Bigg Boss-19 Winner: गौरव खन्ना के सिर सजा ‘बिग बॉस-19’ का ताज, विनर ट्रॉफी के साथ मिली इतनी प्राइज मनी….

BE NEWS – सलमान खान के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस-19 के ग्रैंड फिनाले का शानदार आगाज हुआ। वहीं फरहाना भट्ट को पीछे छोड़ते हुए गौरव खन्ना ने विनर ट्राफी अपने नाम कर ली है।

आखिरी समय तक बना रहा सस्पेंस 

आपको बता दें कि कलर्स के चर्चित फेमस रियलिटी शो बिग बॉस-19 को उसका विनर मिल गया है। 3 महीनों से भी ज्यादा चले इस शो का रविवार रात ग्रैंड फिनाले धमाकेदार रहा। जिसमें आखिरी समय तक सस्पेंस बना रहा। गौरव खन्ना ने फरहाना भट्ट को हराकर शो के विनर का खिताब अपने नाम कर लिया है। विनर ट्रॉफी के साथ गौरव को 50 लाख रुपयों की प्राइस मनी भी मिली है।

Gaurav Khanna Interview

सोशल मीडिया पर लोगों का अलग- अलग रिएक्शन

गौरव के विनर बनने के बाद उनके फैंस में खुशी का माहौल है। वहीं ट्राफी जीतने के बाद अनुपमा फेम गौरव खन्ना काफी खुश नजर आएं। शो जीतने के बाद सभी लोग उन्हें बधाई देते हुए नजर आए। वहीं सोशल मीडिया पर भी उनकी जीत के बाद लोगों के अलग- अलग रिएक्शन सामने आ रहें है, लोग उन्हें जमकर बधाइयां दे रहें हैं। इससे पहले भी उन्होनें सेलिब्रिटी मास्टरशेफ शो में हिस्सा लिया था, जिसके वो विनर रह चुके हैं।

गौरव खन्ना ने ‘Celebrity MasterChef’ का खिताब जीता, साथ ही ट्रॉफी और ...

ये भी देखें: Babri Masjid Bengal: Humayun Kabir के ऐलान से बढ़ा सियासी तूफ़ान । Babri Masjid

15 हफ्तों के इस सफर में 18 कंटेस्टेंट्स ने लिया भाग 

बिग बॉस-19 में 15 हफ्तों के इस सफर में 18 कंटेस्टेंट्स ने भाग लिया था। कई जोड़ियां भी बनी और बिगड़ी। तू-तू मैं- मैं और नोक- झोंक से भरे इस सफर में सभी कंटेस्टेंट्स ने शो के दौरान लोगों को खूब इंटरटेन भी किया। जिनको पछाड़ते हुए गौरव खन्ना ने बॉस-19 की चमचमाती ट्राफी और प्राइस मनी अपने नाम कर ली।

Goa Night Club Fire Accident: गोवा नाइट क्लब हादसा मामले में 3 बड़े अधिकारियों पर गिरी गाज, सीएम प्रमोद सावंत ने सभी को किया सस्पेंड

BE NEWS – गोवा नाइट क्लब में हुए भीषण अग्निकांड में सीएम प्रमोद सावंत ने बड़ा एक्शन लेते हुए तीन बड़े अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। वहीं इस हादसे के बाद नाईट क्लब के मालिकों के खिलाफ केस दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

गोवा नाइट क्लब हादसा : नृत्य प्रदर्शन के दौरान आतिशबाजी से आग लगने की आशंका

नाईट क्लब के मालिकों पर केस दर्ज

आपको बता दें कि गोवा के मशहूर नाइट क्लब के पार्टी वेन्यू बिर्च बाय रोमियो लेन में शनिवार रात भीषण आग लगने से एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गयी थी। वहीं इस हादसे में अब एक्शन लेते हुए पूलिस ने नाईट क्लब के मालिकों पर केस दर्ज किया गया है और 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। क्लब के मालिकों के नाम गौरब लूथरा और सौरव लूथरा है। वहीं क्लब के मैनेजर विवेक सिंह, चीफ मैनेजर राजीव मोदक, बार मैनेजर राजवीर सिंधानिया और गेट मैनेजर प्रियांशु ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है। इस हादसे की रिपोर्ट एक हफ्ते में आ जाएगी, जिसके बाद इस हादसे के दोषियों के खिलाफ एक्शन लिए जाएंगें।

