गए ये उपाय विशेष रूप से शुभ माने जाते हैं।

IND vs SA: वर्ल्डकप 2023 के फाइनल से शुरू हुआ टॉस हारने सिलसिला आज खत्म, खुली टीम इंडिया की किस्मत

BE NEWS – भारत और साउथ अफ्रीका के बीच विशाखापट्टम में वनडे सीरीज खेली जा रही है। जिसका आज तीसरा और आखिरी मुकाबला है। इस मैच की कप्तानी केएल राहुल कर रहे हैं। इस मैच में टॉस जीत कर उन्होनें पहले कप्तानी करने का फैसला कर किया। 20 मैचों से लगातार इंडिया टॉस हार रही थी, पर आज टॉस जीतने के साथ ही ये सिलसिला भी खत्म हुआ।

वनडे सीरीज का आज तीसरा और आखिरी मुकाबला

आपको बता दें कि विशाखापट्टम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का आज तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। जिसकी शुरुआत ही आज खुशखबरी के साथ हुई। दरअसल टीम इंडिया लगातार 20 वनडे से टॉस हारने के बाद आज केएल राहुल की कप्तानी में इसे जीतने में सफल रही। जो कि क्रिकेट के फैंस के लिए काफी बड़ी खुशखबरी है। इससे पहले साल 2023 वनडे वर्ल्डकप के फाइनल में टीम ने टॉस जीता था।

IND vs SA: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच कब और कहां खेला पहला वनडे मैच ...

फाइनल मैच में टीम ने जीता टॉस

शुभमल गिल की गैरमौजूदगी में केएल राहुल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ कप्तानी को संभाला है। जिसमें दो टॉस हारने के बाद आज फाइनल मैच में टीम ने टॉस जीता और ये  20 टॉस हारने का शर्मनाक रिकॉर्ड टूट गया। इस टॉस को जीतने के बाद केएल राहुल काफी खुश नजर आएं।

‘बैटल ऑफ गलवान’ के सेट से फोटोज हुई वायरल, भारतीय सेना की वर्दी में पहने नजर आए सलमान और चित्रागंदा सिंह

BE NEWS – सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के सेट से एक फोटो वायरल हो रही है। जिसमें सलमान और चित्रागंदा सिंह दोनों साथ नजर आ रहे हैं। जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

लद्दाख में सैन्य वर्दी में दिखे सलमान खान, ‘बैटल ऑफ गलवान’ के सेट से ...

चर्चाओं में फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ 

आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में काफी चर्चाओं में है। शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस चित्रागंदा सिंह के साथ उनकी फोटो सामने आयी है। इस तस्वीर में दोनों ही भारतीय सेना की वर्दी में एक फैन के साथ पिक्चर क्लिक कराते नजर आ रहे हैं। ये फोटो फिल्म के सेट से है। जो कि अब काफी वायरल हो रही है। लद्दाख के बाद अब मुंबई में भी फिल्म ने शूटिंग का एक शेड्यूल पूरा कर लिया है।

Image

‘इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3’ के उपन्यास पर आधारित

बैटल ऑफ गलवान फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3’ के एक उपन्यास पर आधारित है, जोकि 2020 में गलवान की घाटी में चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच हुए खूनी संघर्ष पर आधारित आधारित मूवी है। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। जिसमें सलमान एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका में नजर आयेंगे है। इस फिल्म के अगले साल 2026 में ईद के मौके पर रिलीज होने की संभावना जतायी जा रही है।

सीरियल ‘बिदाई’ फेम सारा खान ने कृष पाठक संग लिए सात फेरे शादी, कपल ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटोज

BE NEWS – टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस और स्टार प्लस के सीरियल ‘बिदाई’ फेम सारा खान ने कृष पाठक से शादी कर ली है। जिसकी फोटोज को कपल ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है जो अब पूरे सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं।

सारा-कृष ने अपनी हल्दी सेरमनी में की जमकर मस्ती, कोर्ट मैरिज के बाद अब ...

मुस्लिम होते हुए हिंदू रिति रिवाज से की शादी

आपको बता दें कि ‘बिदाई’ फेम एक्ट्रेस सारा खान ने ‘रामायण’ सीरियल में लक्ष्मण का रोल करने वाले सुनील लहरी के बेटे कृष पाठक से 5 दिसंबर को शादी कर ली है। जिसकी फोटोज पूरे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। सारा खान ने मुस्लिम होते हुए भी हिंदू रिति रिवाज से शादी की है। इससे पहले सारा खान ने कृष पाठक के साथ दो महीने पहले अक्टूबर कोर्ट मैरिज की थी।

Ssara khan And krrish pathak Wedding

ब्राइडल लहंगे में बेहद खूबसुरत लगी एक्ट्रेस

सारा खान अपनी शादी में लाल कलर के ब्राइडल लहंगे पहना बेहद खूबसुरत लग रही हैं। वहीं कृष ने मरुन कलर का शेरवानी पहनी हुई है। इस शादी में उनके करीबी लोग और खास दोस्त मौजूद रहें। दोनों ही एक दूसरे के साथ काफी प्यारे लग रहें है। पैप्स के सामने पोज देते हुए सारा ने अपने हाथों में लगी मेंहदी दिखाई। वहीं कृष उनको बड़े ही प्यार से देखते हुए नजर आ रहें है। उनकी ये शादी लाइम लाइट में छाई हुई है। बता दें कि सारा और कृष ने अपने करीबी लोगों के लिए रिसेप्शन पार्टी भी रखी है।

Bigg Boss 4 की इस एक्ट्रेस ने गुपचुप ब्वॉयफ्रेंड संग रचाई शादी, एक साल ...

सारा खान की ये दूसरी शादी

दरअसल सारा खान की ये दूसरी शादी है। कृष पाठक से पहले सारा ने साल 2010 में अली मर्चेंट से बिग बॉस- 4 में शादी की थी। हालाकिं ये शादी बस दो महीने ही चली। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया।

डॉ. भीमराव आंबेडकर की आज 69वीं पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

BE NEWS – भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की आज 69वीं पुण्यतिथि है। आज पूरा देश उनको याद कर रहा है और उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। इस अवसर पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन समेत कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

संसद परिसर में आयोजित कार्यक्रम

आपको बता दें कि भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद परिसर पर डॉ. भीमराव आंबेडकर को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। संसद परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के मौके पर कई सांसद एंव मंत्री भी उपस्थित रहें और उनको याद किया।

Dr. Babasaheb Ambedkar - ssf-map

ये भी देखेंPutin India Visit: S-400, Su-57 और Nuclear Reactor पर बड़ा ऐलान! | India–Russia

लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए किया प्रेरित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को याद करते हुए लिखा कि, ‘ उनका दूरदर्शी नेतृत्व, न्याय, समानता और संविधान के प्रति अटूट प्रतिबद्धता हमारी राष्ट्रीय यात्रा को हमेशा राह दिखाती रहेगी। उन्होनें पीढियों को इंसानी गरिमा को बनाए रखने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया है। उनके आदर्श हमें विकसित भारत बनाने का दिशा में राह दिखाते रहेगें है।

उनकी न्याय, समानता और मानवीय गरिमा की विरासत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि पर उनको याद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की और लिखा- ‘ बाबा साहेब आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर उनको श्रद्धांजलि। उनकी न्याय, समानता और मानवीय गरिमा की विरासत को बचाने के लिए मेरे संकल्प को और भी मजबूत करती है। इसके साथ ही भारत को समावेशी और करुणाशील भारत को बनाने में हमारे संकल्प को प्रेरित करती है। ‘

IndiGo Flights Crisis: इंडिगो एयरलाइन का संकट आज पांचवें दिन भी जारी, अब तक 2000 से ज्यादा उड़ाने कैंसिल..