ये भी देखें: UP Politics: सपा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल प्रदर्शन! BJP और EC को लेकर दिया बड़ा बयान! |

इलेक्ट्रॉनिक फायर क्रैकर्स के कारण हुआ हादसा

इस हादसे पर अनुमान ये लगाया जा रहा था कि हादसा सिलेंडर ब्लास्ट होने के कारण हुआ था। जांच के बाद मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत ने इस हादसे पर खुलासा किया और कहा, “जांच में पता चला है कि इस ये हादसा इलेक्ट्रॉनिक फायर क्रैकर्स के कारण हुआ। जिस वजह से 25 लोगों कि मौत हो गई।”

हैदराबाद में एक साथ तीन विमानों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

BE NEWS – हैदराबाद में एक साथ तीन विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। जिस कारण तीनों फ्लाइटों की इमरजेंसी लैंडिग कराई गयी। इससे पूरे एयरपोर्ट पर अफरा- तफरी मच गयी।

सभी यात्रियों को आइसोलेशन एरिया में किया गया शिफ्ट 

दरअसल हैदराबाद के शमशाबाद स्थित राजीव गांधी अंतराराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस वक्त हड़कंप गया, जब तीन विमानों को एक साथ बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल आया। यह ई-मेल कस्टमर सर्विस की मेल-आईडी आया था। जिसके बाद तीनों फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिग कराई गयी और सभी यात्रियों को उतार कर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। सभी को आइसोलेशन एरिया में शिफ्ट किया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने तीनों विमानों की गहन तालाशी ली। इस दौरान एयर पोर्ट पर भारी संख्या में पुलिस बल, CISF और बम स्क्वॉड की टीमें भी तैनात रही। लेकिन किसी भी तरह की कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं बरामद हुई।

Hundreds storm airport in Russia in antisemitic riot over arrival of ...

रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक रही अफरा- तफरी

बता दें कि ये धमकी भरा ई-मेल केरल के कन्नूर से हैदराबाद आ रही इंडिगों फ्लाइट 6E-7178, जर्मनी से हैदराबाद आ रही  LH 752 और लंदन से हैदराबाद आ रही तीसरी फ्लाइट  BA 277 के लिए थी, जिनकी इमरजेंसी लैंडिग कराई गयी। जिस कारण करीब रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक एयरपोर्ट पर अफरा- तफरी मची रही

साल 2026 में किस महीने में पड़ेगी कौन-सी अमावस्या, यहां जानें उनका विशेष महत्व और तिथि…

BE NEWS – हिंदू पंचांग के अनुसार हर महीने कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या कहलाती है। धार्मिक मान्यता है कि अमावस्या के दिन व्रत, दान, पितृ-तर्पण, साधना और पूजा करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है। इसके साथ ही यह दिन पितरों को समर्पित भी माना जाता है और उनकी आत्मा की शांति के लिए तर्पण किया जाता है। हर अमावस्या का अपना अलग नाम और महत्व होता है। आइए जानते हैं साल 2026 में किस महीने में कौन-सी अमावस्या पड़ेगी और उनका महत्व क्या है।

bhutadi amavasya 2023 shubh muhurt tithi and importance-Bhutadi ...

 

1. मौनी अमावस्या, 18 जनवरी – 2026 की पहली अमावस्या जनवरी में पड़ेगी। माघ मास में आने के कारण इसे मौनी अमावस्या कहा जाता है। इस दिन मौन व्रत, गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व है।

2. फाल्गुन अमावस्या, 17 फरवरी  – फाल्गुन माह की अमावस्या 17 फरवरी को होगी। इसके एक दिन पहले 16 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी।

3. चैत्र अमावस्या, 19 मार्च – इस अमावस्या के साथ हिंदू वर्ष 2082 समाप्त होगा और नया साल विक्रम संवत 2083 शुरू होगा।