BE NEWS – इंडिगो एयरलाइन का संकट आज पांचवें दिन भी जारी है। फ्लाइट्स के रद्द होने से लोगों में निराशा और गुस्से के माहौल है। बीते पांच दिनों में अब तक 2000 से ज्यादा उड़ाने कैंसिल हो चुकी है।

हवाई यातायात पूरी तरह से प्रभावित

आपको बता दें कि इंडिगो एयरलाइन देश की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन है। लगातार पांचवें दिन भी फ्लाइट्स के कैंसिल होने से हवाई यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो चुका है। जिसकी वजह से लाखों लोगों को इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देशभर में इसको लेकर हाहाकार मचा हुआ है। लोगों में काफी गुस्सा और निराशा भी है। हवाई अड्डों पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। लोग लगातार अपनी फ्लाइट्स को लेकर जानकारी ले रहें है। इस दौरान उनमें गुस्सा साफ देखा जा सकता है।

indigo-flight-cancellations-update-pil-petition-supreme-court

अन्य फ्लाइट्स के दाम दोगुने

वहीं इस दौरान दूसरी एयरलाइंस इस मौके का फायदा उठाती दिख रही है। इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट्स के रद्द होने से अन्य एयरलाइंस ने अपनी फ्लाइट्स के दाम दोगुने कर दिए है। जिस कारण लोगों को दोनों ही तरफ से नुकसान को उठाना पड़ रहा है। पटना से मंबई जाने वाली फ्लाइट्स के दाम 90 हजार, दरभंगा से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का टिकट 61 हजार का है। इसी प्रकार सभी फ्लाइट्स के दाम आसमास को छु रहे हैं।

मुंबई एयरपोर्ट पर 16 घंटे से फंसे इंडिगो के 100 यात्री, फ्लाइट में आई ...

ये भी देखें : POV 3 16 9 Ratio

केंद्र सरकार ने जारी किए नंबर 

इस संकट से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने नंबर जारी किए है । जिनके नंबर 011-24610843, 011-24693963, 09650391859 हैं। वहीं इस स्थिति पर सतकार लगातार अपनी नजर बनाए हुए है। इलके साथ ही सरकार ने उड़ानों के रद्द होने पर पूर्ण रिंफड करने का निर्देश जारी किया है।

भारतीय बल्लेबाज शेफाली वर्मा ICC Player of the Month के लिए नामांकित, यूईए और थाईलैंड के खिलाड़ी से होगा मुकाबला

BE NEWS – विश्वकप फाइनल में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय बल्लेबाज शेफाली वर्मा को आईसीसी प्लेयर ऑप द मंथ के लिए सिलेक्ट किया गया है। यूईए और थाईलैंड के खिलाड़ियों के साथ उनका मुकाबला होगा।

आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट

आपको बता दें कि शेफाली वर्मा को आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए किया नॉमिनेट किया गया है। भारतीय बल्लेबाज शेफाली वर्मा को सेमीफाइनल से पहले प्रतिका रावल को चोट लगने को कारण भारतीय टीम में शामिल किया गया था, जहां वो अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए फाइनल मैच में 111.53 के औसत से 78 गेंद पर 87 रन बनाए और भारत 298/ 7 का एक मजबूत स्कोर बनाने में सफल रहें। साथ ही अपने 7 ओवरों में 36 रन देकर सुन लुस और मारिजाने कैप के विकेट लिए थे।

भारतीय महिला क्रिकेट बैट्समैन का कमाल, शेफाली वर्मा ICC T20I में टॉब ...

विश्वकप में शेफाली का शानदार प्रदर्शन

शेफाली के शानदार प्रदर्शन से भारत ने अपने फाइनल मैच में 52 रनों से जीत दर्ज कर विश्वकप का खिताब अपने नाम किया था। भारतीय बल्लेबाज शेफाली वर्मा को संयुक्त अरब अमीरात की ईशा ओजा और थाईलैंड की थिपाचा पुथावोंग के साथ नॉमिनेट किया गया है।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपने नए घर में किया प्रवेश, इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कर दिखाई झलकियां…

BE NEWS – बॉलीवुड के मशहुर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लंबे समय से अपने घर को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। एक लंबे इंतजार के बाद उनका ये ड्रीम हाउस बन कर तैयार हो चुका है। अपने इस नए घर में उन्होनें आज एंट्री ले ली है। जिसकी तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