4. सतुवाई अमावस्या, 17 अप्रैल – वैशाख अमावस्या को सतुवाई अमावस्या भी कहा जाता है। यह स्नान, दान, और व्रत के लिए बहुत ही पवित्र तिथि मानी जाती है।

5. ज्येष्ठ अमावस्या, 16 मई – यह दिन खास है क्योंकि इसी दिन शनि अमावस्या और शनि जयंती दोनों मनाई जाएंगी। शनि दोष शांति के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि है।

6.ज्येष्ठ अमावस्या, 15 जून – अमावस्या अधिक मास की होने के कारण अत्यंत शुभ मानी जाती है। इस दिन किए गए पूजा-पाठ का अनेक गुना फल प्राप्त होता है।

8. सावन या हरियाली अमावस्या, 12 अगस्त – सावन भगवान शिव को समर्पित महीना होता है, इसलिए इस अमावस्या को हरियाली अमावस्या कहा जाता है। शिव पूजन और रुद्राभिषेक इस दिन विशेष होते हैं।

9. भाद्रपद अमावस्या, 11 सितंबर- कहते है कि इस दिन कुशा घास एकत्र की जाती है, जिसका उपयोग धार्मिक कार्यों में सालभर किया जाता है। इसलिए इसे कुशग्रहणी अमावस्या कहते हैं।

10. आश्विन अमावस्या या पितृ मोक्ष अमावस्या – 10 अक्टूबर- यह तिथि पितरों को समर्पित है। इस दिन पितृ मोक्ष अमावस्या और शनिश्चरी अमावस्या दोनों का संयोग होगा।

11. कार्तिक अमावस्या या दिवाली, 9 नवंबर – कार्तिक अमावस्या के दिन ही दीपावली मनाई जाती है।

12. मार्गशीर्ष अमावस्या,8 दिसंबर- इस अमावस्या पर पितृ तर्पण और धार्मिक उपाय करना शुभ माना जाता है।

ये भी देखें: UP Politics: सपा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल प्रदर्शन! BJP और EC को लेकर दिया बड़ा बयान! |

प्रेस कॉन्फ्रेंस में भड़के कोच गौतम गंभीर, IPL टीम मालिकों को लगाई लताड़, कहा- “अगर हम किसी के क्षेत्र में दखल नहीं देते तो…”

BE NEWS – साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद इंडियन टीम के कैप्टन गौतम गंभीर पर उठ रहे सवालों के बाद अपनी प्रतिक्रया दी है। उन्होनें स्प्लिट कोचिंग की चर्चाओं को हैरान करने वाला बताया है।

सीरीज में मिली हार के बाद उठ रही आलोचनाएं

आपको बता दें कि भारत बनाम साउथ अफ्रीका (IND vs SA) टेस्ट सीरीज में 2-1 मिली हार के बाद भारतीय टीम के कप्तान गौतम गंभीर ने उठ रही आलोचनाओं पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए स्प्लिट कोचिंग के सुझाव को गलत बताया।  एक IPL टीम मालिक द्वारा अलग-अलग फॉर्मेट के लिए अलग कोच नियुक्त करने की सलाह पर उन्होंने दो-टूक कहा, अगर हम किसी के क्षेत्र में दखल नहीं देते तो, दूसरों को भी उनके काम में दखल नहीं देना चाहिए।

आगे उन्होनें कहा कि, यह समझ से बाहर है कि कोई ऐसा व्यक्ति भी राय देने आ जाता है जिसका क्रिकेट से सीधा संबध तक नहीं है। लोग अपने अधिकार से बाहर जाकर टिप्पणी कर रहे हैं, जोकि किसी भी तरह से ठीक नहीं है।

दर्शन पर सीधा असर पड़ना स्वाभाविक

गंभीर ने याद दिलाया कि सीरीज का पहला टेस्ट भारत ने अपने नियमित कप्तान शुभमन गिल के बिना खेला। गर्दन की चोट के कारण गिल दोनों पारियों में बल्लेबाजी नहीं कर पाए। गंभीर के अनुसार यह टीम के लिए एक बड़ा झटका था, जिसे मीडिया ने लगभग नज़रअंदाज कर दिया। उन्होंने कहा कि जब एक युवा और बदलती टेस्ट टीम अचानक अपने कप्तान को खो देती है, तो प्रदर्शन पर सीधा असर पड़ना स्वाभाविक है।

IND vs SA: संजू सैमसन के पास रोहित शर्मा को पछाड़ने का मौका, साउथ ...

ये भी देखें: IAS Tina Dabi और MLA Ravindra Bhati का विवाद | जैसलमेर जिला बैठक का वायरल वीडियो | BE News Networks – YouTube

ध्यान टीम की वास्तविक चुनौतियों पर

गंभीर ने कहा कि हार के बाद बहस पिच और परिस्थितियों पर शिफ्ट हो गई, जबकि ध्यान टीम की वास्तविक चुनौतियों पर होना चाहिए था। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे बहाने नहीं देते, लेकिन सच्चाई बताना उनकी जिम्मेदारी है।

Winter Care Tips: सर्दियों में अपनी स्किन को नैचुरल तरीकों से कैसे रखें मॉइस्चराइज़्ड, हेल्दी और ग्लोइंग पाने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स…

BE NEWS – सर्दियों के मौसम में स्किन का रूखा और बेजान होना बहुत आम बात है। ठंडी हवाएं त्वचा की नमी को खींच लेती हैं, जिससे स्किन ड्राई, खुरदरी और कभी-कभी पपड़ीदार भी हो जाती है। ऐसे में मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल ज़रूरी है, लेकिन नैचुरल तरीकों में तेल लगाना अब भी सबसे असरदार उपाय माना जाता है। सर्दियों में सही समय पर तेल लगाना आपकी त्वचा को लंबे समय तक मुलायम और हेल्दी बनाए रख सकता है। आइये हम आपको बताते हैं स्किन को हाइड्रेटेड रखने के नेचुरल तरीके…

1. नहाने के बाद तेल लगाना

अगर आपकी स्किन बहुत ड्राई है, तो नहाने के बाद तेल लगाना सबसे फायदेमंद होता है। त्वचा पर हल्की नमी रहते हुए तेल लगाने से यह एक लॉकिंग लेयर की तरह काम करता है और पानी को त्वचा से जल्दी निकलने नहीं देता। और स्किन लंबे समय तक नरम बनी रहती है।

Sesame Oil Bath: मकर संक्रांति पर है तिल के तेल से नहाने की परंपरा ...

2. रात को सोने से पहले

सोने से पहले चेहरे और शरीर पर तेल से हल्की मालिश करने से स्किन रातभर रिपेयर होती है। यह ड्राईनेस दूर करने के साथ त्वचा को डीप पोषण देता है और सुबह स्किन ज्यादा कोमल महसूस होती है।

3. अगर दाद, एक्ज़िमा या पपड़ीदार त्वचा पर तेल लगाना लाभदायक

त्वचा पर दाद या एक्ज़िमा जैसी समस्या होने पर भी तेल लगाना लाभदायक है। तेल त्वचा पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बनाता है, जिससे सूखापन कम होता है और फंगस के पनपने की संभावना भी घटती है।

Sebum Control Facial Cleanser - Skinayu

ये भी देखें: UP Politics: सपा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल प्रदर्शन! BJP और EC को लेकर दिया बड़ा बयान! |

कौन सा तेल किस समस्या में फायदेमंद

नारियल तेल – ये न सिर्फ बालों के लिए बल्कि त्वचा के लिए भी बेहद अच्छा माना जाता है। इसके एंटीमाइक्रोबियल गुण स्किन को इन्फेक्शंस से बचाते हैं और यह त्वचा की गहराई तक जाकर उसे मॉइस्चराइज़ करता है। ड्राई स्किन वाले लोगों के लिए सर्दियों में सबसे अच्छा माने जाता है।

बादाम का तेल- इस में मौजूद विटामिन E त्वचा की नैचुरल ग्लो बढ़ाने में मदद करता है। यह हल्का होता है, आसानी से स्किन में अब्सोर्ब्ड हो जाता है और चेहरे से लेकर स्कैल्प तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

तिल का तेल – ये गाढ़ा और गर्म तासीर का होता है, इसलिए सर्दियों में स्किन को आराम देने के लिए बेहतरीन है। यह ड्राई और डैमेज्ड स्किन को हील करता है और इंफेक्शन से भी बचाता है।