अपने नए घर को लेकर चर्चा में कपल

आपको बता दें कि बॉलीवुड के पावर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। फैन्स उन पर हमेशा प्यार बरसाते हैं और उनके हर नए कदम को सेलिब्रेट करते हैं। लंबे समय से यह कपल अपने नए घर को लेकर चर्चा में थे। अब यह आलीशान घर पूरी तरह तैयार हो चुका है, और इसी में कपल ने परिवार के साथ गृह प्रवेश किया है।

पिता ऋषि कपूर को किया याद

आलिया ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर गृह प्रवेश की तस्वीरें शेयर करते हुए इस खास पल को अपने फैन्स से भी जोड़ा। शेयर की गई तस्वीरों में घर के अंदर की झलक भी देखने को मिलती है। सफेद और लकड़ी के टोन से सजा यह नया घर काफी शांत और एलीगेंट फील देता है। रणबीर आलिया के घर में ऋषि कपूर की की फोटो भी लगी हुई है। जिसके आगे वो हाथ जोड़े सर झुका कर खड़े है।

250 करोड़ की कीमत से बना घर

तस्वीरों में आलिया बेटी राहा को गोद में लिए दिखाई दे रही हैं, लेकिन हमेशा की तरह राहा का चेहरा तस्वीरों में नहीं दिखाया गया है। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर 250 करोड़ की कीमत से बने इस घर की झलकियों में दिखाया गया है।

589200002_18557131756021763_5565722568648729874_n

इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने साड़ी पहनी हुयी है। वहीं एक्टर को व्हाइट कुर्ता पायजामा पहन रखा है। इसके साथ ही एक फोटो में नीतू कपूर को अपनी बहू आलिया को गले लगाए देखा जा सकता है

Putin India Visit: S-400, Su-57 और Nuclear Reactor पर बड़ा ऐलान! | India–Russia

Beauty Hacks: काजल से बढ़ाएं अपनी आंखों की खूबसूरती, फॉलो करे यहां दिए गए आसान टिप्स और अपनी आंखों को बनाये फोटोजेनिक

BE NEWS – काजल आंखों की खूबसूरती को बढ़ाने का सबसे सरल तरीका है। खासकर छोटी आंखों वाली महिलाओं के लिए यह एक गेम चेंजर की तरह काम करता है। सही तरीके से लगाया गया काजल आंखों को बड़ा, शार्प और ज्यादा डिफाइंड दिखाने में मदद करता है। अक्सर महिलाएं यह सोचकर उलझ जाती हैं कि लाइन कितनी पतली हो, कहां से शुरू करें और कौन-सा काजल सही रहेगा। अगर आप भी ऐसी ही कन्फ्यूजन में रहती हैं, तो यहां दिए गए आसान टिप्स आपकी आंखों को तुरंत खूबसूरत और फोटोजेनिक बना देंगे।

कुछ इस तरह आंखों की खूबसूरती बढ़ाता है काजल - Grihshobha

आपको बता दें कि काजल लगाने से पहले आंखों को प्रिपेयर करना बेहद जरूरी है। हल्का-सा कंसीलर या आईशैडो बेस लगाने से आईलिड स्मूद हो जाता है और काजल ज्यादा देर तक टिका रहता है। बेस स्मूद होगा तो काजल की फिनिश भी नेचुरल दिखेगी। बाद में स्मजिंग करनी पड़े तो भी मेकअप साफ और सेटेड दिखेगा।

2. सॉफ्ट, क्रीमी और आसानी से स्मज होने वाला काजल

छोटी आंखों के लिए काजल का टेक्सचर बहुत मायने रखता है। हमेशा सॉफ्ट, क्रीमी और आसानी से स्मज होने वाला काजल चुनें। जेल काजल भी बेहतरीन विकल्प है। यह ज्यादा पिगमेंटेड होता है और कम स्ट्रोक में बढ़िया रंग देता है,सही काजल आपकी आंखों को डिफाइन करने में बड़ी भूमिका निभाता है।

Buy Sample Kajal Black Kajal Eyeliner. Goth Makeup Smokey Eyes Online ...