IndiGo Crisis: छठवें लगातार दिन इंडिगो की फ्लाइट हुई रद्द, सरकार ने आज शाम तक यात्रियों को रिफंड करने का दिया आदेश

BE NEWS – इंडिगो फ्लाइट्स का संकट लगातार छठवें दिन भी जारी है। एयरपोर्ट्स पर लगातार लोगों की भीड़ लगी हुई है, जिससे अफरा-तफरी को माहौल बना हुआ है। इसी बीच सरकार ने आज शाम तक लोगों को रिफंड करने के निर्देश जारी किए है।

 

24 घंटे के अंदर कारण बताओ नोटिस जारी

आपको बता दें कि इंडिगो विमानों का संकट देश में खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आज रविवार को लगातार 6वें दिन भी देशभर में लगभग 350 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द हुई है। वहीं इंडिगो संकट के चलते केद्रं सरकार ने आज शाम तक यात्रियों को रिफंड करने का आदेश जारी किया है। Directorate General of Civil Aviation (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय)  ने भी इंडिगो एयरलाइन को 24 घंटे के अंदर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

IndiGo flight experienced tail strike while landing in Ahmedabad ...

ये भी देखें: Sanchar Saathi App Controversy: संचार साथी एप लॉन्च पर क्यों मचा बवाल? | BJP | Congress

सार्वजनिक हितों की रक्षा का एक मात्र तरीका मूल्य नियत्रंण

इसी के साथ ही सरकार ने विमान कंपनियों के मनमाने के किराए पर रोक लगाई है। वहीं पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी. चिंदबरम ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि, सार्वजनिक हितों की रक्षा का एक मात्र तरीका मूल्य नियत्रंण है। एक्स पर की गई पोस्ट में कहा कि, मुझे खुशी है कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय आखिरकार जागा है और इकोनॉमी क्लास के किराए पर सीमा लगा दी। एयर लाइन क्षेत्र में जब तक एकाधिकार बना रहेगा इकोनॉमी क्लास के किराए पर ये सीमा लागू रहनी चाहिए।

Dhurandhar Box Office Collection: धमाकेदार ओपनिंग के बाद ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 2 दिनों में किया शानदार कलेक्शन

BE NEWS – रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। मूवी ने धमाकेदार ओपनिंग के बाद महज दो दिनों में शानदार कलेक्शन कर लिया है। जिसके साथ ही अनुमान ये लगाया जा रहा है कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

Dhurandhar First Look : जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आए Ranveer Singh ...

ओपनिंग डे पर तोड़े सारे रिकॉर्ड

रणवीर सिंह की लेटेस्ट रिलीज ‘धुरंधर’ ने अपने ओपनिंग डे पर ही सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। थियटरों के टिकट खिड़कियों पर लोगों का लंबी लाइनें लग गयी। जनता का भीड़ और भारी मांग को देखते हुए फिल्म के 24×7 शोज शुरू कर दिए हैं। जिसके साथ ही फिल्म ने पहले ही दिन 27 करोड़ की कमाई की। जोकि रणवीर सिंह के कैरियर की सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हुई। जिसने महज दो दिनों में 58 करोड़ रुपयों का कमाई कर ली है। जिसने सिम्बा और पद्मावत जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।

'धुरंधर'मध्ये रणवीर त्याच्यापेक्षा २० वर्षांनी लहान असलेल्या 'या ...

ये भी देखें: Putin India Visit: S-400, Su-57 और Nuclear Reactor पर बड़ा ऐलान! | India–Russia

पहले दिन फिल्म ने कमाएं कुल 27 करोड़

आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ ने पहले दिन फिल्म ने कुल 27 करोड़ की कमाई की थी। वहीं शनिवार रात तक का कलेक्शन लगभग 31 करोड़ रुपये रहा। इस तरह ‘धुरंधर’ ने दो दिनों में 58 करोड़ का कलेक्शन किया। अगर इसी रफ्तार से फिल्म चलती रही तो रविवार रात तक फिल्म 90 से 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ के बाद ये 2025 की दूसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म ओपनिंग बन गई है।

‘देवों के देव महादेव’ फेम एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया ने दिया बेटी को जन्म, फोटो शेयर कर फैंस को सुनाई गुड न्यूज

BE NEWS – ‘देवों के देव महादेव’ में देवी पार्वती का किरदार निभाने वाली फेम एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया ने एक बेटी को जन्म दिया है। इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कर उन्होनें अपने फैंस को ये खुशखबरी दी।

'देवों के देव महादेव' की पार्वती की जिंदगी में आया भूचाल? शादी के बाद ...

सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की फोटोज

बता दें कि टीवी के फेमस सीरीयल ‘देवों के देव महादेव’ में देवी पार्वती बनी एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया ने 5 दिंसबर को एक बेटी को जन्म दिया है। जिसकी फोटोज एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। जिसके बाद उनके फैंस और इंडस्ट्री के लोग भर- भर कर उनके बधाइयां दे रहें हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होनें बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए अपनी फोटोज शेयर की थी।

devon ke dev mahadev actress sonarika bhadoria flaunting baby bump ...

ये भी देखें: Babri Masjid Bengal: Humayun Kabir के ऐलान से बढ़ा सियासी तूफ़ान । Babri Masjid

बेबी गर्ल के पैरों की फोटो की शेयर 

एक्ट्रेस ने अपनी बेबी गर्ल के छोटे- छोटे पैरों की फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, ‘5.12.2025 पर हमारा सबसे प्यारा आशिर्वाद यहां है। साथ ही इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होनें अपने पति विकास पराशर को भी टैग किया है। उनके फैंस दोनों को मम्मी- पापा बनने पर शुभकामनाएं दी हैं।’

‘पार्वती’ के किरदार से लोगों के दिलों में बनाई जगह

टीवी के मशहूर सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ में ‘पार्वती’ के किरदार से लोगों के दिलों पर अपनी जगह बनाने वाली सोनीरिका भदौरिया ने 18 फरवरी साल 2024  विकास पराशर के साथ शादी रचाई थी। इस शादी में उनकी फैमिली, करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे।

गोवा के नाइट क्लब में लगी भीषण आग से अब तक 25 लोगों की मौत, सीएम प्रमोद सावंत ने दिए जांच के आदेश

BE NEWS – गोवा के मशहूर नाइट क्लब में कल देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। अचानक ब्लास्ट होने की वजह से क्लब में भीषण आग लग गयी। जिसकी वजह से 25 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। सीएम प्रमोद सावंत ने इस हादसे पर जांच के आदेश दिए हैं।

क्लब के किचन में हुआ हादसा 

आपको बता दें कि गोवा जो कि देश के मशहूर टूरिस्ट स्पॉट में से एक है। राजधानी पणजी से करीब 25 किलोमीटर दूर अर्पोरा गांव में बने मशहूर क्लब में अचानक कल देर रात भीषण ब्लास्ट होने की वजह से आग लग गयी। इस आग में अब तक 25 लोगों की मौत की पुष्टी की जा चुकी है। हादसा क्लब के किचन में हुआ था और इसमें मरने वालों में ज्यादातर किचन स्टॉफ के लोग बताए जा रहे हैं। जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल है। ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने से बतायी जा रही है।

GOA NIGHTCLUB FIRE

सीएम प्रमोद सावंत ने लिया घटना स्थल का जायजा

हादसे की स्पष्ट वजह अभी तक सामने नहीं आयी है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि, हादसे के समय जोरदार ब्लास्ट की आवाज आयी थी, जिसके बाद पूरे क्लब में आग फैल गयी। कयास ये लगाए जा रहे हैं कि हादसा सिलेंडर फटने की वजह से हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत घटना स्थल का जायजा लिया और जांच के आदेश दिए है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है। वहीं क्लब के मालिकों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। प्रबंधक और अन्य लोग पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

ये भी देखें: UP Politics: सपा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल प्रदर्शन! BJP और EC को लेकर दिया बड़ा बयान! |

पीएम मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान 

वहीं इस हादसे पर शोक जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुआवजे का ऐलान किया है। पीएम राहत कोष से मृतकों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपयों का मुआवजा देने का ऐलान किया है।

वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है और जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।