3. कहां से शुरू करें 

छोटी आंखों में काजल हमेशा इनर कॉर्नर से आउटर कॉर्नर तक लगाएं। लाइन बहुत पतली रखें। मोटी लाइन आंखों को और छोटा दिखा सकती है।

4. हल्की स्मजिंग से आंखों में डेप्थ और सॉफ्ट लुक

काजल लगाने के बाद हल्का-सा स्मज करना आंखों में डेप्थ और सॉफ्ट लुक लाता है। स्मजिंग ब्रश या कॉटन स्वैब का इस्तेमाल करें। स्ट्रोक बहुत हल्का रखें ताकि लाइन बिखरी हुई न लगे। यह स्टेप आंखों को बड़ा और नेचुरल ब्यूटीफुल दिखाने में बेहद असरदार है।

5. इनर कॉर्नर को करें हाईलाइट

अपनी छोटी आंखों को तुरंत बड़ा दिखाने का सबसे आसान तरीका है, इनर कॉर्नर हाईलाइटिंग। हल्का हाइलाइटर या शिमरी आईशैडो लगाएं।वॉटरलाइन पर व्हाइट या न्यूड काजल भी लगा सकती हैं। ये दोनों स्टेप आंखों को ओपन, फ्रेश और ब्राइट दिखाते हैं।

Bigg boss19: टीवी पर छलका टॉप-5 फाइनलिस्ट का दर्द, शो पर कंटेस्टेंट्स ने शेयर किए अपनी लाइफ के इमोशनल एंगल

BE NEWS – टीवी का सबसे पॉपुलर शो बिग बॉस -19 अब अपने आखिरी पड़ाव पर आ चुका है। मालती चहर के बाहर होने के बाद घर में अब सिर्फ टॉप 5 फाइनलिस्ट ही बचे हुए हैं। शो का ग्रैंड फिनाले 7 दिंसबर को होने वाला है। जिसको लेकर फैंस में काफी उत्साह नजर आ रहा है। वहीं मेकर्स के द्वारा जारी किए गए नये प्रोमो में सभी बचे हुए कंटेस्टेंट्स अपने इमोशनल एंगल को जनता के सामने सुनाते नजर आ रहे हैं।

शो को मिले टॉप – 5 फाइनलिस्ट 

आपको बता दें कि रियलिटी शो Bigg boss – 19 अब अपने फाइनल वीक में आ चुका है। मालती चहर के घर से बेघर होने के बाद अब शो को टॉप 5 फाइनलिस्ट मिल गए है। जिनमें गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक और प्रणित मोरे शामिल है। हालहिं में शो के मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो में सभी कंटेस्टेंट्स अपनी स्टोरी को जनता के सामने सुनाते नजर आ रहे है।

Bigg Boss 19 TOP 6 Finalists' Names Leaked Online; Fans Shocked As THIS ...

सभी कंटेस्टेंट्स ने सुनाया अपना दर्द

Bigg boss – 19 में हालहिं के प्रोमो में पहले गौरव खन्ना में अपना दर्द बयां किया। इस दौरान उन्होनें अपने जीवन के उतार- चढाव को ऑडियंस के सामने शेयर किया। इस दौरान गौरव ने अपनी वाइफ को याद किया। इस दौरान तान्या मित्तल ने अपने साथ हुए वाक्या का भी जिक्र किया। इसमें उन्होनें बताया कि, साल 2024 में महाकुंभ में मेरे साथ एक बहुत बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी, जिसके बाद उनको काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। यहां तक मुझ पर झुठ बोलने तक के आरोप लगे थे। वहीं प्रणित मोरे ने बताया कि, मेरी फैमिली 26 साल से किराए के घर पर रह रही थी, इस साल जुलाई में जाकर उनके घर का सपना पूरा हो पाया है। जिसे बताते हुए वो फूट-फूट कर रोने लगे।

 

IndiGo: इंडिगो की करीब 500 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल, कई एयरपोर्ट्स पर यात्रियों ने जमकर किया हंगामा – Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें